
The Fauxy Entertainment
@TheFauxyEnt • 11,094 subscribers
India’s finest, fastest and fictitious entertainment news source. https://t.co/BFHJobcNci…
Videos

🚨तुकाराम मुंढे का हुआ ट्रांसफर दोस्तों, तुकाराम मुंढे का FSSAI से ट्रांसफर हो गया है। दरअसल, जब सरकार ने देखा कि कैसे तुकाराम मुंढे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाना बेचने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं तो उन्होंने उनका ट्रांसफर करके उन्हें सेंसर बोर्ड में डाल दिया ताकि वो अल्फा, सिकंदर, किसी का भाई किसी की जान, बागी, आदिपुरुष जैसी फिल्मों को रिलीज होने से रोक सकें, जिन्हें देखकर लोगों को गंदा खाना खाने से भी ज्यादा जल्दी कैंसर हो सकता है। फिलहाल तुकाराम मुंढे YRF, साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान, करण जौहर, अक्षय कुमार आदि के प्रोडक्शन हाउस पर छापा मार रहे हैं।
The Fauxy Entertainment100,834 次观看 • 1 个月前

🚨ओम राउत बनाएंगे महाभारत दोस्तों, आदिपुरुष के मेकर ओम राउत अब महाभारत बनाने वाले हैं। दरअसल, रामायण का ट्रेलर लॉन्च होते ही लोग उसे आदिपुरुष से कंपेयर करके ये कह रहे हैं कि इसमें CGI और एक्टिंग कितनी ही खराब हो, लेकिन आदिपुरुष से तो अच्छी ही है। ऐसे में रामायण के मेकर नमित मल्होत्रा, जो रामायण के बाद महाभारत चाहते हैं, उन्होंने ओम राउत को महाभारत बनाने की फंडिंग दे दी, ताकि जब नमित अपनी महाभारत बनाएं, तो लोग उसे ओम राउत की महाभारत से कंपेयर करके अच्छा ही बोलें। हालांकि, ओम राउत ने अपनी गलतियों से सीखते हुए महाभारत में अर्जुन का रोल प्रभास को न देने का फैसला किया है और फिलहाल वे यह रोल अर्जुन कपूर को देने जा रहे हैं।
The Fauxy Entertainment38,026 次观看 • 1 个月前
