
Vishnu Deo Sai
@vishnudsai • 90,611 subscribers
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
Shorts
Videos

सुशासन हमारी कार्यसंस्कृति है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को केंद्र में रखकर हम ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित कर रहे हैं, जहां हर निर्णय जनता के विश्वास को और मजबूत करे। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और जनसेवा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता यही सुशासन सरकार की पहचान है।
Vishnu Deo Sai19,293 görüntüleme • 1 ay önce

मिलिए छत्तीसगढ़ के युवा नौ रत्नों से... युवा सपने ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की नींव हैं। मुझे विश्वास है इन प्रतिभाशाली युवाओं के मन की बात सुनकर आपको गर्व होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी शिक्षा , संस्कार और संस्कृति को साथ लेकर अपने स्वर्णिम भविष्य की नींव रख रही है। यह पूरी बातचीत जल्द ही आपके साथ साझा होगी।
Vishnu Deo Sai94,935 görüntüleme • 6 ay önce

"हरेली मैं हरेली मनाहूँ खेत ला मैं घर जइसे सजाहूँ" "हरेली" के मौका म सुनव ए बड़ भावुक गीत ला, जेला सुनके माटी-महतारी बर हमर मया अउ बाढ़ जाथे। आप जम्मो प्रदेशवासी ल हमर पहिली तिहार हरेली के बधई अउ सुभकामना। #सुशासन_की_हरेली #SushasanKiHareli #संवर_रहा_छत्तीसगढ़
Vishnu Deo Sai281,257 görüntüleme • 2 yıl önce

छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के पश्चात वापस आएंगे तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।
Vishnu Deo Sai261,701 görüntüleme • 2 yıl önce

"मैं आज यहां बैठकर कहता हूं कि आपने बस्तर नहीं देखा तो हिंदुस्तान नहीं देखा। So pretty, so beautiful, so green, so fascinating it is and it will be The Destination of our country." -श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Gajendra Singh Shekhawat
Vishnu Deo Sai21,665 görüntüleme • 1 ay önce

पिछले 6 महीने में हमारे स्वर्णिम प्रदेश के लोग सरकार के साथ चलते हुए समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं। विकास की यह यात्रा छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर चलती रहेगी। छत्तीसगढ़ के बहुआयामी विकास में सबकी भागीदारी होगी। निरंतर सहयोग के लिए आप सभी प्रदेशवासियों का सादर आभार। #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ #VishnuKaSushasan
Vishnu Deo Sai267,275 görüntüleme • 2 yıl önce

पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित हुए, क्योंकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राज्यांश नहीं दिया। जबकि केंद्र सरकार ने अपना पूरा केन्द्रांश दिया, लेकिन राज्यांश नहीं देने के कारण वो वापस लौट गया। इसी सम्बन्ध में आज माननीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से एक-एक बिंदु पर सार्थक चर्चा हुई, उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना और गरीबों को पक्का मकान दिलाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त किया। आदरणीय मंत्री जी ने नक्सली हमले में शहीदों के परिजनों और आत्मसमर्पण करने वाले लोगों के लिए भी पीएम आवास की हमारी मांग को सहानुभूति पूर्वक सुनते हुए इसे पूरा करने के लिए आश्वस्त किया है। Shivraj Singh Chouhan
Vishnu Deo Sai223,013 görüntüleme • 2 yıl önce

युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए हमारी सरकार देगी ब्याज मुक्त ऋण, तो कॉलेज विद्यार्थियों को कॉलेज जाने के लिए दिया जाएगा सालाना 6 हजार रुपए ट्रेवल अलाउंस। बजट में इसके लिए है प्रावधान। युवाओं के हित के लिए हमारी सरकार है कृत संकल्पित। #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ #VishnuKaSushasan
Vishnu Deo Sai228,782 görüntüleme • 2 yıl önce

आप जम्मो प्रदेशवासी ल हमर छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली के गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना। ए तिहार हरियाली अउ अन्नदाता मनके मेहनत के प्रतीक हरे। आवव हम सब मिलके अपन परंपरा अउ संस्कृति ल मनावन अउ अपन धरती ल मिल-जुलके संवारन। #सुशासन_की_हरेली #SushasanKiHareli #संवर_रहा_छत्तीसगढ़
Vishnu Deo Sai170,435 görüntüleme • 2 yıl önce

वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सुशासन सरकार इसके प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के साथ हर ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक आजीविका, स्थायी रोजगार और विकास की नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
Vishnu Deo Sai12,359 görüntüleme • 29 gün önce

"आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस नीति" से नए युग की ओर बढ़ेगा छत्तीसगढ़। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं के अनुरूप "एआई नीति" को आकार दे रही है। यह पहल युवाओं को भविष्य की नई तकनीकों के लिए तैयार करने, स्टार्टअप्स और नवाचार को नई गति देने तथा शासन-प्रशासन की सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ प्रदेश के हर नागरिक तक पहुँचे और विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान करे।
Vishnu Deo Sai12,453 görüntüleme • 1 ay önce

चिंतन शिविर सुशासन, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में हमारी सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के अनुभव, सुझाव और विचार हमें जन-केंद्रित, परिणामोन्मुखी एवं नवाचार आधारित शासन की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। हमारा संकल्प है कि सुशासन को और सशक्त बनाते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की गति को और तेज करें।
Vishnu Deo Sai11,880 görüntüleme • 29 gün önce