Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

“तुम प्रेम की भीख क्यों मांगते हो.... जिस प्रेम को भीख में मांगना पड़े, वह प्रेम क्या प्रेम होगा?” - ओशो 🌸

68,641 views • 8 months ago •via X (Twitter)

20 Comments

आलोक यादव बाऊजी's profile picture
आलोक यादव बाऊजी8 months ago

@ShoonyaPoetry जिसे आवाज़ देकर बुलाना पड़े, जिसके लिए हाथ फैलाने पड़ें, वह प्रेम नहीं, सिर्फ़ ज़रूरत या आदत भर होता

SACHIN GAUR's profile picture
SACHIN GAUR8 months ago

@ShoonyaPoetry

𝐘④𝐒𝐒𝐑's profile picture
𝐘④𝐒𝐒𝐑8 months ago

@ShoonyaPoetry Bin maange moti mile, maange mile na bheekh... Pyar maange se nahi milta, bin maange jo apne aap hi samne se mile woh pyar hai.

गायत्री आद्रिका💞's profile picture
गायत्री आद्रिका💞8 months ago

@ShoonyaPoetry प्रेम एक ऐसी प्रार्थना है जो हृदय से स्वतः निकलती है, न कि कोई पुकार जिसमें लाचारी हो।

Saint Mahir✝️📿's profile picture
Saint Mahir✝️📿8 months ago

@ShoonyaPoetry Isliye aise logo se pyar hi na karein.

Saket Sharma's profile picture
Saket Sharma8 months ago

@ShoonyaPoetry सही बात है, भीख की नौबत नहीं आना चाहिए

Sumit's profile picture
Sumit8 months ago

@ShoonyaPoetry वाह कितना सही है ये

Shakhsiyat's profile picture
Shakhsiyat8 months ago

@ShoonyaPoetry Wah👌

Shoonya's profile picture
Shoonya8 months ago

Shukriya 🙌

loyal 🎟's profile picture
loyal 🎟8 months ago

@ShoonyaPoetry Good 1

Arif's profile picture
Arif8 months ago

@ShoonyaPoetry Marvellous

वैराग्य's profile picture
वैराग्य8 months ago

@ShoonyaPoetry ओशो ❤️

Ankita's profile picture
Ankita8 months ago

@ShoonyaPoetry Never beg for 💕

Waakada Taikada's profile picture
Waakada Taikada8 months ago

@ShoonyaPoetry Well said 👌👌 No wonder he was anti feminist bcos he understood woman so well 🫡 Awarat ki maansikta hai usko ghulam chahiyay jo @Albela_Yogi jaise simp kabhi samj ni paate 😭😭

𝐑𝐚𝐣 𝐒𝐡𝐫𝐢 ⚜️ (राज श्री)⚜️'s profile picture
𝐑𝐚𝐣 𝐒𝐡𝐫𝐢 ⚜️ (राज श्री)⚜️8 months ago

@ShoonyaPoetry सही कहै हौ भाया..❤️👌🙏

script's profile picture
script8 months ago

@ShoonyaPoetry

𝑯𝒆𝒊𝒎𝒔 ⚡️'s profile picture
𝑯𝒆𝒊𝒎𝒔 ⚡️8 months ago

@ShoonyaPoetry exactly 👍 Some mistakes teach us lessons🙌

pk the osho's profile picture
pk the osho8 months ago

@ShoonyaPoetry सही बात ओशो..

गीता-चिन्तनैः's profile picture
गीता-चिन्तनैः8 months ago

@ShoonyaPoetry Very good teaching..

Niranjan Parihar's profile picture
Niranjan Parihar8 months ago

@ShoonyaPoetry ओशो के अनुसार,प्रेम आवश्यकता नहीं, स्वतंत्रता है। यह एक अवस्था है, संबंध नहीं, यह ध्यान का दूसरा पंख है, और यह नियंत्रण की मांग नहीं करता, बल्कि दूसरे को उड़ने की आज़ादी देता है, ठीक वैसे ही जैसे एक फूल को खुला छोड़ देने से उसकी खुशबू फैलती है, न कि उसे तोड़ने से।

Related Videos

स्त्री ने कभी यह घोषणा ही नहीं की कि मेरे पास भी आत्मा है । वह चुपचाप पुरूष के पीछे चल पड़ती है । युधिष्ठिर जैसा अद्भुत आदमी द्रौपदी को जुए में दाँव पर लगा देता है ! फिर भी कोई यह नहीं कहता कि हम कभी युधिष्ठिर को धर्मराज नहीं कहेंगे । नहीं, कोई यह नहीं कहता ! बल्कि कोई कहेगा तो हम कहेंगे कि अधार्मिक आदमी है । नास्तिक आदमी है, इसक़ी बात मत सुनो ! स्‍त्री को जुए पर, दाँव पर लगाया जा सकता है, क्योंकि भारत में स्‍त्री सम्पदा है, सम्पत्ति है । हम हमेशा से कहते रहें हैं, स्‍त्री सम्पत्ति है और इसीलिए तो पति को स्वामी कहते हैं । स्वामी का मतलब आप समझते हैं, क्या होता है ? अगर हिन्दुस्तान की स्‍त्री में थोड़ी भी अक्ल होती तो एक—एक शब्द से उसे ‘#स्वामी’ निकाल बाहर कर देना चाहिए । कोई पुरुष कोई स्‍त्री का स्वामी नहीं हो सकता । स्वामी का क्या मतलब होता है ? स्‍त्री दस्तखत कर देती है अपनी चिट्ठी में ‘ #आपकी_दासी ’ और पति देव बहुत प्रसन्न हो कर पढ़ते हैं । बड़े आनन्दित होते हैं कि बड़ी प्रेम की बात लिखी है । लेकिन इसका पता है कि स्वामी और दास में कभी प्रेम नहीं हो सकता । प्रेम की सम्भावना समान तल पर हो सकती है । स्वामी और दास में क्या प्रेम हो सकता है ? इसलिए हिन्दुस्तान में प्रेम की सम्भावना ही समाप्त हो गयी । हिन्दुस्तान में स्‍त्री—पुरुष साथ रह रहे हैं और साथ रहने को प्रेम समझ रहे हैं ! वह प्रेम नहीं है । हिन्दुस्तान में प्रेम का सरासर धोखा है । साथ रहना भर प्रेम नहीं है । किसी तरह कलह कर के 24 घण्टे गुजार देना, प्रेम नहीं है । ज़िन्दगी गुजार देनी प्रेम नहीं है । प्रेम की पुलक और है । प्रेम की प्रार्थना और है । प्रेम की सुगन्ध और है । प्रेम का सँगीत और है । लेकिन वह कहीं भी नहीं ! असल में गुलाम और दास में, मालिक में और स्वामी में, कोई प्रेम नहीं हो सकता । लेकिन हमारे खयाल में नहीं है यह बात कि पूरब की स्‍त्री नेहु विशेष कर भारत की स्‍त्री ने अपनी आत्मा का अधिकार ही स्वीकार नहीं किया है । आत्मा की आवाज भी नहीं दी है । उसने हिम्मत भी नहीं जुटायी कि वह कह सके कि ‘#मैं_भी_हूँ !

तृप्त ...🖤

210,828 views • 2 years ago