
We Are Ranchi
@WeAreRanchi • 20,962 subscribers
📢 WE REPORT TO YOU 🎥 Ranchi Jharkhand Ka Digital Awaaz ⚡ Ground Reports | Public Issues | Breaking Updates 🗣️ Real News. Real People. Real Voice.
Shorts
Videos

टाटा कार की मजबूती नहीं, सिस्टम का संस्कार देखिए! रांची के व्यस्त रतू रोड फ्लाईओवर पर रोड रोलर ही गलत दिशा में दौड़ रहा था। जब नियम तोड़ने वाले आम लोग नहीं बल्कि काम कराने वाले ही बन जाएं, तो हादसे होना तय है। फिर दुर्घटना के बाद दोष वाहन चालक पर मढ़ दिया जाएगा, जबकि असली सवाल है व्यस्त फ्लाईओवर पर गलत दिशा में रोड रोलर चलाने की अनुमति किसने दी? जब सिस्टम ही रॉन्ग साइड चलेगा, तो सड़क पर सुरक्षित कौन रहेगा? DC Ranchi Manjunath Bhajantri IAS NHAI #Ranchi #RatuRoadFlyover #RoadSafety #WrongSideDriving #Jharkhand #Accident
We Are Ranchi333,112 views • 3 months ago

जैसा अंदेशा था, अब तस्वीर उसी दिशा में जाती दिख रही है। AISA की ओर से अलग कैनोपी लगाकर जयराम महतो की पार्टी के प्रदर्शन मंच के बगल में अपना मंच तैयार किया गया है। सवाल अब यह है कि क्या अलग-अलग राजनीतिक दल अपने-अपने मंच खड़े करके मूल छात्र आंदोलन को ही किनारे करने की कोशिश कर रहे हैं? अगर छात्रों की मांगों पर बात करनी है, तो आंदोलनरत छात्रों से सीधे संवाद क्यों नहीं? कहीं ऐसा तो नहीं कि अलग-अलग राजनीतिक मंचों के जरिए इस आंदोलन की मूल आवाज़ को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है? Ritika J Chandola aditi tyagi OpIndia.com Komal Behl (Newswali) Nilkanth Nerve; നീലകണ്ഠൻധൈര്യം Akhilesh Singh
We Are Ranchi21,505 views • 1 month ago

पुलिस का काम कानून लागू करना है, चालान काटना है। जनता का काम सवाल पूछना है और यह उसका अधिकार भी है। लेकिन जब सड़क किनारे सफेद मार्क के बाहर खड़ी गाड़ी का चालान किए जाने पर एक युवक सवाल करता है, और अधिकारी का वीडियो बनाते समय उसे “बे***ोद” जैसी गाली दी जाती है तो यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। क्या कानून लागू करने का अधिकार किसी अधिकारी को अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने की छूट देता है? क्या नियमों पर सवाल उठाने वाले नागरिक को जवाब के बजाय गाली मिलनी चाहिए? अगर जनता से शालीनता की अपेक्षा है, तो क्या वही जिम्मेदारी वर्दी पहनने वालों पर लागू नहीं होती? कानून का डर जरूरी है लेकिन क्या सम्मान के बिना कानून टिक सकता है? #Ranchi #TrafficPolice #RanchiPolice
We Are Ranchi22,122 views • 5 months ago
No more content to load