Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

वर्दी के प्रति लगाव देखना हो तो उस मैदान पर जायें जहाँ युवा शक्ति पसीना बहा रही होती है।ऐसा लगता है जैसे हमने बहुत बड़ी कामयाबी हांसिल कर ली हो। साथियों को दो लाइन सुनाकर हौंसला अफजाई की कोशिश-शरीर से पसीना बहेगा और तलवों पे दर्द आएगा, जिस दिन...

50,192 Aufrufe • vor 2 Jahren •via X (Twitter)

10 Kommentare

Profilbild von V.K.vidhyarthi💙
V.K.vidhyarthi💙vor 2 Jahren

और एक शेर मेरी तरफ से की देखा है बहुत पुलिस वालो को ,पर आपमें बात ही कुछ और है, पहले थी इस वर्दी से नफरत पर अब बात ही कुछ और है ।

Profilbild von Deepak Mehra
Deepak Mehravor 2 Jahren

इस वीडियो मे जब लड़के-लड़की भारत माता की जय बोलते हुए बहुत अच्छे लग रहे हैं अन्यथा आज कल तो भारत माता की जय का नारा किसी धर्म विशेष के लोगों को परेशान करने के लिए या आतंक पैदा करने के माहौल के लिए रह गया है।

Profilbild von Shahid Ansari (Journalist)
Shahid Ansari (Journalist)vor 2 Jahren

संतोष पटेल किसान के बेटे हैं,गरीबी में रहकर इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। यह जहां जाते हैं अपने मोहब्बत की छाप छोड़ जाते हैं। जनता के प्रति इनका व्यवहार मिसाल कायम कर रहा है। अगर सारे अधिकारी इसी तरह हो जाएं तो भारत से 50% क्राइम यूं ही खत्म हो जाए।

Profilbild von Ramsanehi Sahu (🚩जय श्री राम🚩)
Ramsanehi Sahu (🚩जय श्री राम🚩)vor 2 Jahren

🙏🙏

Profilbild von Vandana Saxena
Vandana Saxenavor 2 Jahren

Superb

Profilbild von Dayalveer singh
Dayalveer singhvor 2 Jahren

👌❤👏💪

Profilbild von Shahbaz Khan
Shahbaz Khanvor 2 Jahren

Good

Profilbild von RAHUL SINGH
RAHUL SINGHvor 2 Jahren

वाह वाह

Profilbild von Birjendra Shavitri kanojiya
Birjendra Shavitri kanojiyavor 2 Jahren

पंचवर्षीय चुनाव की तरह हो कर रह गई है अब पुलिस भर्ती.... हुक्मरानों को स्थाई रोजगार पैदा करने से ज्यादा अब ₹1000-500 महीने देकर वोट खरीदने में मजा आता है!

Profilbild von Sant Kumar
Sant Kumarvor 2 Jahren

100%

Ähnliche Videos

प्यारी अज़रा, तुम्हें जन्मदिन की बहुत सारी बधाई। आज तुम्हारा जन्मदिन है लेकिन तुम अपनी ज़िंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रही हो। पिछले 4 महीने से तुमने जो सहा है, तुम जिस तकलीफ़ से गुज़री हो…उसने मुझे परेशान तो बहुत किया है लेकिन उसने मुझे तुम्हारे हौसले का मुरीद बना दिया है। मैं कई बार सोचता हूं कि कैसे कोई इतनी पीड़ा झेल सकता है? कैसे कोई इतनी मुश्किलों के बावजूद भी मुस्कुरा सकता है? तुम्हारे हौसले का कोई जवाब नहीं। तीन-तीन सर्ज़री, हफ्तों अस्पताल के बिस्तर पर पड़े रहना और महीनों तक रेडिएशन थेरेपी के तकलीफ़देह अनुभव से गुज़रना भीतर तक तोड़ देने वाला है लेकिन इस मुश्किल वक्त में भी तुमने हिम्मत नहीं हारी। हर बार जब तुम OT के भीतर गई तो मुझे बहुत डर लगा। सच बताऊं तो इस दौरान में कई बार बहुत डर गया था। जिस चेहरे पर मुस्कुराहट देखने के लिए मैं हर कोशिश करता हूं… उसे यूं मुरझाता देखना किसी बड़े पहाड़ के नीचे दब जाने और साँस लेने के लिए छटपटाने जैसा लगता था। तुम्हें दर्द से कराहते हुए देखना मेरे मेरे जीवन की सबसे मुश्किल घटना थी। ऐसा लगता जैसे मैं टूट कर बिखर गया हूं। जब तुम रोज़ रेडियोथेरेपी के लिए रेडिएशन रूम में जाती तो मैं और ज़िया तुम्हें पीछे खड़े होकर देखकर मुस्कुराते रहते थे ताकि तुम्हें हिम्मत मिले लेकिन भीतर से बहुत डरे भी रहते थे। मुझे पता है कि तुम भी डरती थी लेकिन तुमने वो डर ज़ाहिर नहीं होने दिया। हफ्तों तक अपनी बेटी ज़िया आंबेडकर को गोद में ना उठा पाने का दर्द भी तुमने झेला। जब ज़िया रोती तो उस छटपटाहट को मैंने तुम्हारे अंदर कई बार महसूस किया। तुम्हें एक मां के तौर पर गिल्ट महसूस करते हुए भी देखा कि तुम अपनी बेटी को दुलार नहीं पा रही या उसका ख़याल नहीं रख पा रही। आज भी तुम बहुत तकलीफ़ में हो। तुम्हारा शरीर लड़ रहा है, रेडिएशन की बर्निंग झेल रहा है, दवाइयों के रिएक्शन सह रहा है, थकान और कमज़ोरी से जूझ रहा है लेकिन इन सबके बावजूद जब तुम हँसकर हम दोनों को गले लगाती हो तो ऐसा लगता जैसे धान के सूखे खेतों में किसी ने पानी भर दिया है। अज़रा तुम्हारे अंदर बहुत हिम्मत है। तुम सच में बहुत निडर हो। मैं तुम्हारे हौसले का क़ायल हो गया हूं। मैं तुम्हारे ठीक होने की उम्मीद में हूं। Azra Parveen जल्द ठीक हो जाओ प्लीज़… तुम्हारा सुमित

Sumit Chauhan

24,178 Aufrufe • vor 6 Monaten

रियांबड़ी में बजरी माफिया के आतंक पर : देखिए मैं कह चुका हूं बजरी में सरकार पर माफिया हावी हो गए हैं, बजरी बहुत महंगी मिल रही है, हमारे वक्त में भी तकलीफ थी लोगों को मैं स्वीकार करता हूं हमारे वक्त में भी थी पर हमनें पूरा रोकने की कोशिश करी, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन को पाबंद किया, आज इतना बड़ा नेक्सस बन गया ये कि नीचे से ऊपर तक ऐसा सिस्टम बन गया बना दिया अब इन लोगों ने कि कितने लोग कुचल कर मारे जा रहे हैं, पुलिस पर हमले हो रहे हैं, कई लोगों को कुचल देते हैं लोग जो इनके गैंग में शामिल नहीं होते हैं , इतनी घटनाएं हो रही हैं उसके ऊपर रोक नहीं लग रही है इस बात का दुख है और इसलिए ये बढ़ता ही जा रहा है बढ़ता ही जा रहा है,बढ़ता ही जा रहा है, और लूट मचा रही है इन लोगों ने यह स्थिति है और मुख्यमंत्री को मैं कहना चाहूंगा आप ध्यान क्यों नहीं दे पा रहे हो ? भई घूमना अच्छी बात है, अगर दौरे करते हैं मैं उसको बुरा नहीं मानता, कितने दौरे करो, पर दौरे करने के साथ साथ में गवर्नेंस भी तो करो शासन भी तो करो भई, और जो प्रॉब्लम बर्निंग प्रोब्लम आपकी है जैसे कानून व्यवस्था की स्थिति होती है घटनाएं रेप की हो रही हैं डकैती की हो रही हैं चोरी हो रही है, रोज हो रही हैं ये प्रायोरिटी पर होना चाहिए उनकी,बजरी अपने आप में ही प्रायोरिटी पर होनी चाहिए क्योंकि बजरी जब इतना, एक मध्यम क्लास का व्यक्ति भी वो मकान छोटा मोटा बनाता है उसको बजरी इतनी महंगी मिलती है कि वो बेचारा क्या मकान बनाएगा, तो तकलीफ मध्यम परिवार के लोगों को हो रही है सबको हो रही है उस पर ध्यान मुख्यमंत्री जी को देना चाहिए। मुख्यमंत्री जी की बहुत बड़ी ऑथोरिटी होती है, है, भजनलाल जी के पास में आज इतनी बड़ी पावर है उसको यूज करने की आवश्यकता है खाली उनको और कुछ नहीं करना है, प्रमोशन हो गए आईपीएस के, वहीं बैठे हुए हैं एसपी के रूप में जो डीआईजी बन गए, पहले आईएएस की यह स्थिति थी अब जा के लिस्ट निकली है तो इनको कौन रोक रहा है ? अब तो नए डीजी बन गए हैं , नए डीजी बनने के बाद में अब क्या तकलीफ आ रही है ? हो सकता है उनको कोई सलाह लेनी होगी, रुक गया होगा मान लो अब क्या दिक्कत है उनको ? तो ये जो जिस प्रकार गवर्नेंस हो रही है न उससे नुकसान इन्हीं को हो रहा है इन्हीं को हो रहा है।

Ashok Gehlot

22,470 Aufrufe • vor 1 Jahr

शरीर के इन 3 द्वार को जल्दी बंद करो ऊर्जा यही से चोरी हो रही है क्या आपको लगता है कि आप दिन भर मेहनत करते हैं लेकिन अंदर से पूरी तरह खाली और थके हुए हैं? क्या आपका फोकस बार-बार भटक जाता है? असल में, आपके शरीर में 3 ऐसे गुप्त 'पोर्टल्स' या द्वार हैं जहाँ से आपकी पूरी जीवन-शक्ति (एनर्जी) हर पल लीक हो रही है। इस वीडियो में हम प्राचीन डाओइस्ट (दावाइस्ट) परंपरा और आधुनिक सोमैटिक न्यूरोसाइंस (सोमेटिक न्यूरोसाइंस) के मेल से सीखेंगे कि कैसे इन ऊर्जा केंद्रों को फिर से व्यवस्थित किया जाए। इस वीडियो में मैंने विस्तार से बताया है कि कैसे हमारे 'ओजस' (एसेंस), 'प्राण' (एनर्जी) और 'चेतना' (स्पिरिट) हमारे शरीर के तीन मुख्य डेंसियन (डांटियंस) में स्टोर होते हैं। हमने महादेव की शिक्षाओं और प्राचीन पांडुलिपियों के आधार पर एक ऐसी तकनीक साझा की है जिससे आप अपनी खोई हुई शक्ति को वापस पा सकते हैं। अगर आप थकान, तनाव और घबराहट से जूझ रहे हैं, तो यह वीडियो आपकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट हो सकता है।

💚ॐ suchita_the_great ॐ💚

18,452 Aufrufe • vor 4 Monaten

पवन जी के घर से एक लैपटॉप मिला है, एक फोन मिला है, दो पेन ड्राइव मिला है, एक डॉलर मिला है। ये तो बहुत बड़ी बात है, अगर किसी बीजेपी के नेता के यहां रेड पड़ा होता तो भरमार मिल जाता। प्रक्रिया होती है जब रेड होता है तो फेरहिस्त दी जाती है। लेकिन फेरहिस्त केवल पेन ड्राइव नहीं होती। पेन ड्राइव के अंदर क्या है। उसकी फेरहिस्त मिलनी चाहिए। क्या भरोसा है कि आप पेन ड्राइव खोलकर इसके अंदर कुछ डाल देंगे। जो पुलिस आचार संहिता लगे होने पर मुख्यमंत्री की पुलिस बनकर काम कर रही है, उस पर क्या भरोसा..? बिना गवाह के जिस तरह उन्होंने सब कुछ जब्त किया है उस से ही सारा एविडेंस संदेहास्पद हो जाता है.. दूसरी बात तीन चार साल पहले हेमंता ने गौरव गोगोई की पत्नी पर कुछ पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप लगाया था। उन्होंने उस पर SIT भी बिठा दी। ऐसा तो नहीं हुआ कि असम पुलिस ने हेमंता के घर पर रेड कर दिया हो। ये कहा हो उनसे की तुम कागज़ दो। वही चीज यहां पर भी लागू करो। अगर पवन जी ने कोई आरोप लगाया है तो आप SIT गठित करो। इस से साफ है कि पुलिस हेमंता की पर्सनल फोर्स बनकर रह गई है, ये असम की पुलिस नहीं रही.. Sandeep Dikshit

Ajay Jha

206,847 Aufrufe • vor 5 Monaten

कांग्रेस जीत जाए तो लोकतंत्र की विजय और हार जाये तो लोकतंत्र की हत्या इनके नेताओं को बेल मिल जाये तो कोर्ट सही और राहुल गांधी को सज़ा हो जाये तो कोर्ट ग़लत पहलवानों के मामले में दो-दो न्यायिक जाँच शुरू हो चुकी हैं अंतिम रिपोर्ट का निष्कर्ष निकालने से पहले कार्रवाई चाहिए क्योंकि यह करते हैं महिलाओं का संवेदनशील विषय है। और केरल में जहाँ पुलिस की जाँच हो चुकी है उच्च न्यायालय टिप्पणी कर चुका है कांग्रेस और कम्युनिस्ट दोनों पार्टियों के मुख्यमंत्री केरल विधानसभा के पटल पर लव जेहाद का उल्लेख कर चुके हैं अर्थात जाँच न्यायालय और सरकार तीनों का निष्कर्ष आने के बाद भी सच को जिस बेशर्मी के साथ नकारा और केरल स्टोरी फ़िल्म में ही नहीं अपने ही मुख्यमंत्री की बात का मखौल उड़ाना दर्शाता है कि वास्तविकता में महिलाओं और लड़कियों के प्रति संवेदनशीलता दिल्ली से दूर केरल और कश्मीर में कुछ कट्टरपंथी के वोटों की ख़ातिर कितना संवेदनहीन और विद्रूप चेहरा धारण कर लेती है

Dr. Sudhanshu Trivedi

296,087 Aufrufe • vor 3 Jahren

आज दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उपराज्यपाल (LG) से मुलाकात कर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही पुलिसिया बर्बरता पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। यह बेहद निंदनीय है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हमारे युवा साथियों और उनके अध्यक्ष को अपराधियों की तरह पेश किया जा रहा है। उन पर 'दंगे' के झूठे मुकदमे दर्ज करना लोकतंत्र की आवाज को दबाने की एक साजिश है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस का यह तानाशाही रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी कांग्रेस पार्टी अपने युवा कार्यकर्ताओं के जज्बे, उनकी सोच और उनके संघर्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम न्याय की इस लड़ाई को पीछे नहीं हटने देंगे!

Ajay Maken

10,322 Aufrufe • vor 7 Monaten

अखिलेश जी, सुना है आपने अपने अपराधियों को अब यूनिफार्म पहनाने की ठान ली है। देश में ऐसा पहला मौका है जब अपराधी भी यूनिफार्म में घूमेंगे। कमाल कर दिया महाराज आपने। वैसे अपराध का कोई रंग तो नहीं होता लेकिन आपने रंग भी चुराने की कोशिश कर ली। राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना से तो आप पहले से आकर्षित थे। जब हमने आपने हाथ मिलाया था, तब मऊ के हलधरपुर वाली पहली रैली में आपने हमारी सुहेलदेव सेना का अनुशासन देखकर तारीफ़ भी की थी। याद है ना? याद तो होगा ही, तभी तो रंग और वर्दी चुराने की कोशिश कर ली। ख़ैर, कोई बात नहीं। रंग और वर्दी चुराने से अनुशासन थोड़ी ना दे पाएंगे। वो भी अपराधियों को। वैसे कोशिश कीजिएगा कि थोड़ा सा अनुशासन अगर आपके लोग सीख लें तो भला होगा। एक सुझाव और है। आप पर पीला गमछा बहुत अच्छा लगेगा। उम्मीद है अगली बार आप पीले गमछे में दिखाई देंगे। जय भारत, जय महाराज सुहेलदेव Akhilesh Yadav

Om Prakash Rajbhar

111,407 Aufrufe • vor 22 Tagen

आज पंजाब के Super CM केजरीवाल जी Donald Trump से ज़्यादा Security लेके चलते हैं। जहां पंजाब में एक तरफ़ दिन दहाड़े मर्डर हो रहे हैं, गोलियाँ चल रही हैं, व्यापारियों से लूट-पाट हो रही है, नशा तस्करी खुलेआम चल रही है। वहीं दूसरी तरफ़ ऐसा लगता है पूरे राज्य की पुलिस फ़ोर्स Super CM केजरीवाल जी की सेवा में लगा दी जाती है। हज़ारों पुलिसकर्मी VIP ड्यूटी पर लगा दिये जाते हैं। पहले जनाब को पंजाब लाने के लिए लाखों का Private Jet भाड़े पर लो, उसके बाद पूरे राज्य को उनकी सेवा में झोंक दो। पंजाब पर क़र्ज़ा बढ़कर 4 लाख करोड़ पार हो चुका है और केजरीवाल जी के शाही शौंक पूरे करते करते पूरा पंजाब कर्ज़ाई हो जाएगा।

Swati Maliwal

164,726 Aufrufe • vor 6 Monaten