Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

क्या हम 'नागरिक' के तौर पर विकसित हुए हैं?

30,541 görüntüleme • 2 ay önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

"इलाज नहीं हो रहा, फिर किस काम की सरकार है ये" "मोदी होते तो हम यहां होते" "मर जाएंगे तब इलाज होगा" तो ये तस्वीर है 2026 की ! पिछले 10-20 सालों में हमने क्या किया है? अगर हॉस्पिटल में हम पर्याप्त बेड तैयार करने में फेल रहे हैं तो कम से कम हम लोगों के लिए पर्याप्त वेटिंग रूम भी क्यों नहीं बना पाए हैं ? बीमार लोग, सड़क पर इलाज का इंतजार करेंगे? और इंतजार में कुछ और बीमारी से ग्रसित हो जाएंगे? वजह क्या है ? मान लो जमीन पर ही सोना है, इलाज के इंतजार में... तो क्या हम इन्हें साफ-सुथरी जमीन भी नहीं दे सकते? और कहते हैं, हम विकसित भारत बनने जा रहे हैं ? कोई भी देश रातोंरात एक से 100 पर नहीं पहुंचता... पहले एक से 10 पर पहुंचेंगे, फिर 20, फिर 30 पॉइंट पर... लेकिन क्या हम आगे बढ़ भी रहे हैं? अगर हां तो इस बच्चे के लिए हमने क्या किया? क्या स्वास्थ्य कहीं से हमारी सरकारों की प्राथमिकता में दिखाई देती है? देश के प्रधानमंत्री, महीने में कितनी बार, हेल्थ या एजुकेशन को बेहतर करने पर बात करते हैं ? संसद जब चलता है तो कितने दिन विपक्ष के नेता, हेल्थ या एजुकेशन का मुद्दा उठाते हैं ? हम और आप, आमलोग, एक साथ आकर, कितनी बार सरकार को इस पर घेरते हैं.... क्या बिना हेल्थ सिस्टम ठीक किए, बिना एजुकेशन सिस्टम ठीक किए, कोई देश विकसित बन जाएगा... लोग मरते रहें और GDP बढ़ती रहे तो क्या हम 2047 में अचानक विकसित हो जाएंगे? आपको क्या लगता है, solution किधर से निकलेगा?

Abhinay Maths

45,599 görüntüleme • 5 ay önce