
Office of Tejashwi Yadav
@TejashwiOffice • 155,174 subscribers
समाजवादी मूल्यों के प्रबल समर्पित प्रहरी बिहार के माननीय पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट।
Shorts
Videos

वीर अमर शहीद मोहम्मद इम्तियाज़ साहब को अंतिम सलाम। जय हिंद! #JaiHind
Office of Tejashwi Yadav101,325 görüntüleme • 1 yıl önce

M से मकान A से अन्न A से आमदनी MAA योजना लाएंगे Tejashwi Yadav जी #Bihar #India
Office of Tejashwi Yadav32,553 görüntüleme • 1 yıl önce

“असंभव है कि मोदी जी काम और मुद्दे की बात करें” -श्री Tejashwi Yadav जी
Office of Tejashwi Yadav52,146 görüntüleme • 2 yıl önce

हम लोग आम जनमानस के लिए रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1200/- से घटाकर 500/- करेंगे, हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे, महिलाओं के खाते में 2500/- रुपए प्रति माह देंगे ताकि गरीबों को महँगाई से निजाद मिले, महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो! आज छोटे-छोटे कृषि-ऋणों पर ग़रीब किसानों का जीना हराम किया जाता है वहीं दूसरी तरफ़ इस एनडीए सरकार में अमीरों को बड़े-बड़े हज़ारों करोड़ का कर्ज देकर या तो उनका कर्जा माफ कर देती है या उन्हें विदेश भगा दिया जाता है जिससे देश को भारी नुक़सान उठाना पड़ता है और देश का यही सारा नुक़सान महंगाई बनकर ग़रीब-गुरबों पर लादकर उनकी कमर को तोड़ा जा रहा है! #बिहार ने ठाना है, #NDA को हराना है, #महंगाई को भगाना है! #TejashwiYadav #viral #trend
Office of Tejashwi Yadav22,706 görüntüleme • 1 yıl önce

NDA का राज “दलित-पिछड़ा विरोधी राज” है। NDA दलों में बैठे माँझी जी और उनके बेटे जैसे कथित नेता RSS के स्कूल के विद्यार्थी हैं। जो उन्हें BJP/RSS से लिखा हुआ मिलता है, वे बिना अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किए बोल देते हैं। नवादा में दलित बस्ती के 80 घरों को जलाए जाने पर तेजस्वी जी ने कहा कि इस NDA सरकार में गुंडागर्दी चरम पर है। क़ानून का कोई इक़बाल नहीं। सरकार के मंत्री ख़ाली अनर्गल बतौलेबाजी करते हैं। बिहार से दिल्ली तक भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार है जिसके शासन में दिनों दिन वंचितों पर अत्याचार की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। NDA दल के अज्ञानी नेता सिर्फ़ जातियों में ज़हर घोलने के सिवाए कुछ नहीं करते। #Bihar #क्राइम
Office of Tejashwi Yadav27,151 görüntüleme • 2 yıl önce

एकजुटता ही फ़िरक़ापरस्त ताक़तों को हराने का मूलमंत्र है। यही संदेश देते हुए हाल ही में श्री तेजस्वी यादव ने भाजपा के ज़हर उगलते नेताओं को एक बार फिर साफ़ साफ़ चेताया था कि अगर मुसलमानों को निशाना बनाकर बिहार का अमन चैन छीनने की हिमाक़त करोगे तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सामाजिक वर्गों के प्रति राष्ट्रीय जनता दल की संजीदगी और सम्भाव को समूचा बिहार जानता है। पटना में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Lalu Prasad Yadav जी एवं मा० नेता प्रतिपक्ष श्री Tejashwi Yadav जी ने मरहूम क़द्दावर नेता स्वर्गीय शहाबुद्दीन जी की धर्मपत्नी श्रीमती हिना शहाब और उनके सुपुत्र मो० ओसामा को राजद की सदस्यता दिलाई। अमन चैन एकता से राज्य को सींचेंगे, फ़िरक़ापरस्तों को बिहार से बाहर खदेड़ेंगे। #TejashwiYadav #Bihar #Trending #viral
Office of Tejashwi Yadav23,118 görüntüleme • 2 yıl önce

मौक़ा था “बिहार दिवस” का! गांधी मैदान में करोड़ों सरकारी रुपयों को खर्च कर आयोजन किया जा रहा है! सत्ता में बैठे रिटायर्ड मुख्य अधिकारियों के हाथ में सारी बागडोर है! चाक-चौबंदी के बावजूद मंच तक शराब की बोतलों की डिलीवरी हो गई! शराबबंदी वाले बिहार में “बिहार दिवस” के मौके पर मंच पर शराब की ख़ाली बोतलें पाई गईं जहाँ मुख्यमंत्री सहित NDA की पूरी सरकार की मौजूदगी थी! “बिहार दिवस” जैसे आस्था के पर्व को शराब की बोतलों के साथ मनाकर NDA सरकार बिहार के गौरवशाली इतिहास में एक काला अध्याय जोड़ चुकी है! इसके दोषी भाजपा, नीतीश कुमार और NDA के सहयोगी दल हैं! मुख्यमंत्री को अब इन सब बातों से कोई मतलब नहीं रह गया है या यूँ कहें कि चंद रिटायर्ड अधिकारी अब रिमोट से मुख्यमंत्री को चला रहे है! हाल ही में CM नीतीश सार्वजनिक तौर पर कहते हुए भी पाए गए थे कि “अरे हाँ, मुख्यमंत्री तो हम ही है फ़ालतू…” खैर फिर मुख्यमंत्री मंच पर आए, 3 मिनट रुके और गुब्बारे उड़ाकर निकल लिए, क्या बिहार दिवस जैसे बड़े मौके पर नीतीश कुमार को 10 सेकंड भी बोलने की अनुमति नहीं दी गई? कौन है वो जो मुख्यमंत्री को हांक रहा है? अब ये सिस्टम सड़ चुका है, मुख्यमंत्री अचेत एवं बेसुध कठपुतली से ज़्यादा कुछ नहीं मालूम पड़ते हैं! प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री पर अतिक्रमण कर उन्हें आदेश दिए जा रहे हैं कि कहाँ, कब, कितना बोलना, चलना और दिखना है! जब मुख्यमंत्री ही अचेत है तो अपराधियों का मनोबल भला कैसे टूटे! परिणामस्वरूप दिनदहाड़े हत्याएं, लूट, बलात्कार, डकैतियाँ एवं भ्रष्टाचार चारों ओर फेल गया है! कुर्सी बचाने के चक्कर में बिहार के युवा, मजदूर, किसान, महिलाएँ, बुजुर्ग, बर्बाद हो गए हैं! NDA सरकार खटारा, सिस्टम नाकारा मुख्यमंत्री थका हारा आम आदमी फायर मारा मारा
Office of Tejashwi Yadav18,730 görüntüleme • 1 yıl önce