Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

मां राणी भटियाणी सा मंदिर #जसोल #जन_आशीर्वाद_यात्रा

36,072 views • 2 years ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे पूर्व सांसद 61 वर्षीय मानवेंद्र सिंह जसोल द्वारा दूसरी शादी करने की खबरें सामने आने के बाद परिवार ने उनसे नाता तोड़ लिया है। परिवार (मां शीतल कंवर, भाई भूपेंद्र सिंह, और पुत्र हमीर सिंह) ने इस रिश्ते को व्यक्तिगत फैसला बताते हुए अस्वीकार कर दिया है और उनके इस दूसरे विवाह को मान्यता देने से मना किया है। हालही में मानवेन्द्र सिंह जसोल के पुत्र का विवाह समारोह था। उस विवाह में भी वे अपनी दूसरी पत्नी को लेकर पहुंचे थे। लेकिन परिवार ने विरोध किया और जैसे - तैसे बात टल गई। होली के दिन इस कहानी में ऐसा कुछ घटा कि अब जसोल परिवार को खुद आगे आकर मानवेन्द्र सिंह जसोल से अलगाव का रास्ता अख्तियार करना पडा। मानवेन्द्र सिंह जसोल होली के दिन शराब के नशे में उसी लड़की को जोधपुर स्थित अपने घर लेकर पहुंचे थे। बच्चों को यह बात मालूम हुई तो उन्होंने विरोध किया और स्वर्गीय जसवंत सिंह जसोल की पत्नी को फोन करके बुलाया। जब परिवार इकट्ठा हुआ तो मानवेन्द्र सिंह जसोल की अपनी मां और भाई से हॉट टॉक हो गई। लेकिन परिवार ने उस लड़की को घर से बाहर निकाल दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर वह लडकी जोधपुर के महामंदिर थाना में स्वर्गीय जसवंत सिंह जसोल की 90 वर्षीय पत्नी, मानवेन्द्र सिंह जसोल के भाई और पुत्र हमीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पहुंचती है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लेने से मना कर दिया। इस बात की शिकायत मानवेन्द्र सिंह जसोल मुख्य सचिव वी श्रीनिवास से करते हैं। वी श्रीनिवास जोधपुर कमिश्नर से जानकारी लेते हैं तो कमिश्नर ने सब बात मुख्य सचिव को बता दी। उसके बाद वी श्रीनिवास जसवंत सिंह जसोल की पत्नी से बात करते हैं और वापस मानवेन्द्र सिंह जसोल को बोलते हैं कि जब तक जसवंत सिंह जसोल की पत्नी कुछ नहीं कहेंगी तब तक इस मामले में वे कोई एक्शन नहीं लेंगे और यह मामला पुलिसिया कार्यवाही से बचा रहता है। अगले दिन स्वर्गीय जसोल साहब की पत्नी भाजपा की लीडरशिप को फोन करके क्लियर करती हैं कि वे मानवेन्द्र सिंह जसोल से अलगाव का रास्ता अख्तियार कर रही हैं क्योंकि उन्होंने मालानी सहित जसोल परिवार की परंपराओं को तारतार किया है। संभव है प्रदेश और देश के बड़े नेताओं को उन्होंने फोन किया हो। इस कहानी में एक बात यह भी है कि मानवेन्द्र सिंह जसोल स्वर्गीय चित्रा सिंह की मौत के बाद क्लेम में मिले कोई दो - ढाई करोड़ रुपए उस लड़की पर खर्च कर चुके हैं जिसे उनका परिवार स्वीकार नहीं कर रहा है। अब इतना सबकुछ हुआ तो जसोल परिवार ने स्वर्गीय जसवंत सिंह जसोल की पत्नी के नेतृत्व में आखिर यह फ़ैसला लेकर अपना पक्ष साफ कर दिया है। स्वर्गीय जसोल साहब की 90 वर्षीय पत्नी का पक्ष यह है कि उनके जिंदा रहते जसोल परिवार में ऐसा कुछ भी नहीं होगा जो सामाजिक मर्यादाओं और मालानी की परंपराओं के खिलाफ है। प्रतिष्ठित परिवारों में पहले भी ऐसे मामले आए हैं लेकिन यहां एक 90 वर्षीय विधवा क्षत्राणी ने परंपराओं को महफूज रखने के लिए जो हिम्मत दिखाई है वह वंदनीय है। अब समाज तय करे कि वह मानवेन्द्र सिंह जसोल के साथ है या फिर उस क्षत्राणी के साथ है जो उम्र के इस पड़ाव में अपने पति, परिवार और समाज की परंपराओं को बचाने के लिए लड़ रही है। मैं स्वर्गीय जसोल साहब की पत्नी को प्रणाम करता हूं!

Jeetu Besla

160,107 views • 5 months ago