Babulal Marandi's banner
Babulal Marandi's profile picture

Babulal Marandi

@yourBabulal • 311,960 subscribers

Leader of opposition in Jharkhand Assembly, First Chief Minister of Jharkhand

Shorts

शुक्रवार को गिरिडीह के डुमरी में मछली से लदी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हुई, पुलिस वाले उसकी मदद के बजाय उल्टे गाडी थाने लाकर प्रताड़ित करती है। वैन में लदे 8 क्विंटल मछली थाना वाले खा गएँ। गाड़ी छोड़ने के नाम पर चालक से 10 हज़ार रुपये मांगे गए, गाली गलौच किया गया। (1/3)

239,092 görüntüleme

झामुमो के मंत्री हफीजुल हसन सारी हदें पार कर मुसलमानों को झारखंड और पूरे देश में मार-काट मचाने के लिए उकसा रहे हैं। प्रदेश में अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को संवैधानिक पद पर बैठे रहने का कोई हक नहीं है। जिहादी मानसिकता वाले इस व्यक्ति को कैबिनेट में बैठाकर Hemant Soren जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं? Jharkhand Police मामले का संज्ञान लेकर हफीजुल हसन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज कर उचित कारवाई सुनिश्चित करें। BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah B L Santhosh BJP JHARKHAND

16,294 görüntüleme

राजेश मंडल फेरी का सामान लेने पालाजोरी बाजार जाते थे। स्थानीय पुलिस उनसे प्रतिदिन डरा धमकाकर पैसे लेती थी। दिनांक 03/08/2023 को जब वो सामान लेकर अपने घर जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें फिर रोका। भारी बारिश के कारण वे नहीं रुके। बस पुलिस को यह बात नागवार गुजरी। पालाजोरी थाना, (देवघर) के वर्दी पहने तीन पुलिसवालों ने( एएसआई संजय सिंह और तीन सिपाही) उन्हें बुरी तरह पीटा और दौड़ाया। अत्यधिक पिटाई और दौड़ने के कारण उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। देवघर पुलिस कप्तान से आग्रह है कि वे इस मामले में जल्द से जल्द नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करें। क्योंकि आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की हर कोशिश की और कर रहे हैं। इन हत्यारों को नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए। Jharkhand Police DC Deoghar Deoghar Police Office of Chief Minister, Jharkhand NHRC India गृहमंत्री कार्यालय, HMO India ANI_HindiNews ANI Press Trust of India

23,907 görüntüleme

चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से ना जाए! हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में धड़ल्ले से बालू की चोरी हो रही है। इस काले धन का इस्तेमाल चुनाव में किया जा सकता है। साहेबगंज जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने बरहेट अंचलाधिकारी को बालू का अवैध खनन रोकने के लिए लगभग 10 बार कॉल किया। अंचलाधिकारी द्वारा 5 मिनट में आने का आश्वासन देने के बावजूद वो डेढ़ घंटे तक अवैध खनन रुकवाने नहीं पहुंचे। जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू द्वारा डीसी एवं अंचलाधिकारी के संज्ञान में लाने के बावजूद अधिकारियों ने अवैध खनन रोकने की कोई रुचि नहीं ली। Election Commission of India से हमारी मांग है कि, टीम गठन कर बरहेट में हो रहे अवैध खनन की जांच कराएं एवं डीसी, सीओ पर कड़ी कारवाई करें। जेल जाने के बावजूद हेमंत अब भी अपने क्षेत्र में अवैध खनन को संरक्षण दे रहे हैं। हेमंत की अनुपस्थिति में फिलहाल रिमोट कंट्रोल से नेतृत्व संभाल रहीं कल्पना सोरेन को चाहिए की हेमंत जी की गलतियों एवं अपराध से सबक लेते हुए कम से कम उनके विधानसभा क्षेत्र में जारी अपराध एवं माफियागिरी को अब तो नियंत्रित करायें…. ANI_HindiNews Press Trust of India ANI

18,702 görüntüleme

रांची के अति व्यस्त पंडरा इलाके में जूता दुकानदार भूपेश साहू की गला काटकर नृशंस हत्या किए जाने की सूचना है। रामनवमी का त्योहार निकट है, और इससे पहले कानून व्यवस्था की यह दयनीय स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। आखिर कब तक सरकार की निष्क्रियता की कीमत आम नागरिकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी? और कितने लोगों की जान लेने के बाद नींद से जागेंगे मुख्यमंत्री Hemant Soren जी? अपराधियों के सामने नतमस्तक हो जाने वाली ऐसी रीढ़विहीन सरकार झारखंड ने आज तक नहीं देखी। पूरा प्रदेश कानून व्यवस्था के संक्रमण काल के दौर से गुजर रहा है। Jharkhand Police के डीजीपी सुरक्षा व्यवस्था मद्देनजर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने पर्याप्त बलों की तैनाती का निर्देश दें, ताकि आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah B L Santhosh BJP JHARKHAND

12,251 görüntüleme

जब -जब युवा बोला है, राज सिंहासन डोला है! पिछले 5 सालों के दौरान हेमंत सरकार युवाओं को नौकरी से वंचित रखने का हर संभव प्रयास किया है। हमारे राज्य के युवाओं ने नौकरी के लिए सरकार से हर स्तर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन बदले में उन्हें मिला तो सिर्फ धोखा! साल दर साल बीतते रहे, ऐसा लगा जैसे जेपीएससी और जेएसएससी को युवाओं का करियर बर्बाद करने का ठेका दिया है। युवा विरोधी हेमंत सोरेन के नापाक इरादों को पूरा करने में इन दोनों आयोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फर्जी नियुक्ति कैलेंडर जारी होते रहे, परीक्षा की तिथियां घोषित तो हुईं लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गईं, पेपर लीक हुए, स्थानीय युवाओं को आरक्षण नही मिला, नियोजन नीति नहीं बनी... इतना सब होने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेशर्मी के साथ झूठ बोलकर युवाओं के जख्मों पर नमक रगड़ते रहे। युवाओं से 5 लाख सरकारी नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, आरक्षण, नियोजन नीति जैसे वादे कर हेमंत ने एक बार तो सफलता हासिल कर ली लेकिन सत्ता तक पहुंचाने युवाओं से किए वादों को ही भूल गए। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक बार भी युवाओं को नौकरी देने का ईमानदार प्रयास नहीं किया। राज्य की सड़कों पर दिख रहा युवाओं का यह आक्रोश, यह उद्घोष हेमंत सरकार के विश्वासघात की गवाही दे रहा है। BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah B L Santhosh Shivraj Singh Chouhan Himanta Biswa Sarma Dr. Laxmikant Bajpai BJP JHARKHAND

11,553 görüntüleme

5 साल पहले, 5 लाख युवाओं को नौकरी देने की घोषणा करने वाले हेमंत सोरेन अब मुँह छिपाकर भाग रहे हैं। बात-बात पर लंबी चौड़ी डींग हांकने वाले हेमंत सोरेन के मुँह से अब नौकरी के नाम पर एक शब्द तक नहीं फूट रहा है। युवा साथियों, हेमंत के चाल-चरित्र को अच्छे से पहचान लीजिए। राजशाही सुख में पले-बढ़े, लक्जरी गाड़ियों में फर्राटा भरने और शानो-शौकत की जिंदगी जीने वाले हेमंत सोरेन झारखंड के गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़े तबके के युवाओं का दुख-दर्द कभी नहीं समझ पाएंगे। इस व्यक्ति को सत्ता से खदेड़ कर ही अपने हक़ की नौकरी हासिल की जा सकती है। BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah Shivraj Singh Chouhan Himanta Biswa Sarma BJP JHARKHAND

11,491 görüntüleme

अपनी माँगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना हेमंत सरकार की असंवेदनशीलता और झुंझलाहट को दर्शाता है l मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में बुरी तरह विफल साबित हुए हैं, इसलिए वे लाठी के बल पर जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं l हेमंत जी... इन निहत्थे, निर्दोष, असहाय महिलाओं एवं स्वयसेवक बंधुओं पर चलाई गई एक-एक लाठी का हिसाब जनता चुनाव में लेगी l BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah B L Santhosh BJP JHARKHAND

10,848 görüntüleme

Videos

yourBabulal's profile picture

रांची के दशम फॉल क्षेत्र से लेकर हाईवे तक महिलाओं की गाड़ी का कई किलोमीटर तक पीछा कर उनके साथ बदसलूकी किए जाने की घटना बेहद भयावह और चिंताजनक है। सबसे गंभीर बात यह है कि महिलाओं द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद समय पर पुलिस सहायता के लिए नहीं पहुंची। मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी दिल्ली में निवेशकों को आमंत्रित करने में व्यस्त हैं, लेकिन सवाल यह है कि ऐसी कानून-व्यवस्था पर कोई निवेशक कैसे भरोसा करेगा? जिस राज्य में पुलिस वाहन से खींचकर युवक की हत्या कर दी जाए और महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित न हो, वहां सुरक्षा का संदेश कैसे जाएगा? राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन पर्यटन सीजन और मॉनसून के दौरान प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। यह स्थिति पर्यटकों और स्थानीय लोगों, दोनों के लिए चिंता का विषय है। Ranchi Police Jharkhand Police दशम फॉल सहित राज्य के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक और प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND ANI Press Trust of India IANS

Babulal Marandi

124,772 görüntüleme • 2 ay önce

yourBabulal's profile picture

जब मुख्यमंत्री Hemant Soren जी नियुक्ति पत्र बांट रहे थे, तब उन्होंने स्वयं कहा था - “आपको मालूम नहीं है कि आपकी इस नियुक्ति के लिए हमारी सरकार ने कितना कुछ किया है।” इसके बाद उन्होंने JSSC के कर्मचारियों सहित ACB की टीम को बधाई दी और यह भी कहा कि विरोधी लोग पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। लेकिन आज, छात्रों के आंदोलन के बाद जब पूरे देश की नजर झारखंड पर है, तब CID की जांच में पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही दूषित बताया जा रहा है। यह मुख्यमंत्री जी के उस समय के दावों के ठीक विपरीत है। अब मुख्यमंत्री जी को जवाब देना चाहिए कि लाखों छात्रों के सामने उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी की सच्चाई क्यों छिपाई? नियुक्ति प्रक्रिया को पाक-साफ क्यों बताया? यदि जांच में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित पाई गई है, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। और जब CID के एक के बाद एक अफ़सरों पर खुद जांच को बाधित कर ग़लत दिशा में भटकाने का आरोप आरोप है तो निष्पक्ष जांच करना इनके बूते से बाहर की बात है। इसलिये सही जाँच एवं असली गुनाहगारों तक पंहुच एवं साक्ष्य नष्ट होने से बचाने के लिये मुख्यमंत्री बिना विलंब CBI जांच की अनुशंसा करें। #Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentProstestsJharkhand BJP BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

18,725 görüntüleme • 14 gün önce

yourBabulal's profile picture

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर शर्म भी शर्मा जाए! JSSC-CGL समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में नौकरी बेचे जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने में जब सरकार हर हथकंडे अपनाकर भी नाकाम हो गई, तो अब घटियागिरी पर उतर आई है। बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी छात्रों के नाम-पते लेकर पुलिस उनके घर तक पहुंच रही है और परिवार वालों पर बच्चों को आंदोलन से वापस बुलाने का दबाव बना रही है। मुख्यमंत्री Hemant Soren जी, छात्रों को धमकाना बंद करिए। आपको आंदोलन दबाने का ये गेम प्लान जिसने भी समझाया है, वह आपका भीतरी दुश्मन है। ये चाल देर-सबेर आपको ही भारी पड़ेगी। #Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentProstestsJharkhand BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

52,041 görüntüleme • 1 ay önce

yourBabulal's profile picture

झारखंड के छात्रों को ठगने के लिए हेमंत सोरेन ने सोची-समझी साजिश के तहत कल कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब गलत ढंग से चयनित छात्र न्यायालय जाएंगे। न्यायालय सरकार और CID से सबूत मांगेगा और फिर CID द्वारा गलत रिपोर्ट पेश की जाएगी। नतीजा यह होगा कि सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर न्यायालय से स्टे लग सकता है। छात्र सजग रहें और अपनी CBI जांच की मांग पर अडिग रहें। पूरा देश देख रहा है कि झारखंड के छात्रों के साथ सरकार द्वारा किस तरह की साजिश की जा रही है। भाजपा आप सभी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। जब तक CBI जांच का आदेश नहीं होता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। #Jharkhand #JPSC #JSSC #jssccgl #studentmovement #StudentProstestsJharkhand BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND JPSC JSSC REFORM MANCH

Babulal Marandi

38,278 görüntüleme • 1 ay önce

yourBabulal's profile picture

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव जी जब अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री Hemant Soren जी को महाभ्रष्ट बता रहे हैं, तो सोचिए आम जनमानस में मुख्यमंत्री की छवि कैसी होगी? Rahul Gandhi जी, कांग्रेस के अधिकांश नेता भी ऐसा ही मानते हैं, लेकिन कुछ मंत्री पद पर आसीन होने के कारण चुप हैं, तो कुछ आर्थिक लाभ के कारण चुप्पी साधे हुए हैं। आपने तो नौकरी बेचने और नियुक्तियों में हुई धांधली में मुख्यमंत्री की भूमिका को भी नजदीक से देखा है। इसके बावजूद ऐसी क्या मजबूरी है कि आप ऐसे मुख्यमंत्री का समर्थन कर रहे हैं? क्या पत्थर, बालू, कोयला, लौह अयस्क के अवैध खनन, टेंडर में कमीशनखोरी और ट्रांसफर पोस्टिंग से होने वाली काली कमाई में हिस्सेदारी के कारण आप धृतराष्ट्र की तरह आंखें बंद किए हुए हैं? इन सवालों का जवाब आपको देना ही पड़ेगा। क्योंकि आज योगेंद्र साव जो सवाल पूछ रहे हैं, कल पूरा झारखंड आपसे पूछेगा। BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

13,082 görüntüleme • 17 gün önce

yourBabulal's profile picture

रांची के अरगोड़ा निवासी विजय कुमार साहू के घर 28 अगस्त की रात करीब 1 बजे खूंटी पुलिस के पहुंचने का मामला बेहद गंभीर है। परिवार के अनुसार, विजय साहू के नाम पर न कोई FIR है और न ही कोई सर्च वारंट, इसके बावजूद पुलिस ने दरवाजा पीटते हुए घर में प्रवेश करने का प्रयास किया। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की बात कहते हुए भी सुना जा सकता है। और गंभीर बात यह है कि घर में महिलाएं मौजूद थीं, लेकिन परिवार के मुताबिक पुलिस टीम के साथ एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। परिवार ने खूंटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह पर नशे की हालत में अभद्र व्यवहार करने और विजय साहू की पत्नी को “तुमको भी जेल भेज देंगे” कहकर धमकाने का आरोप लगाया है। Hemant Soren जी, रात के 1 बजे बिना FIR और बिना सर्च वारंट किसी के घर पहुंचकर दरवाजा पीटना और तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करना क्या पुलिस की निर्धारित प्रक्रिया है? पुलिस को नसीहत दीजिए की वर्दी कानून से ऊपर नहीं है। कानून के दायरे में रहकर और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए ही कार्रवाई करें, किसी के दबाव में नहीं। आरोप सही पाए जाएं तो दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। आखिर कानून की रक्षा करने वाली पुलिस ही अगर कानून की अनदेखी करेगी, तो आम आदमी न्याय के लिए किसके पास जाएगा? BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

21,629 görüntüleme • 1 ay önce

yourBabulal's profile picture

आज प्रातः जैसे ही मोबाइल देखा, तो पार्टी के केंद्रीय सोशल मीडिया संयोजक अमित मालवीय जी के रात 1:30 बजे किए गए ट्वीट और ANI के सोशल मीडिया पोस्ट से जानकारी मिली कि देर रात रांची के डीसी और सिटी एसपी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरनास्थल पर पहुंचे और बिजली बंद कराकर छात्रों को जबरन वहां से हटाने का प्रयास किया। अधिकारियों का कहना था कि सरकार ने JPSC परीक्षा रद्द कर दी है, इसलिए अब धरना समाप्त कर दिया जाए। छात्रों की सूचना मिलते ही देर रात भाजपा के नेता आंदोलन स्थल पर पहुंचे। भाजपा नेताओं को वहां पहुंचता देख प्रशासनिक अधिकारी मौके से चले गए। मैं रांची जिला प्रशासन और हेमंत सरकार के इस अलोकतांत्रिक और निंदनीय रवैये की कड़ी भर्त्सना करता हूं। शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे छात्रों का आंदोलन भी सरकार को अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है। छात्रों की मांग बिल्कुल स्पष्ट है...JPSC और JSSC की परीक्षाओं में नौकरी बेचने और अनियमितताओं की निष्पक्ष CBI जांच हो। छात्र पहले ही CID जांच के नाम पर सरकार के आश्वासनों पर भरोसा कर चुके हैं और अब उन्हें उस जांच पर विश्वास नहीं है। केवल JPSC परीक्षा रद्द कर देने से पूरे मामले का समाधान नहीं होगा। सरकार तत्काल CBI जांच का आदेश दे और छात्रों की सभी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई करे। सरकार को पुलिस और प्रशासन के बल पर छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करना चाहिए। मैं हेमंत सरकार को स्पष्ट रूप से चेतावनी देता हूं कि छात्र शक्ति को चुनौती देने की भूल मत कीजिए। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उठी यह आवाज अगर दबाने की कोशिश की गई, तो इसकी चिंगारी झारखंड के गांव-गांव तक पहुंचेगी। रांची जिला प्रशासन आंदोलन स्थल पर बिजली, पानी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे, न कि सरकार के इशारे पर शांतिपूर्ण आंदोलन को प्रभावित करने का प्रयास करे। #Jharkhand #JPSC #JSSC #studentmovement BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND Amit Malviya ANI

Babulal Marandi

27,358 görüntüleme • 1 ay önce

yourBabulal's profile picture

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने सोची-समझी रणनीति के तहत परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की, ताकि छात्रों को गुमराह किया जा सके। घोषणा के समय ही हमने स्पष्ट कर दिया था कि मामला न्यायालय में टिक नहीं पाएगा। जब छात्रों को इस पूरे मामले की सच्चाई और अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ, तो उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का ऐलान किया। लेकिन आरोप है कि झामुमो समर्थित लोगों ने छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध पर हमला किया और विडंबना देखिए कि कार्रवाई हमलावरों पर नहीं, बल्कि छात्रों पर ही मुकदमा दर्ज कर की गई। भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है। छात्रों के साथ अन्याय और दमन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentProstestsJharkhand BJP BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

13,070 görüntüleme • 23 gün önce

yourBabulal's profile picture

झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं की नौकरी बेचे जाने के खिलाफ CBI जांच की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अब तक सिर्फ टाल-मटोल ही कर रही है। पिछले 6 वर्षों के दौरान जो परीक्षाएं हुईं, उनमें JSSC ने सहायक आचार्य के 26,001 पदों की नियुक्ति का रिजल्ट भी टुकड़ों में जारी किया है। JSSC-CGL में छात्रों को नेपाल ले जाकर प्रश्न रटवाने के आरोप लगे हैं। PGT परीक्षा में भी धांधली के गंभीर आरोप सामने आए। उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ के दौरान 17 युवाओं की मौत हो गई। इसके अलावा JPSC की 11वीं-13वीं और 14वीं परीक्षाओं में भी कई स्तर पर धांधली के आरोप हैं। अयोग्य शिक्षकों से कॉपियां जांच करवाने और उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन अपलोड नहीं करने जैसे गंभीर सवाल भी उठे हैं। झारखंड के छात्र सिर्फ एक मांग कर रहे हैं...पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच, क्योंकि हम सबने देखा है कि CBI जांच के बाद पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ था और गलत ढंग से नौकरी लेने वालों तथा बेचने वालों पर कारवाई भी हुई थी। झारखंड के मुख्यमंत्री यदि JPSC और JSSC की नौकरी बेचे जाने के मामलों में संलिप्त नहीं हैं तो अविलंब CBI जांच का आदेश दें। #Jharkhand #jpsc #jssc #studentsprotest BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

23,372 görüntüleme • 1 ay önce

yourBabulal's profile picture

JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही, PGT, JPSC समेत अन्य परीक्षाओं में नौकरी बेचे जाने के आरोपों की CBI जांच की मांग को लेकर आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में छात्रों ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकालकर अपने संघर्ष को और मजबूती दी है। यह आंदोलन अब सिर्फ छात्रों का आंदोलन नहीं, बल्कि जनांदोलन बन चुका है। छात्रों का भविष्य बेचा गया है, उनके सपनों के साथ खिलवाड़ हुआ है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए CBI जांच कराना ही होगा। छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। जय हिंद! जय भारत! छात्र एकता जिंदाबाद!! 🇮🇳 #jharkhandprotests #Jharkhand #JPSCScam #JSSC #StudentProstestsJharkhand BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

18,083 görüntüleme • 1 ay önce

yourBabulal's profile picture

ये आवाज आपके कानों तक भी जरूर पहुँच रही होगी मुख्यमंत्री Hemant Soren जी, हम तो आपको तब से आगाह करते आ रहे थे जब आपने अनुराग गुप्ता जैसे बेईमान, बदनाम और दागी आदमी को एकदम ही ग़ैर क़ानूनी तरीके से डीजीपी बनाने की तैयारी शुरू की थी। लेकिन आपने मेरी नहीं सुनी और ऐसे दागी आदमी को न सिर्फ ACB और CID जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील जगहों तैनात कर लूट मचवाये एवं ग़ैर क़ानूनी सारे काम करवाये बल्कि उसे डीजीपी बनाकर झारखंड पुलिस की विश्वसनीयता को ही समाप्त कर दिया। हम फिर आपसे कह रहे हैं कि मेरी न सही इन छात्रों और झारखंड के आमलोगों की सुनिये। अनुराग गुप्ता द्वारा JSSC जांच में बरती गई अनियमितताओं एवं भयादोहन पर कड़ी कार्रवाई कीजिये। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजिए। ताकि पुलिस पर आमलोगों का भरोसा फिर से कायम हो सके साथ ही दूसरे बेईमान अफसरों में भी डर पैदा हो। #Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentProstestsJharkhand BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND ANI Press Trust of India IANS

Babulal Marandi

14,761 görüntüleme • 1 ay önce

yourBabulal's profile picture

झारखंड में मंत्री-मुख्यमंत्री से लेकर छुटभैये गुंडे तक शराब दुकानों में वसूली कर रहे हैं। मंत्री परमिट कैंसिल करने का भय दिखाकर तो, गुंडे बंदूक की नोक पर... चाहे जैसे भी हो होली पर मुफ्त का दारू सबको चाहिए। यूं तो सरकार होली में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही थी, लेकिन रांची जिला के अनगड़ा में गुंडे फायरिंग कर शराब लूटते हुए आराम से निकल गए। Hemant Soren जी, दुकानदारों को प्रताड़ित करने से बेहतर है कि कैबिनेट से अपनों के लिए रंगदारी कोटा निर्धारित कर लीजिए। शराब दुकानों के टेंडर से लेकर पर्व त्योहारों पर सबकी 'मांग' पूरी करते-करते बेचारे दूकानदार त्रस्त आ चुके हैं। Ranchi Police गोलीबारी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करें और सभी शराब दुकानों पर सुरक्षा का उचित प्रबंध करें।

Babulal Marandi

40,378 görüntüleme • 7 ay önce