Babulal Marandi's banner
Babulal Marandi's profile picture

Babulal Marandi

@yourBabulal311,676 subscribers

Leader of opposition in Jharkhand Assembly, First Chief Minister of Jharkhand

Shorts

शुक्रवार को गिरिडीह के डुमरी में मछली से लदी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हुई, पुलिस वाले उसकी मदद के बजाय उल्टे गाडी थाने लाकर प्रताड़ित करती है। वैन में लदे 8 क्विंटल मछली थाना वाले खा गएँ। गाड़ी छोड़ने के नाम पर चालक से 10 हज़ार रुपये मांगे गए, गाली गलौच किया गया। (1/3)

239,092 views

झामुमो के मंत्री हफीजुल हसन सारी हदें पार कर मुसलमानों को झारखंड और पूरे देश में मार-काट मचाने के लिए उकसा रहे हैं। प्रदेश में अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को संवैधानिक पद पर बैठे रहने का कोई हक नहीं है। जिहादी मानसिकता वाले इस व्यक्ति को कैबिनेट में बैठाकर Hemant Soren जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं? Jharkhand Police मामले का संज्ञान लेकर हफीजुल हसन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज कर उचित कारवाई सुनिश्चित करें। BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah B L Santhosh BJP JHARKHAND

16,294 views

चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से ना जाए! हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में धड़ल्ले से बालू की चोरी हो रही है। इस काले धन का इस्तेमाल चुनाव में किया जा सकता है। साहेबगंज जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने बरहेट अंचलाधिकारी को बालू का अवैध खनन रोकने के लिए लगभग 10 बार कॉल किया। अंचलाधिकारी द्वारा 5 मिनट में आने का आश्वासन देने के बावजूद वो डेढ़ घंटे तक अवैध खनन रुकवाने नहीं पहुंचे। जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू द्वारा डीसी एवं अंचलाधिकारी के संज्ञान में लाने के बावजूद अधिकारियों ने अवैध खनन रोकने की कोई रुचि नहीं ली। Election Commission of India से हमारी मांग है कि, टीम गठन कर बरहेट में हो रहे अवैध खनन की जांच कराएं एवं डीसी, सीओ पर कड़ी कारवाई करें। जेल जाने के बावजूद हेमंत अब भी अपने क्षेत्र में अवैध खनन को संरक्षण दे रहे हैं। हेमंत की अनुपस्थिति में फिलहाल रिमोट कंट्रोल से नेतृत्व संभाल रहीं कल्पना सोरेन को चाहिए की हेमंत जी की गलतियों एवं अपराध से सबक लेते हुए कम से कम उनके विधानसभा क्षेत्र में जारी अपराध एवं माफियागिरी को अब तो नियंत्रित करायें…. ANI_HindiNews Press Trust of India ANI

18,702 views

रांची के अति व्यस्त पंडरा इलाके में जूता दुकानदार भूपेश साहू की गला काटकर नृशंस हत्या किए जाने की सूचना है। रामनवमी का त्योहार निकट है, और इससे पहले कानून व्यवस्था की यह दयनीय स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। आखिर कब तक सरकार की निष्क्रियता की कीमत आम नागरिकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी? और कितने लोगों की जान लेने के बाद नींद से जागेंगे मुख्यमंत्री Hemant Soren जी? अपराधियों के सामने नतमस्तक हो जाने वाली ऐसी रीढ़विहीन सरकार झारखंड ने आज तक नहीं देखी। पूरा प्रदेश कानून व्यवस्था के संक्रमण काल के दौर से गुजर रहा है। Jharkhand Police के डीजीपी सुरक्षा व्यवस्था मद्देनजर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने पर्याप्त बलों की तैनाती का निर्देश दें, ताकि आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah B L Santhosh BJP JHARKHAND

12,251 views

जब -जब युवा बोला है, राज सिंहासन डोला है! पिछले 5 सालों के दौरान हेमंत सरकार युवाओं को नौकरी से वंचित रखने का हर संभव प्रयास किया है। हमारे राज्य के युवाओं ने नौकरी के लिए सरकार से हर स्तर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन बदले में उन्हें मिला तो सिर्फ धोखा! साल दर साल बीतते रहे, ऐसा लगा जैसे जेपीएससी और जेएसएससी को युवाओं का करियर बर्बाद करने का ठेका दिया है। युवा विरोधी हेमंत सोरेन के नापाक इरादों को पूरा करने में इन दोनों आयोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फर्जी नियुक्ति कैलेंडर जारी होते रहे, परीक्षा की तिथियां घोषित तो हुईं लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गईं, पेपर लीक हुए, स्थानीय युवाओं को आरक्षण नही मिला, नियोजन नीति नहीं बनी... इतना सब होने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेशर्मी के साथ झूठ बोलकर युवाओं के जख्मों पर नमक रगड़ते रहे। युवाओं से 5 लाख सरकारी नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, आरक्षण, नियोजन नीति जैसे वादे कर हेमंत ने एक बार तो सफलता हासिल कर ली लेकिन सत्ता तक पहुंचाने युवाओं से किए वादों को ही भूल गए। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक बार भी युवाओं को नौकरी देने का ईमानदार प्रयास नहीं किया। राज्य की सड़कों पर दिख रहा युवाओं का यह आक्रोश, यह उद्घोष हेमंत सरकार के विश्वासघात की गवाही दे रहा है। BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah B L Santhosh Shivraj Singh Chouhan Himanta Biswa Sarma Dr. Laxmikant Bajpai BJP JHARKHAND

11,553 views

5 साल पहले, 5 लाख युवाओं को नौकरी देने की घोषणा करने वाले हेमंत सोरेन अब मुँह छिपाकर भाग रहे हैं। बात-बात पर लंबी चौड़ी डींग हांकने वाले हेमंत सोरेन के मुँह से अब नौकरी के नाम पर एक शब्द तक नहीं फूट रहा है। युवा साथियों, हेमंत के चाल-चरित्र को अच्छे से पहचान लीजिए। राजशाही सुख में पले-बढ़े, लक्जरी गाड़ियों में फर्राटा भरने और शानो-शौकत की जिंदगी जीने वाले हेमंत सोरेन झारखंड के गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़े तबके के युवाओं का दुख-दर्द कभी नहीं समझ पाएंगे। इस व्यक्ति को सत्ता से खदेड़ कर ही अपने हक़ की नौकरी हासिल की जा सकती है। BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah Shivraj Singh Chouhan Himanta Biswa Sarma BJP JHARKHAND

11,489 views

अपनी माँगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना हेमंत सरकार की असंवेदनशीलता और झुंझलाहट को दर्शाता है l मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में बुरी तरह विफल साबित हुए हैं, इसलिए वे लाठी के बल पर जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं l हेमंत जी... इन निहत्थे, निर्दोष, असहाय महिलाओं एवं स्वयसेवक बंधुओं पर चलाई गई एक-एक लाठी का हिसाब जनता चुनाव में लेगी l BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah B L Santhosh BJP JHARKHAND

10,848 views

Videos

yourBabulal's profile picture

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर शर्म भी शर्मा जाए! JSSC-CGL समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में नौकरी बेचे जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने में जब सरकार हर हथकंडे अपनाकर भी नाकाम हो गई, तो अब घटियागिरी पर उतर आई है। बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी छात्रों के नाम-पते लेकर पुलिस उनके घर तक पहुंच रही है और परिवार वालों पर बच्चों को आंदोलन से वापस बुलाने का दबाव बना रही है। मुख्यमंत्री Hemant Soren जी, छात्रों को धमकाना बंद करिए। आपको आंदोलन दबाने का ये गेम प्लान जिसने भी समझाया है, वह आपका भीतरी दुश्मन है। ये चाल देर-सबेर आपको ही भारी पड़ेगी। #Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentProstestsJharkhand BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

51,936 views • 16 days ago

yourBabulal's profile picture

झारखंड के छात्रों को ठगने के लिए हेमंत सोरेन ने सोची-समझी साजिश के तहत कल कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब गलत ढंग से चयनित छात्र न्यायालय जाएंगे। न्यायालय सरकार और CID से सबूत मांगेगा और फिर CID द्वारा गलत रिपोर्ट पेश की जाएगी। नतीजा यह होगा कि सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर न्यायालय से स्टे लग सकता है। छात्र सजग रहें और अपनी CBI जांच की मांग पर अडिग रहें। पूरा देश देख रहा है कि झारखंड के छात्रों के साथ सरकार द्वारा किस तरह की साजिश की जा रही है। भाजपा आप सभी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। जब तक CBI जांच का आदेश नहीं होता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। #Jharkhand #JPSC #JSSC #jssccgl #studentmovement #StudentProstestsJharkhand BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND JPSC JSSC REFORM MANCH

Babulal Marandi

38,214 views • 12 days ago

yourBabulal's profile picture

रांची के दशम फॉल क्षेत्र से लेकर हाईवे तक महिलाओं की गाड़ी का कई किलोमीटर तक पीछा कर उनके साथ बदसलूकी किए जाने की घटना बेहद भयावह और चिंताजनक है। सबसे गंभीर बात यह है कि महिलाओं द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद समय पर पुलिस सहायता के लिए नहीं पहुंची। मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी दिल्ली में निवेशकों को आमंत्रित करने में व्यस्त हैं, लेकिन सवाल यह है कि ऐसी कानून-व्यवस्था पर कोई निवेशक कैसे भरोसा करेगा? जिस राज्य में पुलिस वाहन से खींचकर युवक की हत्या कर दी जाए और महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित न हो, वहां सुरक्षा का संदेश कैसे जाएगा? राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन पर्यटन सीजन और मॉनसून के दौरान प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। यह स्थिति पर्यटकों और स्थानीय लोगों, दोनों के लिए चिंता का विषय है। Ranchi Police Jharkhand Police दशम फॉल सहित राज्य के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक और प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND ANI Press Trust of India IANS

Babulal Marandi

124,669 views • 1 month ago

yourBabulal's profile picture

ये आवाज आपके कानों तक भी जरूर पहुँच रही होगी मुख्यमंत्री Hemant Soren जी, हम तो आपको तब से आगाह करते आ रहे थे जब आपने अनुराग गुप्ता जैसे बेईमान, बदनाम और दागी आदमी को एकदम ही ग़ैर क़ानूनी तरीके से डीजीपी बनाने की तैयारी शुरू की थी। लेकिन आपने मेरी नहीं सुनी और ऐसे दागी आदमी को न सिर्फ ACB और CID जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील जगहों तैनात कर लूट मचवाये एवं ग़ैर क़ानूनी सारे काम करवाये बल्कि उसे डीजीपी बनाकर झारखंड पुलिस की विश्वसनीयता को ही समाप्त कर दिया। हम फिर आपसे कह रहे हैं कि मेरी न सही इन छात्रों और झारखंड के आमलोगों की सुनिये। अनुराग गुप्ता द्वारा JSSC जांच में बरती गई अनियमितताओं एवं भयादोहन पर कड़ी कार्रवाई कीजिये। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजिए। ताकि पुलिस पर आमलोगों का भरोसा फिर से कायम हो सके साथ ही दूसरे बेईमान अफसरों में भी डर पैदा हो। #Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentProstestsJharkhand BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND ANI Press Trust of India IANS

Babulal Marandi

14,599 views • 8 days ago

yourBabulal's profile picture

JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही, PGT, JPSC समेत अन्य परीक्षाओं में नौकरी बेचे जाने के आरोपों की CBI जांच की मांग को लेकर आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में छात्रों ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकालकर अपने संघर्ष को और मजबूती दी है। यह आंदोलन अब सिर्फ छात्रों का आंदोलन नहीं, बल्कि जनांदोलन बन चुका है। छात्रों का भविष्य बेचा गया है, उनके सपनों के साथ खिलवाड़ हुआ है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए CBI जांच कराना ही होगा। छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। जय हिंद! जय भारत! छात्र एकता जिंदाबाद!! 🇮🇳 #jharkhandprotests #Jharkhand #JPSCScam #JSSC #StudentProstestsJharkhand BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

17,978 views • 15 days ago

yourBabulal's profile picture

ये सिर्फ छात्रों के आंसू नहीं हैं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के टूटते सपनों की तस्वीर हैं। JPSC-JSSC परीक्षा में सीट बेचे जाने से परेशान छात्र-छात्राएं लगातार बारिश में भी अपने अधिकार और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। सूखी रोटी और पानी के सहारे वे CBI जांच, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस पूरे मामले पर राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और इंडी गठबंधन के अन्य नेताओं की चयनात्मक राजनीति अब देश के सामने बेनकाब हो चुकी है। छात्रों के अधिकारों पर उनका मुखौटा उतर चुका है। #JPSCPaperLeak #jpsc BJP Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

10,767 views • 26 days ago

yourBabulal's profile picture

राँची जिला प्रशासन से मानवीय अपील। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, राँची में झारखंड के छात्र-छात्राएँ JPSC एवं JSSC भर्ती घोटालों के विरोध में अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच भी उनका संघर्ष और धैर्य जारी है। ये हमारे झारखंड के युवा हैं, जो न्यायपूर्ण भर्ती व्यवस्था और अपने भविष्य की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन इन छात्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है। मैं राँची जिला प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आंदोलन स्थल पर तत्काल बारिश से बचाव की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्वच्छ शौचालय तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। किसी भी छात्र-छात्रा को अपनी लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति के कारण अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए इन युवाओं की आवश्यकताओं का तत्काल संज्ञान ले। DC Ranchi

Babulal Marandi

11,681 views • 1 month ago

yourBabulal's profile picture

झारखंड में मंत्री-मुख्यमंत्री से लेकर छुटभैये गुंडे तक शराब दुकानों में वसूली कर रहे हैं। मंत्री परमिट कैंसिल करने का भय दिखाकर तो, गुंडे बंदूक की नोक पर... चाहे जैसे भी हो होली पर मुफ्त का दारू सबको चाहिए। यूं तो सरकार होली में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही थी, लेकिन रांची जिला के अनगड़ा में गुंडे फायरिंग कर शराब लूटते हुए आराम से निकल गए। Hemant Soren जी, दुकानदारों को प्रताड़ित करने से बेहतर है कि कैबिनेट से अपनों के लिए रंगदारी कोटा निर्धारित कर लीजिए। शराब दुकानों के टेंडर से लेकर पर्व त्योहारों पर सबकी 'मांग' पूरी करते-करते बेचारे दूकानदार त्रस्त आ चुके हैं। Ranchi Police गोलीबारी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करें और सभी शराब दुकानों पर सुरक्षा का उचित प्रबंध करें।

Babulal Marandi

40,378 views • 5 months ago

yourBabulal's profile picture

JPSC परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार का असली मास्टरमाइंड और किंगपिन मुख्यमंत्री Hemant Soren हैं। हेमंत सोरेन ने विशाल कुमार जैसे अधिकारी को JPSC का मुख्य परीक्षा नियंत्रक बनाया, जिन पर धनबाद भूमि घोटाले में गंभीर आरोप हैं। उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी के संबंध में भी भ्रष्टाचार की कई गंभीर सूचनाएँ सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रहे जमाल अहमद को JPSC का सदस्य बनाया गया, जबकि 2008 के प्रोफेसर नियुक्ति प्रकरण में उनके खिलाफ CBI जांच चल रही है। अब जब घोटाले की परतें खुलने लगी हैं, तो JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा और कार्यालय में CID की कार्रवाई केवल जनता की आँखों में धूल झोंकने का प्रयास प्रतीत होता है। जिस प्रकार शराब घोटाले में सबूतों को दबाने और बड़ी मछलियों को बचाने के आरोप लगे, उसी तरह यहाँ भी असली दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, मेहनत और विश्वास की संगठित लूट है। इस पूरे प्रकरण की CBI से निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए, ताकि सत्ता के संरक्षण में चल रहे पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हो, असली मास्टरमाइंड बेनकाब हों और दोषियों को कठोरतम सजा मिले। झारखंड के युवा जवाब मांग रहे हैं...आखिर उनके भविष्य के साथ यह विश्वासघात किसके इशारे पर हुआ? Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin B L Santhosh BJP BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

12,008 views • 1 month ago

yourBabulal's profile picture

JSSC-CGL मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में subjudice है और माननीय न्यायालय ने अपना फैसला रिज़र्व कर रखा है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री जी का आज मंच से यह कहना कि ‘JSSC-CGL पूरी तरह पाक साफ है और हम जल्द ही इसकी नियुक्तियाँ देंगे’, न्यायिक प्रक्रिया के प्रति असम्मान दर्शाता है। संवैधानिक पद पर आसीन मुख्यमंत्री ऐसा बयान दे तो ये पूरी तरह से हास्यास्पद है। जब मामला अदालत के विचाराधीन हो, तब एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को ऐसी बयानबाज़ी से बचना चाहिए। सरकार का दायित्व न्यायालय की मर्यादा बनाए रखना है, न कि बेतुकी बयानबाजी कर निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश करना.. हेमंत जी के बयान से ऐसा प्रतीत होता है मानो उन्हें कोर्ट का फैसला पहले से ही पता हो और उनसे ही पूछ के फैसला लिखा जाएगा। क्या यही पारदर्शिता और संवैधानिक आचरण है जिसकी उम्मीद राज्य की जनता अपनी सरकार से करती है? हम पुनः स्पष्ट करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी और अभ्यर्थियों का संघर्ष न्याय और पारदर्शिता के लिए है। उक्त मामले में फैसला आने से समय से पहले दिया गया बयान न्यायिक प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास है। Hemant Soren Narendra Modi B L Santhosh BJP BJP JHARKHAND Jagat Prakash Nadda Amit Shah PMO India

Babulal Marandi

50,018 views • 9 months ago

yourBabulal's profile picture

साहिबगंज जिले के राजमहल से सामने आया वायरल वीडियो प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला है। जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला को लेने जा रही सरकारी एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। लगातार एंबुलेंस सेवा नकारात्मक कारणों से चर्चा में है। संचालन करने वाली संस्था व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने में असफल दिखाई दे रही है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। कई मामलों में लोगों को निजी एंबुलेंस, खटिया और चारपाई का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। Hemant Soren जी, मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदारी तय करें तथा स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। BJP BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

13,849 views • 2 months ago

yourBabulal's profile picture

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सहायक पुलिसकर्मियों के आगे से 'सहायक' शब्द हटा दिया जाएगा। गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े तबके के सहायक पुलिसकर्मी भाइयों-बहनों को मैं आश्वस्त करता हूं कि 3 महीने बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें स्थायी किया जाएगा। सालों से जनता की सेवा में कार्यरत सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज करा के Hemant Soren ने अपनी सरकार के पतन को आमंत्रण दिया है। क्रांति की आवाज लाठी से नहीं दबाई जा सकती। भारतीय जनता पार्टी 🚨Jharkhand Sahayak Police🚨 की सभी मांगों का समर्थन करती है एवं निकम्मी सरकार के खिलाफ हर संघर्ष में आपके साथ मजबूती से खड़ी है। BJP Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah Shivraj Singh Chouhan Himanta Biswa Sarma Dr. Laxmikant Bajpai BJP JHARKHAND

Babulal Marandi

86,508 views • 2 years ago