
UP POLICE
@Uppolice • 3,705,511 subscribers
#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Shorts
Videos

Forged to Lead, Ready to Serve Through months of rigorous training, every drill, command and step shaped the recruit constable trainees for the call of duty. The impressive turnout and synchronized march at the Passing Out Parade at MEERUT POLICE Lines reflected discipline, confidence and readiness to serve with pride. The outstanding recruits were honoured by ADG Zone Meerut Sri Bhanu Bhaskar. #UPPOP #PassingOutParade #MemoriesOfPOP
UP POLICE520,934 просмотров • 2 месяцев назад

“बचाओ! बचाओ! किडनैपर!” रात के सन्नाटे में गूंजी इस पुकार सुनकर एक सतर्क नागरिक ने Gorakhpur Police को तुरंत अलर्ट किया। सूचना मिलते ही चिलुआताल पुलिस ने बिना देर किए कई टीमें गठित कीं। CCTV फुटेज खंगाले गए और आसपास के लोगों से तत्काल जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला कि बच्चे को उसकी मां और मामा ही घर ले जा रहे थे। पढ़ाई से बचने और नानी के घर रुकने की जिद में उसने अपहरण का शोर मचा दिया था। हालांकि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने सूचना को पूरी गंभीरता से लिया, हर पहलू की जांच की और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित की। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत #112 पर कॉल करें। #UPPolice #GorakhpurPolice #ChildSafety #AlertCitizen
UP POLICE43,034 просмотров • 8 дней назад

नागिन स्टेप परफेक्ट था, पर लोकेशन फ्लॉप। सपेरा आया… और शो स्टॉप। 🚨 #RoadSafety
UP POLICE456,328 просмотров • 4 месяцев назад

साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क चलाकर बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रलोभन देकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित 07 सदस्यों को Jaunpur police द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 11 मोबाइल एवं 01 चार पहिया व 02 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं और साथ ही नौकरी की तलाश में आए लगभग 30 प्रशिक्षु (ट्रेनी) युवक-युवतियों को सकुशल मुक्त कराया गया है। अभियुक्तगण फर्जी कंपनी एवं मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) नेटवर्क संचालित कर विभिन्न राज्यों के युवाओं को नौकरी का लालच देकर बुलाते थे। ज्वाइनिंग/रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर ₹30,000 से ₹35,000 प्रति व्यक्ति वसूलने के बाद प्रशिक्षण के दौरान उनका ब्रेनवॉश कर नए लोगों को नेटवर्क से जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। ऐसा न करने पर वेतन न देने एवं जमा धनराशि वापस न करने की धमकी दी जाती थी। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
UP POLICE23,712 просмотров • 7 дней назад

“The first step is to listen — not judge.” What happens when a woman walks into a police station with a story of abuse, fear or harassment? In a candid conversation on A Cup of Context, DGP UP Shri Rajeev Krishna speaks about women’s safety, domestic violence, Mission Shakti Kendras, changing police mindsets, raising respectful boys & why society too must learn to listen. Beyond FIRs. Beyond statistics. A conversation on policing with empathy, accountability & trust. 🎙️ “First, We Listen.” Watch the full podcast on the UP Police YouTube channel. #UPPolice #DGPUP #MissionShakti #WomenSafety
UP POLICE24,349 просмотров • 8 дней назад

साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— गेंमिग एवं ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तों को AYODHYA POLICE द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 06 मोबाइल फोन एवं टैबलेट बरामद किया गया है एवं बैंक खातों में ₹63 लाख/- फ्रीज कराए गए हैं। अभियुक्तगण नामक गेमिंग वेबसाइट एवं कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को ऑनलाइन गेम में निवेश करने का प्रलोभन देते थे। गेम में धनराशि लगाने के बाद रिफंड के नाम पर टैक्स, सर्विस चार्ज आदि के बहाने अतिरिक्त धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा कराकर साइबर ठगी करते थे। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से 11 हजार से अधिक गेमिंग आईडी एवं पासवर्ड, ट्रांजेक्शन विवरण तथा अपराध से संबंधित व्हाट्सएप चैट प्राप्त हुई हैं। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
UP POLICE17,598 просмотров • 6 дней назад

सरयू नहर में एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त होते ही Gonda Police ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हेड कांस्टेबल पवन यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना सरयू नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी और साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए डूबते युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर की गई यह त्वरित कार्रवाई एक अनमोल जीवन बचाने में सफल रही। यदि कहीं भी कोई व्यक्ति संकट या आपात स्थिति में दिखाई दे, तो तुरंत 112 पर कॉल करें या निकटतम पुलिस से संपर्क करें। आपकी एक सूचना किसी की जान बचा सकती है। #UPPolice #GondaPolice #Dial112
UP POLICE19,738 просмотров • 7 дней назад

Reel ka shauk, Real ka chalan A reel in Agra showed a group stopping a bus and doing push-ups on a public road. Taking cognisance, POLICE COMMISSIONERATE AGRA identified the individuals and initiated legal action under relevant provisions. The road isn’t your content feed—don’t block traffic for likes. Choose safety. Choose sense. #UPPolice #RoadSafety
UP POLICE345,037 просмотров • 6 месяцев назад

गले तक पानी, पर हिम्मत अडिग— मथुरा शहर के अंडरपास के पास MATHURA POLICE के मुख्य आरक्षी (यातायात) कुलदीप मलिक, ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए बड़ी दुर्घटना को टालते हुए सुरक्षित बचाव किया। उनका साहस और सूझबूझ #UPPCares की श्रेष्ठ भावना का प्रतीक है। #UPPolice #ServiceBeyondSelf
UP POLICE432,896 просмотров • 9 месяцев назад

“खाकी का साथ, सपनों की सौगात” 40 साल… और शहर तक देखने का अवसर नहीं। मिशन शक्ति अभियान के दौरान चंदौली के पांडी गाँव की महिलाओं की यह सहज लेकिन भावुक बात सुनकर वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री वैभव कृष्ण और पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आकाश पटेल ने इसे केवल एक संवाद तक सीमित नहीं रहने दिया। उनकी साझा पहल से चंदौली पुलिस ने इन महिलाओं के वर्षों पुराने सपने को साकार कर दिया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत चंदौली पुलिस ने इन महिलाओं के लिए उनकी पहली वाराणसी यात्रा का संपूर्ण आयोजन किया। पुलिस की देखरेख में उन्हें वाराणसी लाया गया, शहर के मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि उनकी पहली शहर यात्रा जीवनभर की याद बन जाए। #MissionShakti #UPPolice #ChandauliPolice #Varanasi
UP POLICE20,403 просмотров • 13 дней назад

From duty to dance, from vigilance to vibrance! After guarding Holi with unwavering dedication, our senior officers & teams let loose—celebrating with colors, beats & brotherhood. Because behind the badge, there’s heart. #HoliAfterHoli #UPPolice #DutyFirstDanceLater
UP POLICE448,725 просмотров • 1 год назад

साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय/अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का LUCKNOW POLICE द्वारा अनावरण करते हुए NCRP/JMIS पोर्टल पर प्राप्त Mule Accounts के सत्यापन के दौरान 09 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 50 एटीएम कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं ₹53,100/- नकद बरामद किए गए हैं। जांच में साइबर ठगी की धनराशि को USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में परिवर्तित कर विदेशी (चीनी) साइबर अपराधियों तक भेजने का भी खुलासा हुआ है। अभियुक्तगण आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को धन का प्रलोभन देकर उनके नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे तथा एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल नंबर एवं इंटरनेट बैंकिंग का एक्सेस अपने कब्जे में लेकर उन्हें म्यूल अकाउंट के रूप में संचालित करते थे। साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि इन खातों में जमा कराकर नकद निकासी अथवा अन्य खातों में ट्रांसफर की जाती थी। इसके बाद धनराशि को USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में परिवर्तित कर विदेशी साइबर अपराधियों के डिजिटल वॉलेट्स में भेजा जाता था। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
UP POLICE13,000 просмотров • 9 дней назад

When common sense sounds this cute… “you better listen” #HelmetFirst #RoadSafety #TinyBoss
UP POLICE79,627 просмотров • 3 месяцев назад

#UPPFactCheck सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को यूपी पुलिस से जोड़कर गलत दावे किए जा रहे हैं। ✅ सच्चाई: यह वीडियो राजस्थान (जयपुर) के 25 सितम्बर 2025 के मशाल जुलूस का है, जिस पर फेक वॉयसओवर जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। 👉 यूपी पुलिस इस भ्रामक वीडियो का खंडन करती है। 👉 अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है। यूपी पुलिस से संबंधित किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह की सूचना UPPOLICE FACT CHECK पर दें। #UPPViralCheck #FakeNewsAlert #UPPolice
UP POLICE208,346 просмотров • 9 месяцев назад