Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

बड़ी ख़बर- राम मंदिर से रिपोर्ट बेहद खास! इस्तीफ़े के बावजूद ‘चंपत इज़ द बॉस’? TOP SECRET

11,329 görüntüleme • 1 ay önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

Super Exclusive-- राम मंदिर पर सबसे विस्फोटक खुलासा। पहली बार नृपेंद्र मिश्रा की अगुवाई वाली राम मंदिर Construction committee पर सवाल। 27 जुलाई को राम मंदिर के लेखा प्रभारी रहे महिपाल सिंह की SIT को दी गई 'विस्फोटक' गवाही। पहली बार सामने आई। "800 करोड़ का राम मंदिर, 2200 करोड़ में बना, और वो भी 'दोषपूर्ण' बना!! राम मंदिर के पैसे से, VHP का घर बना!!" 26 जुलाई को SIT ने महिपाल सिंह से ईमेल के माध्यम से मांगी थी जानकारी। 27 जुलाई को महिपाल सिंह ने SIT को दी जानकारी। महिपाल ने SIT को बताया- "जगन्नाथ मंदिर, लवकुश मंदिर और रंगमहल में राम मंदिर के लिए फ्री में मिल रहा था कार्यालय, फिर भी चंपत राय ने लाखों खर्च किए। चंपत राय के आवास पर बिना रसीद दिए ही, राम मंदिर के लिए चंदा लिया जाता रहा। उस राशि की चोरी हुई, पर कोई एक्शन नहीं हुआ। राम मंदिर ट्रस्ट के पैसों से विश्व हिंदू परिषद की कालोनी में निर्माण किए गए। राम मंदिर ट्रस्ट के पैसों से विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम किए गए। विश्व हिंदू परिषद की कालोनी में रहने वाले लोगों को राम मंदिर के पैसों से मानदेय का भुगतान किया गया। निशुल्क मिल रहे पत्थरों की जगह घटिया क्वालिटी के पत्थर बहुत अधिक कीमत पर लिए गए। राम लला के झूले के लिए 150 किलो चांदी आई, मगर झूला सिर्फ 85 किलो में बनाया गया। चंपत राय ने अनेक विवादास्पद संपत्तियां खरीदी, जिनका कब्जा ही नहीं मिला। ट्रस्ट को करोड़ों का नुकसान हुआ। राम मंदिर निर्माण का एस्टीमेट 800 करोड़ का था, 2200 करोड़ से ज्यादा का खर्च हुआ। राम मंदिर का निर्माण वास्तु के विपरीत हुआ। राम मंदिर के लिए आया मुकुट गायब हुआ। मुकट गायब करने वालों को चंपत राय ने क्षमा किया। कोई पुलिस कार्यवाही नहीं की।" महिपाल सिंह ने यह भी लिखा- "मेरी दी गई जानकारी पूरी तरह 100 परसेंट सत्य है।" पूरी खबर TOP SECRET

abhishek upadhyay

256,886 görüntüleme • 21 gün önce

बड़ी खबर- राम मंदिर का हाल देखिए। सारे के सारे किरदार उसी तरह पॉवर में बने हुए हैं। इस वीडियो में चंपत राय को देखिए। गले तक घिर आए आरोपों के बावजूद शेषावतार मंदिर के धर्म ध्वजा आरोहण समारोह की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर घूम रहे हैं। यही हाल अनिल मिश्रा का है। वे भी उसी मंदिर के अधिष्ठाता बने हुए हैं जहां हुई भयावह अनियमितताओं के आरोपों के वे केंद्र में हैं। गोपाल राव भी अपने ऊपर लगे बेहद गंभीर आरोपों से पूरी तरह निश्चिंत होकर मंदिर की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। जिस राम ने पिता के वचनों के सम्मान की खातिर 14 वर्ष का वनवास धारण किया था, उसकी विरासत के स्वघोषित उत्तराधिकारी आरोपों के भयावह जंगल में अधिकारों का चंदन लेकर एक दूसरे का राजतिलक कर रहे हैं। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा है। राम की मूर्ति मंदिर में हैं और राम फिर से वनवास में!!

abhishek upadhyay

57,596 görüntüleme • 2 ay önce

बड़ी ख़बर- ये अनिल मिश्रा हैं। राम मंदिर के वही पूर्व ट्रस्टी जिन पर चढ़ावे चोरी से लेकर राम मंदिर के निर्माण तक भ्रष्टाचार, रिश्वत और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। सूर्यवंशियों के बीच पहुंचे हैं। उन्हें रामकोट परिक्रमा का आमंत्रण देने। इस परिक्रमा के संयोजक भी मिश्रा जी ही हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद पहली बार भाषण देते नज़र आए हैं। बड़ी बात ये कि राम मंदिर में हुए इतने बड़े महापाप का ज़रा भी पछतावा नहीं है। उल्टे चढ़ावा चोरी को योगी और मोदी के खिलाफ साजिश करार दे रहे हैं। न इनके खिलाफ कोई एफआईआर हुई, न रसूख कम हुआ, और न ही राम के नाम की PWD का नया कांट्रैक्ट लेने से किसी ने मना किया।! वही जलवा, वही रौला, मिश्रा जी ज़िंदाबाद हैं! राम का धन लुट गया पर मिश्रा जी आबाद हैं!!

abhishek upadhyay

29,280 görüntüleme • 9 gün önce

Super Exclusive- राम मंदिर SIT के चीफ पर खुद '420' की एफआईआर! जांच कैसे निष्पक्ष होगी सरकार? राम मंदिर SIT के चीफ और लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत पर खुद दर्ज है चीटिंग और फोर्जरी की एफआईआर! मेरठ CJM कोर्ट ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट निरस्त कर CO स्तर के अधिकारी को उनकी जांच के लिए कहा है। जांच मेरठ क्राइम ब्रांच के CO के पास। फ्रॉड, फोर्जरी, कमीशन खोरी और फ्लूड लगाकर सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ के गंभीर आरोप। जो खुद फ्रॉड और फोर्जरी की जांच के दायरे में, वो कर रहा है राम मंदिर में हुए गबन, फ्रॉड और फोर्जरी की जांच!!! फिर राम मंदिर की जांच निष्पक्ष कैसे होगी? जैसा सरकार कहेगी, एकदम वैसे होगी। पूरी ख़बर TOP SECRET

abhishek upadhyay

126,265 görüntüleme • 1 ay önce