#cet

चेयरमैन HSSC ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन बच्चों ने acknowledgement sign करने के बाद अपलोड नहीं किया है वे #CET में नहीं बैठ पाएंगे! ! इससे क्रूरता भरा फैसला क्या ही होगा कि बच्चों की एक गलती पर उनके 3 साल बर्बाद लेकिन सरकार और कमीशन ने जितनी गलतियाँ की उसपर कुछ नहीं? ? सच्चाई सुनो अब - सच्चाई यह है कि आपकी नीयत नहीं , मंशा नहीं वरना इतनी बड़ी सरकार चाहे तो क्या कुछ सम्भव नहीं ? सच्चाई यह है कि आपका पोर्टल फॉर्म भरते समय ठप्प पड़ा रहा - लाखों बच्चों ने जनरल केटेगरी में फॉर्म भरा क्यूंकि जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाए - और आप खुद गलती किये बैठे हैं तभी तो एग्जाम के बाद करेक्शन पोर्टल तक खोलेंगे - कहते हैं कि ऐसे बच्चे जिनके एडमिट कार्ड उनकी गलती की वजह से डाउनलोड नहीं हो पाए उनकी संख्या 4 या 5 % ही है बस ! 13,48,697 बच्चों का 4% हुआ 53,947 और 5% हुआ 67,434 एक मोटा मोटा आंकड़ा लें तो तकरीबन 60,000 बच्चे पेपर देने से वँचित हो जाएंगे ! ये आंकड़े हैं -- आप ही के दिए हुए-- आपके खिलाफ कोई एजेंडा नहीं !! अभी भी इन बच्चों की चाहो तो मदद कर सकते हो -- लेकिन क्या करोगे ?? नहीं करोगे तो इनके ₹500 each के हिसाब से 3 करोड़ भी क्यों डकार गए ?? वापिस करो !! सरकारें अपने प्रदेश के युवाओं का भविष्य निखारती हैं - उन्हें उम्मीद देती हैं -- उनके लगातार माफ़ी माँगने और मदद करने पर यूँ दुत्कारती नहीं ! Nayab Saini Haryana BJP #श्वेता_ढुल
Shweta Dhull16,152 görüntüleme • 1 yıl önce

#CET 40% की मांग को लेकर राज्य मंत्री @DRathore_INC जी ने बेरोजगार युवाओं को भरोसा दिलाया था कि #CET 40% का काम होगा लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक भी सरकार ने युवाओं की नही सुनी मजबूरी में युवा बेरोजगार छात्रों के साथ में उनके आवास पर बैठा हूं। #CET_में_40_प्रतिशत_करो
Manoj Meena19,661 görüntüleme • 3 yıl önce



