
Ummeda Ram Beniwal
@UmmedaRamBaytu • 96,155 subscribers
Member of Parliament (Lok Sabha) from Barmer-Jaisalmer-Balotara Constituency
Shorts
Videos

मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी, राजस्थान की डबल इंजन सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण विषय यह हैं कि प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण भर्ती संस्थाओं में से एक RPSC को लंबे समय से स्थायी नेतृत्व नहीं मिल पाया है। इससे भी गंभीर चिंता यह हैं कि जब RPSC की कार्यप्रणाली और साक्षात्कार प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा लगातार गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। यदि किसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली पर जातिगत या सामाजिक पूर्वाग्रह के आरोप लग रहे हैं, तो सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर प्रदेश के युवाओं का भरोसा कायम करे। किसी भी अभ्यर्थी की योग्यता, प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन उसकी जाति, धर्म अथवा सामाजिक पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि उसकी योग्यता के आधार पर होना चाहिए। RAS-2024 के साक्षात्कार परिणामों को लेकर भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जो साक्षात्कार प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं। उदाहरण के तौर पर, लिखित परीक्षा में 302.5 अंक प्राप्त कर टॉपर रहने वाले अभ्यर्थी दिनेश विश्नोई को साक्षात्कार में 49 अंक मिले फिर भी अंतिम रैंक में टॉप किया। वहीं 296 अंक प्राप्त करने वाले एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में केवल 37 अंक मिले, फिर भी लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्होंने सातवीं रैंक हासिल की। इसी प्रकार, लिखित परीक्षा में 271 अंक प्राप्त कर 13वीं रैंक हासिल करने वाले एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में मात्र 37 अंक दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप उनकी अंतिम रैंक 42वीं हो गई। 247.5 अंक प्राप्त करने वाले एक अन्य अभ्यर्थी को भी साक्षात्कार में केवल 30 अंक दिए गए। दूसरी ओर, लिखित परीक्षा में 82 अंक प्राप्त करने वाले एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में 50 अंक, 153 अंक वाले अभ्यर्थी को 59 अंक, 187 अंक वाले अभ्यर्थी को 60 अंक और 169 अंक वाले अभ्यर्थी को 56 अंक दिए गए। वहीं 217 अंक प्राप्त करने वाले एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में केवल 30 अंक मिले। इन आंकड़ों को केवल संयोग कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जब लिखित परीक्षा में लगभग 300 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में 30-37 अंक मिल रहे हो और 100 से भी कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 50-60 अंक तक दिए जा रहे हो, तो स्वाभाविक रूप से साक्षात्कार प्रक्रिया के मानदंड, मूल्यांकन प्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। सरकार को इन मामलों पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि साक्षात्कार में अंक देने के लिए कौन से वस्तुनिष्ठ मानदंड निर्धारित हैं तथा क्या सभी अभ्यर्थियों के साथ समान मापदंड अपनाए गए हैं। मेरी सरकार से मांग हैं कि RPSC की RAS-2024 साक्षात्कार प्रक्रिया में सामने आए ऐसे सभी मामलों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के मामलों की पारदर्शी समीक्षा होनी चाहिए, जिन्होंने लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, लेकिन साक्षात्कार में असामान्य रूप से कम अंक प्राप्त किए। राजस्थान के युवाओं ने वर्षों तक मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। उनके लिए यह केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि उनके भविष्य और परिवार के सपनों से जुड़ा सवाल है। किसी भी स्तर पर यदि जातिगत पूर्वाग्रह, व्यक्तिगत पसंद-नापसंद अथवा किसी अन्य प्रकार का भेदभाव पाया जाता है, तो यह न केवल उस अभ्यर्थी के साथ अन्याय है, बल्कि पूरी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर आघात है। RPSC जैसे संवैधानिक संस्थान में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। राजस्थान के हर युवा को यह भरोसा होना चाहिए कि उसकी मेहनत का मूल्यांकन उसकी योग्यता के आधार पर होगा, न कि उसकी जाति, धर्म, सामाजिक पहचान या किसी अन्य व्यक्तिगत आधार पर। सरकार को इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़नी चाहिए, तथ्यों को सार्वजनिक करना चाहिए और प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलाना चाहिए। Lok Bhavan Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan
Ummeda Ram Beniwal45,914 Aufrufe • vor 21 Tagen

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में NSUI पैनल 6-4-1-2 को विजयी बनाने एवं संयुक्त सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे हमारे अपने, थार के बेटे गोपाल चौधरी (बैलेट नंबर 02) के समर्थन में रोहतक (हरियाणा) से लोकसभा सांसद श्री Deepender Singh Hooda जी की अपील।
Ummeda Ram Beniwal11,162 Aufrufe • vor 11 Tagen

निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने शिव विधानसभा क्षेत्र के बुथ संख्या 36 धोलिया में कांग्रेस पार्टी के बुथ ऐजेंट पप्पुराम जी मेघवाल के साथ मारपीट करके बुथ से बाहर निकलने जैसी कायराना हरकत की है मैं उसकी कठोर शब्दों में निन्दा करता हूं। जिस प्रकार शिव विधानसभा में लोगों को डरा धमकाया जा रहा है उसको लेकर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। शिव विधानसभा क्षेत्र बुथो पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचने का प्रयास कर रहा हूं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती से डटे हुए हैं।
Ummeda Ram Beniwal220,938 Aufrufe • vor 2 Jahren

थार की उम्मीदों की शपथ... थार की आशाओं अनुरूप उनकी उम्मीदों के जनमानस के आशीर्वाद से आज देश की सबसे बड़ी पंचायत और लोकतंत्र के मंदिर में 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। यह शपथ थार सहित संपूर्ण राजस्थान की जनता-जनार्दन को समर्पित है। राजस्थान के युवाओं, किसानों, महिलाओं, दलित, पीड़ित और शोषित वर्ग अधिकारों की आवाज पुरजोर तरीके से सदन के पटल पर उठाने का प्रयास करूंगा। मैं सदैव इस सदन की संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए गरिमा को बनाए रखूंगा।
Ummeda Ram Beniwal156,811 Aufrufe • vor 2 Jahren

पिछले दो-तीन दिनों से पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े आस्था केंद्र रामदेवरा से कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें श्रद्धालुओं से पार्किंग पर्ची दिखाकर एंट्री फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। गाँव की सीमा पर श्रद्धालुओं से इस तरह का उलझाव और व्यवहार निंदनीय है। रामदेवरा केवल इस क्षेत्र का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत की आस्था का केंद्र है। गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे दूर-दराज़ राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर यहाँ पहुँचते हैं। इतने दूर अपनी आस्था लेकर आने वाले यात्रियों के साथ ऐसा सलूक बिल्कुल बर्दाश्त योग्य नहीं है। हमारी परंपरा सेवा और मान-मनुहार की रही है, जिसका गौरवगान पूरे देश में होता है। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाती हैं बल्कि इस पावन परंपरा को भी आहत करती हैं। इस मामले के संदर्भ में मैंने सक्षम स्तर के अधिकारियों व जैसलमेर पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया है कि ऐसे कृत्य करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों, लपकों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करें। श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि उनकी आस्था, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। Bhajanlal Sharma Rajasthan Police HelpDesk CMO Rajasthan Government of Rajasthan Jaisalmer Police
Ummeda Ram Beniwal77,618 Aufrufe • vor 1 Jahr

थार की देवतुल्य जनता से विनम्रतापूर्वक आग्रह है कि आप कल मतदान बूथ पर जाकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। आपका यह वोट बाड़मेर - जैसलमेर - बालोतरा की प्रगति का आधार बनेगा। ध्यान रखें, बैलेट नंबर 1, चुनाव चिन्ह - हाथ का निशान। Rajasthan PCC Congress #शिक्षा_ही_संकल्प
Ummeda Ram Beniwal123,407 Aufrufe • vor 2 Jahren

आज यह वीडियो साझा करते समय मन अत्यंत भावुक हो उठा है। यह उस क्षण का है जब मेरे विजय उपरांत आदरणीय कर्नल सोनाराम चौधरी जी ने स्वयं मुझे फोन कर कहा था— “तुमने यह चुनाव नहीं जीता, यह चुनाव मैंने जीता है। यह मेरी व्यक्तिगत जीत है।” उनकी यह बात उनके स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक थी। कर्नल साहब ने सदैव मुझे पुत्र समान माना और हमेशा सार्वजनिक मंचों से कहा कि मैं उनके बेटे श्री रमन चौधरी जैसा हूँ। उनके शब्द, उनके आशीर्वाद और उनका मार्गदर्शन मेरे लिए हमेशा संबल बने रहे। उनका व्यक्तित्व ईमानदारी, गरिमा और नैतिक मूल्यों की अद्वितीय मिसाल था। बाड़मेर-जैसलमेर से चार बार सांसद और बायतु से विधायक रहते हुए उन्होंने सदैव जनता के सरोकारों को सर्वोपरि रखा और थार की मिट्टी का कर्ज चुकाने में अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया। आज उनका हम सबके बीच न होना अपूरणीय क्षति है। वे मेरे लिए केवल मार्गदर्शक ही नहीं बल्कि पिता तुल्य रहे हैं। उनकी कमी सदैव खलेगी, किंतु उनके विचार और उनके आदर्श हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🙏💐 #कर्नल_सोनाराम
Ummeda Ram Beniwal62,119 Aufrufe • vor 1 Jahr

बाड़मेर में अपराधियों के हौसले बुलंद,कानून का डर खत्म? बाड़मेर शहर में NH-68 हाईवे पर दिन-दहाड़े जसराज कड़वासरा युवक पर जानलेवा हमला यह साबित करता है कि अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है। पुलिस और प्रशासन की नाकामी से अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरेआम वारदात को अंजाम देने से भी नहीं डरते। खुद बाड़मेर पुलिस अधीक्षक सुरक्षित नहीं हैं, 2024 में बाड़मेर एसपी पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गाड़ी को टक्कर मारी थी, लेकिन पुलिस ही उस मामले में सबूत पेश नहीं कर पाई। हाईकोर्ट ने एफआईआर को झूठा करार देते हुए कार्रवाई पर रोक लगा दी। जब खुद पुलिस अधीक्षक को न्याय नहीं मिल पाया, इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता हैं और आम जनता न्याय की क्या उम्मीद करे? जिस पुलिस की फायरिंग रेंज की सैकड़ों बीघा जमीन पर अपराधियों और भू-माफियाओं का कब्जा कर रखा हैं! अगर पुलिस अपनी ही जमीन नहीं बचा पा रही, तो शहर और जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी? आखिर कब तक आम जनता असुरक्षित महसूस करती रहेगी? पुलिस-प्रशासन अपनी जवाबदेही तय करें और अपराधियों में कानून का डर पैदा करें, वरना आने वाले समय में हालात और भी चिंताजनक हो सकते हैं। बाड़मेर में पुलिस के स्लोगन "अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास" के बजाय उल्ट "बेखौफ अपराधी और भू-माफिया, पुलिस में भय" हो गया हैं। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Rajasthan Police Barmer Police
Ummeda Ram Beniwal70,563 Aufrufe • vor 1 Jahr

जैसलमेर जिले के डांगरी गाँव से आया यह वीडियो कानून-व्यवस्था की पूरी नाकामी को उजागर करता है। पुलिसकर्मी सामने खड़े हैं और भाजपा नेता खुलेआम पुलिस अधिकारी के वाहन, जेसीबी के ऊपर चढ़कर और धरनास्थल पर भड़काऊ भाषण के माध्यम से युवाओं को भड़काते दिख रहे हैं। यह स्थिति बेहद शर्मनाक है, जहाँ सत्ता पक्ष के लोग ही कानून का मज़ाक बना रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। हमारा ध्येय होना चाहिए कि खेतसिंह जी भाटी की हत्या के दोषियों को बिना किसी दबाव, जाति या धर्म के भेदभाव के, निष्पक्ष जांच कर कठोर सज़ा दी जाए, पीड़ित परिवार को न्याय मिले। अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, उसका किसी समुदाय या जाति से जोड़कर बचाव नहीं होना चाहिए। लेकिन दुखद है कि कुछ जनप्रतिनिधि धरनास्थल पर मौजूद भीड़ को भड़काकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और दंगे भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। यह किसी भी जनप्रतिनिधि का धर्म नहीं है और यह कृत्य निंदनीय है। मैं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मांग करता हूँ कि इस घटना में संलिप्त सभी लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए और प्रशासनिक लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को भी जवाबदेह ठहराया जाए। सीमांत क्षेत्र का सौहार्द और भाईचारा किसी भी कीमत पर राजनीति की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Government of Rajasthan Rajasthan Police Rajasthan Police HelpDesk Jaisalmer Police Jaisalmer District Collector & Magistrate
Ummeda Ram Beniwal50,309 Aufrufe • vor 1 Jahr

नमस्कार, राम-राम, मैं उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा, आप सभी से विनम्र अपील करता हूँ कि दिनांक 03 अप्रैल, बुधवार, सुबह 11 बजे, बाड़मेर मुख्यालय पर नामांकन जनसभा का आयोजन किया गया है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैl धन्यवाद, राम-राम सा! जय हिन्द,जय भारत l #barmer #Baytu #बाड़मेर #बायतु #जैसलमेर #बालोतरा #URB #INCRajasthan #CongressDilSe #ummedarambeniwal #LokSabhaElections #Barmer #jaisalmer #videos #viralreels #today #trendingreelsvideo #trendy
Ummeda Ram Beniwal80,593 Aufrufe • vor 2 Jahren

अपनों के बीच.. आभार थार..!! @हरलाल जाट छात्रावास, बाड़मेर
Ummeda Ram Beniwal65,988 Aufrufe • vor 2 Jahren

"तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है!" बाड़मेर शहर की पहली बारिश ने ही जिला मुख्यालय और शहर के मुख्य सिणधरी चौराहे से लेकर शहर की कॉलोनियों की गलियों तक फैला गंदा सीवरेज पानी, कीचड़, जलभराव और नालियों की दुर्दशा व बदहाल हालत ने साबित कर दिया हैं कि ये सब हालात उस झूठे विकास पर करारा तमाचा और सच्चाई सबके सामने है, जो सरकार और प्रशासन के दावो को झूठा सिद्ध करते हैं। विकास के दावे सिर्फ़ कागज़ों, पोस्टरों और सोशल मीडिया पोस्टों में सजे-संवरे दिखते हैं। “नवो बाड़मेर” और सरकारें जल संरक्षण एवं स्वच्छता मिशन को लेकर जनता और जनप्रतिनिधियों ने भरपूर समर्थन किया, इन अभियानों पर भारी-भरकम बजट खर्च करती हैं लेकिन ऐसे दिखावटी अभियानों में अधिकारी और सत्ता के नुमाइंदे खूब 'फोटोशूट' और 'सोशल मीडिया रील्स' तक सीमित कर चुके हैं। क्या केवल विज्ञापन और सोशल मीडिया रील्स ही अब विकास का नया आधार और प्रमाणपत्र बन गए हैं? जमीनी हकीकत यह है कि शहरवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उनका शहर की सफाई व्यवस्था और हालातों पर कोई ध्यान नहीं हैं। ये हालात नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार से पनपे हैं। "नवो बाड़मेर" शहर की सफाई अभियान की पहलें अच्छी और सराहनीय हैं — लेकिन ये सिर्फ स्टेशन रोड से लेकर कलेक्ट्रेट और कलेक्ट्रेट आवास तक ही क्यों सीमित हैं? • क्या बाड़मेर सिर्फ रेलवे स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक ही सिमटा है? • कुड़ला से गेहूं रोड,उत्तरलाई रिंग रोड से गडरारोड चौराहा, खेतसिंह प्याऊ से लेकर जालिपा तक क्या ये शहर का हिस्सा नहीं हैं? जब जिला प्रशासन के अधिकारी और स्वयंसेवी संगठन व संस्थाएँ (NGO) नगर परिषद का काम कर रहे हैं तो फिर नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और उनके पास संसाधन कहाँ हैं? और इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं? • जो करोड़ों रुपये CSR फंड्स से मिलने थे, उनका उपयोग कहां और कैसे हुआ? आज जनता पूछ रही है कि सरकारें स्वच्छता और जल संरक्षण के नाम पर करोड़ों खर्च करती हैं, लेकिन ज़मीनी हालात वही पुराने हैं — गंदगी, अव्यवस्था और प्रशासनिक चुप्पी क्यों? ● जब मानसून की ठीक से शुरुआत भी नहीं हुई, तो इतनी दुर्दशा क्यों? ● नगर परिषद के टेंडर और बजट का हिसाब कहाँ गया? ● वर्षों से अधूरे पड़े नालों और सीवरेज निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी कौन लेगा और क्यों नहीं हो रहे? ● क्या भ्रष्टाचार की जांचे ठंडे बस्ते में इसलिए डाल दी गई है क्योंकि अधिकारी खुद इसमें संलिप्त हैं? यह केवल बाड़मेर नहीं, पूरे तंत्र की कार्यशैली पर एक सवाल है। जनता को दिखावे और वादों की नहीं, वास्तविक काम, सफाई , सुनियोजित और ईमानदार व्यवस्था के अभियानों की दरकार है। मैं बाड़मेर की जनता के साथ खड़ा हूं, उनके हर सवाल, हर संघर्ष और हर उम्मीद के साथ। कि नगर परिषद और प्रशासन सिर्फ़ कैमरे को नहीं, जनता को जवाब दे। #बाड़मेर_की_हकीकत #जनता_पूछेगी_जवाब #स्वच्छ_शहर_दिखावे_से_नहीं #प्रशासन_जवाब_दे #सफाई_सिर्फ_सड़क_तक_नहीं
Ummeda Ram Beniwal33,014 Aufrufe • vor 1 Jahr

समस्त क्षेत्रवासियों से अपील है कि 26 अप्रैल 2024 'मतदान दिवस' को मतदान बूथ जाकर 'बैलेट नंबर 1' चुनाव चिन्ह 'हाथ' के निशान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे अपना मतरूपी आशीर्वाद प्रदान करें। आपका एक वोट सम्पूर्ण थार में शिक्षा की अलख जगाएगा तथा थार में प्रगति एवं उन्नति लाएगा। #शिक्षा_ही_संकल्प #मै_भी_उम्मेद
Ummeda Ram Beniwal51,272 Aufrufe • vor 2 Jahren

प्रिय युवा साथियों, आज का युवा सिर्फ़ नौकरी नहीं माँग रहा, वह अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ा है। भर्तियों में रोस्टर प्रणाली से छेड़छाड़, आरक्षित वर्गों के पदों में साजिशन कटौती, और OMR/सीट घोटालों के ज़रिये मेहनतकश अभ्यर्थियों के सपनों पर बार-बार वार किया जा रहा है। यह केवल अनियमितता नहीं, यह युवाओं के भविष्य पर सीधा कुठाराघात है। इन्हीं सवालों, इन्हीं पीड़ाओं के विरुद्ध कल, मंगलवार 27 जनवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे बाड़मेर कलेक्ट्रेट के समक्ष बेरोज़गार एवं पीड़ित युवाओं द्वारा विशाल विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। मैं आप सबसे अपील करता हूँ अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने हक़, अधिकार और सम्मान की इस लड़ाई को मज़बूती दें। आपकी मौजूदगी ही सरकार की साज़िशों और नकारेपन को सबसे सशक्त चुनौती है। यह आवाज़ थार के इन धोरों के बीच से उठी है और ऐसे में मेरी जिम्मेदारी और भी दुगुनी हो जाती है। मैंने ये हालात देखे हैं, मैं इस दौर से गुज़रा हूँ, मैं युवाओं का दर्द समझता हूँ। मैं आपके साथ खड़ा हूँ आज भी, कल भी और हमेशा, जब युवा एकजुट होता है, तो इतिहास बदलता है।
Ummeda Ram Beniwal20,043 Aufrufe • vor 8 Monaten