#indianoil

HardeepSPuri's profile picture

The #IndianOil Way: Progress With Care ! 18 MMTPA की क्षमता की ओर बढ़ रही वडोदरा स्थित रिफाइनरी भारत की ऊर्जा शक्ति को नई मजबूती दे रही है। यह क्षेत्र की प्रगति की प्रतीक बनी है। देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक नया अध्याय लिख रही यह रिफाइनरी राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति दे रही और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। रिफ़ाइनरी की क्षमता विस्तार के दौरान बाधक बन रहे 150 साल पुराने बरगद के वृक्ष को काटा नहीं गया, बल्कि उसे स्थानांतरित किया गया। 100 फीट लंबे और 12 मीट्रिक टन से अधिक वजन वाले इस वट वृक्ष का दूसरे जगह रोपा जाना यह दर्शाता है कि 'विकास और पर्यावरण संरक्षण' दोनों opposite goals नहीं हैं। मनुष्य के जीवन व धरा की समृद्धि के लिए वृक्ष बहुत आवश्यक हैं। Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG Indian Oil Corp Ltd

Hardeep Singh Puri

10,464 次观看 • 1 年前