正在加载视频...

视频加载失败

महावीर जयंती पर Back To Basic का दर्शन

22,606 次观看 • 1 年前 •via X (Twitter)

1 条评论

रामधनी सिंह 的头像
रामधनी सिंह1 年前

पूज्य गुरुदेव भगवान जी के श्री चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम 🙏

相关视频

महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महावीर जी का जीवन- दर्शन सभी के लिए प्रेरणादायी है। दिगम्बर अहिंसा के संदेश-वाहक भगवान महावीर जी की प्रासंगिकता यही है कि 'महावीर' होने से पहले आपको 'वीर' होना पड़ता है। जय महावीर, जय महावीर जय महावीर, जय महावीर जो पर-पीड़ा मन में धारे, वह नयन नीर हो जाएगा जो नैनों की भाषा समझा, अनकही पीर हो जाएगा जो जीवन के व्यामोह मोह को , तज कर दृग गंगाजल से तन-मन को तीर्थ बना लेगा, वो महावीर हो जाएगा सम्पूर्ण धरा में फ़ैलाएं, उनके उपदेशों का समीर जय महावीर, जय महावीर जय महावीर, जय महावीर वे महावीर, जिनके द्वारे सब चारण बन कर जाते हैं वे महावीर जिनके चरणों में, इन्द्र स्वयं झुक जाते हैं वे महावीर, यशगाथा जिनकी सूर्य-रश्मियां गाती हैं स्वयं दिशाएं ही आकर, जिनको अम्बर पहनाती हैं सीधा सच्चा जीवन-दर्शन नहीं लेश-मात्र भी गुरू गम्भीर जय महावीर, जय महावीर जय महावीर, जय महावीर

Dr Kumar Vishvas

22,025 次观看 • 1 年前

संसार को अहिंसा, दया, क्षमा, करुणा और परोपकार का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती पर वंदन तथा देशवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ। हजारों वर्ष पूर्व भगवान महावीर द्वारा दिए गए सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने मानवता को सिखाया कि सच्ची शक्ति किसी को कष्ट देने में नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति प्रेम, दया और संवेदनशीलता रखने में है। त्याग, तप और आत्मसंयम का पर्याय भगवान महावीर का जीवन हमें सिखाता है कि शांति और अहिंसा ही वह मार्ग है, जो विश्व को स्थायी सुख और संतुलन दे सकता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें तथा एक करुणामय, अहिंसक और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।

Om Birla

10,935 次观看 • 6 个月前