Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी की अपनी विधानसभा चंपावत (जिला चंपावत) का यह वीडियो बेहद डरावना और चिंताजनक है। बुंगा दुर्गा पीपल के बच्चे रोजाना करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर ककनई इंटर कॉलेज जाते हैं। बारिश आते ही रास्ते में उफनती नदी आ जाती है और यही...

90,391 görüntüleme • 14 gün önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

मुसलमानों को पाकिस्तान के नाम पर आसानी से फंसाया जा सकता है ये बात अब अनपढ़ गुंडे मवाली भी अच्छे से समझते हैं। बरेली में हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव में कल मुहर्रम का जुलूस निकलता है, उसी दौरान गांव के ही इंद्रपाल और भुवनेश ने 12 वर्षीय मुस्लिम बच्चे को पकड़ा और उससे वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाये, बाद में वीडियो वायरल कर मुहर्रम जुलूस और बच्चे और मुसलमानों पर कार्रवाई की मांग की जाने लगी। बरेली पुलिस तत्परता दिखाते हुए वीडियो की जांच की तो पाया माहौल ख़राब करने की नियत से इंद्रपाल और भुवनेश ने ही बच्चे से नारे लगवाए थे, अब पुलिस ने इंद्रपाल और भुवनेश को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस खुलासे के लिए बरेली पुलिस बधाई की पात्र हैं, अगर खुलासा नहीं होता तो दर्जनों मुसलमान जेल में सड़ाने के लिए डाल दिए जाते और मेनस्ट्रीम मीडिया में बहस ही नहीं बल्कि ट्रायल भी चल रहा होता, लेकिन अब खुलासे पर मेनस्ट्रीम तो क्या बल्कि जिले के पोर्टल अख़बार भी ख़बर प्रकाशित करने से परहेज कर रहे हैं, अब सोचिए अगर वाकई बच्चे ने पाकिस्तान के नारे होते तो कहा कहा तांडव होता।

Zakir Ali Tyagi

84,508 görüntüleme • 2 ay önce

दिल्ली के स्कूल जाते बच्चे दिल्ली की BJP सरकार और उनके मंत्री से कुछ कह रहे हैं. क्या उनकी आवाज़ उन तक जाएगी? क्या इन बच्चों को नहीं पता कि मौजूदा वक्त में अब क़लम और किताब की बजाए हर हाथ में हथियार देने की सियासत हावी है. जब आप वोट शिक्षा के नाम पर नहीं, धार्मिक उन्माद और नफ़रत के नाम पर दें. तो इसकी सज़ा नेता के बच्चों को नहीं, गरीब कमज़ोरों के बच्चों को ही मिलेगी. कुर्सी पाकर ये किसी की झुग्गी तोड़ते हैं, तो किसी का स्कूल. चुनना आपको था, आप चूक गये. हमारा क्या है जी! हम तो कल भी शिक्षक, शिक्षा और क़लम किताब की बात कर रहे थे, आज भी कर रहे हैं और कल भी करते रहेंगे. #SaveEducationSaveNation

Dr. Laxman Yadav

52,905 görüntüleme • 1 yıl önce

उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के भोगांव में भारी बारिश के कारण क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया है। बच्चे जान हथेली पर रखकर स्कूल जाते दिख रहे हैं। कीचड़ से भरी सड़कों पर एक बच्ची गिरती है, मगर कोई विकल्प नहीं — शिक्षा के प्रति उसका संघर्ष झकझोर देने वाला है। यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि सवाल है उस सिस्टम पर जो बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों को नजरअंदाज़ कर रहा है। लेकिन शर्म की बात ये है कि सरकार हालत सुधारने के बजाय गाँव-गाँव के सरकारी स्कूलों को बंद कर, उन्हें जबरन "विलय" कर रही है। मेरा सवाल है मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी से — "क्या यही है वो 'विकास', जो स्कूलों को बंद करता है और बच्चों को कीचड़ में धकेलता है?" मैं कहना चाहता हूँ CM Office, GoUP जी से शिक्षा बच्चों का अधिकार है, सुविधा नहीं। उसे छीनने का हक किसी सरकार को नहीं। आखिरी में यही कहना चाहता हूँ — चले जाओ बच्चों स्कूल नहीं तो मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी की शिक्षा-विरोधी तानाशाही सरकार कह देगी कि "रास्ता बंद कर देते हैं, इससे बाकी बच्चों को पढ़ने की सुविधाएँ बढ़ जाएंगी!" हद तो तब होगी जब माननीय उच्च न्यायालय भी सरकार की हाँ में हाँ मिलाकर यह न कह दे कि "इन बच्चों को पढ़ाने के लिए अगर सड़क बनानी पड़ी, तो फिर तो गांव-गांव में सड़क बनानी पड़ेगी!" मेरा एक सवाल है माननीय उच्च न्यायालय के उन न्यायाधीशों से, जो शिक्षा के संवैधानिक अधिकार (RTE Act 2009) के तहत प्रत्येक एक किलोमीटर के दायरे में, 300 की जनसंख्या पर एक स्कूल के प्रावधान को अस्वीकार करते हुए कहते हैं — कि 'फिर तो एक लाख स्कूल खोलने पड़ेंगे!' आपके बच्चे बिना गाड़ी के, अकेले, रोज़ कितनी दूर पैदल जा सकते हैं? #SaveVillageSchools

Chandra Shekhar Aazad

54,145 görüntüleme • 1 yıl önce

भाजपा के अंदर आपस में ‘विचारों का विलय’ नहीं हो रहा है और दावे दुनिया भर के। आप तो लखनऊ की कुर्सी पर ध्यान दें, जिसे दिल्लीवाले विलय ही नहीं, विलीन भी करनेवाले हैं। एक मुख्यमंत्री होने के नाते वैसे भी ये विषय आपके अधिकार क्षेत्र का नहीं है। ऐसा लगता है कि ये सुझाव देने के लिए आपको दिल्लीवालों ने मिलने का समय नहीं दिया तभी आप माइक पर बोलने को मजबूर हैं, नहीं तो ये बात तो आप भी समझते ही हैं कि जब आपस में खटास हो तो एक-दूसरे के अधिकार-क्षेत्र में अतिक्रमण और भी खलता है। ध्यान रखिएगा कहीं ऐसा न हो कि इस अतिक्रमण के ख़िलाफ़ कोई तोड़क कार्रवाई हो जाए, बुलडोज़र तो दिल्लीवालों के पास भी है।

Akhilesh Yadav

152,406 görüntüleme • 2 yıl önce

झालावाड़ जिले के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपल्दा में पिछले 15 दिनों से स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे एवं ग्रामवासी, स्कूल आने-जाने के रास्ते में भरे पानी और गहरे कीचड़ की समस्या को लेकर स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दुर्भाग्य है कि स्थानीय ग्राम पंचायत एवं जनप्रतिनिधि अब तक इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह इलाका राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी का प्रतिनिधित्व क्षेत्र रहा है, इसके बावजूद आज यहां की परिस्थितियाँ इतनी दयनीय हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल जी से भी निवेदन है कि बच्चों की सुरक्षा और उनकी शिक्षा को देखते हुए कृपया इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Vasundhara Raje

Manoj Meena

12,508 görüntüleme • 9 ay önce