
Zameer Ahmad
@zameerahmad_lmp • 5,347 subscribers
सहज। शालीन। सभ्य । Journalist at @DainikBhaskar
Shorts
Videos

नदी के किनारे रोती बिलखती महिलाएं और लगी भारी भीड़ की तस्वीरें यूपी के लखीमपुर खीरी की हैं, जहां नदी पर पुल न होने के चलते नदी पार कर रहे किसान को मगरमच्छ खींच ले गया, पास में मौजूद बेटे के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े लेकिन तब तक मगरमच्छ किसान को दूर गहरे पानी में लेकर चला गया। मामला निघासन के मांझा गांव का है, परिजनों के मुताबिक गांव निवासी रमेश सिंह नाम के 54 वर्षीय किसान अपने मवेशी की तलाश के लिए नदी पार कर रहे थे। तभी उन पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उन्हें उनके बेटे के सामने खींच ले गया, गोताखोरों की मदद से किसान की तलाश की जा रही है पर अभी तक किसान का पता नही चल सका। CM Office, GoUP Akhilesh Yadav Rahul Gandhi UP Congress DM LAKHIMPUR KHERI CDO Lakhimpur Kheri
Zameer Ahmad112,307 просмотров • 1 месяц назад

तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है" मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है...! तस्वीरें यूपी के लखीमपुर खीरी की हैं जहां गोला इलाके के हुजूर पुरवा गांव के रहने वाले श्रीपाल बताते हैं कि उनके वहां बीते 24 घंटे से खाना नहीं बना है, जमीन नदी काट ले गई, राशनकार्ड नहीं है,मुफलिसी के आलम में दिवाली मनाएं तो कैसे मनाएं, कोई देखने भी नहीं आया। CM Office, GoUP Akhilesh Yadav DM LAKHIMPUR KHERI Ranvijay Singh Rajesh Sahu Neha Singh Rathore UP Congress
Zameer Ahmad156,389 просмотров • 1 год назад

यूपी : लखीमपुर खीरी में लखीमपुर महोत्सव मनाया जा रहा है, ये तस्वीरें जिले के फूलबेहड़ ब्लॉक के बड़ा गांव बसहा के पास की हैं,जहां करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला पुल करीब तीन दशक पहले टूट गया था,तबसे यही हाल है,छात्र जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं,बताया जा रहा है कई छात्र टूटे पुल को पार करते हुए चोटिल भी हो चुके हैं, जिसके चलते उनकी पढ़ाई भी छूट गई , वह स्कूल नहीं जा रहे हैं। CM Office, GoUP Yogi Adityanath Office Public Works Department, Uttar Pradesh Government of UP BJP Uttar Pradesh UP Congress Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Samajwadi Party Akhilesh Yadav Rajesh Sahu DM LAKHIMPUR KHERI Durga Shakti Nagpal
Zameer Ahmad23,056 просмотров • 1 год назад

देश में अमृत काल चल रहा है, ये तस्वीरें यूपी के लखीमपुर खीरी की हैं,रमिया बेहड ब्लॉक के इंद्रा नगर गांव की रहने वाली इन बच्चियों के मां बाप दादी की मौत हो चुकी है,दादी के नाम का राशनकार्ड कट गया है,घर में कोई कमाने वाला नहीं है, पेट पालने के लिए बच्चियां भीख मांगने को मजबूर हैं
Zameer Ahmad13,881 просмотров • 1 год назад
Больше нет контента для загрузки