
VINOD JAKHAR
@VinodJakharIN • 72,761 subscribers
National President-NSUI India, Ex.President- NSUI Rajasthan ,President Rajasthan University Students Union( 2018-19), President, Rajasthan college (2014-15)
Shorts
Videos

जब छात्रों की जान बचाने की जरूरत थी, तब सरकार और प्रशासन कहां थे? घटना के करीब दो घंटे बाद दिल्ली पुलिस-प्रशासन की राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है? जैसे ही हमें सूचना मिली NSUI की पूरी टीम मौके पर पहुंची ,वहां छात्र मलबे में दबे मिले, हमारे NSUI का साथी भी मलबे में फंसा मिला और मौके पर न फायर ब्रिगेड, न पुलिस, न मेडिकल सुविधा, न JCB! हम वहां पहुंचकर अपने हाथों से छात्रों को मलबे से निकालने में जुट गये। हमने 3 बच्चो को निकाला,कई छात्रों की जान जा चुकी है और स्थिति बेहद दुखद है। बच्चों को मलबे से निकालते वक्त हमें एक बच्चे के हाथ से उसकी किताब मिली। यह दृश्य बेहद भावुक और झकझोर देने वाला था । जिस बच्चे के हाथ में किताब होनी चाहिए थी, वही हाथ मलबे में दबा मिला। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही और व्यवस्था की विफलता का दर्दनाक प्रमाण है।
VINOD JAKHAR463,254 görüntüleme • 1 ay önce

लाठियों से जिस्म टूटता है, आवाज़ नहीं। जिस्म से खून बहता है, जान नहीं। तुम जितनी लाठियाँ चला सकते हो चलाओ, हम बार-बार लाठियाँ खाने आएँगे। तुम करो गुलामी वर्दी में, हम बिना वर्दी पहने इस देश को बचाएँगे। आज दिल्ली पुलिस ने मेरे और मेरे NSUI साथियों के साथ जिस तरह की बर्बरता की, वह बेहद शर्मनाक है। हम पुलिस की लाठियों से डरने वाले नहीं हैं। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
VINOD JAKHAR125,431 görüntüleme • 18 gün önce

हम शांतिपूर्ण तरीके से FIR दर्ज कराने आए थे, लेकिन DCP साहब न हमारी बात सुन रहे हैं और न ही FIR दर्ज की जा रही है। NSUI की हमारी महिला साथियों के साथ हुई बर्बरता, उन्हें अंधेरे कमरे में ले जाकर प्रताड़ित करने और जूते-बूटों से हमला करने के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। FIR दर्ज कराना हमारा संवैधानिक अधिकार है, कोई एहसान नहीं! जब तक हमारी पीड़ित साथियों को न्याय नहीं मिलता और FIR दर्ज नहीं होती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कल फिर आंदोलन करेंगे, लेकिन अपने साथियों को न्याय दिलाए बिना पीछे नहीं हटेंगे। न्याय की लड़ाई जारी रहेगी! ✊🏻
VINOD JAKHAR29,204 görüntüleme • 7 gün önce

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग ढहने से DU के कई छात्रों के दबने की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। दिल्ली में ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने उनसे कोई सबक नहीं लिया। आखिर कब तक प्रशासन की लापरवाही की कीमत मासूम छात्रों को चुकानी पड़ेगी?
VINOD JAKHAR143,995 görüntüleme • 1 ay önce

वोट चोरी के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली NSUI की हमारी छात्राओं के साथ पुलिस की बर्बरता बेहद शर्मनाक है। आज अस्पताल में घायल हुई अपनी बहनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। आख़िर कब तक छात्रों और छात्राओं की आवाज़ को लाठियों और ज़ुल्म से दबाओगे? याद रखना, सत्ता के दम पर की गई यह बर्बरता न भूली जाएगी, न भुलाई जाएगी। हर चोट, हर ज़ुल्म का हिसाब लोकतंत्र में लिया जाएगा।
VINOD JAKHAR28,231 görüntüleme • 10 gün önce

कनॉट प्लेस में Vote Chori के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान NSUI की छात्राओं के साथ हुई पुलिस बर्बरता के मामले में दोहरा रवैया क्यों अपनाया जा रहा है? महिला पुलिसकर्मी को MLC के लिए भेजा गया, लेकिन जिन NSUI की छात्राओं के साथ मारपीट हुई, उन्हें MLC के लिए क्यों नहीं भेजा गया? क्या अपने साथियों के लिए न्याय माँगना अब गुनाह हो गया है? अब हमारे साथियों को डराने-धमकाने और उनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। यह बेहद निंदनीय है। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ - डर, दबाव और धमकियों से NSUI की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। हम अपनी बहनों के सम्मान, अपने साथियों के न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े हैं। न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, अन्याय के सामने न झुकेंगे, न रुकेंगे! ✊ #NSUI #VoteChori #JusticeForStudents
VINOD JAKHAR26,255 görüntüleme • 10 gün önce

विजय शंकर मीणा सिर्फ़ एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और किसान परिवार की उम्मीद हैं। दिव्यांग माता-पिता के संघर्षों के बीच पढ़कर DU तक पहुँचे विजय पर NSUI ने भरोसा जताया है। अब आपकी एकजुटता इस संघर्ष को ताकत देगी। 🗳️ NSUI पैनल 6️⃣4️⃣1️⃣2️⃣ 6️⃣ विजय शंकर मीणा | 4️⃣ वीर चतरथ | 1️⃣ नम्रता चौधरी | 2️⃣ गोपाल चौधरी 6412 पर मोहर लगाएं और छात्रहित की आवाज़ को मजबूत करें। ✊ #DUSUElection #NSUI
VINOD JAKHAR82,291 görüntüleme • 1 ay önce

दिल्ली पुलिस की बर्बरता 👇 हम डरते नहीं दिल्ली पुलिस ना आपसे ना अमितशाह से ना मोदी जी से
VINOD JAKHAR17,703 görüntüleme • 7 gün önce

दिल्ली में हिरासत में लिए साथी घबराए नहीं,NSUI आपके साथ खड़ी है! ✊🏽 लोकतंत्र और अपने मताधिकार की आवाज़ उठाने के कारण अगर आपको या आपके किसी साथी छात्र को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है, तो घबराइए नही, आप अकेले नहीं हैं। सहायता और सहयोग के लिए NSUI की हेल्पलाइन पर संपर्क करें। आपकी लड़ाई, हमारी लड़ाई है। आपकी आवाज़ हमारी ताकत है। हम सब एकजुट हैं! 📞 NSUI हेल्पलाइन संपर्क नंबर विमल त्यागी: 9999006387 अक्षय राठी: 9999910610 विपिन राठी: 9992399285 समीर बालियान: 9540057524 यासिर शाबर: 6006-384054 छात्रों के अधिकारों की रक्षा और हर साथी की मदद के लिए NSUI प्रतिबद्ध है। ✊ #GyaneshKumarMustResign #NSUI
VINOD JAKHAR25,996 görüntüleme • 13 gün önce
0:49
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

तिरंगा फहराने का दिन था, लेकिन संभल में एक मासूम की अर्थी उठ गई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के मासूम की मौत और दो बच्चों का घायल होना बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता अगर सिर्फ़ प्रचार, आयोजन और दिखावा है, तो बच्चों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? जर्जर स्कूल, बदहाल व्यवस्थाएं और सुरक्षा के प्रति लापरवाही—ये भाजपा की शिक्षा नीति की असल तस्वीर है। बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए, प्रचार नहीं।
VINOD JAKHAR119,802 görüntüleme • 2 ay önce

सत्य निकेतन की त्रासदी को तीन दिन बीत गए, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की संवेदनहीनता खत्म होने का नाम नहीं ले रही। छात्रों की मौत पर जवाब देने के बजाय VC कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। आखिर छात्रों की जान की जवाबदेही कौन लेगा? NSUI चुप नहीं बैठेगी। जवाबदेही तय होगी और दोषियों पर कार्रवाई होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
VINOD JAKHAR78,082 görüntüleme • 1 ay önce