Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

मित्र वही है जो हमारे जीवन को, उन्नति की ओर लेकर जाए...

17,327 Aufrufe • vor 9 Monaten •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

शाश्वत मित्रता वृक्ष मित्र मित्रता केवल साथ चलने का नाम नहीं है। यह विश्वास, समर्पण और निस्वार्थ प्रेम की वह अनुभूति है, जो जीवन को अर्थ देती है। हमारी संस्कृति ने श्रीकृष्ण–सुदामा की मित्रता और प्रभु श्रीराम–हनुमान के समर्पण के माध्यम से सिखाया है कि सच्चा मित्र वही है, जो बिना किसी स्वार्थ के हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस धरती पर हमारा सबसे सच्चा और सबसे निस्वार्थ मित्र कौन है? वह है—वृक्ष। वृक्ष कभी कुछ माँगता नहीं, बस देता ही देता है। प्राणवायु देता है, छाया देता है, फल-फूल देता है, वर्षा का आधार बनता है, धरती को जीवन देता है और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारता है। वह स्वयं धूप सहता है, ताकि हमें शीतलता मिल सके। वह स्वयं मौन रहता है, लेकिन पूरी सृष्टि के जीवन का गीत गाता है। ऐसे मित्र का साथ केवल एक दिन का नहीं, जीवनभर का होता है। इसलिए आइए, वृक्ष लगायें मित्र बने वृक्ष मित्र बने अपने जन्मदिन पर, अपने बच्चों के जन्मदिन पर, विवाह वर्षगाँठ पर, या जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर एक वृक्ष अवश्य लगाएँ और उसे केवल पौधा नहीं, अपना “वृक्ष मित्र” मानकर उसका पालन-पोषण करें। जब वह वृक्ष बड़ा होगा, तो वह केवल आपको ही नहीं, अनगिनत लोगों को जीवन देगा। वही मित्र आपके बच्चों को छाया देगा, स्वच्छ हवा देगा और इस धरती को हरा-भरा बनाए रखेगा। आइए, आज हजारों नहीं, लाखों “वृक्ष मित्र” बनाएँ। मित्रता को केवल शब्दों तक सीमित न रखें, उसे धरती पर हरियाली के रूप में जीवंत करें।

Shivraj Singh Chouhan

14,576 Aufrufe • vor 2 Monaten