正在加载视频...

视频加载失败

राजभर कह रहे हैं अखिलेश BSP में शामिल हो जाएं वहां से पूरी नीली ड्रेस मिल जाएगी, टोपी भी। मजेदार सुझाव है मगर ये बताइए आपकी पार्टी एक दो जिले की है, बुरी हालत में भी BSP इतनी बड़ी है कि 10 सुभाषपा को शामिल कर ले, आप पीली...

25,924 次观看 • 11 天前 •via X (Twitter)

27 条评论

ANKUR NIGAM 的头像
ANKUR NIGAM11 天前

पीले और लाल या नारंगी सबको BSP JOIN करलेनी चाइए, क्योंकि ये सब अब बाबासाहेब के अनुयायी बनने का नाटक करेंगे सब

Tragic Dope 的头像
Tragic Dope11 天前

सावधान बहुजनों ! समर राज पहले लक्ष्मण यादव की तरह अंबेडकरवाद और बसपा के नाम पर फेम बटोरेंगे, अंततः समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता के बनकर लौटेंगे जिस तरह लक्ष्मण यादव ने BSP को बदनाम करने का काम किया, ये भी एक दिन वही काम करेंगे अंत में इन्हें सपा की ही चाटुकारिता करनी है ।

BahujanCarawan 的头像
BahujanCarawan11 天前

बोल तो सही रहें हैं? बसपा में शामिल हो जाए तो पूरा ही नीला ड्रेस मिल जाएगा?

Dharmendra Upadhyay 的头像
Dharmendra Upadhyay11 天前

सप्पाइयों का जबाब बैठता नहीं है ।लाल से नीला आपने किया है, वो तो पीले पर कायम है। आप का जबाब लगा ही नहीं,,, ऐसा ही अलीसेख भी कहते हैं, सवाल कहां, जबाब कहां... जय हो...

RAKESH KUMAR 的头像
RAKESH KUMAR11 天前

अबकी बार नेता जी खुद खत्म हो जायेगें 5,6महीना और बोल ले बस,

Ankit Kumar 的头像
Ankit Kumar11 天前

ये सुझाव भी आपका सही है।

Munna Patel🐦 (पेरियार जी का परिवार) 的头像
Munna Patel🐦 (पेरियार जी का परिवार)11 天前

चाचा @oprajbhar , @yadavakhilesh का जो कमीया गिना रहे वो कमिया 15 साल पुराना है कुलमिलाकर अखिलेश जी मे वर्तमान मे कोई कमी नही ये बता रहे चाचा अब जनताजनार्दन कमी और बिनाकमी वालो मे चुनाव करना है यही बता रहे चाचा

Vijay Sharma 的头像
Vijay Sharma10 天前

Pili dress speed pakadane wali hai

यथार्थ 的头像
यथार्थ11 天前

इसका दिमाग़ खराब हो गया है इसके अंदर नेताओं वाला कोई गुण नहीं है यह हमेशा सड़क छाप वाली भाषा बोलता है

Amal kumar 的头像
Amal kumar10 天前

रैता -भर नेता

Sudhir 的头像
Sudhir11 天前

ओमप्रकाश जी अपना ज़मीर बेच चुके हैं कम-से-कम बोलें वही इनके लिए अच्छा है

Surendra kumar 的头像
Surendra kumar11 天前

Bsp kitani badi hai na Ek bhi bidhayak na Sansad aur na rajyasabha kahe ki badi hai bhai

ThaNos 的头像
ThaNos11 天前

इनको सिर्फ प चेंज करना पड़ेगा इनके लिए ज्यादा आसान है।

धृतराष्ट्र (भटकती हुई आत्मा) 的头像
धृतराष्ट्र (भटकती हुई आत्मा)11 天前

ओपी राजभर को नीले ड्रेस से इतनी नफ़रत क्यों है।

Ramsuratram 的头像
Ramsuratram10 天前

Few persons are doing commedy infront of Bahujan samaj.But this large community identify them properly ,and his hope will be complete never.

चन्द्रकेश 的头像
चन्द्रकेश11 天前

राजभर जी ने सही बोला गिरगिट को नीला रंग बसपा का है और रहेगा

Santosh Kumar 的头像
Santosh Kumar11 天前

बिल्कुल सही बात कह रहे है

Akhilesh Chaudhary 的头像
Akhilesh Chaudhary11 天前

सपा दलितों को लुभाने और बाद में धोखा देने के लिए ही नीली ड्रेस कर रही है।

kumar chandan 的头像
kumar chandan11 天前

Tum kyo nhi dila diya

TogreaterHeights 的头像
TogreaterHeights11 天前

Aur isse khud clear nhi abhi kis party mei jayega? 😜😂😂

aakriti singh shineriya ‍ 的头像
aakriti singh shineriya ‍11 天前

लेकिन एक भी विधायक नही है 😄😄😄😄

ꜱʜɪᴠ ᴮᴴᵁ 的头像
ꜱʜɪᴠ ᴮᴴᵁ11 天前

@oprajbhar कुछ लेते क्यों नहीं भाई मानसिक तनाव से राहत के लिए। ऐसे मे तो मानसिक अस्तित्व भी खो दोगे मित्र।

कंजलोचन 的头像
कंजलोचन11 天前

हाहाहा

⚔️शिवाय⚔️ 的头像
⚔️शिवाय⚔️11 天前

Ye bhi to blue dress me apni Sena banaye thay kaha gyi vo sena . Unki salary ka structure kya tha.. Kuch ko direct ⭐⭐⭐ de diye thay

Gaurav Singh 的头像
Gaurav Singh11 天前

इतनी बड़ी पार्टी है बसपा की 0 सीट आती है 🤣🤣

Himanshu 的头像
Himanshu11 天前

😂waah

Sageer Khan 的头像
Sageer Khan11 天前

इसको बीजेपी वालों ने नेता से ट्रोल बना दिया

相关视频

राजस्थान में राज RSS वाले कर रहे, ये खाली मुखौटे हैं जोधपुर में आज मीडिया से बातचीत की: अशोक गहलोत का जवाब: देखिए राजनीति में जो है, झूठे आरोप नहीं लगाए जाते हैं। अगर आपके पास तथ्य है, तो उस पर बात करो। किरोड़ी मीणा जी जब सरकार में नहीं थे, तब भी वो लगातार आरोप लगाते थे। उनकी जो प्रकृति में है कि वो, आंदोलन करते रहते हैं लगातार, आप देखते हो उनको 15-20 साल से। तो एक अलग किस्म का प्राणी हैं वो। वो पहले भी आरोप लगाते थे अब भी लगा रहे हैं, अनावश्यक है। पार्टी के जो अध्यक्ष होते हैं उनकी एक अलग प्रतिष्ठा होती है। उस पे आप बार-बार चोट कर रहे हो। आरोप लगा रहे हो बिना तथ्यों के। तो आप बताइए कि पार्टी में रिएक्शन होगा? हमारी पार्टी में रिएक्शन है। डोटासरा जी को खुद को लगता है भाई ये क्या आरोप लगा रहा है वो भी बिना तथ्यों के। हम सब को लगता है। ये किरोड़ी मीणा जी को खुद को सोचना चाहिए, वो क्या किस प्रकार की उनकी अप्रोच है काम करने की है। छापे डाल रहे हैं और छापे के साथ जो जाते हैं लोग उनके, वसूली करते हैं वो। ये तो प्रूव हो गया है। जब प्रूव हो गया है तो कहते हैं कि एसीबी भी दबाव में काम कर रही है। तो भाई एसीबी तो दबाव में जब से डीजी साहब आए हैं, पहले मैंने कहा ये आदमी तो भला है डीजी। वो पूरी तरह सीएमओ के और सीएम के दबाव में है ये। और इनके जो नीचे अधिकारी है, वो भी इनकी बात नहीं मानते हैं। वो इनको उल्टा दबाते हैं। तो मुझे लगता है कि एसीबी का जो डीजी है, वो खुद परेशान होगा, मेरे ख्याल से जहां तक मैं समझता हूँ या जहाँ तक मेरे पास वहां से रिपोर्ट आती है। वहाँ के जो काम करने वाले अधिकारी कहते हैं ना कि भाई क्या हो रहा है हमारे यहाँ? स्थिति एसीबी की बहुत भयानक खराब है। दबाव में काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जी को ऑबलाइज करने के लिए फैसले हो रहे हैं। आईओ कह रहा भाई ये मुल्जिम नहीं बनता हमारा। और ऊपर से कहते हैं डीजी साहब और जो दबाव आता है उनके ऊपर, नहीं आप इनको अरेस्ट करो। ऐसा मैंने आज तक कभी देखा नहीं। तीन-तीन बार हम भी मुख्यमंत्री रहे हैं। एसीबी में कोई पंचायत नहीं करनी चाहिए किसी को भी। यहाँ पंचायतें नहीं हो रही हैं। आईओ कह रहा भाई ये अरेस्ट नहीं हो सकता है क्योंकि इसमें कोई केस नहीं बनता। आप इसको अरेस्ट कीजिए। अरेस्ट हुए भी हैं, जिनमें महेश जोशी भी हैं। आईओ ने मना किया। वो ऑलरेडी द्वारा वैसे ही केस में अरेस्ट हो चुके थे। यहाँ वापस अरेस्ट कर लिया, क्या मजाक बना रखी है? क्या मुख्यमंत्री को दिखता नहीं है कि ये क्या हो रहा है? उनका खुद का नाम आता है कि दबाव आता है। शायद आरएसएस वालों का आता होगा। आरएसएस के दबाव होने के बाद में मुख्यमंत्री हथियार डाल देते हैं। राज आरएसएस कर रहा है ये तो मुखौटे हैं खाली। मुझे लगता है कि राजस्थान के अंदर आजकल जो ये लोग राज करते हैं ये मुखौटे बने हुए हैं। राज आरएसएस वाले कर रहे हैं। ट्रांसफर, पोस्टिंग, करप्शन सब वहीं से डायरेक्शन आते हैं। हालात बड़े गंभीर हैं राजस्थान के। ऐसी इनकी स्थिति बनेगी इस बार राजस्थान की, जनता जो है वो जागरूक है। ये कुछ भी कर लें, ये मुख्यमंत्री बदल देंगे ना, तब भी कुछ नहीं होने वाला है, अगली बार सरकार बदल के रहेगी। थैंक यू।

Ashok Gehlot

56,840 次观看 • 2 个月前

उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने बच्चे को स्कूल में डांट दिया। बताया जा रहा है कि डांटने से नाराज माता पिता ने क्लासरूम में घुस कर शिक्षिका के साथ मारपीट की। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। अगर स्कूल में बच्चे बदमाशी करें या होम वर्क नहीं करके ले जाएं तो उनको अब डरा भी नहीं सकते...? क्या इस तरह से एक शिक्षिका को पीटना कानून allow करता है...? बच्चे को डांट भी नहीं सकते लेकिन टीचर को भरी क्लास में कूट सकते हैं...? आप लोगों की क्या राय है बच्चो को डराना या उनकी गलती पर उनके थप्पड़ लगाना गलत है..? आप में से कितने लोग ऐसे हैं जो स्कूल में मार नहीं खा कर आए...?

चाणक्य

33,324 次观看 • 20 天前

कारवाँ के रिपोर्टर सुनील कश्यप कह रहे हैं- BSP इस बार बहुत अच्छा करने जा रही है, हो सकता है सपा से ज्यादा सीटें आ जाएं। अब इस बात को सही साबित करने के लिए सपा को दो-तीन सीट पर सिमटना पड़ेगा, जो असंभव है। हालांकि ग्राउंड रिपोर्टिंग में काफी गंभीर सुनील इसके पीछे दलील देते हैं कि BSP संगठन के तौर पर सबसे अच्छा काम कर रही है इसलिए बेहतरीन करने जा रही है। मैं वीडियो पोस्ट कर दे रहा हूं हताश निराश BSP समर्थकों के भ्रामक मगर सुखद एहसास के लिए, सेव करके रख लें। सच्चाई ये है कि जो भी पार्टी जमीन पर जितना काम करेगी, जमीन के अंदर उतना धंसती जाएगी। हर किसी की राय अब मोबाइल से बनती है, मीडिया सोशल मीडिया से बनती है; इसलिए ज्यादातर जमीनी पार्टी आपको जमीन के एक-दो फीट ऊपर नीचे ही दिखती है। वाद विवाद संवाद से नाता तोड़ना कोई अच्छी बात नहीं है। मान्यवर कांशीराम ने तब मना किया था जब मीडिया चलाने वाले और खबर पढ़ने वालों की अपनी एक क्लास और जाति हुआ करती थी। आज सबसे बड़ी ऑडियंस बहुजन समाज है तो उससे रोज संवाद और हर बात पर वाद विवाद ना करना सुसाइडल प्रयास है। काश ये बातें सच हो जाएं और बहुजन समाज को समर्पित सबसे बड़े आंदोलन की पार्टी बच जाए, मगर सच है कि हमारा ये "काश" भी कोरी बकवास है। (Sunil Kashyap की ये क्लिप Anurag Minus Verma के पॉडकास्ट से )

Samar Raj

39,486 次观看 • 20 天前