#मधुशाला_नहीं_पाठशाला_दो

DrLaxman_Yadav's profile picture

यूपी में आज दो टकराती हुई तस्वीरों का मैदान बना हुआ है। एक ओर हैं वे बच्चे, अभिभावक और शिक्षक, जो #मधुशाला_नहीं_पाठशाला_दो का नारा लेकर सरकारी स्कूलों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। दूसरी ओर, कांवड़ यात्रा की आड़ में कुछ युवाओं का झुंड सड़क पर अराजकता फैलाता है—ढाबों में तोड़फोड़, आम लोगों की गाड़ियों पर हमले और पुलिस व प्रशासन का कोई ख़ौफ़ नहीं। विडंबना देखिए—जो शिक्षा मांगते हैं, उन्हें लाठियाँ मिलती हैं। जो उत्पात मचाते हैं, उन पर फूल बरसते हैं। सरकार स्कूल बंद कर रही है, लेकिन शराब की दुकानें तेजी से खोली जा रही हैं। मेरा सवाल उन कांवड़ियों से भी है—कि वह कांवड़ वाला गुस्सा स्कूल बचाने के लिए कब आएगा? क्या शिक्षा को यूँ ही बर्बाद होने दिया जाएगा?

Dr. Laxman Yadav

98,653 görüntüleme • 1 yıl önce