
Tejashwi Yadav
@yadavtejashwi • 5,419,414 subscribers
Ex. Deputy Chief Minister, Bihar
Shorts
Videos

आपराधिक चरित्र का सर्टिफाइड व्यक्ति (जो सात हत्याओं का आरोपी हो) जब वह प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है तो पुलिस का चरित्र भी आपराधिक हो जाता है। कल होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन में हमारे उम्मीदवार के घर पर बिना किसी सर्च वारंट के रात एक बजे पुलिस भेज कर हताश करने की असफल कोशिश करने वाले डरपोक कायर मुख्यमंत्री एवं उनकी अपराधी माफ़िया पुलिस से आदरणीय लालू प्रसाद जी और RJD के कार्यकर्ता व नेता डरने वाले नहीं है। 2 नंबरी सरकार का 10 नंबरी अपराधी मुख्यमंत्री अभी भी गलतफहमी पाले हुए है। नरेंद्र मोदी ने बंदर के हाथ में उस्तरा देकर बिहार को बर्बाद करने की ठानी है।
Tejashwi Yadav80,776 views • 5 days ago

सभी आदरणीय स्नातक साथियों, युवाओं और शिक्षकों को सादर प्रणाम! 23 अक्टूबर को स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में होने वाला चुनाव सभी ग्रेजुएट साथियों के सम्मान, हक-अधिकार, नौकरी, सुनहरे भविष्य और बेहतरी से जुड़ा है। इसलिए 23 अक्टूबर को सोच-समझकर अपने प्रथम वरीयता के मताधिकार का प्रयोग कर बदलाव सुनिश्चित करें। आप सब जानते हैं कि हमारी पार्टी युवाओं और ग्रेजुएट साथियों की मांग को लेकर सदैव संघर्षशील, तत्पर और प्रयासरत रही है। स्नातक युवाओं की मांग पर ही हमने घोषणा-पत्र में 10 लाख नौकरियाँ देने का प्रण किया था। और उसी वादे के अनुसार हमने 17 महीने के अल्पकाल में रिकॉर्ड बनाते हुए 5 लाख से अधिक नियुक्तियाँ कीं। बदलते समय के साथ कदमताल करते हुए अबकी बार परिवर्तन करते हुए नए चेहरों को मौका देने की आपसे विनम्र अपील करता हूँ। जय हिन्द! जय बिहार! #TejashwiYadav #RJD #Bihar
Tejashwi Yadav61,373 views • 5 days ago

सभी आदरणीय शिक्षक और गुरुजनों को सादर प्रणाम! 23 अक्टूबर को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में होने वाला चुनाव शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार, सुनहरे भविष्य और बेहतर से जुड़ा है। 23 अक्टूबर को सोच-समझकर 1. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद के गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार जी (क्र० सं० - 03) 2. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद के गठबंधन प्रत्याशी प्रो० जयराम यादव जी (क्र० सं० - 02) 3. दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद के गठबंधन प्रत्याशी कुमर राउत जी (क्र० सं० - 01) को अपने प्रथम वरीयता के मताधिकार का प्रयोग कर बदलाव सुनिश्चित करें। आप सब जानते हैं कि हमारी पार्टी शिक्षकों की मांग को लेकर सदैव तत्पर और प्रयासरत रही है। 17 महीने के अल्पकाल में रिकॉर्ड बनाते हुए हमने 2 लाख 20 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्तियाँ कीं। #TejashwiYadav #RJD #Bihar
Tejashwi Yadav48,391 views • 5 days ago

ये मुसलमान है। ये महिला है। ये पत्रकार है। ये Gen-Z है। जुर्म इतना है कि देशभक्त महिला पत्रकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से सवाल पूछ लिया। फिर अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से इस बहन की पिटाई कर दी। मोदी जी के अमृतकाल वाले कथित न्यू इंडिया में अब मुसलमान होना, महिला होना और निष्पक्ष पत्रकार होना, सबसे बड़ा गुनाह है। भाजपा ने पूरे देश में सत्ताई निरंकुशता की हर सीमा को लाँघ दिया है। निरंकुश भाजपा सरकारों से अब सवाल पूछना उनकी आलोचना करना ही सबसे बड़ा अपराध है। दिल्ली हो या बिहार, हर जगह कायर भाजपाई अब पुलिस से पत्रकारों को पिटवा रहे हैं, डरा रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में संवैधानिक संस्थाएं और पुलिस लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का प्रतीक बन गई है।
Tejashwi Yadav452,518 views • 1 month ago

ऐ, छोड़ो…. ऐ, छोड़ो…लड़की चिल्ला रही है लेकिन सता संरक्षित गुंडे पीछे पड़े है। गया जिले में फिर एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी कर वीडियो वायरल किया गया है। सम्राट चौधरी ऐसी घटनाएं करवाकर क्या चुनावों में ही बिहार घूम बिहार को ही धूमिल करने वाले प्रधानमंत्री के भाषण का कंटेंट तैयार करवा रहे है?? अपराधियों की ‘जाति खोजो विशेषज्ञ’ श्री भगवान कुशवाहा, जीतनराम मांझी और सम्राट चौधरी ने एक ही प्रवृति की ऐसी दर्जनों घटनाओं में केवल एक ही घटना के एक ही दोषी के साथ कथित हाफ कारवाई करवाकर उसे जातीय रंग दिया लेकिन जैसे ही शेष सभी घटनाओं के समस्त 99.99% आरोपी इनके स्वयं की जाति अथवा अनुकूल सामाजिक समीकरण के निकले तो कोई एनकाउंटर नहीं, किसी की जाति सार्वजनिक नहीं और कोई खबर नहीं बनने दी। ऐसे निर्लज्ज लोगों ने ईश्वर और सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान कर श्रद्धापूर्वक “बिना भय-पक्षपात और राग-द्वैष के कर्तव्यों का निर्वहन” करने की शपथ ली है लेकिन ये अपनी ही शपथ भूल, संवैधानिक दायित्वों की धज्जियां उड़ा रहे है। इन लोगों ने बेशर्मी को ही अपना श्रृंगार समझ लिया है।
Tejashwi Yadav208,522 views • 26 days ago

कहते हैं कफ़न का माप जितना छोटा हो शव का बोझ उतना ही ज़्यादा होता है। प्रशासनिक लापरवाही और अनदेखी से राघोपुर क्षेत्र में हुई हृदय विदारक घटना के अपने पीड़ित परिजनों से मिला तो जो बातें सामने आईं उसे सुनकर बड़बोले सम्राट चौधरी और तमाम NDA नेताओं को शर्म से डूब मरना चाहिए। * प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जानकारी दी गई लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया। * SDRF की टीम घटना स्थल पर 3 घंटे की देरी से पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी पीड़ितों को बाहर निकाल लिया था। 2 घंटे की देरी से पहुंची टीम फोटोशूट के लिए बेमलतब कई घंटे Boat घुमाती रही। * ग्रामीणों और स्थानीय तैराकों द्वारा पानी से निकाले गए कई बच्चे घंटों तक जीवित थे और बच जाने की स्थिति में थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने उनकी जान ले ली * एंबुलेंस देर से पहुंची। एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं था। किसी तरह घंटों बाद बच्चों को हॉस्पिटल लाया गया तो वहाँ भी ऑक्सीजन नहीं था और ना ही दवाई एवं इलाज की उचित व्यवस्था थी। * ऑक्सीजन की कमी से कम से कम 5-6 बच्चे मरे। 21 साल से सत्ता में कुंडली मार कर बैठे बेशर्म लोग राहत के नाम पर महज 04 लाख देकर बच्चों की जिंदगी का सौदा करना बंद करें। सरकार की घोर लापरवाही और जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था से कई परिवारों का वंश खत्म हो गया है। पीड़ित परिवारों का रुदन और चीत्कार छाती को चीर रहा है। । मुख्यमंत्री अविलंब स्वयं जाकर पीड़ित परिवारों से मिलें और उनकी चीख पुकार को सुनें तब जाकर शायद उनको थोड़ी शर्म आए। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री भी Paid PRबाजी से बाहर निकल पीड़ित परिवार के पास जाएँ और जवाब दें कि इलाज, दवाई और ऑक्सीजन की कमी से आधा दर्जन से अधिक चिराग क्यों बुझ गए? साथ ही सरकार हर पीड़ित परिवार को कम से कम 03 डिसमिल जमीन दे। प्रशासनिक व्यवस्था को चाक चौबंद करे ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना भूल से भी ना हो। और ज़रूरत पड़े तो समय से एंबुलेंस आए, ऑक्सीजन की व्यवस्था हो और साथ ही अस्पतालों में उचित इलाज और दवाई की समूची सुविधा हो।
Tejashwi Yadav96,639 views • 12 days ago

सम्राट चौधरी स्टाइल में दिनदहाड़े युवक का ‘अपहरण’! बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर फायरिंग करते हुए युवक को कार में डाल अपहरण कर लिया। 7 हत्याओं के आरोपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अपराधियों के हौसले बुलंद है क्योंकि अपराधी भी जानते है CM हमारे ही “लीग” का है। सरकार के मंत्री अब इसमें 2005 से पूर्व का सूरज-चांद और जाति ढूंढेंगे।
Tejashwi Yadav188,033 views • 29 days ago

बिहार पुलिस आज प्रदर्शनकारी विपक्षी नेताओं पर गोली चलाने के लिए AK-47 लेकर आई थी। छात्रों पर गोली चलवाने के बाद आपराधिक प्रवृति के मुख्यमंत्री क्या मोदी-शाह के इशारे पर अब विपक्षी नेताओं पर AK-47 चलाने का निर्देश दे रहे है? क्या बिहार पुलिस इस बात की जाँच करेगी कि प्रदर्शन/मार्च में पुलिसकर्मियों को AK-47 लाने का आदेश किसने दिया था?
Tejashwi Yadav122,683 views • 19 days ago

चंदा चोर, पेपर चोर, झाड़ू चोर, टॉयलेट चोर, डस्टबिन चोर, डीजल चोर, दवाई चोर, सुई-रूई चोर, गर्भाशय चोर, कलम-बस्ता चोर, राशन चोर, सृजन चोर, पुल-पुलिया चोर, टॉवर चोर, गिट्टी और मिट्टी चोर, बालू चोर, मिड-डे मील चोर, सब्सिडी चोर सहित 100 से अधिक घोटाले करने वाले घपलेबाजों-घोटालेबाजों, लुटेरों- अपराधियों के सरगना, संरक्षक तथा हर प्रकार के भ्रष्टाचारी इसी दफ्तर में मिलेंगे। बीजेपी के दफ्तर दंगा-फसाद, नफ़रत-हिंसा फैलाने सहित अनैतिक-अवैधानिक कार्यों के सबसे अड्डे बन चुके है। #TejashwiYadav
Tejashwi Yadav425,656 views • 2 months ago

पूरा देश RSS की गुंडागर्दी देख रहा है। अंग्रेजों के सामने जिनकी पेंट गीली हो जाती थी वो RSS के गुंडे पुलिस के सहयोग से अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे है। ये संघी हमेशा महिला विरोधी रहे है। इस गुंडागर्दी पर मोहन भागवत क्या कहेंगे? एक बेईमान आदमी ज्ञानू गुप्ता को बचाने के लिए पूरे देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। उसके लिए नया कानून बना दिया गया है। ये बेईमानी भी कर रहे है, सीनाजोरी भी कर रहे है, राष्ट्रद्रोह भी कर रहे है फिर भी निडरता से लोकतंत्र को कुचल रहे है। मोदी जी को यह सब करने के लिए किन अदृश्य शक्तियों का समर्थन हासिल है? लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
Tejashwi Yadav95,095 views • 16 days ago

बिहार में खूनी राज! विगत दिनों में जेल में बंद चौथे कैदी की हत्या। जब प्रदेश का मुख्यमंत्री खुद 7 हत्याओं में आरोपित रहा हो तब न्याय की उम्मीद किसके करिएगा। सासाराम की मंडल कारा में विचाराधीन कैदी 26 वर्षीय अमरजीत यादव की पुलिस द्वारा हत्या कर दी गई। 👉 पहले अमरजीत को फर्जी मुकदमे में जबरन उत्पाद विभाग द्वारा उठाया गया। 👉 फिर 1 लाख रुपया घूस की डिमांड की गयी, नहीं देने पर प्रताड़ित कर उसे बेरहमी से मार दिया। 👉 दिन में परिजनों को डेड बॉडी देने से मना किया, रात के अंधेरे में मृत शरीर को सिर्फ़ दिखाया गया। 👉 पत्नी मृत शरीर के पास जाना चाही तो पुलिस ने धमकी दी कि तुम्हीं पर मर्डर का केस लगा देंगे। 👉 मृतक के शरीर पर बर्बरता और चोट के अनेक निशान थे, गर्दन और आंख फोड़ दिया गया था। 👉 पुलिस FIR नहीं लिख रही थी, ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद FIR लिखने को तैयार हुई। 👉 अगले ही दिन उसी जेल से आए एक चश्मदीद ने बताया कि लड़के को पहले कोई इंजेक्शन दिया गया जिससे वह तड़पने और चिल्लाने लगा, फिर बेरहमी से उसको मारा गया। आज पीड़ित परिजनों से मिलकर उनकी न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया तथा आर्थिक मदद की। बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। फर्जी 7th क्लास का सर्टिफिकेट लिए हुए आपराधिक प्रवृत्ति के मनोनीत मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अराजकता फैला दी है।
Tejashwi Yadav188,225 views • 1 month ago

सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर सीधी फायरिंग की। AK-47 से भी फायरिंग की गई। जब 7 हत्याओं का आरोपी अपराधी मुख्यमंत्री बन जाए तब लोकतंत्र में प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस ऐसे ही गोलियां चलाती है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। #Bihar
Tejashwi Yadav447,563 views • 3 months ago

UPI पर चार्ज बैंक में पैसा रखने पर चार्ज ATM से पैसा निकालने पर चार्ज ATM कार्ड रखने पर चार्ज बैंक से SMS Alert पर चार्ज Minimum Balance रखने पर charge कोई भी वस्तु खरीदने पर Direct और Indirect Tax कमाई पर Tax, GST अलग से Toll Tax अलग से, Road Tax अलग से Education Cess, Environment Cess, Health Cess, Agriculture Infrastructure and Development Cess, Road and Infrastructure Cess इस सरकार में पानी, हवा पर, शिक्षा-स्वास्थ्य-कृषि- हर चीज़ पर टैक्स लगा दिया है। यही है इनका Digital India, यही है इनकी Cashless Economy। मोदी जी इसी Digital India का ढोल पीट रहे थे। मोदी जी क्या बोलते थे कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद खत्म हो जाएगा, अब तो भ्रष्टाचार ओर अधिक बढ़ा है। नोटबंदी का मोदी जी कोई एक फायदा गिना दें। मोदी जी वहीं करते है जो अमेरिका और उनके पूंजीपति मित्र आदेश देते है। मोदी की कथनी और करनी में भारी फ़र्क़ है। #TejashwiYadav #RJD #Bihar
Tejashwi Yadav190,916 views • 1 month ago
0:53
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया। 20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है इसलिए जिसकी जहां मर्जी जैसे मर्जी कानून को लोग हाथों में ले रहे है। बिहार में अराजक स्थिति है। मुख्यमंत्री अचेत है, सरकार नशे में है। अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त तथा शासन अस्त-पस्त है। #Crime #Corruption #Bihar
Tejashwi Yadav2,401,770 views • 1 year ago

मोदी जी, 𝐑𝐞𝐞𝐥 से बाहर निकलकर 𝐑𝐞𝐚𝐥𝐢𝐭𝐲 की बात करिए। 𝐆𝐃𝐏 आपके बनावटी आंकड़ों और 𝐇𝐞𝐚𝐝𝐥𝐢𝐧𝐞 में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, उनकी जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही असल में जमीन पर होता है। बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। किस बात का 𝐆𝐃𝐏 ग्रोथ मोदी जी?? 𝟏𝟐 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए। #TejashwiYadav #RJD #GDP #india
Tejashwi Yadav252,204 views • 1 month ago