
thehillnews.in
@thehill_news • 6,537 subscribers
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरप्रदेश की खबरों को प्रमुखता। देश विदेश के घटनाक्रम पर विश्वनीय न्यूज़ पोर्टल। https://t.co/ullbDs4Ecc
Shorts
Videos

नेपाल में आई बाढ़ में 384 टूरिस्ट लापता हो गए हैं। नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने लिस्ट जारी की है। यह डेटा नेपाल की 10 प्रमुख टूरिज्म एजेंसी से लिया गया है। इसमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। 291 में 105 भारत के रहने वाले हैं, बाकी की राष्ट्रीयता की पुष्टि की जा रही है।
thehillnews.in1,156,246 Aufrufe • vor 1 Monat

पहाड़ों में कच्चे चढ़ाई वाले रास्तों में जब गाड़ी ना चढ़े तो लास्ट ऑप्शन, रिवर्स गियर डाले और काम ख़त्म।
thehillnews.in175,868 Aufrufe • vor 2 Monaten

पढ़ने की लगन हो तो क्या बारिश, क्या धूप, क्या बर्फबारी। #Uttarakhand
thehillnews.in40,368 Aufrufe • vor 1 Monat

सिल्क्यारा सुरंग और मंदिरः जहां टनल बन रही है, वहां पहले बाबा बौखनाथ का छोटा सा मंदिर था। आरोप है कि टनल निर्माण कंपनी ने मंदिर को तोड़ा, जिसकी वजह से प्रकोप यहां बरस रहा है। आज सुबह टनल के मुहाने पर दोबारा मंदिर स्थापित हुआ। अब बाबा फंसे मजदूरों पर कृपा करो। #UttarkashiRescue
thehillnews.in223,516 Aufrufe • vor 2 Jahren

स्पीति में भारी बारिश के बाद पिन घाटी के एक नाले में आया फ़्लैश फ्लड।
thehillnews.in17,744 Aufrufe • vor 1 Monat

मनाली जाने के लिए लंबा जाम लगा है। लेकिन नीली लाल बत्ती लगा एक हरियाणा नंबर वाला कुछ और के साथ सड़क के दूसरी तरफ़ आने वाले रास्ते में जा घुसा। सामने से गाड़ियाँ आ रही हैं, लेकिन वो ठहरा VIP उसकी जगमग करती बत्ती के आगे कौन आयेगा। पुलिस भी कहाँ कहाँ खड़ी हो, पर इसको ऑनलाइन चालान भेजना तो बनता है।
thehillnews.in33,541 Aufrufe • vor 3 Monaten

राहुल गांधी को देहरादून में कई बार सुना और देखा लेकिन आज छात्रों से संवाद का उनका शो बहुत मायने में अलग और जबरदस्त था। यूथ (भाड़े वाले नहीं) की एक पंडाल के नीचे भीड़ आज तक नहीं देखी। यह राहुल का यूथ में क्रेज ही है, जो घंटों युवा खड़े होकर उनको सुनते और बतियाते रहे। राहुल की तार्किक बात करना यूथ की समझ में आता दिख रहा था। सियासी लहजे में कहा जाए तो शो हिट था।
thehillnews.in23,814 Aufrufe • vor 2 Monaten

एक बड़ा स्टूडेंट आंदोलन रांची में चल रहा है, जिसपर सबकी नज़र है, लेकिन एक छोटू लगने वाला आंदोलन देहरादून के "नेशनल इन्स्टीट्यूट फॉर दि विजुअली हैन्डीकेप्टड" में चल रहा है। यह स्कूल के बच्चे देख नहीं सकते लेकिन इनका भविष्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना एक सामान्य छात्र का होता है। यह एक राष्ट्रीय संस्थान है. 5 दिन से इस राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान के स्टूडेन्ट्स अपने संस्थान में हड़ताल कर रहे है. कई बरसों से संस्थान में घटिया खाना, मंहगी किताबों और कई व्यवस्था संबधी दिक्कतें है. केन्द्र और राज्य सरकार को सैकड़ों चिठ्ठियां और मेल भेजने के बाद भी जब आवाज नही सुनी गयी तो बच्चों ने आवाज बुलंदकी है।
thehillnews.in14,010 Aufrufe • vor 1 Monat

उत्तराखंड के चंपावत में लोहाघाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर अचानक आया मलबा। मलबा हटाने का काम शुरू।
thehillnews.in10,988 Aufrufe • vor 1 Monat

यह है हिमाचल के स्पीति का चंद्रताल। यहां का परिस्थितिकी तंत्र बेहद संवेदनशील है, लेकिन गाड़ियों में उमड़ा टूरिस्ट का जनसैलाब इसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन मानकर आता है। माने भी क्यों न, सरकार की ओर से कोई नियम कानून ही नहीं हैं। गाड़ियों का तांता देखकर समझ जाइये कि क्या आलम है यहां पर।
thehillnews.in20,307 Aufrufe • vor 3 Monaten
0:58
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

हरियाणा वालों की बदतमीजी और गुंडई सारी हदें पार कर चुकी हैं। हिमाचल रोडवेज के वोल्वो बस चालक राजेंद्र सिंह को हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो सवारों ने ओवरटेक करने को लेकर हुई बहस के बाद बुरी तरह से पीट दिया। चालक का सर फाड़ दिया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी संगठन हरकत में आया और शिमला पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार गिरफ़्तार कर लिए।
thehillnews.in19,354 Aufrufe • vor 4 Monaten

बेसब्रे लोगों से ऐसे हालत बनते है, जो ट्रैफिक नियम का पालन करते है उनको भी इन जाहिलों के कारण भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। यह नज़ारा हिमाचल के दिल्ली मनाली हाईवे सुरंग २ स्वाराघाट का है। किसी ने लेन थोड़ी और सब फँस गए जाम में। VC: travel_with_rocky143 (insta)
thehillnews.in16,832 Aufrufe • vor 3 Monaten

हिमाचल का यह वीडियो वैसे तो हाइलक्स से पलटी वेन्यू को निकालने का है, लेकिन यह सबक है उनके लिए जो गाड़ी चलाते हुए मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं। जिस लड़के ने गाड़ी को पलटा दिया वह फ़ोन चला रहा था कब गाड़ी सड़क किनारे घुस गई पता भी नहीं चला उसे। लड़का ख़ुद गलती स्वीकार कर रह है। लेकिन लोग मानते कहाँ हैं उनको माना करो तो लड़ने लगते हैं।
thehillnews.in19,087 Aufrufe • vor 6 Monaten
Keine weiteren Inhalte verfügbar