
Zindagi With Richa
@zindagiwidricha • 14,717 subscribers
A talk show for peaceful & meaningful conversations.Talking abt life's struggles & success,ups & downs,failures & victories. Email- [email protected]
Videos

हममें से ज़्यादातर लोगों ने सेक्स वर्कर्स की ज़िंदगी को फिल्मों और कहानियों के ज़रिए ही देखा है, लेकिन उनकी वास्तविक ज़िंदगी अक्सर पर्दे पर दिखाई जाने वाली दुनिया से कहीं ज़्यादा जटिल होती है। सालों से सेक्स वर्कर्स के अधिकारों और सम्मानजनक जीवन के लिए काम कर रही गीतांजलि बब्बर से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनकी ज़िंदगी में भी प्रेम वैसा ही होता है जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है?इस सवाल के जवाब में उन्होंने कुछ ऐसे वास्तविक किस्से साझा किए, जो किसी फिल्मी कहानी से कम दिलचस्प नहीं हैं। फ़र्क सिर्फ़ इतना है कि ये कहानियाँ किसी लेखक की कल्पना नहीं, बल्कि उन लोगों की जी हुई सच्चाइयां हैं। आज है International Sex Workers' Day, ये सिर्फ़ एक दिन नहीं बल्कि उन लोगों के जीवन, संघर्षों, भावनाओं और मानवीय अनुभवों को समझने का अवसर भी है, जिनके बारे में समाज अक्सर बहुत कम जानता है। उनके जीवन की परिस्थितियों, चुनौतियों और उम्मीदों को समझना भी उतना ही ज़रूरी है जितना उनके अधिकारों और सम्मान की बात करना। Full Episode #Internationalsexworkersday #geetanjalibabbar #zindagiwithricha #sexworkers #storiesthatmatter richa anirudh
Zindagi With Richa15,978 Aufrufe • vor 11 Tagen

नाराज़ रहकर हम अक्सर अपनों से दूरी तो बना लेते हैं, पर सुकून कभी नहीं पाते। तो क्यों ना थोड़ा ठहरें, थोड़ा समझें... क्योंकि हर झगड़े में सिर्फ़ एक ही गलत नहीं होता। अपनी-अपनी जगह दोनों ही सही होते हैं और दोनों ही गलत। अगर आप भी किसी से नाराज़ हैं तो ज़रूर सुनिए Dr. Vikas Divyakirti जी की ये गहरी बात... Full Episode #vikasdivyakirti #vikasdivyakirtisir #relationshipadvice #relationship richa anirudh
Zindagi With Richa153,405 Aufrufe • vor 11 Monaten

पद्मश्री Vikramjit Singh Sahney हाल ही में चर्चा में हैं , आम आदमी पार्टी (AAP) के ज़रिए राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने बीजेपी (BJP) जॉइन की। लेकिन Zindagi With Richa में जब वो आए थे, तब उन्होंने साफ कहा था - “मैं कोई political आदमी नहीं हूँ।” तो फिर वो राजनीति में आए कैसे? राज्यसभा तक उनका सफ़र क्या था और इसके पीछे की वजह क्या थी? इस बातचीत में सुनिए Vikramjit Singh Sahney खुद बताते हैं कि वो क्यों और कैसे इस रास्ते पर आए। Full Episode #vikramjitsahney #raghavchadha #zindagiwithricha #AAP #BJP richa anirudh Vikramjit Singh MP
Zindagi With Richa19,650 Aufrufe • vor 1 Monat

आजकल पैसों और प्रॉपर्टी को लेकर भाई-बहनों में मनमुटाव और झगड़े आम हो गए हैं। पैसे के लिए लोग रिश्ते तक ख़त्म कर लेते हैं। लेकिन अभिनेता Anupam Kher और उनके भाई का रिश्ता आज के समय में मिसाल है। रिश्ते टूटने से बड़ा नुकसान ज़िंदगी में और कोई नहीं है। हर भाई-बहन को अनुपम जी की ये बात सुननी चाहिए। Full Episode richa anirudh
Zindagi With Richa60,844 Aufrufe • vor 7 Monaten

ऐसा लगता है कि आज भी, 10 साल बाद कुछ नहीं बदला है। साल 2016 में सिद्धार्थ शर्मा हिट एंड रन केस हुआ था, जिसमें 32 वर्षीय सिद्धार्थ शर्मा को एक मर्सिडीज कार ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। इस हादसे में सिद्धार्थ ने अपनी जान गंवा दी थी। कार एक नाबालिग चला रहा था। अब साल 2026 में, दिल्ली में फिर से वैसा ही एक मिलता-जुलता हिट एंड रन मामला सामने आया है - 23 वर्षीय साहिल का केस। साहिल कई सपनों के साथ विदेश पढ़ने जाने वाला था, लेकिन एक हादसे ने उसकी ज़िंदगी छीन ली। दोनों मामलों में कई समानताएँ हैं। दोनों में आरोपी नाबालिग थे। 10 साल पहले एक बहन इंसाफ का इंतज़ार कर रही थी, और आज एक अकेली माँ न्याय की आस लगाए बैठी है। Full Episode #delhi #hitandrun #accidentnews #juvenile #zindagiwithricha richa anirudh
Zindagi With Richa14,699 Aufrufe • vor 3 Monaten

पिता सिर्फ़ हमारे पालन-पोषण करने वाले नहीं होते, वो हमारे मार्गदर्शक भी होते हैं — जो हर मोड़ पर हमें सही राह दिखाते हैं। इस #FathersDay पर सुनिए अभिनेता Ashutosh Rana जी की ज़ुबानी कि कैसे उनके पिता ने सरल शब्दों में समझाया स्कूल और विद्यालय का फ़र्क़। Full Episode #FathersDay #Fatherhood #fatherson #fatherdaughter richa anirudh
Zindagi With Richa30,580 Aufrufe • vor 1 Jahr

गुरु सिर्फ़ ओहदे से बड़ा नहीं होता, बल्कि अपने विचारों और सोच से महान बनता है। गुरु सिर्फ ज्ञान नहीं देते, जीवन को दिशा देते हैं। सितार वादक पंडित रवि शंकर जी ने मुझे ऐसी ही एक अनमोल सीख दी जो मैं हमेशा याद रखती हूँ। आज गुरु पूर्णिमा पर उन्हें दिल से नमन 🙏 #gurupurima richa anirudh Kapil Sharma
Zindagi With Richa27,400 Aufrufe • vor 11 Monaten

Chaava फ़िल्म में कवि कलश की भूमिका से सभी का दिल जीतने वाले Actor Vineet Kumar Singh से सुनिए वीर रस की ये शानदार कविता और जल्द ही पूरी बातचीत Zindagi with Richa पर आप सबके लिए । richa anirudh Viineet Kumar Siingh #comingsoon #chhaava #chhaavamovie #vineetkumarsingh #zindagiwithricha
Zindagi With Richa14,241 Aufrufe • vor 1 Jahr

25 साल के लंबे संघर्ष के बाद Viineet Kumar Siingh को मिली बड़ी कामयाबी। एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में #Chhaava, #SuperboysOfMalegaon और अब #Jaat रिलीज़ हो रही है जिसमें एक अहम् किरदार में नज़र आएंगे विनीत... देखिए Zindagi With Richa में उनके साथ हुई ख़ास बातचीत... richa anirudh Randeep Hooda #jaattrailer #JAATonApril10th
Zindagi With Richa10,344 Aufrufe • vor 1 Jahr
Keine weiteren Inhalte verfügbar