Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

55,321 views • 1 month ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक घंटे 17 मिनट का इंटरव्यू सुना. ▪️3612 दिन से प्रधानमंत्री रहने के बाद कह रहे हैं कि यह ट्रेलर है. बाप रे, यह सुन कर देश घबरा गया. जब ट्रेलर में ही 45 साल में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी, ट्रेलर में ही कमरतोड़ महँगाई, ट्रेलर में ही आटे, दही, पढ़ाई दवाई पर GST है, ट्रेलर में ही महिलाओं को सड़क पे रौंदते देखा, ट्रेलर में युवाओं को आत्महत्या करते देखा, ट्रेलर में किसानों को लाठियों से पिटते देखा, ट्रेलर में आवाज़ उठाते युवा को जेल में भरते देखा. ट्रेलर बड़ा भयावह है. यह देश कह रहा है, हमें बख्श दीजिए मोदी जी, झोला उठाने का वक़्त आ चुका है ▪️बिना पलक झपकाए मोदीजी इलेक्टोरल बॉण्ड पर बात कैसे कर सकते हैं? इस चंदा दो, धंधा लो और CBI, ED, Income Tax से चल रहे वसूली रैकेट के बारे में सबको पता है. अब तो नाम और तारीख़ से पता चल गया है कि किसने पैसा दिया तो आपने उसको धंदा दिया, पैसा आने पर CBI, ED की कार्यवाही रुकवाई. काले धन का जुमला अब नहीं चलता है. नीरव मोदी से लेकर मेहुल चौकसी को तो वापस ला नहीं पाये , बस बड़ी बड़ी बातें करते हैं. ▪️आप ने कहा मेरी गारंटी का मतलब है प्राण जाये पर वचन ना जाये. सुनकर हंसी आयी. आपकी गारंटी नहीं खोखले जुमले हैं. आपकी गारंटी तो 15 लाख हर अकाउंट में, 2,करोड़ सालाना रोज़गार, 100 स्मार्ट सिटी, किसानों की की दोगुनी आय, रुपया डॉलर एक दाम होने, पेट्रोल-डीजल ₹35 लीटर कराने, चीन को लाल आँख दिखाने की थी. ज़रा इन गारंटी का हिसाब दे दीजिए ▪️कांग्रेस के मैनिफेस्टो में भविष्य की नींव है, BJP वाले की तरह आपकी आत्ममुग्ध तस्वीरों का एल्बम नहीं है. ▪️और अंत में मोदीजी भगवान राम का नाम मत लिया कीजिए. प्रभु राम आस्था, मर्यादा, न्याय के प्रतीक हैं और आप इनमें से एक भी गुण का अनुसरण नहीं करते. आप तो नाथूराम के उपासक हैं, उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हैं, उनकी ही तरह नफ़रत फैलाते हैं. आपका रिपोर्ट कार्ड फेल है, देश जाग चुका है. झाँसे में नहीं आएगा!

Supriya Shrinate

239,191 views • 2 years ago