
Vishnu Deo Sai
@vishnudsai • 91,370 subscribers
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
Shorts
Videos

छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के पश्चात वापस आएंगे तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।
Vishnu Deo Sai261,701 görüntüleme • 2 yıl önce

पिछले 6 महीने में हमारे स्वर्णिम प्रदेश के लोग सरकार के साथ चलते हुए समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं। विकास की यह यात्रा छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर चलती रहेगी। छत्तीसगढ़ के बहुआयामी विकास में सबकी भागीदारी होगी। निरंतर सहयोग के लिए आप सभी प्रदेशवासियों का सादर आभार। #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ #VishnuKaSushasan
Vishnu Deo Sai267,277 görüntüleme • 2 yıl önce

मिलिए छत्तीसगढ़ के युवा नौ रत्नों से... युवा सपने ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की नींव हैं। मुझे विश्वास है इन प्रतिभाशाली युवाओं के मन की बात सुनकर आपको गर्व होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी शिक्षा , संस्कार और संस्कृति को साथ लेकर अपने स्वर्णिम भविष्य की नींव रख रही है। यह पूरी बातचीत जल्द ही आपके साथ साझा होगी।
Vishnu Deo Sai94,935 görüntüleme • 8 ay önce

पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित हुए, क्योंकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राज्यांश नहीं दिया। जबकि केंद्र सरकार ने अपना पूरा केन्द्रांश दिया, लेकिन राज्यांश नहीं देने के कारण वो वापस लौट गया। इसी सम्बन्ध में आज माननीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से एक-एक बिंदु पर सार्थक चर्चा हुई, उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना और गरीबों को पक्का मकान दिलाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त किया। आदरणीय मंत्री जी ने नक्सली हमले में शहीदों के परिजनों और आत्मसमर्पण करने वाले लोगों के लिए भी पीएम आवास की हमारी मांग को सहानुभूति पूर्वक सुनते हुए इसे पूरा करने के लिए आश्वस्त किया है। Shivraj Singh Chouhan
Vishnu Deo Sai223,013 görüntüleme • 2 yıl önce

युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए हमारी सरकार देगी ब्याज मुक्त ऋण, तो कॉलेज विद्यार्थियों को कॉलेज जाने के लिए दिया जाएगा सालाना 6 हजार रुपए ट्रेवल अलाउंस। बजट में इसके लिए है प्रावधान। युवाओं के हित के लिए हमारी सरकार है कृत संकल्पित। #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ #VishnuKaSushasan
Vishnu Deo Sai228,782 görüntüleme • 2 yıl önce

मोर बगिया गांव के माटी, ओखर सोंध-सोंध खुसबू, अउ बइला मन संग बियासी...अपन परंपरागत खेती के अनुभव ल दुबारा जीए के अहसास अब्बड़ सुघ्घर होथे। माटी के संग मोर नाता अउ गांव-गंवई के जीवन ले जुड़ाव मोर मन के बहुत करीब हे। खेती सिरिफ रोजी-रोटी के साधन नइ, ये हमर संस्कृति अउ अपन जड़ ले जुड़ाव आय। माटी-महतारी के दुलार जम्मो किसान मन के ऊपर बने रहय, सबके खेत म हरियाली लहराय अउ सबके फसल बढ़िया होवय। जय जोहार! जय छत्तीसगढ़!
Vishnu Deo Sai14,647 görüntüleme • 1 ay önce

शिक्षा ही जीवन का आधार है जिससे पल्लवित सारा संसार है #संवर_रहा_छत्तीसगढ़
Vishnu Deo Sai148,199 görüntüleme • 2 yıl önce