Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

आभार जयपुर।

42,749 views • 10 months ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

आज जयपुर के खातीपुरा स्थित #पिंक_सिटी_ड्राइविंग_एकेडमी में राजस्थान वाहन चालक भर्ती के मेगा ट्रेड टेस्ट में उपस्थित होकर अभ्यर्थियों से संवाद किया। ट्रेड टेस्ट की तैयारी के लिए योगेश जी एवं सुरेश जी द्वारा पूरे प्रदेश के सभी जिलों के भाई-बहनों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूरी ट्रेड में सभी मानक मापदंडों पर गहन अभ्यास करवाया जा रहा है। इस दौरान एकेडमी के अभ्यर्थियों तथा संस्थापक द्वारा जो स्नेह, सम्मान और अपनत्व दिया गया, उसके लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏 जून माह में वाहन चालक अभ्यर्थियों का ट्रेड 100% शुरू हो जाएगा। बुधवार तक पूरी अपडेट आपके सामने होगी। अब समय बहुत कम है, इसलिए पूरी निष्ठा से अपनी तैयारी पर फोकस रखें। बेस्ट ऑफ लक सभी को! ✨ #हनुमान_किसान YOGESH KUMAR MEENA

HANUMAN KISAN

46,413 views • 3 months ago

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। देशभर में पेपर लीक के मामलों के बीच रविवार को RPSC चेयरमैन कर्नल केसरी सिंह पहली बार खुद जयपुर के चार परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां कनिष्ठ विधि अधिकारी (JLO) भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। निरीक्षण के बाद उन्होंने दावा किया कि अक्टूबर 2023 में पदभार संभालने के बाद से आयोग की किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी भी कीमत पर पेपर लीक नहीं होने दिया जाएगा। उनके अनुसार जिला प्रशासन, पुलिस और आयोग की टीम मिलकर परीक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रही है, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल मिल सके। जयपुर के 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित JLO भर्ती परीक्षा में 12 पदों के लिए 13,245 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि आयोग ने परीक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं और शीर्ष नेतृत्व की स्पष्ट मंशा है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करने की भी अपील की।

Ashok Shera

44,835 views • 2 months ago

संजय सर और जयपुर डायलॉग बहुत बहुत आभार 🙏🏻 लगभग 4 लाख लगाने के बाद भी पैसे कम पड़ रहे थे सोशल मीडिया कांवरिया सेवा शिविर के लिए (सुल्तानगंज से देवघर ) के रास्ते में जलेबिया पहाड़ पर लगा हुआ है । मैंने सोच लिया था किसी से डोनेशन तो नहीं लूंगा । मैंने The Jaipur Dialogues के Sanjay Dixit ಸಂಜಯ್ ದೀಕ್ಷಿತ್ संजय दीक्षित को डायरेक्ट फ़ोन किया और एक फिक्स्ड अमाउंट माँगी । मात्र 1 सेकेंड लगा उनको हाँ बोलने में । सभी कांवरिया बंधुओं से निवेदन है सोशल मीडिया सेवा शिविर 24 घंटे पूरे सावन महीने सेवा देगा , आप वहाँ जरूरी जाइए “गर्म पानी पाँव सेंकने के लिए 24 घंटे उपलब्ध है , नींबू का चाय, नीबू शरबत, रात्रि में सोने का व्यवस्था , फुट मसाज , स्प्रे, हर प्रकार की दवाई, डांक बम के नीबूज़ और स्प्राइट सब कुछ निःशुल्क है । #bolbam

The Abhishek Tiwary Show

43,794 views • 1 month ago

अभी यह वीडियो देखा तो मेरी आंखों में आंसू निकल आए। रिट्वीट रुकना नहीं चाहिए जब तक पीड़िता की आवाज केंद्र सरकार तक नहीं पहुंचे। 2024 में जयपुर में 13 वर्षीय नाबालिग दलित बच्ची के साथ रवि जिंदल ने रेप किया। पुलिस ने रवि जिंदल के खिलाफ आरोप प्रमाणित माना। रवि जिंदल फरार हो जाता है। ओर राजस्थान हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक ओर लड़की के दुबारा से बयान करवाने का आदेश लेकर आता है। SC/ST एक्ट ओर पॉक्सो के इस गंभीर मामले में राजस्थान हाई कोर्ट कानून से ऊपर जाकर पीड़िता की आवाज को दबा देता है। ओर मामले की FIR रद्द करने का आदेश तक देता है। इस मामले में राजस्थान सरकार आरोपी के साथ क्यों खड़ी है। इस मामले की अपील सर्वोच्च न्यायालय में क्यों नहीं की गई ? अगर कानून बड़े ओर रसूखदार लोगों के लिए बना है तो बन्द कर दीजिए कोर्ट को। जहां गरीबों और पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता है। आभार एडवोकेट Goverdhan Singh जी जो आपने इस गंभीर मामले को जनता के सामने लाया। Narendra Modi Amit Shah PMO India Kishor Makwana National Commission for Scheduled Castes Arjun Ram Meghwal Bhajanlal Sharma Dr Prem Chand Bairwa Tika Ram Jully CMO Rajasthan Hansraj Meena Arvind Chotia Nitin Meshram Dr. Om Sudha Sumit Chauhan Suraj Kumar Bauddh Mukesh Mohan

Ashok Meghwal

24,506 views • 1 year ago

आज पशु परिचर चयनित साथियों द्वारा त्रिवेणी नगर जयपुर में आयोजित स्नेह मिलन सम्मान समारोह में भाग लेकर चयनित पशु परिचर अभ्यर्थियों से संवाद किया , संवाद के माध्यम से अलग अलग जिलों से आये चयनित साथियों ने तैयारी के दौरान किए गए ख़ुद के संघर्ष और परिवार के संघर्ष के पलों को शेयर किया और जीवन में सही रास्ते पर चलकर मेहनत से आगे बढ़ने का संकल्प लिया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी का धन्यवाद देते हुएं निम्न चार माँगे RBU के समक्ष रखी जिन पर प्राथमिकता के साथ आने वाले समय में कार्य किया जाएगा :- (1)जिला आवंटन जल्दी से जल्दी हो जिससे पुलिस वेरिफिकेशन के लिये समय मिल सके ,इसको लेकर एक दो दिन में ही सक्षम स्तर पर मुलाकात करूँगा । (2)PH और SP साथियों के परिणाम जल्दी से जल्दी आ सके इसको लेकर जल्द मेडिकल पूरा करवाने की माँग रखी इसको लेकर भी इसी वीक से कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।। (3)पशु परिचर से परिचर नाम परिवर्तन करवाया जाए (4) पे लेवल को लेकर L 3 की माँग सरकार के सामने रखी जावे ,इसको लेकर एक दो दिन में होने वाली सक्षम स्तर की वार्ता में माँग रखी जाएगी ।। पशु परिचर चयनितों द्वारा दिए गए मान सम्मान और प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आभार पशु परिचर चयनितों द्वारा तीन घड़ी और बेरोजगार कार्यालय में एक टेबल भी भेंट की गई ।। RBU परिवार सदैव आप सभी साथियों के सुख दुःख में साथ खड़ा रहेगा ।। #हनुमान_किसान #राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Laxmikant bhardwaj Ravindra Choudhary Jairam Kasana RAMDEV CHOTIYA

HANUMAN KISAN

46,362 views • 1 year ago

500TH SHOW OF KUCH BHI HO SAKTA HAI! 😍😎🏆 आज जयपुर में मैं अपने autobiographical नाटक “कुछ भी हो सकता है” का 500वाँ शो #RajasthanInternationalCentre में करने जा रहा हूँ। यह सोचकर ही मन भावनाओं से भर जाता है कि 23 साल पहले शुरू हुआ यह सफ़र आज इस मुकाम तक पहुँच गया है।😍 यह नाटक मेरे जीवन की कहानी है। मेरे संघर्षों की, मेरी असफलताओं की, मेरे सपनों की और उन लोगों की जिन्होंने मेरी यात्रा को आकार दिया। इस नाटक में जिन-जिन लोगों का ज़िक्र है—मेरे माता-पिता, मेरे दोस्त, मेरे शिक्षक, मेरे साथी कलाकार, मेरे निर्देशक, निर्माता और जीवन में रास्ते में मिले अनगिनत लोग—मैं आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सबके बिना यह कहानी कभी पूरी नहीं हो सकती थी।🙏😍 मैं हमेशा कहता हूँ कि यह नाटक मेरी असफलताओं की कहानी है। लेकिन शायद मेरी सबसे बड़ी पहचान यही है कि मैं अपनी असफलताओं की ही एक सफलता की कहानी हूँ। सबसे बड़ा धन्यवाद मैं दुनिया भर के उन दर्शकों और प्रशंसकों को देना चाहता हूँ जिन्होंने पिछले 23 वर्षों में इस नाटक को इतना प्यार दिया कि मैं आज 500 शो तक पहुँच पाया। आपकी तालियाँ, आपकी हँसी, आपकी भावनाएँ और आपका प्यार ही इस नाटक की असली ताकत है। आज मंच पर खड़े होकर मैं एक ही बात सोचूँगा कि अगर दर्शकों का साथ यूँ ही मिलता रहा, तो शायद एक दिन हम 1000 शो का जश्न भी मनाएँगे। क्योंकि आखिरकार…“कुछ भी हो सकता है।”🎭#500ThShow #Gratitude #ThankYou

Anupam Kher

21,665 views • 6 months ago