Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

पंजाब के होशियारपुर जिले में RSS के ख़िलाफ़ आंदोलन चल रहा है. वहाँ BBMB की प्रॉपर्टी पर बने डीएवी स्कूल पर स्थानीय लोग आरएसएस द्वारा क़ब्ज़ा करने के आरोप लगा रहे हैं और पिछले दस दिनों से धरना दे रहे हैं.

93,117 görüntüleme • 9 ay önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था बदहाली और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबती जा रही है। शिक्षा मंत्री की कुर्सी पर RSS के एजेंट बनकर काम कर रहे मदन दिलावर ने शिक्षा व्यवस्था का भट्टा बैठा दिया। केवल राजनीतिक द्वेषता, अनर्गल बयानबाजी और मनमाने फैसले ले रहे हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए विभाग द्वारा करीब 400 निजी कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए। आखिर क्यों... सिर्फ नकल कराने के लिए। अपने करीबी को पाठ्यपुस्तक मंडल का सदस्य बनाकर उसी के कॉलेज में परीक्षा करवाते हैं और नकल करते पकड़े जाने पर कार्रवाई करने वाले को ही धमकाते हैं... आखिर ये क्या चल रहा है? PGDCA जैसे कोर्सों के प्रमाणपत्रों के नाम पर गारंटी और वसूली की जा रही है, मनमाना तबादलों उद्योग चल रहा है, और परिवेदनाओं के नाम पर भी पैसे उगाहे जा रहे हैं। दूसरी तरफ 3,000 से अधिक स्कूल बंद पड़ी हैं। आए दिन शिक्षकों के प्रताड़ित किया जाता है, बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायतें सामने आ रही हैं, स्कूलों में प्रवेश पर काले कानून निकाले जा रहे हैं... सवा लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं...लेकिन इन गंभीर मुद्दों पर सरकार की कोई प्राथमिकता है ही नहीं।

Govind Singh Dotasra

11,208 görüntüleme • 1 ay önce

पंजाब में चुनाव से पहले, 3 महीने में नशा खत्म करने का वादा करने वाले केजरीवाल के राज में आज पंजाब में नशा कई गुना बढ़ गया है, जिससे युवा और परिवार बर्बाद हो रहे हैं युवाओं को इस गर्त से निकालने के लिए हमने पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में संगरूर से 'नशा विरोधी यात्रा' शुरू की है पिछले पांच सालों से दिल्ली के AAP नेताओं के द्वारा पंजाब को तैमूरलंग की तरह लुटा जा रहा है पंजाब सरकार को दिल्ली से 'रिमोट कंट्रोल' के जरिए चलाया जा रहा है; हर मंत्री के ऊपर दिल्ली का एक व्यक्ति बिठाया गया है। पंजाब के हर विभाग में घोटाले हो रहे हैं और अपराध चरम पर है, इस अभिशाप से पंजाब को मुक्त करने का प्रण हमने लिया है #नशा_विरोधी_यात्रा

Kapil Mishra

61,340 görüntüleme • 6 gün önce

मैं बार-बार कह रहा हूं कि BJP-RSS के लोग बेईमान हैं, दोहरे चरित्र के लोग हैं। सरकार चाहे भाजपा की हो लेकिन पर्दे के पीछे RSS का एजेंडा चल रहा है। भाजपा सरकार के भीतर RSS की नीतियां, स्कूलों में RSS की विचारधारा और विश्वविद्यालयों में RSS के एजेंडें.. आखिर देश और हमारी शिक्षा व्यवस्था को किस दिशा में ले जाया जा रहा है? ये लोग RSS के नेताओं के बारे में सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उनकी झूठी विशेषताएं बता रहे हैं। जब महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस देश की आजादी की लड़ाई लड़ रही थी, तब आपका योगदान क्या था? क्या विशेषताएं थी? अंग्रेजों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबिरी करना, अंग्रेजों से मिलकर आज़ादी का विरोध करना। क्या RSS की यही उपलब्धि पढ़ाना चाहती है भाजपा सरकार? यूनिवर्सिटी में अधिकांश वीसी आरएसएस के लोग बैठे हैं, जो कभी शस्त्र पूजन कराते हैं, कभी संघ का झंड़ा लगाकर प्रार्थना करते हैं। ये लोग बच्चों में नफरत के बीज बो रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है।

Govind Singh Dotasra

53,476 görüntüleme • 1 ay önce