Загрузка видео...

Не удалось загрузить видео

На главную

Modi ji, nation has full faith in your commitment, integrity and capacity in providing total justice to the students and to ensure a secured future for the youth. मोदी जी, देश को आपकी प्रतिबद्धता, ईमानदारी और क्षमता पर पूरा भरोसा है। आप छात्रों को पूरा न्याय दिलाएंगे और युवाओं...

62,337 просмотров • 15 часов назад •via X (Twitter)

Комментарии: 0

Нет доступных комментариев

Здесь появятся комментарии из оригинального поста

Похожие видео

Sonam Wangchuk ji has ended his fast after my colleagues, Shri Jagat Prakash Nadda ji and Shri Dr Jitendra Singh ji met him at Medanta Hospital, Gurugram, and assured him of the government's commitment to address the concerns. Wangchuk ji’s decision to end his fast reflects his trust in the Modi government's commitment to students' interests. The government has time and again reiterated its resolve to act firmly against paper leaks and strengthen examination reforms. The interests of the nation's youth remain a top priority for the government. As PM Modi ji said, India's youth are a force for nation-building and every culprit operating against the nation’s future will be punished. मेरे सहयोगी श्री Jagat Prakash Nadda जी और डॉ. Dr Jitendra Singh जी द्वारा गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में श्री सोनम वांगचुक जी से भेंट कर छात्रों की चिंताओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिए जाने के बाद, वांगचुक जी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। वांगचुक जी का अनशन समाप्त करने का निर्णय छात्रों के हितों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता पर उनके विश्वास को दर्शाता है। सरकार ने बार-बार स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे। देश के युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जैसा कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने कहा है, भारत का युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है, और देश के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। Sonam Wangchuk Gitanjali J Angmo

Piyush Goyal

299,415 просмотров • 10 часов назад

क्रोनोलॉजी समझिए विदेश मंत्री जयशंकर जी ने ख़ुद मीडिया को दिए वक्तव्य में कहा “हमने हमला करने से पहले पाकिस्तान को सूचित कर दिया था. हमने बता दिया था कि हम हमला आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर पर करेंगे, सेना पर नहीं. आपकी सेना को इसमें शामिल होने की ज़रूरत नहीं है, उसके पास इससे बाहर रहने का विकल्प है” मतलब ख़ुद सरकार ने पाकिस्तान को आगाह किया और फिर यह सोचा कि वो कुछ नहीं करेंगे - हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे 👉सूचित करने का क्या मतलब होता है? 👉हमने पाकिस्तान पर इतना भरोसा कैसे कर लिया? 👉क्या हमने सेना के जांबाज़ों को ख़तरे में नहीं डाला? 👉क्या हमने दुर्दांत आतंकियों को भाग जाने का मौक़ा नहीं दिया? 👉क्या इसके चलते हमारी सेना के यंत्रों और जहाज़ों का नुक़सान हुआ? 👉यह देश जानना चाहता है कि पाकिस्तान को हमले की सूचना हमने क्यों दी? इन सवालों को उठाने के लिए आप नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कुछ भी कहिए, लेकिन जवाब तो पूरा देश मांग रहा है

Supriya Shrinate

137,674 просмотров • 1 год назад

आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण आजादी का आंदोलन था, क्योंकि आजादी के आंदोलन ने देश में सवाल पूछने की क्षमता पैदा की। इसी का परिणाम रहा कि जब हम आजाद हुए, तब कांग्रेस पार्टी ने इस देश को संविधान के रास्ते पर चलाने का बीड़ा उठाया। हमने संविधान के रास्ते पर देश को चलाया, खुद भी चले और आज भी हम संविधान के रास्ते पर चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने जिस देश में सवाल पूछने की क्षमता पैदा की, आज वहां रोज हमले हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके लिए लड़ रही है, ताकि सवाल पूछने की क्षमता आपसे छीनी ना जाए। : AICC के Annual Legal Conclave में 'The Constitutional Compass: INC's Enduring Commitment to Democratic India' विषय पर Pawan Khera 🇮🇳 जी का पूरा वक्तव्य-

Congress

18,484 просмотров • 11 месяцев назад

1971 में जब युद्ध छिड़ा था, तब अमेरिका ने कहा था कि हम बंगाल की खाड़ी में अपना सातवां बेड़ा भेज रहे हैं। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी आगे बढ़ीं और वो किया जो देशहित में जरूरी था। आज हम उन्हें याद कर रहे हैं। जब संसद पर हमला हुआ था, तब अटल जी प्रधानमंत्री थे और सोनिया गांधी जी नेता प्रतिपक्ष थीं। उन्होंने सदन के पटल पर खड़े होकर कहा था कि पूरा देश और पूरा विपक्ष सरकार के साथ है। उन्हीं परंपराओं को कायम रखते हुए प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी और तमाम दलों ने फिर से सरकार को पूरा समर्थन दिया था। इसके अलावा, कश्मीर मुद्दे पर भी अमेरिका की तरफ से जो बयान आए हैं, उसपर भी सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए, क्योंकि यह द्विपक्षीय मुद्दा है। इसलिए संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए और 1994 के प्रस्ताव को दोबारा दोहराना चाहिए देश के सामने स्पष्ट तरीके से कहा जाए कि: No third-party involvement will be accepted. It is a bilateral issue and it is India's and Pakistan's issue, and no country, including America, should have a space to intervene in a bilateral issue. पिछले कई दशकों से हमारी विदेश नीति बड़ी स्पष्ट थी। उसमें मध्यस्थता, समझौते और तीसरे पक्ष के शामिल होने की बात नहीं होती थी। ऐसे में हमारी अपील है कि सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। हमारे सैनिकों ने पिछले दिनों जिस ताकत, शौर्य और कार्यकुशलता से पाकिस्तान को मजा चखाने का काम किया है, उस पर हम सभी को नाज और फ़क्र है। : कांग्रेस महासचिव Sachin Pilot जी

Congress

121,559 просмотров • 1 год назад

Youth for Viksit Bharat: A MY Bharat Youth Convention 🇮🇳 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। देश के कोने-कोने से आए युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और विकसित भारत के प्रति उनका संकल्प देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह स्पष्ट है कि भारत का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में परिवर्तन का नेतृत्व करने वाली शक्ति है। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया के केंद्र में रखा है। उनके नेतृत्व में युवाओं को अवसर, मंच और विश्वास मिला है, जिसके बल पर वे अपने सपनों को साकार करते हुए विकसित भारत के संकल्प को गति दे रहे हैं। ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों के माध्यम से युवा शक्ति को निरंतर दिशा और अवसर मिलता रहे| Narendra Modi PMO India Dr Mansukh Mandaviya Mera Yuva Bharat - MY Bharat YAS Ministry Ministry of Information and Broadcasting BJP BJP Delhi Rekha Gupta CMO Delhi @NSSIndia NYKS India PIB India DD News All India Radio News @ViksitBharat2047

Maithili Thakur

12,368 просмотров • 1 месяц назад

कांग्रेस अधिवेशन में कांग्रेस महासचिव Sachin Pilot जी ने 'न्याय पथ' प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए रखा। आज से ठीक 100 साल पहले महात्मा गांधी जी ने कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला था, उसी के साथ ये सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। देश में जो हालात बने हैं, वो सबके सामने हैं। पिछले दस साल में महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता और धार्मिक ध्रुवीकरण ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। इसलिए कांग्रेस अब नफरत, नकारात्मकता और निराशा के वातावरण को बदलकर न्याय और संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। जो लोग राष्ट्रवाद का चोला ओढ़कर वोट बटोरने का काम करते हैं, मैं उन्हें बता दूंं कि कांग्रेस पार्टी का जन्म देश की आजादी के लिए हुआ था। कांग्रेस पार्टी के इतिहास में हमारे नेताओं ने जो कुर्बानियां दी हैं, ऐसा कोई दूसरा उदाहरण पूरी दुनिया में नहीं है। कांग्रेस के नेताओं ने देश को अखंड रखने के लिए छाती पर गोलियां खाई हैं- ये कांग्रेस का राष्ट्रवाद है। कांग्रेस का राष्ट्रवाद देश को जोड़ने का है, BJP का का राष्ट्रवाद देश को तोड़ने का है। कांग्रेस का राष्ट्रवाद देश की अनेकता को एकता में मिलाने का है और BJP का राष्ट्रवाद अनेकता को खत्म करने का है। अब समय आ गया है कि धर्म-जाति, भाषा, क्षेत्रवाद, पहनावा और खानपान की दुहाई देकर सत्ता को हथियाने वालों को कड़ा जवाब दिया जाए, आईना दिखाया जाए। जो लोग आज कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात करते हैं, मैं उन्हें बता दूं कि राजीव गांधी जी जब प्रधानमंत्री बने थे, तब कांग्रेस के पास 400 से ज्यादा सांसद थे.. लेकिन हमने उन्हें ये बोलते हुए कभी नहीं सुना कि वे विपक्ष मुक्त देश बनाना चाहते हैं। कांग्रेस की जड़ें गुजरात के साथ ही पूरे देश में बहुत गहरी हैं। वे याद रखें कि 400 पार का नारा देने वालों को देश ने आईना दिखा दिया। देश का सद्भाव सर्व धर्म समभाव सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने 1948 में जयपुर के अधिवेशन में कहा था कि कांग्रेस और कांग्रेस की सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि भारत एक सच्चा धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र हो। हमारी अलग-अलग पृष्ठभूमि है, संस्कृति एवं वेशभूषा है, लेकिन जो लोग उत्तर-दक्षिण के राग में धर्म, जाति, गोत्र के नाम पर बांटना चाहते हैं उन लोगों से हमें सावधान रहना पडे़गा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि धार्मिक, भाषाई और जातिगत व क्षेत्रीय बंटबारे को आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। हमारा नारा है- नफरत छोड़ो- भारत जोड़ो आधी आबादी और पूरा हक काग्रेस का हक है, एनीबेसेंट जी, सरोजनी नायडू जी, नेली सेन गुप्ता जी, इंदिरा गांधी जी एवं सोनिया गांधी जी ने महिलाओं के अधिकारों को पहली पंक्ति में लाने का काम किया है। पिछले एक दशक में भारत में अपराध इतने बढ़ गए हैं कि भारत मां की आत्मा छलनी हो गई है। केंद्र की भाजपा सरकार के आदेश पर महिला पहलवानों को सड़कों पर घसीटा गया, मणिपुर में महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया, हाथरस से लेकर उन्नाव तक भारत मां के सीने पर ऐसे हजारों घाव हैं। देश की बेटियों के बारे में BJP के मुख्यमंत्री, सांसद और नेता जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसका हमें विरोध करना पड़ेगा। हमने संकल्प लिया है कि किसानों को MSP पर उनका कानूनी अधिकार देंगे और 50% से ऊपर समर्थन मूल्य किसानों को मिलेगा। श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, MSP ये सब कांग्रेस सरकार की देन है। किसान विरोधी BJP सरकार तो तीन काले कानून लेकर आई जिसके बाद किसानों ने लंबा आंदोलन किया, 700 किसान शहीद हुए, इसके बाद इस BJP सरकार ने तीन कानून वापस लिए। जमीन अधिग्रहण को लेकर राहुल गांधी जी ने भट्टा पारसौल में आंदोलन किया जिसके बाद जमीन अधिग्रहण का कानून बना। डॉ. मनमोहन सिंह जी की सरकार में 10 साल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया, 8% की GDP ग्रोथ हुई। आज 1% अमीर लोगों के पास देश की 40% संपत्ति है, जो निचले 50% लोग हैं उनके पास मात्र 6.5% संपत्ति है। आज का संकल्प है- इस अधिवेशन की आवाज पूरे देश के हर गांव में पहुंचे। जिस मजबूती के साथ राहुल गांधी जी मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए बढ़ रहे हैं, उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर हमें राजनीतिक विजय प्राप्त करनी पड़ेगी जिसके लिए हमें संगठन को मजबूत करना बहुत जरूरी है। न्याय का संकल्प संघर्ष का पथ हम सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ कांग्रेस की असीम संगठनात्मक क्षमता, दक्षता और कार्यकुशला के आधार पर अधिक से अधिक विस्तार करें और भारतवासियों के लिए न्याय के संकल्प को साकार करें। ये संघर्ष रंग लाएगा और विजय दिलाएगा। चले संघर्ष आठों याम तुमसे, करेंगे अन्त तक संग्राम तुमसे। हमारे न्याय की संकल्पना साकार होगी कांग्रेस की फिर जय-जयकार होगी

Congress

55,746 просмотров • 1 год назад

नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी ने परिवार से न्याय का जो वादा किया है, उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। NEET पेपर लीक जैसी गंभीर अव्यवस्था से आहत होकर अपने बेटे प्रदीप मेघवाल को खो चुके परिवार के साथ आज NSUI कार्यकर्ता मजबूती से खड़े हैं। पूर्व में परिवार से मुलाक़ात के दौरान उनकी बातचीत राहुल गांधी जी से भी करवाई गई थी, जहाँ उन्होंने हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रदीप की पढ़ाई के लिए परिवार पर लगभग ₹11 लाख का कर्ज़ हो गया था। आज पुनः परिवार से मुलाक़ात कर इस कठिन समय में NSUI कार्यकर्ताओं के सहयोग से परिवार को ₹11 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। बहनों से राखी बँधवाकर आजीवन भाई का फ़र्ज़ निभानें का वादा किया । राहुल गांधी जी लगातार देश के युवाओं और छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संवेदनशील सोच और संघर्ष से प्रेरणा लेकर हम हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराते हैं। प्रदीप मेघवाल की यह पीड़ा केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि देश के लाखों मेहनती छात्रों की भावना है। #JusticeForNeetStudents #BANNTA #SackDharmendraPradhan

VINOD JAKHAR

20,241 просмотров • 1 месяц назад