Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

आज हमारी फ़िल्म #TanviTheGreat आपके नज़दीकी सिनेमा घरों में रिलीज़ हो रही! आज मेरे मन में क्या चल रहा है मैंने अपने इस वीडियो के ज़रिए आप तक पहुँचाने की कोशिश की है! इसे प्यार से सुनिए, फिर अपने दिल की आवाज़ सुनिए और हमारी फ़िल्म देखने जाइए! अच्छी...

20,347 görüntüleme • 1 yıl önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

आज जब मैंने एक मीडिया आर्टिकल में पढ़ा की मेरा असली नाम प्रीतम सिंह ज़िंटा है तो मुझसे रहा नहीं गया । में आपसे यह कहना चाहती हूँ की यह फेक न्यूज़ है। सच तो यह है की हमारी फ़िल्म “सोल्जर” के सेट पर बॉबी डियोल मुझे मज़ाक़ से प्रीतम सिंह बुलाते थे। फ़िल्म हिट हो गये, हमारी दोस्ती गेहरी हो गई और यह नाम मेरे सात ऐसा चिपका की अभी तक मेरा पीछा ही नहीं छोड़ रहा 🙈 तब से आज तक में लोगों को बोल बोल के थक चुकी हूँ की मेरा असली नाम प्रीति ज़िंटा है और मैंने फ़िल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम नहीं बदला। आशा करती हूँ की मीडिया वाले एस सफ़ाई के बाद अपनी गलती ठीक कर देगें 🙏 #प्रीतिज़िंटा #प्रीतिजीज़िंटा #लॉर्डबोबीडियोल #टिंग❤️

Preity G Zinta

235,741 görüntüleme • 2 yıl önce

आज Tanvi The Great को रिलीज़ हुए एक साल पूरा हो गया।❤️❤️❤️ आज, जब मैं इस एक साल के अद्भुत सफ़र को पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो मेरा मन कृतज्ञता से भर जाता है। यह फ़िल्म दुनिया के कई देशों तक पहुँची, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोहों का हिस्सा बनी, सम्मान और पुरस्कार प्राप्त किए। Indian Panorama (IFFI) में चयन, FIPRESCI Award से Best Feature Film का सम्मान, International Film Festival of Australia में Best Screenplay और हमारी शानदार शुबांगी के लिए Best Actress एवं Best Debut Actress जैसे अनेक सम्मान… यह सब इस यात्रा को और भी यादगार बनाते हैं। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें, तो इनमें से कोई भी इस फ़िल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि नहीं है। इस फ़िल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं वे हज़ारों संदेश, जो हमें माता-पिता, शिक्षकों और युवाओं से मिले। किसी ने लिखा कि अब वे ऑटिज़्म को एक नई नज़र से देखते हैं। किसी ने कहा कि अब उन्होंने अपने बच्चे को छिपाना बंद कर दिया है। किसी ने लिखा कि इस फ़िल्म ने उन्हें अपने बच्चे को समझने की एक नई दृष्टि दी। मेरे लिए ये संदेश किसी भी ट्रॉफी से कहीं ज़्यादा मूल्यवान हैं। लोग अक्सर किसी फ़िल्म की सफलता उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मापते हैं। मैं इसे समझता हूँ। सिनेमा एक व्यवसाय भी है। लेकिन कभी-कभी कोई फ़िल्म उससे कहीं अधिक की कमाई करती है। वह लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेती है। उनकी सोच बदल देती है। और ऐसी सफलता को किसी बॉक्स ऑफिस के आँकड़े में नहीं मापा जा सकता। मेरी पूरी टीम, हर कलाकार, हर तकनीशियन, लेखक, संगीतकार और उन सभी दर्शकों का मैं दिल से आभारी हूँ जिन्होंने इस फ़िल्म को सिर्फ़ देखा ही नहीं, बल्कि उस पर विश्वास किया, उसे अपनाया और दूसरों तक पहुँचाया। आपने सिर्फ़ एक फ़िल्म का साथ नहीं दिया, बल्कि संवेदनशीलता, स्वीकार्यता और उम्मीद की एक सोच को आगे बढ़ाया।😍🥹 एक निर्देशक के रूप में, मैं अपनी पहली फ़िल्म के लिए इससे अधिक सार्थक और सुंदर यात्रा की कल्पना भी नहीं कर सकता था। Tanvi The Great को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए आपका हृदय से धन्यवाद। जय हो! ❤️🙏 #OneYearOfTanviTheGreat anupamkherstudio NFDC India

Anupam Kher

43,606 görüntüleme • 1 ay önce

दिल्ली की आदरणीय एवं तेजस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी! आपने हमारी फ़िल्म #TanviTheGreat के दिल्ली प्रीमियर पर आकर तो हमारी फ़िल्म की शोभा बड़ाई ही। लेकिन फ़िल्म देखने के बाद आपके शब्दों ने, आपके प्रोत्साहन ने और आपकी सराहना ने हमारी पूरी टीम के हौंसलों को ज़बरदस्त उड़ान दी है।आपका ये कहना कि ये फ़िल्म ना केवल दिल्ली बल्कि भारतवर्ष के हर स्कूल में दिखाई जानी चाहिये आपकी संवेदनशीलता का जीता जागता उदाहरण है।आपका मनीष जी के साथ आना हमे और भी अच्छा लगा! बहुत बहुत बहुत धन्यवाद। मेरे मित्र और दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और उनकी धर्मपत्नी प्रीति जी का भी धन्यवाद! जय हिन्द! ❤️🇮🇳🙏🫡 #RekhaGupta #ChiefMinister #Delhi Rekha Gupta Kapil Mishra anupamkherstudio

Anupam Kher

162,063 görüntüleme • 1 yıl önce

आज गुजराती फ़िल्म #बेहद की रिलीज़ है ये एक गुजराती परिवार के संघर्ष की कहानी है सत्य घटना पर आधारित फ़िल्म #बेहद में एक जिहादी हिंदू बेटी को #लव_जिहाद रूपी षडियंत्र का शिकार बनाता है और एक हँसते खेलते हिंदू परिवार की खुशियां छीन लेता है लव जिहाद के विषय पर आधारित इस फ़िल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एवं कलाकारों का बहुत बहुत आभार की आपने समाज में बढ़ते लव जिहाद एवम् उसके षडयंत्रों को इस फ़िल्म के माध्यम से दिखाने का साहस किया है, हमे पूर्ण विश्वास है की इस फ़िल्म से समाज में बहुत जागरूकता आएगी और आपकी फ़िल्म बहुत सी हिन्दू बेटियों के जीवन को बचाने में सहयोग करेगी। आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं #Behad #LoveJihad

Kajal HINDUsthani

28,271 görüntüleme • 6 ay önce

सच्ची घटना पर आधारित ‘120 बहादुर’ जैसी सच्ची देशभक्ति की फ़िल्म हर सच्चे देशभक्त को देखनी भी चाहिए और दूसरों को देखने के लिए कहना भी चाहिए जिससे आज की नयी पीढ़ी भी सैनिकों के बलिदान की गौरव गाथा से परिचित हो सके। अभिनेता से लेकर फ़िल्म से जुड़े हर पक्ष का काम सराहनीय है। सबको अच्छे काम के लिए बधाई और शुभकामनाएँ! जो फ़िल्में किसी छिपे हुए उद्देश्य की पूर्ति के लिए ज़बरदस्ती बनाईं और उससे भी ज़्यादा ज़बरदस्ती करके दिखाई जाती हैं, ये फ़िल्म उन सबसे अलग है। जो ऐसी ज़बरदस्ती की फ़िल्म बनाते हैं वैसे नेगेटिव लोगों को भी इस तरह की पॉज़िटिव फ़िल्म देखनी चाहिए।

Akhilesh Yadav

153,024 görüntüleme • 8 ay önce

A BIG CONGRATULATIONS TO SAIYAARA AND TO TANVI THE GREAT: ❤️😍 मेरा रिश्ता यशराज फिल्म्स से बहुत बहुत पुराना, गहरा और परिवार जैसा है! इसलिए मैं #AdiChopra #MohitSuri Ahaan Panday Aneet Padda को बहुत बहुत बधाई और प्यार देता हूँ इस अपार सफलता के लिए! साथ मैं ख़ुद को और मेरी #TanviTheGreat की पूरी टीम को और खासकर #ShubhangiDutt को भी ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ लोगों के दिलों को जीतने के लिए।शुभांगी ने अपनी पहली ही फ़िल्म में तन्वी का रोल इतने शानदार तरीक़े से निभाकर ये साबित कर दिया की वो इस इंडस्ट्री में लंबी दौड़ लगाने आई है।अच्छी फ़िल्म अपनी अपनी जगह ढूँढ ही लेतीं ही है! कुछ प्यार और पैसे दोनों से। और कुछ कुछ बहुत बहुत प्यार से। एक बार फिर सबको मेरा प्यार और आशीर्वाद! जय हो! ❤️❤️😍😍 Yash Raj Films anupamkherstudio #LoveConquers #Appreciation #Boxoffice #Love

Anupam Kher

48,553 görüntüleme • 1 yıl önce

सच्ची घटना पर आधारित ‘120 बहादुर’ जैसी सच्ची देशभक्ति की फ़िल्म हर सच्चे देशभक्त को देखनी भी चाहिए और दूसरों को देखने के लिए कहना भी चाहिए, जिससे आज की नयी पीढ़ी भी सैनिकों के बलिदान की गौरव गाथा से परिचित हो सके। अभिनेता से लेकर फ़िल्म से जुड़े हर पक्ष का काम सराहनीय है। सबको अच्छे काम के लिए बधाई और शुभकामनाएँ! जो फ़िल्में किसी छिपे हुए उद्देश्य की पूर्ति के लिए ज़बरदस्ती बनाईं और उससे भी ज़्यादा ज़बरदस्ती करके दिखाई जाती हैं, ये फ़िल्म उन सबसे अलग है। जो ऐसी ज़बरदस्ती की फ़िल्म बनाते हैं वैसे नेगेटिव लोगों को भी इस तरह की पॉज़िटिव फ़िल्म देखनी चाहिए। हम सरकार से इस फ़िल्म को ‘टैक्स फ़्री’ करने की माँग करते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस फ़िल्म को देख सकें और ‘120 बहादुरों के शहीद होने की सच्ची घटना’ का सकारात्मक संदेश हर देशवासी तक पहुँचे सके। #120Bahadur #Battle_of_Rezang_La

Akhilesh Yadav

80,827 görüntüleme • 8 ay önce