Yashwant Singh's banner
Yashwant Singh's profile picture

Yashwant Singh

@yashbhadas12,680 subscribers

Founder, Editor Bhadas4Media : From Ghazipur, UP.

Videos

yashbhadas's profile picture

ममता डागर ( Mamta Dagar ) की शादी उन सौरभ सिंह ( Saurabh Singh ) से हुई जिन्हे पीएम Narendra Modi भी फॉलो करते हैं। इस रसूख वाले और नए नए अमीर बने आदमी ने अपनी नवब्याहता को इतना परेशान किया कि इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। नोएडा में फ़र्ज़ी केस लगवाये। घर से निकाल फेंका। ताजा वीडियो आज का है। सौरभ, इसके माता पिता, नौकर चाकर सबने मिलकर ममता डागर का जीना मुहाल कर रखा है। शादी के तुरंत बाद मियाँ बीवी में बात क्यों बिगड़ी, इसकी भी पूरी कहानी है। अपने पति सौरभ के बारे में ममता के पास कई सनसनीखेज जानकारियां हैं। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की ढेरों “सक्सेस स्टोरीज”। इनकी कंपनी किस तरह आगे बढ़ती जाती है, लगातार और बेशुमार, इसकी कई गाथायें ममता को पता है। सौरभ का सम्पूर्ण सच शादी के चंद दिनों बाद जान कर सकते में आई ममता ने न्याय की लड़ाई शुरू की, अपने हक़ की माँग की लेकिन जब सामने वाला बंदा पीएम और PMO India का नाम लेकर सिस्टम का दुरुपयोग करे तो भला किसकी हिम्मत है एक अबला के पक्ष में खड़ा हो जाए। ममता जी, आपको अपनी लड़ाई ख़ुद ही लड़नी पड़ेगी। आपको वो घर में, समाज में, पुलिस में, सिस्टम में, कोर्ट में, करियर में और सोशल मीडिया में… हर जगह हरा देगा क्योंकि उसकी पीठ पर पीएम का हाथ है। आपको सच की लड़ाई लड़ते हुए भी हारना है क्योंकि तेरा कातिल ही तेरा मुंसफ़ है! आप जैसों की आह से उपजी ये लाइन हैं- वो झूठ बोलेगा, लाजवाब कर देगा मैं सच बोलूँगी और हार जाऊँगी! इंतज़ार करिए, वो और उसका गैंग इधर भी आता ही होगा!

Yashwant Singh

321,196 Aufrufe • vor 1 Jahr

yashbhadas's profile picture

यूपी के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री Brajesh Pathak वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र प्रताप सिंह रघु के लिए भगवान साबित हुए! मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश के बीच में सेमीफाइनल का मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला जा रहा था। फील्डिंग के दौरान मीडिया क्रिकेट टीम के कप्तान राघवेन्द्र प्रताप सिंह को हार्ट अटैक आया। वह बिना किसी को बताए अपने ड्राइवर के सहयोग से सिविल हॉस्पिटल में एडमिट हो गए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जानकारी मिलते ही सिविल अस्पताल पहुंच कर डॉक्टर से बात की। पता चला कि यह मेजर अटैक है, जिसमें जान का खतरा बना हुआ है। बृजेश पाठक ने पीजीआई में बात की। मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट कराकर आगे एंबुलेंस और पीछे बृजेश पाठक का काफिला पीजीआई की ओर निकला। पीछे रिपब्लिक भारत के राघवेंद्र पांडे समेत कई पत्रकार थे। रास्ते में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सारी बात हो गई। पीजीआई में संबंधित डॉक्टर पेशेंट का इंतजार कर रहे थे। पहुंचने पर पेशेंट को पीजीआई में एडमिट किया गया। डॉक्टरों से पता चला कि तुरंत ऑपरेशन होगा और स्टंट डाला जाएगा। तत्काल औपचारिकता पूरी करके ऑपरेशन थिएटर में मरीज को भेज दिया गया। 50 मिनट तक ऑपरेशन के दौरान एक स्टंट डाला गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ₹55000 तुरंत जमा जमा किए और उन्होंने कहा कि जो आवश्यकता पड़ेगी उसको भी देंगे। जिस तरह की तत्परता उपमुख्यमंत्री ने दिखाई और लगभग तीन से चार घंटे पत्रकारों के साथ रहे, ऐसा देखकर पत्रकार भी दंग रह गए। आज उपमुख्यमंत्री की सक्रियता से, उनके समय देने से, तत्काल ऑपरेशन होने के कारण मीडिया क्रिकेट टीम के कप्तान राघवेंद्र प्रताप सिंह की जान बच गई। अब वह खतरे से बाहर हैं। एक या दो दिन में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

Yashwant Singh

11,458 Aufrufe • vor 1 Jahr

Keine weiteren Inhalte verfügbar