Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

ये वीडियो दिखाता है कि क्यों हर राज्य के लिए जरूरी है 'राइट टू हेल्थ'- RTH

548,455 views • 3 years ago •via X (Twitter)

10 Comments

NSUI Rajasthan's profile picture
NSUI Rajasthan3 years ago

#राइट_टू_हेल्थ_संजीवनी_है राजस्थान की जनता के लिए यह बिल रामबाण साबित होगा। प्रदेशभर के सभी डॉक्टर्स को इस बिल का स्वागत करना चाहिए।

⭐⭐ NIKET KUMAR YADAV ⭐⭐'s profile picture
⭐⭐ NIKET KUMAR YADAV ⭐⭐3 years ago

CM साहब दबाव में आकर "राइट टू हेल्थ" अधिकार वापस मत ले लेना नहीं तो जनता चुनाव में सूपड़ा साफ कर देगी, चुनाव सिर पर हैं बाकि राजस्थान की समस्त जनता पूर्णतया इस बिल के समर्थन में हैं, जनता जाग चुकी हैं, बस आप पीछे मत हटना। 🙏 #राइट_टू_हेल्थ_संजीवनी_है

Surendra Maan's profile picture
Surendra Maan3 years ago

Toh mharaj govt medical college m rajmes society kyu fees 10lakh per year loot rhi h Aapko sharm nhi aati mbbs students se 10 lakh per fees lene m... kisi aur state m to nhi h iti fees😡😡 #NoToRTH Garib students knha se laye 10 lakh rupey btao @Surendra1sushma @DainikBhaskar

Dr. Sudhir Vyas's profile picture
Dr. Sudhir Vyas3 years ago

इस वीडियों में अस्पतालों को पुनर्भरण के रेट पैकेज , पुनर्भरण के, बकाया के, निरस्त बिलों के आंकडे दिखाना कैसे भूल गये? इमरजेंसी रोगों की व्याख्या कैसे भूल गये ? डॉक्टरों व अस्पतालों के Right To Earn, Right To Alimentation को कैसे भूल गये ?? चिंरजीवी के बाद भी RTH क्यों जरूरी है?

💫RJ💫's profile picture
💫RJ💫3 years ago

अगर डॉक्टर मुख्यमंत्री जी के निवेदन के बाद भी हड़ताल को वापस नहीं लेते हैं तो इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए🙏

khushwant singh's profile picture
khushwant singh3 years ago

मुख्यमंत्री महोदय श्रीअशोक जी गहलोत साहब अजारी गाँव की कनीका पुत्री जितेन्द्र कुमार की बच्ची का पैर खराब हो गया है और इसका चिरंजीव बीमा भी बना हुआ है आप इस बच्ची उपचार करवाने में सहयोग करे ग्राम पंचायत अजार तहसील पिण्डवाडा सिरोही की आठ वर्ष की बच्ची को मौत से बचाने मे सहयोग करे

Dr.Raj Shekhar Yadav's profile picture
Dr.Raj Shekhar Yadav3 years ago

ये वीडियो बताता है कि हमारा सरकारी स्वास्थ्य तंत्र कितना अक्षम है,देशवासियों को यदि सरकारी अस्पतालों में अच्छी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ मिलें तो निजी क्षेत्र में जाना ही क्यों पड़े ?

MAN MEENA's profile picture
MAN MEENA3 years ago

सर राजस्थान कि जनता आपके फैसले का स्वागत करती है और आपके शासन कि भी .... #राइट_टू_हेल्थ_संजीवनी_है

💫RJ💫's profile picture
💫RJ💫3 years ago

#राइट_टू_हेल्थ_संजीवनी_है #हम_भैराराम_के_साथ_है #राइट_टू_हेल्थ_संजीवनी_है #हम_भैराराम_के_साथ_है #राइट_टू_हेल्थ_संजीवनी_है #हम_भैराराम_के_साथ_है #राइट_टू_हेल्थ_संजीवनी_है #हम_भैराराम_के_साथ_है #राइट_टू_हेल्थ_संजीवनी_है #हम_भैराराम_के_साथ_है #राइट_टू_हेल्थ_संजीवनी_है

Narendra Kumar's profile picture
Narendra Kumar3 years ago

जब निशुल्क दवा योजना जैसे क्रांतिकारी फैसले के द्वारा डॉक्टरों को बाहर की दवा न लिखने के लिए पाबंद किया था तब फार्मा लॉबी के पेट में मरोड़ उठे थे, आज वही हाल निजी अस्पताल मालिको का है, हेल्थ सुधारो की बात जब भी आएगी @ashokgehlot51 जी का नाम सबसे पहले आएगा। @_lokeshsharma

Related Videos

जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से वार्ता (दिनांक 8 जनवरी 2025) - इक्वेशन खुद बनाते हैं कि भई किस प्रकार से हम कांग्रेस और बीजेपी दोनों मिल के चुनाव लड़ रही है, ये तो उनका (श्री अरविंद केजरीवाल का) अभियान है, तो मैं तो उनके अभियान के हिस्से के रूप में देखता हूं कि उन्होंने जानबूझ कर के ट्वीट किया होगा जिसके की और मैसेज स्ट्रांग जाए कि कांग्रेस बीजेपी मिली हुई है, जबकि ये असंभव है ,केजरीवाल जी जानते होंगे कि असंभव है कांग्रेस और बीजेपी मिल नहीं सकती, ये मेरा मानना है इसलिए मैं उसको उस रूप में लेता हूं, बाकी तो चुनाव तो अभी शुरुआत हुई है, देखते हैं क्या होता है, पर अच्छी मीटिंग हुई और मैं इस मौके पर कहना चाहूंगा केजरीवाल जी को भी कि ये तो राजनीति चलती रहेगी, हमनें जो यह स्कीम बनाई है 25 लाख का बीमा,वो यूनिवर्सल है। भारत सरकार को भी चाहिए वक्त आ गया है कि आप 70 वर्ष के उम्र के प्लस लोगों को देंगे फ्री इलाज, आपको राजस्थान की स्कीम जो है चिरंजीवी योजना है, हमारे यहां मुख्यमंत्री के नाम से योजना है, किस प्रकार से निरोगी राजस्थान रहे, फ्री मेडिसिन्स है, 25 लाख का बीमा है, राइट टू हेल्थ का एक्ट बनाया हमने सोच समझ के, इस पर अध्ययन करवाना चाहिए भारत सरकार को जिससे कि पूरे देश के अंदर राजस्थान की तरह ही आम लोगों को लाभ मिले क्योंकि ये एक प्रकार से आउट ऑफ पॉकेट एक्सपेंडिचर होता है, और जगह तो आप तय करते हो मुझे कितना पैसा खर्च करना है, बीमारी ऐसी चीज है किसके घर में आ जाए बीमारी, कौन सी बीमारी आए, किसी को मालूम नहीं रहता है, किसी को मालूम नहीं रहता है कि मेरे घर में किस व्यक्ति को क्या बीमारी हो गई परिवार के सदस्य को इसलिए बहुत जरूरी है कि इसमें सरकार आगे आए। टाइम आ गया है कि खर्चा इसमें बहुत ज्यादा लगता है लोगों का, बहुत महंगा इलाज होता है, और अभी जो देश भर में जो आयुष्मान भारत चल रहा है न, ये आम लोगों को जानकारी नहीं है कि सबके लिए नहीं है राजस्थान की तरह, ये सिर्फ मैक्सिमम 40% जनता के लिए है। जो डॉ. मनमोहन सिंह जी के वक्त में सर्वे हुआ था सोशियो इकोनॉमिक कास्ट सेंसस उनके लिए खाली है। सबके लिए नहीं है। राजस्थान एकमात्र देश में राज्य है जहां सभी पब्लिक के लिए, सभी हाउसहोल्ड के लिए, 1 करोड़ 4 लाख हाउसहोल्ड के लिए सबको यह सुविधा दी गई 25 लाख के बीमा की। ये समझने की बात है। कवरेज पूरे हिंदुस्तान में जो है, कहीं 25% कहीं 40% है, कहीं 15% दी है , कहीं 60% है। आंध्रप्रदेश में 80% है हमारी तरह, हमारा है 90% पर आंध्र के अंदर भी सब जगह बीमा कितने का है ? 5 लाख का है। ये समझने की बात है, पूरे देश के राज्यों में कवरेज कम है, और बाद में बीमा 5 लाख का है। एकमात्र राजस्थान राज्य है जहां बीमा 25 लाख का है, ये दो बात समझने की आवश्यकता है। और तीसरी बात है राइट टू हेल्थ। राइट टू हेल्थ का जब हमनें कानून पास किया है, वैसा कानून हर राज्य में बनना चाहिए मेरा मानना है। तब जाके आप एक सेक्टर ऐसा है जहां पर कब खर्चा आ जाए परिवार पर, लोगों को ऑर्नामेंट बेचने पड़ते हैं, गिरवी रखने पड़ते हैं, प्रॉपर्टी बेचनी पड़ती है इलाज करवाने के लिए,उससे हर परिवार छुटकारा पा सके मेरा ध्येय ये है और ये मैं समझता हूं समय आ गया कि इस पे आगे बढ़ना चाहिए सबको। (Courtesy- First India News)

Ashok Gehlot

26,231 views • 1 year ago