
Zee News
@ZeeNews • 6,929,422 subscribers
ज़ी न्यूज हिंदी भाषी पाठकों के लिए पेश करता है बेहद सटीक, ताजा एवं विश्वसनीय खबरें। Follow us on #WhatsApp - https://t.co/Ha4BD8iiTd
Shorts
Videos

सिर्फ 6 हजार रुपए मासिक वेतन पर सरकारी नौकरी शुरू करने वाले ओडिशा के बैकुंठ नाथ बेहरा की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बैकुंठ नाथ कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं। 🔴ओडिशा विजिलेंस को बेहरा के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद भुवनेश्वर के विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस) के सर्च वारंट के आधार पर विजिलेंस ने शुक्रवार को भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और कंधमाल जिले के कुल 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। 🔴इस दौरान 5 बहुमंजिला इमारतें, 13 प्लॉट, सोने के गहने और बैंक लॉकरों से करीब 2.4 करोड़ कैश बरामद किए गए हैं। सभी संपत्तियों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी आय से अधिक संपत्ति की कार्रवाइयों में एक माना जा रहा है. #Odisha #Corruption #GovtEmployees #ZeeNews
Zee News290,871 просмотров • 1 месяц назад

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी, वकील का ड्रेस पहनकर, चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में मुख्य न्यायाधीश HC सुजॉय पाल के सामने पेश होने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। वह मामले की कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी। यह याचिका TMC नेता और वकील कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय ने दायर की थी। #MamataBanerjee #TMC #BJP #Lawyers | #ZeeNews
Zee News402,773 просмотров • 2 месяцев назад

फ्रांस के जी-7 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप छोटी सी सीढ़ी चढ़ने में स्ट्रगल करते दिखे, उनकी ऐसी हालत देखकर पीएम मोदी ने हाथ बढ़ाकर ट्रंप को सहारा दिया. ट्रंप ने पीएम मोदी का हाथ पकड़ा तब जाकर वो अपनी जगह पर खड़े हो पाए. #France #PMModi #DonaldTrump #G7Summit #ViralVideo #ZeeNews
Zee News163,620 просмотров • 1 месяц назад

मुंबई के एक लेंसकार्ट स्टोर में अल्पसंख्यक नेता नाजिया इलाही खान द्वारा हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने और मुस्लिम मैनेजर से बहस करने का वीडियो वायरल हुआ है. नाजिया ने स्टोर में हिंदू रीति-रिवाजों पर पाबंदी लगाने का आरोप लगाया है. #Mumbai #LenskartStore | #ZeeNews
Zee News448,474 просмотров • 3 месяцев назад

राजस्थान के टोंक निवासी जय मूंदड़ा ने शुक्रवार को टी20 में भारत के खिलाफ आयरलैंड की ओर से ऐतिहासिक इंटरनेशनल डेब्यू किया। जय ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे का विकेट भी अपने नाम किया। आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार बॉलिंग की बदौलत आयरलैंड ने मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को हरा दिया। भारत की हार के साथ- साथ जय मूंदड़ा के शानदार प्रदर्शन से टोंक में उनके घर पर खुशी का माहौल रहा। उनकी मां विद्या मूंदड़ा, बहन मानसी मूंदड़ा समेत अन्य रिश्तेदारों ने टीवी पर मैच देखा। #INDvsIRE #JaiMoondra #Ireland #Rajasthan #ZeeNews
Zee News78,363 просмотров • 22 дней назад

#BigBreaking | पाकिस्तान के अंदर भारतीय हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पहली टिप्पणी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,'यह शर्मनाक है. हमने इसके बारे में तब सुना जब हम ओवल के दरवाज़े से अंदर जा रहे थे. मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है, क्योंकि उन्हें अतीत की कुछ घटनाओं के बारे में पता था. वे लंबे समय से लड़ रहे हैं. अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा.' #OperationSindoor #BreakingNews #IndianArmy #DonaldTrump #UnitedStates
Zee News1,267,411 просмотров • 1 год назад

सोशल मीडिया पर चर्चित आईपीएस अजय पाल शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है. फ़ोन पर DCP को डांटते नजर आ रहे हैं. यह माना जा रहा है कि अजय शर्मा ने पूर्व छात्रनेता रजनीश कुमार सिंह रिशु के ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर ढिलाई भरतने पर DCP को फटकार लगाई #IPSAjayPalSharma #UPPolice #Viral | #ZeeNews
Zee News198,502 просмотров • 2 месяцев назад

#BreakingNews: एल्विश यादव को लेकर बीजेपी सांसद मेनका गांधी का बयान ▶️ 'एल्विश यादव सांपों को बेचता है' ▶️ 'कानून में 7 साल की सजा का प्रावधान, सभी आरोपियों को 7 साल की सजा हो' #RaveParty #Noida #ElvishYadav #FIR #Systumm Supreet Sachdev 🇮🇳 Rajurajjee (Zee News) Disclaimer: Some viewers may find the following video disturbing Viewer discretion is advised
Zee News2,275,466 просмотров • 2 лет назад

राजस्थान में जिंदा आदमी का कर डाला पोस्टमार्टम, डीप फ्रीजर में रखा, चिता पर आग देते समय शरीर में हरकत देख मची सनसनी, 3 डॉक्टरों को भजनलाल सरकार ने किया सस्पेंड, राजस्थान के झुंझुनूं से सामने आया हैरान करने वाला मामला #Rajasthan #Jhunjhunu #Shocking #Doctors | #ZeeNews
Zee News1,390,520 просмотров • 1 год назад

इराक़ में अमेरिकी बेस पर FPV ड्रोन हमले का ये वीडियो देख दुनिया चौंक उठी #FPVDrones #Iraq #Iran #USBase | #ZeeNews
Zee News286,682 просмотров • 4 месяцев назад

लुटेरों से भिड़ गई अकेली लड़की, यूपी के गोरखपुर में एक ज्वैलरी शोरूम में 2 युवक ग्राहक बनकर आए. मौक़ा पाकर दोनों युवकों ने 20 ग्राम सोने के जेवर को उठाया और भागने लगे. इस दौरान, शोरूम में बैठी ज्वैलर की बेटी ने लुटेरों को दौड़ा लिया. एक को तो पकड़कर कर सड़क पर गिरा भी दिया. फिर जैसे तैसे लुटेरा अपनी जान बचा भागा. पूरी घटना CCTV में क़ैद है. #Gorakhpur #Theft #Loot #Viral | #ZeeNews
Zee News173,623 просмотров • 2 месяцев назад
