
Zee News
@ZeeNews • 6,923,897 subscribers
ज़ी न्यूज हिंदी भाषी पाठकों के लिए पेश करता है बेहद सटीक, ताजा एवं विश्वसनीय खबरें। Follow us on #WhatsApp - https://t.co/Ha4BD8hL3F
Shorts
Videos

अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी सी बच्ची का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में बच्ची बहुत ही मासूमियत लेकिन कड़े शब्दों में अपना दर्द बयां करती दिख रही है. वह कहती है, "हम भी इंडिया हैं... हमको चाइनीज मत बोलो." बच्ची की यह एक लाइन हर उस इंसान के दिल पर चोट करती है, जो पूर्वोत्तर के लोगों को उनके लुक्स और चेहरे की बनावट की वजह से विदेशी समझ बैठते हैं. #ArunachalPradesh #EmotionalAppeal #videoviral #ZeeNews
Zee News123,204 次观看 • 13 天前

अचानक आया गुस्सा...वंदे मातरम के बीच सोनिया गांधी ने किसे लगाई फटकार ? पूरा वंदे मातरम गाने से रोका ? राहुल गांधी लगे देखने, मल्लिकार्जुन खरगे भी कुछ कहते दिखे, आखिर कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर में हुआ क्या ? वीडियो वायरल, BJP ने लगाया अपमान करने का आरोप #SoniaGandhi #RahulGandhi #VandeMatram | #IndianIndependenceDay #India #AzadiKaDin #IndependenceDay | #ZeeNews
Zee News162,533 次观看 • 18 天前

न कोई अपना, न बधाई देने वाला... अकेले खड़े जवान को कमांडर ने लगाया गले तो छलक पड़े आंसू आर्मी की ट्रेनिंग पूरी करना किसी भी जवान के लिए जिंदगी का खास पल होता है. लंबे समय तक घर और परिवार से दूर रहकर ट्रेनिंग करने के बाद जब आर्मी ग्रेजुएशन सेरेमनी आती है, तो जवान अपने करीबियों के साथ इस खुशी को शेयर करना चाहते हैं. लेकिन इंडोनेशिया की इस सेरेमनी में एक जवान के लिए यह पल कुछ अलग था. इंडोनेशियाई आर्मी की ट्रेनिंग पूरी करने वाले जवान एक समारोह में शामिल हुए थे. मैदान में जवान अपने साथियों के बीच खड़े थे. आसपास उनके परिवार और दोस्त मौजूद थे. कोई अपने माता-पिता से मिल रहा था, तो कोई रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा था. इसी भीड़ के बीच एक जवान चुपचाप अकेला खड़ा दिखाई दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान अपने बाकी साथियों के बीच मौजूद है, लेकिन उसके आसपास अपना कोई नजर नहीं आता. दूसरे सैनिकों के परिवार वाले उनसे मिल रहे थे और समारोह का माहौल खुशियों से भरा हुआ था. वहीं, यह जवान दूर खड़ा होकर सबको देखता रहा. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले एड्डी कार्टोनो के मुताबिक, जवान अपने परिवार को मिस कर रहा था. अपने साथियों को उनके माता-पिता और परिवार के लोगों के साथ देखकर शायद उसे भी अपनों की कमी महसूस हो रही थी. वह कुछ कह नहीं रहा था, लेकिन उसका अकेले खड़ा रहना ही काफी कुछ बता रहा था. #IndonesiaArmy #viralvideo #soldierviralvideo #commanderhugssoldier
Zee News97,201 次观看 • 11 天前

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं' IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...शायद आपके मन के किसी कोने में कुछ और भी चल रहा हो। मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, लेकिन निश्चित रूप से हर छात्र के मन में कुछ न कुछ विचार ज़रूर चल रहे होंगे। आप में से हर किसी के मन में भविष्य को लेकर कोई न कोई विज़न ज़रूर होगा..."
Zee News100,360 次观看 • 25 天前

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी, वकील का ड्रेस पहनकर, चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में मुख्य न्यायाधीश HC सुजॉय पाल के सामने पेश होने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। वह मामले की कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी। यह याचिका TMC नेता और वकील कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय ने दायर की थी। #MamataBanerjee #TMC #BJP #Lawyers | #ZeeNews
Zee News402,884 次观看 • 3 个月前
1:22
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

''मेरे पापा की ड्यूटी जंतर-मंतर पर थी, हमले में उनका सर फट गया, 4 टांके आए, प्रोटेस्ट करने वाले स्टूडेंट्स नहीं लग रहे थे', दिल्ली पुलिस के ACP के बेटे का प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द #DelhiPolice #Courage #EmotionalStory #DutyFirst #PoliceFamilies #CJPProtest #ZeeNews Delhi Police
Zee News119,082 次观看 • 1 个月前

सिर्फ 6 हजार रुपए मासिक वेतन पर सरकारी नौकरी शुरू करने वाले ओडिशा के बैकुंठ नाथ बेहरा की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बैकुंठ नाथ कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं। 🔴ओडिशा विजिलेंस को बेहरा के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद भुवनेश्वर के विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस) के सर्च वारंट के आधार पर विजिलेंस ने शुक्रवार को भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और कंधमाल जिले के कुल 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। 🔴इस दौरान 5 बहुमंजिला इमारतें, 13 प्लॉट, सोने के गहने और बैंक लॉकरों से करीब 2.4 करोड़ कैश बरामद किए गए हैं। सभी संपत्तियों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी आय से अधिक संपत्ति की कार्रवाइयों में एक माना जा रहा है. #Odisha #Corruption #GovtEmployees #ZeeNews
Zee News291,645 次观看 • 2 个月前