Tika Ram Jully's banner
Tika Ram Jully's profile picture

Tika Ram Jully

@TikaRamJullyINC67,586 subscribers

Leader of Opposition, Rajasthan Legislative Assembly, MLA from Alwar Rural, Ex Minister Social Justice & Jail Deptt.

Shorts

नीट का पेपर कहाँ मिलेगा ? बीजेपी के बाड़े में! धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, इस्तीफा दो! Congress Rajasthan PCC

नीट का पेपर कहाँ मिलेगा ? बीजेपी के बाड़े में! धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, इस्तीफा दो! Congress Rajasthan PCC

45,040 görüntüleme

कैमरा, एक्शन, फोटोशूट, सरकार में यही ढोंग बाजी चल रही है, जनता के दुःख-दर्द से इन्हें कोई लेना-देना नहीं है l मंत्री जी को बस में गर्मी लग गई, फोटोशूट से पहले ही निकल लिए… वैसे अब जनता मन बना चुकी भाजपा को जल्द ही “चलता” करने वाली है।

19,892 görüntüleme

अंता उपचुनाव की यात्रा में गाँवों के रास्ते, थोड़ी फुर्सत में देशी भोजन का आनंद!

अंता उपचुनाव की यात्रा में गाँवों के रास्ते, थोड़ी फुर्सत में देशी भोजन का आनंद!

53,801 görüntüleme

इतिहास को मिटाने की लाख कोशिशें कर लो, पर जो खून बहाकर देश आज़ाद करवाता है, उसकी गूंज सदियों तक रहती है। धन्यवाद श्री भजनलाल जी, आख़िर आज सच जुबान पर आ ही गया कि "आज़ादी की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी थी, न कि भाजपा ने जिस पार्टी ने देश को आज़ादी दिलाई, संविधान दिया, लोकतंत्र की नींव रखी, उसी को गाली देने वाले आज कांग्रेस की विरासत को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।

57,412 görüntüleme

दर्दनाक, शर्मनाक, निंदनीय। नाबालिग दलित बालक लोकेश के साथ भिवाड़ी पुलिस द्वारा की गई बर्बर मारपीट के बाद आज अस्पताल पहुंचकर उसकी हालत देखकर मन व्यथित और आक्रोश से भर उठा। जिस निर्दयता से उसे पीटा गया है, उसके पैरों में फ्रैक्चर है। जानकारी मिली है कि भिवाड़ी पुलिस ने लोकेश को पानी के ड्रम में भी प्रताड़ित किया, जिससे उसके फेफड़ों में पानी जाने की आशंका है। वह आज ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, यह संवेदनशील समाज के लिए एक कलंक है। मैं लोकेश के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। यह घटना केवल पुलिस की कार्यशैली पर ही नहीं, बल्कि प्रदेश की पूरी कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बिना FIR के किसी नाबालिग को इस प्रकार प्रताड़ित करना, आखिर यह कहाँ का न्याय है? जब कानून के रखवाले ही अत्याचार करने लगें, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन आज जयपुर में हैं, मेरा उनसे आग्रह है की मुख्यमंत्री जी से पूछिए कि हाल ही में सलूम्बर में आदिवासी बच्चों की मौत, बांसवाड़ा की घटना, भिवाड़ी में मजदूरों पर लाठीचार्ज और भिवाड़ी में पुलिस अत्याचार का जिम्मेदार कौन है ? अपराध के मामलों में राजस्थान को अग्रणी बनाने का जिम्मेदार कौन है ?

15,411 görüntüleme

दोसा से मुरारी लाल मीना 2 लाख से अधिक वोटो से जीत गए प्रेम सिंह जी बाजोर साहेब आप मंत्री पद से इस्तीफा कब दे रहे है? Prem Singh Bajor

दोसा से मुरारी लाल मीना 2 लाख से अधिक वोटो से जीत गए प्रेम सिंह जी बाजोर साहेब आप मंत्री पद से इस्तीफा कब दे रहे है? Prem Singh Bajor

68,247 görüntüleme

फोन टैपिंग बंद करो, मुख्यमंत्री इस्तीफा दो! अगर सरकार अपने ही मंत्रियों की जासूसी कर रही है, तो आम जनता की निजता कितनी सुरक्षित है? 📵 इस तानाशाही रवैये के खिलाफ हम सदन में और सड़क पर आवाज उठाते रहेंगे! ✊🏼 #फोन_टैपिंग_बंद_करो #मुख्यमंत्री_इस्तीफा_दो #लोकतंत्र_बचाओ

45,927 görüntüleme

वोट चोर, गद्दी छोड़ 📍राजस्थान विधानसभा

वोट चोर, गद्दी छोड़ 📍राजस्थान विधानसभा

26,266 görüntüleme

कल राजस्थान विश्वविद्यालय में पुलिस के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में घायल हुए NSUI कार्यकर्ताओं से आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के साथ एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर मुलाक़ात की और उनका कुशलक्षेम जाना l मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ l Sukhjinder Singh Randhawa Govind Singh Dotasra Rajasthan PCC

21,601 görüntüleme

ये है डबल इंजन का नारी शक्ति वंदन। राजधानी जयपुर में लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे रही महिलाओं पर सरकार के इशारे पर बर्बरता पूर्ण तरीके से पुलिसिया प्रहार। रात 11 बजे की घटना रोंगटे खड़े करने वाली है। पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को घसीटा, मारपीट की। वीडियो में प्रमाण है। मुंह मे राम बगल में छुरी इसे ही कहते हैं। संसद में नारी शक्ति वन्दन कानून और सड़क पर नारी पर शक्ति का प्रदर्शन। #DoubleEnginekisarkarfail

40,217 görüntüleme

गौमाता का अपमान, कब तक सहेगा राजस्थान? गौमाता के नाम पर वोट, असलियत में गौशालाओं के विरोध में भाजपा, यही है भाजपाइयों का असली चेहरा। गौसेवा की आड़ में राजनीति करने वाली भाजपा की असलियत अब खुद उनके राजस्थान सरकार के तीन मंत्री ( श्री मदन दिलावर, श्री अविनाश गहलोत और श्री ओटाराम देवासी) ही उजागर कर रहे हैं। भाजपा के मंत्री खुलेआम कह रहे है की भाजपा मैं (मंत्री) गौशाला के खिलाफ हूं। जब भाजपा के मंत्री ही गौशालाओं के विरोध में बयानबाज़ी करें, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि "गौसेवा" भाजपा के लिए महज एक चुनावी हथियार है, न कि आस्था या संवेदनशीलता का विषय। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है, जो गौमाता की सेवा के नाम पर किए जा रहे राजनीतिक ढोंग को उजागर कर रहा है। यह जनता सब देख रही है भाजपाइयों .... #गौमाता_का_अपमान #गौशालाओं_के_खिलाफ_भाजपा #BJPExposed #Rajasthan

15,981 görüntüleme

Videos

TikaRamJullyINC's profile picture

आज जयपुर के प्रताप नगर में सुश्री रेशु गुप्ता जी के आवास पर पहुँचकर उनसे मुलाकात की। उनके झुलसे हुए हाथ की हालत देखकर रूह काँप उठी। दर्द से कराहती रेशु गुप्ता जी की आँखों में अपनी रोज़ी-रोटी उजड़ने का दर्द साफ़ दिखाई दे रहा था। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार के सामने एक गरीब की आजीविका और सम्मान को VIP संस्कृति की भेंट चढ़ा देने की बेहद पीड़ादायक कहानी है। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री जी के वीआईपी काफिले को निकालने के दौरान पुलिस द्वारा उनके फूड स्टॉल को जबरन धक्का देकर पलट दिया गया, जिससे वे गर्म पानी की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूँ, क्या आपका वीआईपी काफिला किसी गरीब की रोज़ी-रोटी और उसकी जान से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है? आखिर किस अधिकार से एक मेहनतकश महिला की आजीविका को इस तरह रौंद दिया गया ? भाजपा राज में गरीब की रोज़ी-रोटी उजाड़ दी जाती है, लोग घायल हो जाते हैं और सरकार कार्रवाई तो दूर, एक शब्द तक बोलने को तैयार नहीं है। सत्ता के अहंकार का इससे बड़ा जीवंत उदाहरण और क्या हो सकता है? यह घटना केवल अत्यंत पीड़ादायक ही नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार और प्रशासनिक संवेदनहीनता का शर्मनाक उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री जी, मेरी मांग है कि इस घटना के दोषी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़िता को उचित मुआवजा दिया जाए तथा उनकी आजीविका के लिए संविदा पर नौकरी दी जाए। मैं ईश्वर से सुश्री रेशु गुप्ता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। सुनिए, पीड़िता की जुबानी उसकी दर्दभरी आपबीती... CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma

Tika Ram Jully

34,221 görüntüleme • 1 ay önce

TikaRamJullyINC's profile picture

#हाल-ए-राजस्थान | #सांगानेर सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में पूरा राजस्थान है! महज हल्की बारिश ने प्रदेश की राजधानी और मुख्यमंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में भाजपा के "विकास मॉडल" की बातें नहीं, उसका असली "धरातल" दिखा दिया है। मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि वे बातें नहीं, धरातल पर काम करते हैं। जयपुर की यह हल्की बारिश बता रही है कि भाजपा का पूरा विकास मॉडल का असली "धरातल" यह है। आज प्रदेश की जनता आज कह रही है कि भाजपा राज में जनता के विकास कार्य तो हुए नही, पर भाजपा नेताओं की संपत्ति का विकास जरूर हुआ है। मुख्यमंत्री जी, अब आप ही बताइए, क्या इन्हीं गड्ढों को "डबल इंजन विकास" कहा जा रहा है ? या फिर राजस्थान को गड्ढों में धकेलना ही आपकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है ? CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Congress Rajasthan PCC

Tika Ram Jully

18,266 görüntüleme • 28 gün önce

TikaRamJullyINC's profile picture

बयाना विधायक श्रीमती ऋतु बनावत जी के साथ नगर पालिका ईओ द्वारा किया गया व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। भाजपा राज में अफसरशाही इतनी बेलगाम हो चुकी है कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के सम्मान और प्रोटोकॉल की भी खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। इस घटना से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब अधिकारी एक निर्वाचित विधायक की बात सुनने को तैयार नहीं हैं, तो आम जनता की समस्याओं की सुनवाई किस भरोसे होगी। मुख्यमंत्री जी, यह कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि आपके शासन में बेलगाम होती अफसरशाही का एक और प्रमाण है। यह एक निर्वाचित विधायक की लोकतांत्रिक गरिमा, प्रोटोकॉल और जनता के जनादेश काअपमान है। मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए l Dr. Ritu Banawat CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma

Tika Ram Jully

24,901 görüntüleme • 1 ay önce

TikaRamJullyINC's profile picture

75 साल में पहली बार किसी दलित को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। केवल टीकाराम जूली को नहीं बनाया है, पूरे एससी समाज को यह मौका दिया है। आज खड़गे साहब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बीजेपी वालों के चेक कर लेना एससी समाज के कितने ब्लॉक अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तो बात ही छोड़ दीजिए, वहां न ब्लॉक अध्यक्ष मिलेंगे, न जिला अध्यक्ष और न ही प्रदेश अध्यक्ष मिलेंगे। कांग्रेस ने तो दलित समाज के व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है और यह कांग्रेस ही कर सकती है। मैं आपसे यही कहना चाहूंगा, हम सब लोग इस सरकार के जो दो साल बचे हैं, उसमें हम सब लोगों को यह बड़ी लड़ाई लड़नी है। इस देश के संविधान को बचाना है, लोकतंत्र को बचाना है। मेहनत हम लोगों को करनी है। इस सरकार का समय अब पूरा हो चुका है। #TRJ | #TikaramJully | #Congress | #Rajasthan | #LOPRajasthan | #JaiBhim | #DrAmbedkar | #SaveConstitution | #SocialJustice Congress Rajasthan PCC Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi

Tika Ram Jully

15,116 görüntüleme • 1 ay önce

TikaRamJullyINC's profile picture

कल जो डॉक्टर (HOD) पकड़ा गया है, SMS अस्पताल में 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते वह RSS का पदाधिकारी है, इनकी शाखाओं में जाता है और इनके चिकित्सा प्रकोष्ठ में पदाधिकारी है। RSS के लोग रिश्वत लेते हुए पकड़े जा रहे हैं, उस ओर तो इनका ध्यान नहीं है। और यह है कि RSS जो मर्जी करे, इस देश के अंदर उसका यदि कोई विरोध करता है तो उसे देशद्रोही कहा जाता है। यानी सरकार की बातों से सहमति नहीं रखना या असहमति व्यक्त करना ही अब देशद्रोह हो गया है इस देश में, इस राज्य में। डबल इंजन की सरकार है, तो डबल तरीके से जनता को कुचलने का काम करेगी और जो मन में आए वही करेगी। आज राजस्थान की हालत बहुत खराब है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब किसी न किसी व्यक्ति की जान नहीं जाती। चोरी, मर्डर, डकैती प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से शून्य हो चुकी है। रोजाना भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं और आम जनता सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ने लगी है, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। सरकार का ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि RSS का किस प्रकार से महिमामंडन किया जाए और उसकी विचारधारा को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

Tika Ram Jully

92,384 görüntüleme • 9 ay önce

TikaRamJullyINC's profile picture

मैंने अभी मुख्यमंत्री जी का बयान सुना, मुझे हँसी आ रही है कि मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि जो किसान है वह साल में 20-25 दिन ही काम करता है, बाकी वह फ्री रहता है। बड़े कमाल की बात है अपने आप को किसान का बेटा बताते हैं, किसान परिवार से बताते हैं। एक-एक बात आपको पता है, तो आप यह कैसे कह सकते हैं? वो किसान जो अपनी फसल के लिए पूरा समय लगाता है, आपने कह दिया बुवाई करता है और चार दिन पानी देने जाता है, फिर कटाई कर लेता है। मुख्यमंत्री जी, क्या आपने कभी यह देखा कि वह किसान जो बुवाई करता है, उससे पहले उसे अपने खेत को तैयार करने में कितना समय लगता है? आपने कह दिया कि वह फसल बोने जाता है, तो बोने के बाद उसकी निराई-गुड़ाई कौन करता है? उसके लिए समय कौन देता है? फिर आपने कह दिया कि वह चार दिन पानी देने जाता है। मुख्यमंत्री जी, पानी ऐसे नहीं लगता कि प्रदेश में किसानों को आप रात को बिजली दे रहे हैं इस किसान को रात में पानी देने के लिए ठंड में खड़ा रहना पड़ता है। और आपने कह दिया "कटाई" मुख्यमंत्री जी, कटाई एक ही दिन में हो जाती है क्या ? कटी कटाई हुई फसल अभी खेतों में पड़ी है गेहूं की, और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। वो आपको नहीं दिख रही l मुख्यमंत्री जी, आप यह समझ रहे हैं कि किसान के एक खेत का काम एक दिन में सारा काम हो जाता है l वह जुताई भी करेगा, बोवाई भी करेगा, निराई-गुड़ाई भी करेगा, पानी भी देगा, कटाई भी करेगा, फसल को इकट्ठा भी करेगा, उसे निकालकर घर भी लाएगा, मंडी में भी लेकर जाएगा, और तुड़े को भी घर में इकट्ठा करेगा l इसमें केवल किसान नहीं, इसमें उसका पूरा परिवार लगता है। छोटे-छोटे बच्चे खेतों में जाकर अपने माता-पिता की मदद करते हैं। और उसके बाद पूरी फसल किसके लिए छोड़ देगा, उसकी रखवाली नहीं करेगा ? रात को वहां सोता है, उसकी रखवाली करता है, फसल का ध्यान रखता है l मुख्यमंत्री जी, ऐसा लग रहा है आप किसान किसान ऐसे ही कर रहे हैं आपको किसानी की पूरी बात ही नहीं पता l

Tika Ram Jully

33,388 görüntüleme • 3 ay önce

TikaRamJullyINC's profile picture

मुख्यमंत्री जी कह रहे थे कि कोई मेरे पर उंगली उठा दे, यानी किया क्या है जो कोई उंगली उठाएगा। उंगली तो तभी उठेगी ना जब कोई काम करोगे। . उंगली मैं उठा रहा हूँ, बता दीजिए यहाँ जो NEET का पेपर लीक हुआ तो 9 दिनों तक मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ, बता दीजिए। . मैं उंगली उठा रहा हूँ, उदयपुर में जो आदिवासियों की जमीन दबाई गई, उन पर आपने क्या कार्रवाई की, बता दो, जवाब दे दो। . आप बताइए कि आपने जो पीकेसी, राम जल सेतु और ERCP का नाम बदल-बदलकर जो काम किया और आपने कहा कि राष्ट्रीय परियोजना बनाएंगे, क्या परियोजना बना पाए? आप बताइए। . जवाब दीजिए। आपने 35 लाख करोड़ के MOU का दावा किया था, उनकी हवा निकल गई। धरातल पर क्या हुआ? मैं पूछ रहा हूँ, आप बताइए, जवाब दीजिए। जनता जवाब चाहती है। राजस्थान की जनता, युवाओं से जो अपने झूठे वादे किए थे, उनका जवाब चाहती है। आप बताइए कि आपने 35 लाख करोड़ के MOU की बात कही थी, उनमें से कितने धरातल पर आए? ERCP के लिए मोदी जी ने दो बार घोषणा की थी कि हम इसको राष्ट्रीय परियोजना घोषित करेंगे। आज ढाई साल से ज्यादा गुजर गया, भारत सरकार एक रुपया नहीं दे रही है। यह सिर्फ कहना आसान है, मुख्यमंत्री जी।

Tika Ram Jully

18,691 görüntüleme • 2 ay önce

TikaRamJullyINC's profile picture

"भजनलाल जी तो सिर्फ निमित्त मात्र हैं... निर्णय तो दिल्ली से ही होंगे" – जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के दिल की बात आखिर जुबां पर आ ही गई। यह बयान राजस्थान भाजपा की अंदरूनी कलह को साफ़ रूप से दर्शा रहा है l जो बात कांग्रेस नेता पिछले 17 महीनों से कह रहे है कि सरकार का रिमोट दिल्ली और गुजरात से चलता है, वही बात आज भाजपा अध्यक्ष ने खुद कही है । और बात यहीं नहीं रुकी.... नड्डा जी ने वसुंधरा राजे सरकार को "अंधकार की त्रासदी" बताकर यह साफ कर दिया कि भाजपा का अतीत बोझ बन चुका है, और वर्तमान ‘रिमोट कंट्रोल’ की राजनीति का शिकार है। भाजपा आज उस घर जैसी हो गई है जहाँ बाहर LED की चमक है, लेकिन अंदर बिजली के तार आपस में उलझे हैं l स्विच किसी और के हाथ में है और बल्ब कब जलेगा, ये दिल्ली से तय होता है। भजनलाल जी तो सिर्फ निमित्त मात्र हैं असली निर्णय, असली सत्ता 'दिल्ली दरबार' में बैठी एक विशेष मंडली के हाथ में केंद्रित है। #Rajasthan

Tika Ram Jully

68,563 görüntüleme • 1 yıl önce

TikaRamJullyINC's profile picture

RGHS की दवाइयाँ कर्मचारियों को नहीं मिल रही हैं। उनकी तनख़्वाह में से दवाई का पैसा कट रहा है। आज अस्पतालों को भुगतान नहीं होने की वजह से अस्पतालों ने हड़ताल कर रखी है और कर्मचारी तथा पेंशनर्स को दवाइयाँ देने से मना कर रहे हैं। यह कर्मचारी और पेंशनर्स जाएँ तो जाएँ कहाँ? क्या मुख्यमंत्री जी, आपको इतना भी नज़र नहीं आता कि मेरे जो कर्मचारी हैं, मेरे जो पेंशनर्स हैं, जो बुज़ुर्ग लोग है वो किस परिस्थिति से गुज़र रहे हैं? कैसे वे दवाइयों की व्यवस्था कर पा रहे होंगे? रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को जरूरत होती है। उसे बार–बार अस्पताल जाना पड़ता है। और आप हैं कि इस पर ध्यान ही नहीं दे रहे। इसलिए मैं कहना चाहूँगा, मुख्यमंत्री जी RGHS का बजट जारी कीजिए, पेंशनर्स का भुगतान कीजिए, कर्मचारियों का भुगतान कीजिए। ऐसे कैसे काम चलेगा? CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma

Tika Ram Jully

20,407 görüntüleme • 3 ay önce

TikaRamJullyINC's profile picture

मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का सम्मान करता हूँ। मुख्यमंत्री जी ने कहा है की कांग्रेस के शासन में और अब भाजपा के शासन में वो डिबेट करना चाहते है, हमे उनकी डिबेट मंजूर है l मुझे इस बात से बड़ी खुशी हुई कि मुख्यमंत्री जी जनता के सामने डिबेट करना चाहते हैं l राजनीति के अंदर डिबेट करने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म विधानसभा होता है, जहां पक्ष एवं विपक्ष के साथियों द्वारा प्रश्न लगाएं जाते है, उनका जवाब तो ना आपके मंत्री जी दे पाते है ना आप। फिर आपने कहा कि जनता के सामने डिबेट करना चाहते हैं तो हमें यह चुनौती भी स्वीकार है l समय, स्थान सब आप बता दीजिए, जहां आप कहेंगे वहां हम तैयार है l #Rajasthan CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma

Tika Ram Jully

53,097 görüntüleme • 1 yıl önce

TikaRamJullyINC's profile picture

देखिए आज जिस प्रकार से रिफाइनरी के अंदर आग लगी और मोदी जी का दौरा रद्द हुआ, यह एक बहुत बड़ा संकेत है। रिफाइनरी के अंदर आखिर चल क्या रहा है? जिस रिफाइनरी की शुरुआत हमने की, राज बदलने के बाद में इन लोगों ने अटका कर रखा, उस पर काम ही नहीं किया। जो लागत 37000 करोड़ थी, आज वह 80000 करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? इस रिफाइनरी का लाभ जनता को मिलना चाहिए था, राजस्थान की जनता को मिलना चाहिए था। लोगों को रोजगार मिलना चाहिए था, वह सब डिले हुआ। और आज आनन-फानन में आग लग गई। मुख्यमंत्री जी जा रहे हैं वहां पर जायजा लेने, तो फिर कौन सा जायजा लेने गए थे? यह सब चीजें दर्शाती हैं कि इन लोगों का जनता के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। मार्केटिंग एजेंसियां बन गई हैं,अखबारों में ऐड दो, वहां पर बड़े-बड़े कटआउट्स लगाओ, होर्डिंग्स लगाओ, यह मत देखो कि हो क्या रहा है, तैयारी क्या चल रही है। क्योंकि रिफाइनरी की घोषणा तो मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा में कर दी थी कि हम इसको 15 अगस्त को शुरू करेंगे, 15 अगस्त भी गई, 26 जनवरी गई और आज भी है, इसको पूरी नहीं कर पाए। तो यह लापरवाही है, भयंकर लापरवाही है। इस पर ध्यान देना चाहिए, क्या कारण रहे हैं, किस वजह से आग लगी है, किस वजह से विस्फोट हुआ, और इतनी समय से जो रिफाइनरी पेंडिंग है। पूरे राजस्थान का भविष्य है रिफाइनरी। राजस्थान का बहुत बड़ा विकास रिफाइनरी पर निर्भर करेगा। इतना पैसा यहां से आएगा, जो सोच हमारी थी, जो शुरुआत हमने की थी। लेकिन इनका क्या है यह तो बंद करने में लगे होंगे। इनका तो कोई मतलब ही नहीं है। जनता के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। बातें करते रहो, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, और धरातल पर कुछ है नहीं।

Tika Ram Jully

18,815 görüntüleme • 3 ay önce

TikaRamJullyINC's profile picture

गंगानगर में पानी के संकट के बीच विधायक–इंजीनियर प्रकरण में ‘किसने किसे पीटा’ की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। कल गंगानगर में भाजपा विधायक श्री जयदीप बिहाणी जी और इंजीनियरों के बीच हुई मारपीट को लेकर जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे बेहद उलझन भरी स्थिति पैदा कर रहे हैं। एक दिन पहले खबर आई कि इंजीनियरों ने विधायक के साथ मारपीट की, जबकि अब इंजीनियर यह आरोप लगा रहे हैं कि विधायक ने उनके साथ मारपीट की। AEN श्री जगनलाल बैरवा जी की आंख सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। उनके फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें यह साफ़ दिखाई दे रहा हैं l माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए AEN श्री जगनलाल बैरवा जी की चोटों की मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Rajasthan PCC

Tika Ram Jully

15,708 görüntüleme • 3 ay önce

TikaRamJullyINC's profile picture

मानवता की हद पार, राजस्थान फिर हुआ शर्मसार इस कृत्य को देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते है कि राजस्थान में किसका ख़ौफ़ है .... माफियाओं का या कानून का ? मुख्यमंत्री जी, यह बहुत ही दर्दनाक है, यह न केवल एक अपराध है, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। यह हैवानियत की सारी हदें पार कर गईं। यह सिर्फ प्रशासन की ही नाकामी नहीं है, बल्कि आपकी सरकार का वास्तविक आईना है। क्या क्या सहेगा राजस्थान, पूछता है राजस्थान :- . सरकार ने आंखों पर सत्ता की पट्टी बाँध रखी है या सच में कुछ दिखाई नहीं दे रहा? . आख़िर यह माफिया राज कब तक चलता रहेगा? . यह खुलेआम गुंडागर्दी किसकी शह पर हो रही हैं? . आखिर क्यों पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है? . माफियाओं को सत्ता में किसका संरक्षण प्राप्त है? . क्या सरकार में इतनी हिम्मत है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर सके? राजस्थान में न्याय नहीं देती सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है सरकार CMO Rajasthan PMO India Bhajanlal Sharma Narendra Modi Rajasthan Police HelpDesk Rajasthan Police

Tika Ram Jully

48,379 görüntüleme • 1 yıl önce