
Tejashwi Yadav
@yadavtejashwi • 5,418,928 subscribers
Ex. Deputy Chief Minister, Bihar
Shorts
Videos

मोदी जी, 𝐑𝐞𝐞𝐥 से बाहर निकलकर 𝐑𝐞𝐚𝐥𝐢𝐭𝐲 की बात करिए। 𝐆𝐃𝐏 आपके बनावटी आंकड़ों और 𝐇𝐞𝐚𝐝𝐥𝐢𝐧𝐞 में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, उनकी जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही असल में जमीन पर होता है। बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। किस बात का 𝐆𝐃𝐏 ग्रोथ मोदी जी?? 𝟏𝟐 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए। #TejashwiYadav #RJD #GDP #india
Tejashwi Yadav158,594 views • 18 hours ago

जनसमस्या उठाने पर बिहार पुलिस अब पत्रकारों पर फर्जी केस ही नहीं बल्कि जानलेवा हमला भी कर रही है। बिहार में आपराधिक प्रवृत्ति के मुख्यमंत्री का मनोनयन होने से अब पुलिस का चरित्र भी आपराधिक हो गया है। हालिया दिनों में जब मर्जी जहां मर्जी पुलिस अधिकारी आम नागरिकों की हत्या कर दे रहे है। सरकार विरोधी खबर चलाने पर स्थानीय मंत्री के इशारे पर वैशाली पुलिस ने स्थानीय पत्रकार को फंसाने के लिए उसे फर्जी जुर्म स्वीकार करने के तीन विकल्प दिए:- 1. स्थानीय हत्या में फर्जी कबूलनामा 2. लड़का-लड़की प्रकरण में साजिशकर्ता बनना स्वीकारना 3. देसी कट्टा रखने की स्वीकारोक्ति ताकि ऑर्म्स एक्ट में फंसाया जा सके पत्रकार द्वारा कृत्रिम अपराध नहीं स्वीकारने पर उसे बर्बर तरीके से पीटा गया। पत्रकार अगर ऐसी घटनाओं पर चुप रहेंगे तो ये सत्ताधारी तानाशाह किसी को नहीं बख्शेंगे।
Tejashwi Yadav136,254 views • 1 day ago

𝐁𝐉𝐏-𝐑𝐒𝐒 और 𝐍𝐃𝐀 घोर आरक्षण विरोधी है। इसलिए इनकी सरकार में:- 👉 देश के विश्वविद्यालयों में 𝐒𝐂-𝐒𝐓-𝐎𝐁𝐂 वर्गों के कुल 𝟏𝟎 कुलपति भी नहीं है। 👉 भारत सरकार के सचिवों में 𝐒𝐂-𝐒𝐓-𝐎𝐁𝐂 वर्गों के कुल 𝟏𝟎 सचिव भी नहीं है। 👉 उच्च न्यायालयों में 𝐒𝐂-𝐒𝐓-𝐎𝐁𝐂 वर्गों के कुल 𝟏𝟎 न्यायाधीश भी नहीं है। इन क्षेत्रों में देश की 𝟗𝟎 नब्बे फ़ीसदी आबादी का 𝟏𝟎 प्रतिशत भी प्रतिनिधित्व नहीं है। इससे स्पष्ट है कि यह सरकार या तो यह मानती है कि 𝐒𝐂-𝐒𝐓-𝐎𝐁𝐂 वर्गों की 𝟗𝟎% आबादी के लोगों में कोई प्रतिभा और योग्यता नहीं है, अगर प्रतिभा/योग्यता है तो उन्हें अवसर क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या कुलपति का चयन ये लिखित परीक्षा से करते है? बाबा साहेब के संविधान में इन्हें समानता और आरक्षण का अधिकार मिला तो अब ये भाजपाई उन अवसरों को समाप्त कर रहे है। 𝐒𝐂-𝐒𝐓-𝐎𝐁𝐂 वर्गों के आरक्षित कोटे की लाखों नौकरियां रिक्त क्यों है? दलित-पिछड़े वर्गों का वोट लेकर 𝐁𝐉𝐏-𝐑𝐒𝐒 की गोद में बैठे नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, अनुप्रिया पटेल, राजभर, निषाद, सुदेश महतो जैसे लोग और उनकी पार्टियां वंचित वर्गों की दुश्मन है।
Tejashwi Yadav75,991 views • 1 day ago

गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! दो केंद्रीय मंत्री श्री जीतनराम मांझी और चिराग पासवान 𝐑𝐒𝐒 के निर्देश पर विपरीत दिशाओं में बात कर 𝐁𝐉𝐏-𝐑𝐒𝐒 के आरक्षण खत्म करने के मूल उद्देश्य से ध्यान भटका आरक्षण सर्मथक जनभावना का आंकलन करना चाहते है। जिनका खुद का स्वतंत्र वजूद नहीं होता वो ऐसे ही 𝐁𝐮𝐧𝐜𝐡 𝐨𝐟 𝐓𝐡𝐨𝐮𝐠𝐡𝐭𝐬 मानने वालों के निर्देशन में अभिनय करते है। सर्वप्रथम तो आरक्षित कोटे से जीते ये मंत्री संविधान और आरक्षण विरोधियों की गोद में बैठ सत्ता का चरम सुख प्राप्त कर रहे है। इन्हें समाज और वैचारिकी से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आरक्षण से इन दोनों को सख़्त नफ़रत है तो ग़ैर आरक्षित सीटों से चुनाव लड़कर देख लें, ज्ञान चक्षु खुल जायेंगे। आरक्षण विरोधी बीजेपी के साथ रहते श्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जी की पार्टियों की क्या स्पष्ट विचारधारा है, यह कोई नहीं जानता? अगर ये पार्टियां आरक्षण समर्थक है तो हमारी सरकार में बिहार में बढ़ाई गयी 𝟔𝟓 % आरक्षण सीमा को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल क्यों नहीं कराते? ये घोर अवसरवादी और सुविधाभोगी नेता आरक्षण बढ़वायेंगे नहीं, विचारधारा की राजनीति करेंगे नहीं केवल और केवल मंत्री पद, सुरक्षा और बंगला प्राप्त करने के लिए येन केन प्रकारेण सत्ता में बने रहेंगे। मोहन भागवत ने भी पहले आरक्षण समीक्षा की बात की थी, बिहार ने कान पकड़ कर अच्छे से उठक-बैठक करवा दी थी। अब फिर करेंगे तो बिहारी लोग 𝐑𝐒𝐒/𝐁𝐉𝐏 का मुर्गा बना देगा।
Tejashwi Yadav128,859 views • 3 days ago

चंदा चोर, पेपर चोर, झाड़ू चोर, टॉयलेट चोर, डस्टबिन चोर, डीजल चोर, दवाई चोर, सुई-रूई चोर, गर्भाशय चोर, कलम-बस्ता चोर, राशन चोर, सृजन चोर, पुल-पुलिया चोर, टॉवर चोर, गिट्टी और मिट्टी चोर, बालू चोर, मिड-डे मील चोर, सब्सिडी चोर सहित 100 से अधिक घोटाले करने वाले घपलेबाजों-घोटालेबाजों, लुटेरों- अपराधियों के सरगना, संरक्षक तथा हर प्रकार के भ्रष्टाचारी इसी दफ्तर में मिलेंगे। बीजेपी के दफ्तर दंगा-फसाद, नफ़रत-हिंसा फैलाने सहित अनैतिक-अवैधानिक कार्यों के सबसे अड्डे बन चुके है। #TejashwiYadav
Tejashwi Yadav424,720 views • 14 days ago

बिहार में जहरीली शराब से फिर एक साथ 4 दुखद मौतें हुई है। प्रदेश में जहरीली शराब से अब तक 1500 से अधिक दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने के बावजूद सरकार इस पर मौन है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब और बर्बाद हो चुकी है। चहुंओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। शराब से हुई मौतों पर कभी कोई निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच नहीं होती क्योंकि इसमें एनडीए के मंत्रियों और अधिकारियों की शराब मफ़िया से मिलीभगत है। शराबबंदी एनडीए नेताओं के लिए दुधारू गाय बन चुकी है।
Tejashwi Yadav71,451 views • 3 days ago

पटना में लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में घायल छात्रों से अस्तपाल में मुलाकात की। इमरजेंसी में भर्ती घायलों का घंटों तक उपचार भी नहीं किया गया। देश के सबसे अधिक युवा आबादी वाले सबसे नौजवान प्रदेश बिहार में छात्रों और युवाओं का भविष्य मोदी एंड कंपनी द्वारा बेरहमी से रौंदा जा रहा है। अपने हक-अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोलियां और लाठियां बरसाई जा रही हैं। पुलिस कार्रवाई को लेकर एक्सीडेंटल सीएम सम्राट चौधरी को तुरंत छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। #TejashwiYadav #students #protest
Tejashwi Yadav108,485 views • 8 days ago

बिहार में एनडीए के एक विधायक ने डेहरी-डालमिया नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से 50 लाख ₹ की मांग की। मांग पूर्ति नहीं होने पर अधिकारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है। सम्मानीय श्री Narendra Modi जी, आपके ट्रबल इंजन सरकार में आपके MLA ने एक ईमानदार अधिकारी की बलि ली है। क्या ये कथित जंगलराज से अच्छा काम हुआ है? इस राज का कोई तो नामकरण कीजिए। शोक-संतप्त परिजनों से मुलाक़ात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। शाम में दिवंगत अधिकारी की अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। DGP से निष्पक्ष जाँच कर हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देनी की माँग की। मुख्यमंत्री से न्याय और निष्पक्षता की अपेक्षा करना स्वयं को धोखा देना है क्योंकि वो तो ख़ुद ही अपराधियों के संरक्षक है।
Tejashwi Yadav371,168 views • 1 month ago

सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर सीधी फायरिंग की। AK-47 से भी फायरिंग की गई। जब 7 हत्याओं का आरोपी अपराधी मुख्यमंत्री बन जाए तब लोकतंत्र में प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस ऐसे ही गोलियां चलाती है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। #Bihar
Tejashwi Yadav446,517 views • 1 month ago

तुम कितनी गोली मारोगे हम क्या तुमसे डरते है? #TejashwiYadav #students #protest
Tejashwi Yadav123,148 views • 13 days ago

नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरतते हुए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए। #TejashwiYadav #RJD #Bihar #flood #nepal
Tejashwi Yadav66,686 views • 7 days ago
5:27
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

बिहार के शिक्षा मंत्री के चेहरे पर पड़े अहंकार के पर्दे ने उन्हें मतिभ्रमित कर दिया है जिससे उन्हें छात्रों की ताकत दिखाई और सुनाई नहीं दे रही। घमंडी शिक्षा मंत्री छात्रों को ललकारते हुए कह रहे हैं कि , “हमसे इस्तीफ़ा ले लेगा छात्र, हमको जानता नहीं है।” यही बात तो आपके दिल्ली में बैठे आका देश के शिक्षा मंत्री के बारे में कहते थे, अब कहाँ है वो? कान खोलकर सुन लीजिए मिस्टेक से मंत्री बने मिथलेश तिवारी जी, “छात्र इस देश की रीढ़ है। जो छात्र कहेंगे, वही सुनना पड़ेगा, करना पड़ेगा। अन्यथा हमें सुनाना और कराना आता है। समझ गए ना!
Tejashwi Yadav95,029 views • 12 days ago

पुलिस ने जेल में बंद रौशन यादव की निर्मम हत्या कर घर का चिराग बुझा दिया। जब प्रदेश का मुख्यमंत्री संरक्षक की बजाय सरगना की भूमिका में आ जाए तो पुलिस का वीभत्स चेहरा सामने आता है, तब पुलिस कानून के रक्षक ही जगह भक्षक बन जाती है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों को पकड़ने और शराब के भ्रष्टाचारी नशे में चूर बिहार पुलिस गरीब, असहाय और आम जनता पर अवर्णनीय अत्याचार कर रही है। बिहार की जेलों में निर्दोष लोगों की हिरासत में हिंसा और मौत की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक है। 📍मधुबनी, बिहार
Tejashwi Yadav82,082 views • 12 days ago

जब अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाए! जब पुलिस रक्षक की बजाय भक्षक बन जेल में हत्याएं करने लग जाए! जब न्याय की कहीं कोई उम्मीद ना बचे और सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भागने लगे तब जनता के पास सड़क पर उतर निकम्मी सरकार से सवाल पूछने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता! लूट तंत्र से बनी एनडीए सरकार की जनविरोधी एवं भ्रष्टाचारी नीतियों के खिलाफ जमीन पर भारी आग है जनाक्रोश है जो Machine और Money से सरकार को भस्म कर देगा। #TejashwiYadav
Tejashwi Yadav81,228 views • 13 days ago

चंद दिनों में ही बिहार में दूसरे अधिकारी की हत्या हुई है। परिजनों ने एनडीए के विधायक पर आरोप लगाया है कि विधायक कार्यपालक पदाधिकारी से 50 लाख₹ की माँग कर रहे थे, नहीं देने पर हत्या करा दी गयी। बिहार में NDA सरकार में दशकों बाद किसी पुलिस महानिरीक्षक ने आनन-फ़ानन में घटना स्थल का दौरा कर तत्काल बिना अनुसंधान के जाँच की सुई मृतक के ड्राइवर की तरफ़ मोड़ दी है ताकि विधायक अन्वेषण के दायरे से ही बाहर हो जाए। अपराधियों को पाताल से खोजने के बड़बोले बयान देने वाले मुख्यमंत्री जी ख़ुद ही गायब है। मुख्यमंत्री जी, सत्ता संरक्षित अपराधी व माफिया विधायक बिहार के ओर कितने अधिकारियों की बलि लेंगे? एनकाउंटर तो छोड़िए, हिम्मत है तो आरोपी विधायक पर नामजद FIR कर न्यायिक जाँच का आदेश दीजिए। #Crime #Bihar
Tejashwi Yadav189,950 views • 1 month ago