正在加载视频...

视频加载失败

देखिए- खुलेआम कैसे बीजेपी नेता दुकानों में घुस व्यवसायियों पर पिस्तौल तान दे रहे है। गाली-गलौज के साथ मार-पीट कर रहे है। रंगदारी नहीं तो धंधा बंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की यही कार्य संस्कृति है। जो जितना बड़ा गुंडा, बलात्कारी, अपराधी और रंगबाज़ वो उतना...

200,238 次观看 • 2 年前 •via X (Twitter)

10 条评论

Ahmad Raza 的头像
Ahmad Raza2 年前

नगर निगम मुजफ्फरपुर के सशक्त स्थायी समिति सदस्य,भाजपा नेता एवं वार्ड 10 के पार्षद अभिमन्यु चौहान का एक दुकान में घुसकर पिस्तौल लहराते हुए मारपीट और गाली गलौज करते दिखें ! सवाल ये है की जनताराज का दावा करने वाले नीतीश कुमार के राज में पिस्तौल के बल पर एक जनप्रतिनिधि कैसे एक दुकानदार की घुसकर पिटाई कर देते हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस इनकी गिरफ्तारी कब कर पाती है ये बड़ा सवाल है ?

छपरा जिला 🇮🇳 的头像
छपरा जिला 🇮🇳2 年前

बिहार से गुंडागर्दी कभी ख़त्म नही हो सकता है 😐

Gulkesh meena बामनवास 的头像
Gulkesh meena बामनवास2 年前

खुलेआम कैसे बीजेपी नेता दुकानों में घुस व्यवसायियों पर पिस्तौल तान दे रहे है।

𝕏 的头像
𝕏2 年前

देखिए, जब लालू जी का राज था, तब तो बिहार में "जंगल राज" का टैग लगा था। अपहरण उद्योग बन गया था, और रंगदारी तो रोजमर्रा की बात थी। अब अगर बीजेपी के कुछ नेता इस तरह की हरकत कर रहे हैं, तो कहीं न कहीं, वो उसी "स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स" से पढ़कर आए हैं जहाँ से आपके पिताजी ने मास्टरी की है। तो, ये कहना कि मोदी जी के अगुवाई में ये हो रहा है, थोड़ा हास्यास्पद है, क्योंकि बिहार ने तो पहले ही "गुंडाराज" में पीएचडी कर रखी है, और उसमें आपके परिवार का बड़ा योगदान रहा है।

Rahul Singh Sholankey 的头像
Rahul Singh Sholankey2 年前

"रंगदारी" किसे कहते हैं ये उन गाड़ी शोरूम के मालिकों से पूछिए जिनकी गाड़ियों को 2002 में जबरदस्ती उठा लिया गया था.. मीसा भारती जी की शादी में शोरुम से गाड़ियां लूटी गईं थीं और शादी में आए मेहमानों को दी गईं थीं..!! #जंगलराज

आरोहण 的头像
आरोहण2 年前

यह वीडियो दो गुटों के लोगों का आपस में झगड़ा है। तेजस्वी यादव को सारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही नजर आते हैं। इसी को कहते हैं अगर अपने घर में भूत नाच रहे हों,तो दूसरे के घर का भागवत भी बुरा लगता है। राजनीति इस स्तर पर गिरते जा रही है, जिसका आकलन करना बड़ा मुश्किल है।

SK VERMA 的头像
SK VERMA2 年前

अगर ये बीजेपी के लोग हैं तो ये राज्य नहीं देश के लिए दुर्भाग्य की बात हैं, बीजेपी समाज़ परिवार इस तरह के काम कि लिए कतई बर्दाश्त नहीं करेगी ऐसा हम सब का मानना हैं! इसको अधिक से अधिक साझा करने की ज़रूरत हैं, और इस नेता को जिसने बीजेपी में लाया हैं उसके ऊपर भी कारवाही होनी चाहिए!

Racer S.Maneesh.Y❣️✍️ 的头像
Racer S.Maneesh.Y❣️✍️2 年前

यूपी और बिहार दोनो प्रदेश में गुंडाराज की सरकार चल रही है। गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं

SHIVANI VERMA 的头像
SHIVANI VERMA2 年前

"क्या यह सत्ता संरक्षित, संपोषित और प्रायोजित गुंडागर्दी नहीं है?"

Ramesh Yadav 的头像
Ramesh Yadav2 年前

तथाकथित सुशासन बाबू को अराजकता और गुंडई नहीं दिख रही है। बिहार अपने कानून व्यवस्था के सबसे बुरे दौर से गुज़र रहा है। जिसमें सुधार तभी संभव है जब बिहार सरकार की बागडोर माननीय श्री तेजस्वी यादव जी के हाथों में होगी। @yadavtejashwi

相关视频

वरिष्ठ बीजेपी नेता, दो बार के केंद्रीय मंत्री, 6 बार सांसद, 3 बार विधायक और जिनका पुत्र वर्तमान बीजेपी सांसद है वो BJP-नीतीश सरकार में बिहार में व्याप्त अफसरशाही एवं जनप्रतिनिधियों की दशा पर व्यक्तव्य दे रहे है। अब आप कल्पना करिए कि थाना और ब्लॉक में आम लोगों को कितनी परेशानियों और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है? बिना रिश्वत दिए बिहार में किसी का काम नहीं होता। सार्वजनिक रूप से कोई नहीं कहेगा यहाँ तक की सत्ताधारी विधायक अपने क्षेत्र में मनचाहे अधिकारियों के तबादलों एवं कार्यों के लिए भेंट चढ़ाते है। सांसद-विधायकों को नीतीश कुमार के परम दुलारे अधिकारी प्रणाम करना तो दूर उनका फोन तक नहीं उठाते। कुर्सी खातिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ख़ुद तो बेबस, बेचारे व असहाय बन गए है लेकिन बिहार पर अपनी बेचारगी क्यों थोप रहे है? Tired नेता और Retired अधिकारी बिहार के सर्वेसर्वा बन बिहार को पीछे धकेल रहे है। #Bihar #Corruption #Crime

Tejashwi Yadav

120,501 次观看 • 2 年前

बेलगाम अपराध और बदहाल विधि व्यवस्था पर हम विगत 8 महीनों से निरंतर क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे हैं लेकिन असहाय CM कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। उन्हें जमीनी स्थिति की जानकारी ही नहीं है। राजधानी पटना के पास 200 राउंड गोलियां चलीं और अपराधी मीडिया में खुलेआम इंटरव्यू दे रहे हैं। CM कानून बदल कर अपराधियों को जेल से छुड़वा रहे है। CM के दबाव में ही पुलिस कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखती ताकि दुर्दांत अपराधी जेल से छूट जाएं। यह अगर किसी और सरकार में हुआ होता तो मीडिया में जंगलराज की डिबेट चल रही होती। सीएम को सामने आकर बयान देना चाहिए कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। #Crime #Bihar

Tejashwi Yadav

46,034 次观看 • 1 年前

फिर विपक्ष की क्या ज़िम्मेदारी है? कि वो सरकार की ढोलक और मंजीरा पकड़े और बजाते रहे? लोकतंत्र का मतलब क्या है? लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ जनता की आवाज़ मानी जाती है। आज अगर जनता लाइन में लग रही है, बेहोश हो रही है, फिर बीजेपी के कोई नेता आ जाएंगे और कह देंगे कि देशभक्त हैं कतार में, लगी है भारी भीड़ — यह नोटबंदी की लाइन पर कहा गया था। फिर ऑक्सीजन सिलेंडर की लाइन लगी। अब एलपीजी गैस सिलेंडर की लाइन लगी है। जब लाइनें लग रही हैं, लोग बेहोश हो रहे हैं, हफ्तों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, तो विपक्ष क्या करेगा? सवाल नहीं पूछेगा क्या? क्या यह नहीं पूछेगा कि हिंदुस्तान की आम जनता को यह सब क्यों देखना पड़ रहा है, जब आप विश्वगुरु बन रहे हैं? जब बीजेपी कहती है कि देश आज प्रगति कर रहा है आप दाम भी बढ़ा रहे हैं, जनता को कतारों में भी लगा रहे हैं, और विपक्ष सवाल भी न करे? कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता Dolly Sharma

M G

14,743 次观看 • 6 个月前