正在加载视频...

视频加载失败

बड़ी खबर- गोरखपुर में हाता पहुँचे शंकराचार्य। गोरखपुर में हाता बनाम मठ के मायने क्या हैं, ये बच्चे-बच्चे को पता है!! योगी आदित्यनाथ का हाता से नाता क्या है? और प्रयागराज में ब्राह्मण बटुकों की चोटी खींच खींचकर मारने के पीछे की जड़ क्या है? ये सच इतिहास के...

33,728 次观看 • 4 个月前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

बड़ी ख़बर- राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने आशुतोष पांडेय उर्फ आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ खोला मोर्चा। एक ही बयान में उनका पूरा इतिहास बता डाला। आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य पर मारपीट करने से लेकर बच्चों के यौन शोषण सरीखे ऐसे आरोप जड़ दिए हैं जो आज तक कभी सुने भी नहीं गए थे। मगर आशुतोष पांडेय उर्फ ब्रह्मचारी की अपनी कहानी क्या है? गोंडा से लेकर शामली तक आशुतोष पांडेय का अपना इतिहास क्या है? उनके बारे में कानून की एफआईआरों में क्या लिखा है? अखबारों में कौन कौन से अपराध का ब्योरा छपा है? ऐसे घृणित और घिनौने अपराध? अध्यात्म की आड़ में सनातन का श्राद्ध? श्रीकांत त्यागी ने आशुतोष पांडेय की ऐसी क्रिमिनल हिस्ट्रीशीट खोलने का दावा किया है, जो अपने आप में तूफान है! सनातन के नाम पर मारीचों के जमघट को ये किसका अभयदान है?

abhishek upadhyay

224,145 次观看 • 6 个月前

बहुत बड़ी ख़बर- जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने शंकराचार्य पर कुत्सित आरोप लगाने वाले आशुतोष हिस्ट्रीशीटर की बखिया उधेड़ी। यहां तक कह दिया कि मुझे इससे डर लग रहा है। इसका आपराधिक इतिहास है। इसे जानकर वे बेहद कंपित हैं। प्रशासन इसकी सघन जांच कर कार्यवाही करे। उन्होंने यहां तक कहा कि मेरी पीठ और मेरे उत्तराधिकारी को इससे खतरा है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि कहीं यही उनके खिलाफ षड्यंत्र तो नहीं कर रहा। बड़ी बात ये आशुतोष हिस्ट्रीशीटर खुद को जगद्गुरू रामभद्राचार्य का शिष्य बताता है। इसने शंकराचार्य के खिलाफ कुत्सित आरोप लगाते समय भी खुद का यही परिचय दिया था कि ये रामभद्राचार्य का शिष्य है। अब वहां भी इसकी कुंडली खुल गई है। पर सवाल ये है कि इस सबके बावजूद योगी सरकार क्यों कोई एक्शन नहीं ले रही। क्या इसलिए कि ये आदमी योगी आदित्यनाथ की शंकराचार्य के विरूद्ध जारी लड़ाई में catalyst यानि उत्प्रेरक बना हुआ है? क्या इस दौर में ये इस प्रदेश का ये अलिखित कानून हो गया है कि जो योगी आदित्यनाथ की जयजयकार करेगा, जो उनके विरोधी खेमे पर वार करेगा, उसे अभयदान के स्वर्ण सिंहासन पर बिठाया जाएगा? ये हिस्ट्रीशीटर इसी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर साज़िश के गंभीर आरोप लगा चुका है। वो भी बिना किसी प्रमाण के!! इसके बावजूद भी योगी आदित्यनाथ की सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही। आखिर क्यों? क्या ब्रजेश पाठक भी उसी विरोधी खेमे का हिस्सा हैं, जिन पर वार करने वाले को सत्ता संरक्षण का हीरक छत्र प्रदान किया जाता है। ये इस प्रदेश में हो क्या रहा है? यहां लोकतंत्र चल रहा है कि व्यक्ति विशेष की जयजयकार का राजतंत्र? ये तो शंकराचार्य की शिव शक्ति का चमत्कार है कि वे इन तमाम बाधाओं और षडयंत्रों के बीच भी अपराजेय हैं। उनके सत्संकल्प की शक्ति तमाम षड्यंत्रों के गले का फ्रांस की क्रांति में प्रयोग किए जाने वाला गिलोटीन सरीखा फांसी यंत्र बन चुकी है, जो एक झटके में साज़िशों की गर्दन को धड़ से अलग कर देती है!!

abhishek upadhyay

11,876 次观看 • 2 个月前

बहुत बड़ी ख़बर- ऐलान ए जंग!! यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 101 ब्राह्राण बटुकों को सम्मानित किया। अपने आवास पर बुलाकर तिलक किया और सम्मानित किया। इससे पहले ब्रजेश पाठक ब्राह्राण बटुकों की चोटी खींचने को महापाप करार दे चुके हैं। योगी आदित्यनाथ को स्वप्न में भी उम्मीद नहीं होगी कि एक रोज़ ऐसा हाहाकारी स्वप्न देखना पड़ेगा। ब्रजेश पाठक का ये कदम अपनी ही सरकार के ब्राह्मण विरोधी रवैए की उसी तरह से छिलाई है, जैसे एक हाथ से पकड़कर दूसरे हाथ से संतरे को छील दिया जाता है! योगी आदित्यनाथ कह चुके हैं कि उन्हें सत्ता का मोह नहीं है और वे मठ चले जाएंगे। इस तस्वीर के बाद अगर उनके भीतर एक प्रतिशत भी आत्मसम्मान शेष है तो उन्हें मठ चले जाना चाहिए। ब्राह्मण विरोध और बटुक ब्राह्मणों की चोटी खींचकर मिले संतोष वाली राजनीति पर, इतना करारा वार तो गैर भी नहीं कर सकते हैं जितना अपनों ने कर दिया है। इसके बाद भी आप कुर्सी से चिपके हुए हैं? इतिहास दंग है!! सत्ता के चिपके रहने के मोह का ये कैसा प्रसंग है?

abhishek upadhyay

26,469 次观看 • 6 个月前

'चूंकि हमारे योगी जी भी ठाकुर हैं...." कानपुर की आस्था सिंह ने अब वो बोल दिया है, जो इस दौर का सबसे तीखा सच है। मैं फिर कहता हूं कि आस्था सिंह को इस मामले में दोष देने की कोई ज़रूरत नहीं है। दरअसल योगी आदित्यनाथ का ठाकुर होना और यूपी में ठाकुरवाद का होना, ये दोनो ही इस दौर का कुछ वैसा ही चौंकाने वाला सत्य हैै, जैसे चप्पल में एनकाउंटर करने के बाद उसके नायक पर अवार्ड की बारिश का हो जाना! जैसे 'गलतफहमी' में की गई भयावह भ्रष्टाचार की किसी एफआईआर का निरस्त हो जाना! जैसे कोडीन की आलीशान कोठियों के आगे बुलडोजरों के दोनो हाथों का प्रार्थना की शक्ल मे जुड़ जाना!! योगी आदित्यनाथ इस प्रदेश के पहले ठाकुर मुख्यमंत्री नहीं हैं। उनके पहले राजनाथ सिंह भी हुए हैं, वीर बहादुर सिंह भी, वीपी सिंह भी और त्रिभुवन नारायण सिंह भी। मगर किसी के भी दौर में ठाकुरवाद के आरोपों का घर-घर बंट चुका ऐसा 5 किलो राशन नहीं दिखा, जितना इस दौर में है। इसकी वजह योगी आदित्यनाथ की राजनीति के मूल में है उनकी गोरखपुर की पूरी राजनीति ही हाता बनाम मठ या फिर ब्राह्राण बनाम ठाकुर के दो ध्रुवों के इर्द-गिर्द सिमटी रही। कायदे से मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें इस छाया से बाहर आना चाहिए। मगर आरोप लगा कि योगी आदित्यनाथ ने इस छाया से बाहर आने की कोशिश के बजाए, इसी छाया को अंगवस्त्र की तरह धारण कर अपनी राजनीति की इकलौती शिनाख्त बना लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यही शिनाख्त कब बुलडोजर की शक्ल लेकर गोरखपुर में ब्राह्राण पहचान की मूर्ति के चबूतरे पर गरजने लगी, किसी को पता ही नहीं चला!! आस्था सिंह का ये बयान उत्तर प्रदेश के गांव गांव की चौपाल बन चुकी इसी सोच की प्रतिकृति है। योगी आदित्यनाथ इस प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में ठाकुरों के सबसे बड़े नेता बन चुके हैं। ये उनकी राजनीति का सबसे ऊंचा शिखर है। और यही भाजपा की हिंदुत्व की राजनीति का सबसे बड़ा पतन है!! Narendra Modi PMO India Amit Shah Yogi Adityanath RSS Pankaj Chaudhary BJP BJP Uttar Pradesh

abhishek upadhyay

60,904 次观看 • 6 个月前

विस्फोटक— "साला पंडित पागल हो गया है। इस साले को रात भर अपने आवास में बंधक बनाकर रखो। इस साले को जाने मत देना।" UGC और ब्राह्राण बटुकों की चोटी खींचे जाने के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के लिए ये किसने कहा? लखनऊ से ये किसका फोन था? बरेली के डीएम अविनाश सिंह के फोन पर लखनऊ से कौन बात कर रहा था? बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का सनसनीख़ेज आरोप। उन्हें डीएम अविनाश सिंह के आवास पर बंधक बनाया गया। बंधक बनाने के दौरान डीएम अविनाश सिंह के मोबाइल पर लखनऊ से किसी का फोन आया। उन्होंने इस दौरान की बातचीत को सुना, जिसमें लखनऊ से फोन करने वाला कह रहा था- "साला पंडित पागल हो गया है। इस साले को रात भर अपने आवास में बंधक बनाकर रखो। इस साले को जाने मत देना।" उत्तर प्रदेश में ये क्या हो रहा है? ब्राह्राण बटुक की चोटी खींच खींचकर मारने वाली पुलिस पर अब तक कोई एक्शन नहीं!! और विरोध में इस्तीफा देने वाले अधिकारी को ‘पंडित’ के नाम से अपशब्द और धमकी। क्या ब्राह्राण विरोध का नशा सिर पर चढ़कर नाच रहा है? सत्ता की खिड़की से एक ‘हाता’ झांक रहा है? Narendra Modi PMO India Amit Shah RSS Yogi Adityanath Pankaj Chaudhary

abhishek upadhyay

100,480 次观看 • 7 个月前

शंकराचार्य के ब्राह्मण बटुक निकल पड़े हैं। धर्मयुद्ध की यात्रा पर। उनकी शिखाएं खींचकर मारने वाली सत्ता की कायरता का दिग्विजयी निनाद करने। ये ब्राह्राण बटुक जल जीवन मिशन की फूटी टंकियों की तरह न कभी सड़क पर फूट फूटकर रोए, और न कभी संसद में रोएंगे! इनके पास ज्ञान की शक्ति है, मंत्र का ओज है, वाक चातुर्य का प्रयोग है, असीम सत्य का संयोग है, धर्म के साध्य हेतु साधनों का अनंत उपयोग है। काशी से लेकर लखनऊ तक इन ब्राह्राण बटुकों की वेदमयी स्वर लहरियां जितनी बार गूजेंगी, सत्ता के कलुषित कानों के पर्दों में उतनी ही ज़ोर की वेदना होगी। यही इन ब्राह्राण बटुकों का चोटी खींच खींचकर मारने वाली आततायी व्यवस्था के साथ सबसे बड़ा प्रतिकार है! चाणक्य के बटुक का घनानंद के साम्राज्य पर निर्णायक प्रहार है!!

abhishek upadhyay

16,718 次观看 • 6 个月前

बड़ी ख़बर 🔥 लॉरेंस बिश्नोई के अड्डों पर FBI ने पूरी दुनिया में छापेमारी की है। लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका की पुलिस भारत भेज चुकी है, लेकिन अब अमेरिका लॉरेंस को भारत से अपनी कस्टडी में चाहती है। लॉरेंस को भारत में अभी तक कोई सजा नहीं मिली है, सारे मुक़दमे रेंग रहे हैं। लॉरेंस पर विदेशों में हत्या करवाने के आरोप हैं। लॉरेंस पर जेल में मोबाइल का प्रयोग करके सिंडिकेट चलाने के सबूत हैं। क्या भारत सरकार की शरण में है लॉरेंस बिश्नोई? गोल्डी बराड़ पर भी अमेरिका ने शिकंजा कस दिया है। लॉरेंस और गोल्डी के गुर्गों की ताबड़तोड़ गिरफ़्तारी अमेरिका और कनाडा ने की है। #LawrenceBishnoi #InternationalCrime

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

24,999 次观看 • 1 个月前

“मैंने उन मौलवियों से कहा- हम हिंदुओं को तुम सिखाओगे, कि गोमाता की पूजा कैसे करनी है?” योगी आदित्यनाथ का आज का हिंदू मुस्लिम डोज़!! इस बीच— यूपी में सड़क धंस रही है! पानी की टंकी फट-फटकर गिर रही है! गोरखपुर में तलवार से काट कर सरेआम हत्या है! पेपर लीक का योद्धा जंग जीत चुका निहत्था है! प्राइमरी टीचर की vacancy 2018 से नहीं आई है! बदहाल हुई शिक्षा की असंभव भरपाई है! हिंदुत्व के ठेकेदारों ने राम के मंदिर को भी नहीं छोड़ा है! जातिवाद के फेवीकोल ने प्रदेश का कोना कोना जोड़ा है! चुनाव में क्या होगा? ये सोचकर ही सूखे प्राण हैं! बाबा जी का इकलौता अस्त्र हिंदू और मुस्लिम का बाण है!!

abhishek upadhyay

37,157 次观看 • 21 天前