
Tika Ram Jully
@TikaRamJullyINC • 68,776 subscribers
Leader of Opposition, Rajasthan Legislative Assembly, MLA from Alwar Rural, Ex Minister Social Justice & Jail Deptt.
Shorts
Videos

कुचेरा में कांग्रेस पार्षदों पर दबाव, उन्हें जबरन ले जाने के प्रयास और भारी पुलिस बल की तैनाती सरकार द्वारा वोट चोरी का प्रयास है l जब निर्वाचित पार्षद स्वयं स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि वे कांग्रेस के साथ हैं, तो फिर उन्हें डराने-दबाने के लिए पुलिस किसके आदेश पर काम कर रही है? मुख्यमंत्री जी, सत्ता के मद में जनादेश को कुचलने की कोशिश मत कीजिए। पुलिस-प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए है, भाजपा की राजनीतिक इच्छाएं पूरी करने के लिए नहीं। लोकतंत्र में कुर्सी जनता देती है, पुलिस का पहरा नहीं।
Tika Ram Jully32,606 views • 1 month ago

तिजारा में जनता का जनादेश जीता है, मुख्यमंत्री जी की तानाशाही हारी है। भाजपा का बोर्ड बनवाने के लिए पिछले सात दिनों से मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में तानाशाही, गुंडागर्दी, बेईमानी, बेशर्मी और सत्ता के दुरुपयोग की सारी हदें पार कर दीं। प्रदेश की पुलिस और प्रशासन की पूरी ताकत झोंक दी, लोकतंत्र को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन जनता के फैसले के आगे सत्ता, दबाव और तानाशाही सब धरी की धरी रह गई। ये वही तिजारा के पार्षद हैं, जिन्हें पिछली रात हरियाणा पुलिस द्वारा जंगलों में रोककर रखा गया। लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते हुए, तमाम संघर्षों को पार कर आज वे तिजारा पहुंचे और मतदान किया। तिजारा की जीत सिर्फ कांग्रेस की जीत नहीं है, यह जनादेश की जीत है, संघर्ष की जीत है और मुख्यमंत्री जी की तानाशाही पर करारा तमाचा है। मुख्यमंत्री जी, पुलिस से पार्षद रोके जा सकते हैं, डराया जा सकता है, दबाव बनाया जा सकता है लेकिन जनता का जनादेश न खरीदा जा सकता है, न कुचला जा सकता है। आज तिजारा ने हिसाब कर दिया है, कल पूरा राजस्थान जनता की अदालत में आपका हिसाब करेगा। Congress Rajasthan PCC
Tika Ram Jully17,956 views • 1 month ago

पावटा (कोटपूतली-बहरोड़) में सत्ता की तानाशाही का तांडव। पुलिस और प्रशासन के दम पर कांग्रेस पार्षदों को वोट डालने से रोका जा रहा है, लोकतंत्र का चीरहरण कर भाजपा अपना बोर्ड बनाने के लिए किस हद तक उतर जाएगी, यह इसका जीता-जागता उदाहरण है। मुख्यमंत्री जी, कुर्सी बचाने के लिए और कितना गिरोगे? जनता के जनादेश का अपमान कब तक करोगे? यह जनता है और जनता की अदालत में फिर पेशी लगेगी। तब आपकी इस तानाशाही के तांडव का हिसाब ब्याज सहित जनता ही करेगी। लोकतंत्र के हत्यारों, भाजपाइयों कुछ तो शर्म करो Congress Rajasthan PCC Indraj Gurjar Govind Singh Dotasra
Tika Ram Jully17,709 views • 1 month ago

प्रदेश में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है, लोकतंत्र की हत्या हो रही है। मथानिया में कांग्रेस के पार्षदों को पुलिस की तानाशाही और प्रशासन की गुंडागर्दी के दम पर वोट डालने से रोका जा रहा है, और चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ है। भाजपा सरकार पुलिस और प्रशासन की आड़ में प्रदेश में गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर चुकी है। तानाशाही के दम पर वोट चोरी कर जनता के जनादेश का अपमान किया जा रहा है और जबरन बोर्ड बनाने का खेल खेला जा रहा है। यह चुनाव नहीं, लोकतंत्र की हत्या है, यह जनता के जनादेश का की लूट है। मुख्यमंत्री जी, कुर्सी बचाने के लिए और कितना गिरोगे ? पुलिस-प्रशासन के दम पर जनता का फैसला कब तक लूटोगे? Divvya Mahepal Madernna Congress Rajasthan PCC Govind Singh Dotasra Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge K C Venugopal
Tika Ram Jully16,228 views • 1 month ago

कल जो डॉक्टर (HOD) पकड़ा गया है, SMS अस्पताल में 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते वह RSS का पदाधिकारी है, इनकी शाखाओं में जाता है और इनके चिकित्सा प्रकोष्ठ में पदाधिकारी है। RSS के लोग रिश्वत लेते हुए पकड़े जा रहे हैं, उस ओर तो इनका ध्यान नहीं है। और यह है कि RSS जो मर्जी करे, इस देश के अंदर उसका यदि कोई विरोध करता है तो उसे देशद्रोही कहा जाता है। यानी सरकार की बातों से सहमति नहीं रखना या असहमति व्यक्त करना ही अब देशद्रोह हो गया है इस देश में, इस राज्य में। डबल इंजन की सरकार है, तो डबल तरीके से जनता को कुचलने का काम करेगी और जो मन में आए वही करेगी। आज राजस्थान की हालत बहुत खराब है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब किसी न किसी व्यक्ति की जान नहीं जाती। चोरी, मर्डर, डकैती प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से शून्य हो चुकी है। रोजाना भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं और आम जनता सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ने लगी है, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। सरकार का ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि RSS का किस प्रकार से महिमामंडन किया जाए और उसकी विचारधारा को कैसे आगे बढ़ाया जाए।
Tika Ram Jully92,389 views • 1 year ago

आज जयपुर के प्रताप नगर में सुश्री रेशु गुप्ता जी के आवास पर पहुँचकर उनसे मुलाकात की। उनके झुलसे हुए हाथ की हालत देखकर रूह काँप उठी। दर्द से कराहती रेशु गुप्ता जी की आँखों में अपनी रोज़ी-रोटी उजड़ने का दर्द साफ़ दिखाई दे रहा था। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार के सामने एक गरीब की आजीविका और सम्मान को VIP संस्कृति की भेंट चढ़ा देने की बेहद पीड़ादायक कहानी है। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री जी के वीआईपी काफिले को निकालने के दौरान पुलिस द्वारा उनके फूड स्टॉल को जबरन धक्का देकर पलट दिया गया, जिससे वे गर्म पानी की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूँ, क्या आपका वीआईपी काफिला किसी गरीब की रोज़ी-रोटी और उसकी जान से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है? आखिर किस अधिकार से एक मेहनतकश महिला की आजीविका को इस तरह रौंद दिया गया ? भाजपा राज में गरीब की रोज़ी-रोटी उजाड़ दी जाती है, लोग घायल हो जाते हैं और सरकार कार्रवाई तो दूर, एक शब्द तक बोलने को तैयार नहीं है। सत्ता के अहंकार का इससे बड़ा जीवंत उदाहरण और क्या हो सकता है? यह घटना केवल अत्यंत पीड़ादायक ही नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार और प्रशासनिक संवेदनहीनता का शर्मनाक उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री जी, मेरी मांग है कि इस घटना के दोषी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़िता को उचित मुआवजा दिया जाए तथा उनकी आजीविका के लिए संविदा पर नौकरी दी जाए। मैं ईश्वर से सुश्री रेशु गुप्ता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। सुनिए, पीड़िता की जुबानी उसकी दर्दभरी आपबीती... CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma
Tika Ram Jully34,274 views • 4 months ago

हाल-ए-राजस्थान :- . बिजली मंत्री के कार्यक्रम में बिजली चली जाती है। . कृषि मंत्री जी कह रहे हैं, खाद नकली आ रही है। . शिक्षा मंत्री जी कह रहे हैं कि 10th और 10वीं एक ही बात होती है क्या? . हमारे वन मंत्री जी कलेक्टर के खिलाफ ही धरने पर बैठ रहे हैं। . मुख्यमंत्री जी का गृह जिला अपराध में नंबर वन पर है- भरतपुर। गृहमंत्री भी मुख्यमंत्री जी हैं। जेल मंत्री भी मुख्यमंत्री जी हैं और जेल से मुख्यमंत्री जी को जान से मारने की धमकी मिल रही है, तो आप और हम तो क्या हैं, बताओ? 📍लक्ष्मणगढ़, सीकर #TRJ | #TikaramJully | #LOPRajasthan | #Rajasthan | #Congress | #NetaPratipaksh | #Sikar
Tika Ram Jully15,700 views • 2 months ago

अलवर एसपी ऑफिस पहुंचकर मीडिया से बात की :- यहाँ अलवर में तो ऐसा लग रहा है जैसे एसपी साहब मेयर और नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस जो है, पिछले तीन दिनों से, परसों यहाँ मर्डर हुआ है तीन लोगों का, इतना जघन्य अपराध हुआ है वो उस पर तो ध्यान नहीं है, लेकिन पार्षद कैसे पकड़े जाएँ, इस पर ज़्यादा ध्यान है। कभी जयपुर जाती है अलवर की पुलिस, कभी नारनौल जाती है अलवर की पुलिस, कभी बस्सी-तुंगा जाती है अलवर की पुलिस। और आज तो मालाखेड़ा के अंदर हमारे वार्ड नंबर 10 की जो प्रत्याशी पार्षद है, वह अपनी खुद की गाड़ी से आ रही थीं। पुलिस ने अपनी गाड़ी लगाई। दो सीआई हरदयाल यादव और किरण यादव थानेदार वहाँ पर गए हैं और उस गाड़ी को बदमाशों की तरह आगे लगाकर गाड़ी रोकी है। और ड्राइवर सीट पर जो बच्चा बैठा था, उसको उतारा है और खुद ड्राइव करके पार्षद को लेकर भागने की फिराक में थे। लेकिन मैं धन्यवाद देता हूँ, हमारी पार्षद मजबूत थीं। उन्होंने तुरंत खिड़की खोली और नीचे उतर गईं और पुलिस को धमकाया कि मुझे हाथ लगाने की जरूरत नहीं है। उसके बाद हम वहाँ पहुँचे, तब पुलिस वहाँ से भागी है। अभी भी गाड़ी वहीं है। तो यह तानाशाही चल रही है, पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। केंद्रीय मंत्री के इशारे पर इस प्रकार का तांडव यहाँ पर चल रहा है। यह अलवर बहुत शांत जिला रहा है। बाहर से लोग आकर इस प्रकार की गुंडागर्दी कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन एक एजेंट के रूप में काम कर रहा है। क्या पुलिस का काम यही रह गया है? मैं आज यह कहने आया हूँ एसपी साहब से कि पार्षद मैं लेकर आया हूँ, आप ले लीजिए। इसको लेकर आया हूँ और चाहिए तो और दे देता हूँ। एसपी साहब खुद ही चुनाव यहाँ पर लड़ लें। हम आपको लड़वा देते हैं, आप लड़िए ना, आप कीजिए राजनीति। कमाल हो गया है। एसपी का यह काम रह गया क्या? पद की गरिमा गिरा रहे हो। अलवर पुलिस को भाजपा का एजेंट बनकर काम करने की जरूरत नहीं है l CMO Rajasthan Rajasthan Police Alwar Police Alwar District Collector & Magistrate Jitendra Singh Alwar Rajasthan PCC Congress
Tika Ram Jully12,694 views • 1 month ago

मैंने अभी मुख्यमंत्री जी का बयान सुना, मुझे हँसी आ रही है कि मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि जो किसान है वह साल में 20-25 दिन ही काम करता है, बाकी वह फ्री रहता है। बड़े कमाल की बात है अपने आप को किसान का बेटा बताते हैं, किसान परिवार से बताते हैं। एक-एक बात आपको पता है, तो आप यह कैसे कह सकते हैं? वो किसान जो अपनी फसल के लिए पूरा समय लगाता है, आपने कह दिया बुवाई करता है और चार दिन पानी देने जाता है, फिर कटाई कर लेता है। मुख्यमंत्री जी, क्या आपने कभी यह देखा कि वह किसान जो बुवाई करता है, उससे पहले उसे अपने खेत को तैयार करने में कितना समय लगता है? आपने कह दिया कि वह फसल बोने जाता है, तो बोने के बाद उसकी निराई-गुड़ाई कौन करता है? उसके लिए समय कौन देता है? फिर आपने कह दिया कि वह चार दिन पानी देने जाता है। मुख्यमंत्री जी, पानी ऐसे नहीं लगता कि प्रदेश में किसानों को आप रात को बिजली दे रहे हैं इस किसान को रात में पानी देने के लिए ठंड में खड़ा रहना पड़ता है। और आपने कह दिया "कटाई" मुख्यमंत्री जी, कटाई एक ही दिन में हो जाती है क्या ? कटी कटाई हुई फसल अभी खेतों में पड़ी है गेहूं की, और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। वो आपको नहीं दिख रही l मुख्यमंत्री जी, आप यह समझ रहे हैं कि किसान के एक खेत का काम एक दिन में सारा काम हो जाता है l वह जुताई भी करेगा, बोवाई भी करेगा, निराई-गुड़ाई भी करेगा, पानी भी देगा, कटाई भी करेगा, फसल को इकट्ठा भी करेगा, उसे निकालकर घर भी लाएगा, मंडी में भी लेकर जाएगा, और तुड़े को भी घर में इकट्ठा करेगा l इसमें केवल किसान नहीं, इसमें उसका पूरा परिवार लगता है। छोटे-छोटे बच्चे खेतों में जाकर अपने माता-पिता की मदद करते हैं। और उसके बाद पूरी फसल किसके लिए छोड़ देगा, उसकी रखवाली नहीं करेगा ? रात को वहां सोता है, उसकी रखवाली करता है, फसल का ध्यान रखता है l मुख्यमंत्री जी, ऐसा लग रहा है आप किसान किसान ऐसे ही कर रहे हैं आपको किसानी की पूरी बात ही नहीं पता l
Tika Ram Jully33,402 views • 6 months ago

बयाना विधायक श्रीमती ऋतु बनावत जी के साथ नगर पालिका ईओ द्वारा किया गया व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। भाजपा राज में अफसरशाही इतनी बेलगाम हो चुकी है कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के सम्मान और प्रोटोकॉल की भी खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। इस घटना से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब अधिकारी एक निर्वाचित विधायक की बात सुनने को तैयार नहीं हैं, तो आम जनता की समस्याओं की सुनवाई किस भरोसे होगी। मुख्यमंत्री जी, यह कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि आपके शासन में बेलगाम होती अफसरशाही का एक और प्रमाण है। यह एक निर्वाचित विधायक की लोकतांत्रिक गरिमा, प्रोटोकॉल और जनता के जनादेश काअपमान है। मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए l Dr. Ritu Banawat CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma
Tika Ram Jully24,987 views • 4 months ago

जब आधा प्रदेश अतिवृष्टि की चपेट में है एवं जयपुर में ही आधा दर्जन से अधिक मृत्यु बारिशजनित दुर्घटनाओं से हो गई हो तब राज्य के मुख्यमंत्री और सरकार का जनता के टैक्स के पैसे पर आमोद-प्रमोद में व्यस्त होना लोकतंत्र में जनता के मुंह पर तमाचे मारने जैसा है। राजस्थान की जनता को गर्मी में बिजली-पानी एवं बारिश में सुरक्षित आसरा नहीं दे पाने वाली सरकार की इन मनोरंजक गतिविधियों को देखकर जनता आश्चर्यचकित होकर अपने मतदान पर अफसोस प्रकट किया है। #हर_मोर्चे_पर_फैल_पर्ची_सरकार
Tika Ram Jully78,907 views • 2 years ago

मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का सम्मान करता हूँ। मुख्यमंत्री जी ने कहा है की कांग्रेस के शासन में और अब भाजपा के शासन में वो डिबेट करना चाहते है, हमे उनकी डिबेट मंजूर है l मुझे इस बात से बड़ी खुशी हुई कि मुख्यमंत्री जी जनता के सामने डिबेट करना चाहते हैं l राजनीति के अंदर डिबेट करने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म विधानसभा होता है, जहां पक्ष एवं विपक्ष के साथियों द्वारा प्रश्न लगाएं जाते है, उनका जवाब तो ना आपके मंत्री जी दे पाते है ना आप। फिर आपने कहा कि जनता के सामने डिबेट करना चाहते हैं तो हमें यह चुनौती भी स्वीकार है l समय, स्थान सब आप बता दीजिए, जहां आप कहेंगे वहां हम तैयार है l #Rajasthan CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma
Tika Ram Jully53,119 views • 1 year ago

#हाल-ए-राजस्थान | #सांगानेर सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में पूरा राजस्थान है! महज हल्की बारिश ने प्रदेश की राजधानी और मुख्यमंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में भाजपा के "विकास मॉडल" की बातें नहीं, उसका असली "धरातल" दिखा दिया है। मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि वे बातें नहीं, धरातल पर काम करते हैं। जयपुर की यह हल्की बारिश बता रही है कि भाजपा का पूरा विकास मॉडल का असली "धरातल" यह है। आज प्रदेश की जनता आज कह रही है कि भाजपा राज में जनता के विकास कार्य तो हुए नही, पर भाजपा नेताओं की संपत्ति का विकास जरूर हुआ है। मुख्यमंत्री जी, अब आप ही बताइए, क्या इन्हीं गड्ढों को "डबल इंजन विकास" कहा जा रहा है ? या फिर राजस्थान को गड्ढों में धकेलना ही आपकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है ? CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Congress Rajasthan PCC
Tika Ram Jully18,266 views • 4 months ago