Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

36,107 Aufrufe • vor 1 Jahr •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

ये रघु जी हैं। इन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के बाद, अमेरिका में ‘जाने पहचाने अनजाने’ के एक शो के दौरान मुझे भगवान शिव की यह अनोखी, हस्तनिर्मित लकड़ी की कलाकृति भेंट की। उनके इस आत्मीय और उदार भाव ने मुझे बहुत भावुक कर दिया। पहली नज़र में इसमें भगवान शिव का भव्य स्वरूप दिखाई देता है, लेकिन ध्यान से देखने पर इसके भीतर कश्मीर का एक लंबा और पीड़ादायक इतिहास उभरकर सामने आता है। शिव की आकृति में चन्द्रमौली, नीलकंठ, भैरव, पशुपति, नटराज, त्रिपुरारी, गौरीशंकर, स्वयंभू और शंकर जैसे अनेक नाम बड़ी बारीकी से उकेरे गए हैं। साथ ही त्रिशूल और शिवलिंग की आकृतियों में कश्मीर के प्राचीन शिव मंदिरों और तीर्थस्थलों के नाम समाए हुए हैं—उन मंदिरों की स्मृति, जिन्हें अलग-अलग समय में नष्ट कर दिया गया। भगवान शिव के कंठ पर 1389–1413, 1586–1753, 1819–1947 और 1989–1990 जैसे कालखंड अंकित हैं। ये केवल तारीख़ें नहीं हैं; ये कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार, उनके बार-बार हुए विस्थापन और अंततः अपनी ही जन्मभूमि से निकाले जाने के दर्दनाक अध्यायों की ओर संकेत करते हैं।🥹 ऐतिहासिक शोध, संवेदना और अद्भुत कारीगरी से बनी यह कलाकृति मेरे लिए केवल एक उपहार नहीं, बल्कि इतिहास का साक्ष्य और स्मृति का प्रतीक है। आपका हृदय से धन्यवाद, रघु जी। आपने मुझे बहुत भावुक और अभिभूत कर दिया। यह कलाकृति उन लोगों से भी बहुत कुछ कहती है, जिन्होंने आज तक कश्मीरी पंडितों की पीड़ा और उनके सच को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया है। यह केवल लकड़ी पर उकेरी गई तस्वीर नहीं है—यह आस्था, इतिहास, विस्थापन और स्मृति की एक जीवित कहानी है! ओम नमः शिवाय! ❤️🕉🥹

Anupam Kher

95,898 Aufrufe • vor 12 Tagen

अपनी कड़ी मेहनत से ग्राम पंचायतों को संभालने वाले पंचायत सहायक आज सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, और बेपरवाह बनी भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। स्थिति यह है कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे साथी कर्मचारियों का पेट भरने के लिए पंचायत सहायकों को आपस में चंदा इकट्ठा करके भोजन का इंतजाम करना पड़ रहा है। जो पंचायत सहायक गांव-गांव जाकर व्यवस्था की रीढ़ बनते हैं, उन्हें मानदेय और अधिकारों के नाम पर सिर्फ अनदेखी मिली है। योगी जी, गांव-देहात की नींव संभालने वाले इन युवाओं की अनदेखी करना भाजपा को भारी पड़ने वाला है; क्योंकि जब 'ग्राम पंचायत की रीढ़' ही आपकी तानाशाही के खिलाफ खड़ी हो जाएगी, तो सत्ता का धराशायी होना तय है।

UP Congress

22,748 Aufrufe • vor 1 Monat

बिहार के भारत-नेपाल सीमावर्ती गाँवों में बच्चे नेपाल जाकर स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, नेपाल का राष्ट्रगान गाते हैं! यह स्थिति तब है जब एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री कहते हैं कि 5 सालों में बिहार के सरकारी स्कूलों को ऐसा बना देंगे कि प्राइवेट स्कूलों के बच्चे मारामारी करेंगे सरकारी स्कूल में दाखिला लेने के लिए! बिहार में मैथ्स के, केमिस्ट्री के, बायोलॉजी के ऐसे विश्वविद्यालय खोल देंगे की दुनिया भर के बच्चे आएंगे यहां पढ़ने के लिए! दूसरी तरफ सच्चाई यह है कि बिहार के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल नहीं मिल रहे हैं! नेपाल जाकर पढ़ना पड़ रहा है! मोदी सरकार द्वारा न्यू एजुकेशन पॉलिसी ऐसा लाया गया कि 10 सालों में एक लाख के लगभग सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है! स्कूलों को आपस में क्लब कर दिए जाने के कारण देशभर में स्कूल लाखों बच्चों से दूर हो गए हैं, लाखों बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित हो जा रहे हैं! Tejashwi Yadav #RJD #Bihar

Rashtriya Janata Dal

42,981 Aufrufe • vor 2 Tagen

JDU विधायक शालिनी मिश्रा के लिए कथित तौर पर ₹10 लाख की नियमित उगाही के लिए पूर्वी चंपारण(मोतिहारी) के केसरिया में सरेआम एक व्यक्ति मनोज को JDU MLA शालिनी मिश्रा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गुर्गों ने बुरी तरह पीटा, वीडियो बनाया और अपने राजनीतिक पिता सम्राट चौधरी और उनके गृह विभाग एवं Bihar Police को चुनौती देने, इलाके में दबंगई और खौफ़ स्थापित करने के लिए वीडियो वायरल भी किया! (1) छोटन सिंह, पिता- राजवंशी सिंह उम्र- 41 वर्ष (2) रौशन कुमार, पिता- गुड्डू सिंह उम्र- 23 वर्ष (3) शैलेश बुअर, पिता- स्व० शिवपूजन कुँअर, उम्र- 45 वर्ष (4) अनमोल कुमार, पिता-नारद सिंह उम्र 28 वर्ष (5) सौरभ कुमार, पिता- रामचन्द्र सिंह, उम्र- 20 वर्ष (6) यंग कुमार उम्र 23 वर्ष (7) रुपेश सिंह उम्र-20 वर्ष दोनो पिता- स्व० पप्पु सिंह (8) विवेक तिवारी, पिता- सुर्यनन्दन तिवारी उम्र 24 वर्ष (9) अक्षित कुमार पिता- राकेश सिंह उम्र 26 वर्ष (10) बब्लू सिंह, पिता- उदय सिंह उम्र 36 वर्ष सभी ग्राम दरमाहा, थाना- केसरिया, जिला- पूर्वी चम्पारण (11) अभिषेक कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 35 वर्ष (12) रुपेश कुमार, पिता-प्रमोद सिंह दोनो ग्राम ध्रुव पकड़ी, थाना- कल्याणपुर, जिला- पूर्वी चम्पारण एवं अज्ञात 5-6 व्यक्तियों ने पिस्तौल दिखाकर मिलकर बर्बरता से मारपीट किया! जिस कानून के राज की सम्राट चौधरी बात करते हैं यह उसी की मिसाल है! सम्राट चौधरी की किताब में कानून का मतलब भाजपा और जदयू के नेताओं की दबंगई, नंगई और गुंडागर्दी है, उनकी मनमर्जी है, उनकी मनमानी है! #Crime #Bihar Tejashwi Yadav #RJD

Rashtriya Janata Dal

57,449 Aufrufe • vor 2 Tagen

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद में बड़ा हादसा, मीनार हटाने के दौरान दो मंजिल की छत क्षतिग्रस्त! उज्जैन की शाही जामा मस्जिद में मीनार हटाने की कार्रवाई के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़, मीनार को हटाने के दौरान मशीन का बेल्ट टूट गया, जिसके बाद मीनार का एक हिस्सा मस्जिद के अंदर जा गिरा। बताया जा रहा है कि मीनार का हिस्सा गिरने से मस्जिद की दो मंज़िल की छत क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में गम व चिंता देखी गई। मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह हादसा मीनार हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ। हालांकि, हादसे में हुए कुल नुक़सान और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है। #UjjainNews #Ujjain #ShahiMasjid

The Pillar India

28,103 Aufrufe • vor 26 Tagen