
Tejashwi Yadav
@yadavtejashwi • 5,417,450 subscribers
Ex. Deputy Chief Minister, Bihar
Shorts
Videos
0:39
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

पटना के करबिगहिया में सत्ता और पुलिस के संरक्षण में संचालित सेक्स रैकेट का विरोध करने पर 25 वर्षीय किराना दुकानदार बंटी कुमार का 6 जुलाई को पटना जंक्शन के पास से अपहरण किया गया। CCTV फुटेज में सब साफ़ साफ़ दिख रहा है लेकिन अपराधियों को दिशा-निर्देश देने वाली पुलिस ने उसे ढूंढने की बजाय परिजनों को ही डांटा। कल राजद के शिष्टमंडल ने अपहृत कारोबारी की पत्नी से मुलाकात की और टेलीफ़ोन पर वार्ता कराई। कल हमारे दबाव पड़ने पर पुलिस ने पटना ग्रामीण के अथमलगोला थाना क्षेत्र से उनका क्षत-विक्षत शव लाकर परिजनों को सूचना दी। स्पष्ट है कि पुलिस सब कुछ जान-पहचान रही थी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सेक्स रैकेट चलाने वाले बेख़ौफ़ होकर कहते है कि मुख्यमंत्री आवास तक इस अनैतिक और काली कमाई का हिस्सा जाता है। बड़बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बताए कि ऐसे अपराधियों और सिंडिकेट के सरगना कौन है? बिहार के लोग जानते है कि विगत दिनों में बीजेपी सरकार बनने के बाद पटना जंक्शन के आस-पास बड़ी संख्या में सेक्स रैकेट पनप रहे है? इसी क्षेत्र में सरकार के एक भाजपाई मंत्री का भी आवास है और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखते है। बेगुनाहों का झूठा एनकाउंटर करवाने वाले बड़बोले मुख्यमंत्री शराब माफियाओं, सेक्स रैकेट चलाने वालों और बदमाशों के गैंग से डरते क्यों है? सत्ता शीर्ष में बैठे लोगों की इन देह व्यापारियों से क्या सांठ-गांठ है जो उन्हें बचाने में सारी ऊर्जा लगाए हुए है?
Tejashwi Yadav230,713 次观看 • 8 天前
0:53
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया। 20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है इसलिए जिसकी जहां मर्जी जैसे मर्जी कानून को लोग हाथों में ले रहे है। बिहार में अराजक स्थिति है। मुख्यमंत्री अचेत है, सरकार नशे में है। अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त तथा शासन अस्त-पस्त है। #Crime #Corruption #Bihar
Tejashwi Yadav2,399,851 次观看 • 1 年前

लालू जी सूरज हैं हमारे हम सब उनकी हैं किरणें वो जनता के एक मसीहा जो रहते हैं जनता के दिल में हर ग़ुलामी की बेड़ी तोड़ी आज़ादी का राग दिया सदियों से ख़ामोश थे जो उन्हें स्वर है दिया साहस भी दिया हर शोषित वंचित को उन्होंने न्याय दिया अधिकार दिया जन जन को रक्खा सर माथे हम सबको दिल से प्यार किया हर गरीब की मुश्किल का जिसने है ढूँढा हल हम राष्ट्रीय जनता दल हम राष्ट्रीय जनता दल हम हैं बिहार का दिल हम ही हैं देश का बल! राजद के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Tejashwi Yadav67,247 次观看 • 15 天前

हजारों करोड़ के रिशु श्री टेंडर महाघोटाले पर 21 साल की एनडीए सरकार मौन है। हर बार एक बड़ा घोटाला उजागर होता है, कुछ छोटे किरानी-कर्मचारी गिरफ्तार होते है। लेकिन नीतीश-BJP-NDA के राज में इस संगठित संस्थागत भ्रष्टाचार के मुख्य सरगना, Master Mind, ताकतवर, प्रभावशाली और लाभार्थी लोग कभी भी गिरफ़्तार नहीं होते, उन तक कोई जाँच एजेंसी नहीं पहुंच पाती? चाहे वो एस्टीमेट घोटाला हो, सृजन घोटाला हो, CAG घोटाला हो या टेंडर घोटाला हो।
Tejashwi Yadav81,683 次观看 • 22 天前

सदन में लगे टैब मॉनिटर को मुख्यमंत्री ने पहले नमस्कार किया, दुबारा फिर नमस्कार किया और फिर मशीन से माफ़ी के साथ ही उसकी गर्दन मुड़वा दी, फिर दूसरे, तीसरे और बाक़ी मॉनिटर की भी… क्या इतने बड़े सूबे के मुख्यमंत्री की मानसिक सेहत और ऐसा व्यवहार आपको सामान्य लगता है? क्या यह गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं है?? #viral #video
Tejashwi Yadav399,351 次观看 • 5 个月前

भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में राजद प्रत्याशी श्री सोनू राय ने NDA उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी है। राजद प्रत्याशी के जीतने पर सभी कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद। हम शुरू से कह रहे है अगर आज देश-प्रदेश में Machine की बजाय बैलेट पेपर यानि मतपत्र से चुनाव हो तो BJP-NDA कहीं भी नहीं टिकेगी। बिहार चुनाव में पोस्टल बैलेट पेपर में हम लोगों ने 150 से अधिक सीटें जीती थी लेकिन तंत्र-यंत्र-षड्यंत्र और छल-कपट से हरा दिया गया था। आजकल मतगणना के दिन भी देर रात 1-2 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाते है। पूर्व में मतपत्रों की गिनती में भी इतना ही समय लगता था। तो क्यों नहीं लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जनतंत्र में जनविश्वास कायम रखने के लिए अब EVM की बजाय बैलेट पेपर से ही चुनाव कराया जाए। और हाँ, हम हमेशा जीतने के बाद भी EVM से मतदान कराने के पक्षधर रहे है। पुन: फिर जीत की बधाई।
Tejashwi Yadav157,841 次观看 • 2 个月前

महत्वपूर्ण संदेश‼️ प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है। अभी 𝐂𝐌 आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के 𝐄𝐃 के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फ़ोन कर अधिकारियों को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा वोटिंग के दिन तक डिटेन करने, महागठबंधन समर्थित मजबूत बूथों को डिस्टर्ब करने संबंधित निर्देश दिए जा रहे है। संबंधित रेंज के अधिकारी बैठक कर रहे है। बदलाव निश्चित है इसलिए अधिकारी फ़ोन करने वाले का स्क्रीनशॉट तक हमें भेज रहे है। बिहार सरकार के ईमानदार अधिकारी बिना रिटायर्ड अधिकारियों के दबाव में आए संविधान सम्मत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। दो गुजराती येनकेन प्रकारेण बिहार पर कब्जा करना चाहते है। वो बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है। बिहार की जनता संविधान विरोधी कार्य करने वाले बेगैरत बे-ज़मीर सत्ताधारी नेताओं को कड़ा सबक सिखाने के लिए एक पैर पर खड़ी है। गणतंत्र की जननी बिहार में इनकी वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी। जनता हर प्रकार से यानि हर प्रकार से इनकी वोट चोरी और लोकतंत्र की डकैती रोकने के लिए तैयार है। जय हिंद! जय बिहार!
Tejashwi Yadav548,978 次观看 • 8 个月前

मधुबनी में निर्ममता एवं क्रूरता की पराकाष्ठा पार कर सरकारी अपराधियों ने शिक्षक डॉ. आलोक यादव की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी। इस कुशासनी राज में छात्र-छात्रा और शिक्षक भी सुरक्षित नहीं है। सिवान में कोचिंग जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या की, औरंगाबाद में कोचिंग गयी छात्रा का अपहरण कर हत्या की और अब मधुबनी में शिक्षक की हत्या। मुख्यमंत्री जी से इन सब पर व्यक्तव्य और किसी प्रकार की कारवाई की अपेक्षा करना ही बेकार है। बाक़ी इस दुशासनी सरकार के सरकारी प्रवक्ता वही रटे-रटाए बासी प्रवचन बाँचेंगे। बिहारवासियों से आग्रह है कि अपने जान-माल की सुरक्षा स्वयं करे। इस निकम्मी सरकार के भरोसे ना रहे।
Tejashwi Yadav1,174,311 次观看 • 2 年前

मन गदगद है, मेरे बिहार ने कमाल कर दिखाया है। हर जगह से बम्पर वोटिंग की ख़बर आ रही है। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, व्यापारी, किसान, हर जाति, हर वर्ग बढ़-चढ़ कर लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। ये क्रम रुके नहीं, ये कदम थमें नहीं। मैं करबद्ध होकर सभी बिहारवासियों से अपील करता हूँ कि मतदान स्थल पर जाकर जरूर अपने मत का प्रयोग करें, आपकी उँगली की नीली स्याही आपके भविष्य को स्वर्णिम बनाने का कार्य करेगी। आपका दबाया हुआ एक बटन अगले पाँच सालों के आपकी शक्ति, सुरक्षा, समृद्धि, शांति और भविष्य को तय करेगा। इसलिए निकलिए घर से, वोट डालिये अपने बिहार के लिए, एक सही सरकार के लिए। जय हिन्द, जय बिहार #TejashwiYadav
Tejashwi Yadav412,110 次观看 • 8 个月前

गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चले। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वो गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए। हम सब सहजता, सरलता और सुगमता के साथ युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, सपनों और उम्मीदों संग कदमताल कर जाति-धर्म से ऊपर उठ नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे। #Bihar #Youth #TejashwiYadav
Tejashwi Yadav493,073 次观看 • 10 个月前

दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार विस्फोट की दुःखद सूचना मिली। देश की राजधानी में ऐसे विस्फोट चिंताजनक और पीड़ादायक है। इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने निर्दोष प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ तथा सभी घायलों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में- चाहे वो पुलवामा हो या पहलगाम- हम सरकार के साथ दृढ़ता से खड़े रहे हैं। देश की सुरक्षा और संप्रभुता से महत्त्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मामले की गहन जांच करें एवं निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई से जनता को आश्वस्त करें तथा दोषियों को कठोर से कठोर सबक सिखाए। आखिर कब तक भारतीय डर के साए में रहेंगे? जय हिंद!
Tejashwi Yadav386,614 次观看 • 8 个月前

बिहार किंग मेकर बना है इसलिए बिहार में बेरोजगारी हटाने व पलायन रोकने एवं उद्योग-धंधे लगाने के लिए निम्न शर्तों पर समर्थन होना चाहिए:- 1. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना 2. देशभर में जातिगत जनगणना कराना 3. महागठबंधन सरकार द्वारा बढ़ाए गए 75% आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालना।
Tejashwi Yadav1,072,584 次观看 • 2 年前