Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

𝐉𝐚𝐛 𝐦𝐮𝐝𝐝𝐚 𝐜𝐡𝐡𝐚𝐭𝐫𝐨𝐧 𝐤𝐚 𝐡𝐨, 𝐭𝐨 𝐲𝐞 '𝐘𝐮𝐯𝐚 𝐋𝐞𝐚𝐝𝐞𝐫𝐬' 𝐚𝐨𝐫 𝐏𝐫𝐨𝐩𝐞𝐠𝐚𝐧𝐝𝐚𝐣𝐢𝐯𝐢 𝐛𝐢𝐥 𝐦𝐞𝐢𝐧 𝐤𝐲𝐨𝐧 𝐜𝐡𝐡𝐢𝐩 𝐣𝐚𝐚𝐭𝐞 𝐡𝐚𝐢𝐧? 🛑 झारखंड के छात्र अपनी पढ़ाई और भविष्य के लिए सड़कों पर हैं, #VandeMataram बोल रहे हैं—लेकिन इन्हें वहां 'आज़ादी' के नारे गूंजते नहीं दिखते इसलिए मुंह पर ताला लगा है। वीडियो...

36,419 Aufrufe • vor 1 Monat •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

प्रधानमंत्री और देश के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में किसी वैज्ञानिक, एक्टिविस्ट या बड़े बुद्धिजीवी को नहीं बुलाया जाता। कोई JNU का छात्र नहीं, कोई Jamia का छात्र नहीं, कोई IIT का छात्र नहीं—लेकिन ऐसे लोगों को जरूर बुलाया जाता है, जिन पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं और जो धर्म के नाम पर मुसलमानों को गालियां देते हैं और खुद को धर्म का सौदागर बताते हैं। धर्म की परंपरा को देखें तो सीता के सम्मान के लिए रामायण में युद्ध हुआ, द्रौपदी की रक्षा के लिए महाभारत हुआ। लेकिन आज पहली बार धर्म की ऐसी परिभाषा सामने रखी जा रही है, जिसमें धर्म के नाम पर एक 15 साल के बच्चे को निशाना बनाया जा रहा है। क्या धर्म इतना कमजोर हो सकता है कि उसे अपनी रक्षा के लिए एक बच्चे को निशाना बनाना पड़े? शायद नहीं। धर्म अगर सच में धर्म है, तो वह इंसानियत, न्याय और कमजोर की रक्षा के साथ खड़ा होगा—न कि नफरत और डर के साथ।

Raghav trivedi

25,998 Aufrufe • vor 1 Monat

वायरल वीडियो देखिए और देश में युवाओं के हालात समझिए 👇 पुणे की एक कंपनी में 100 पदों पर नौकरी निकली। फिर क्या... देखते ही देखते कंपनी के बाहर हजारों युवाओं की लाइन लग गई। ये दिखाता है कि देश में बेरोजगारी चरम पर है और युवा बेहद परेशान हैं। मोदी सरकार रोजगार से जुड़े हवाई दावे करती है, लेकिन ये आकंड़े सारी हकीकत बयां कर रहे हैं 👇🏽 • देश में बेरोजगारी से तंग आकर हर घंटे 2 युवा आत्महत्या करते हैं • आज देश के बेरोजगारों में 83% युवा हैं • हिंदुस्तान के युवा नौकरी के लिए रूस और इजराइल जैसे युद्धग्रस्त देश जाने को मजबूर हैं मोदी सरकार की गलत और युवा विरोधी नीतियों के कारण युवाओं के सपने तबाह हो रहे हैं। वे एक-एक नौकरी के लिए धक्के खा रहे हैं, भटक रहे हैं। साफ है- नरेंद्र मोदी को युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ अपनी और अपने अमीर दोस्तों की फिक्र रहती है। Congress

Aditya Yadav

120,071 Aufrufe • vor 1 Jahr

इस वीडियो को देखकर खून खौल गया – इसे होली खेलना नहीं कहा जा सकता। यह पूरी तरह से जाहिलपन, छिछोरापन और एक लड़की के सम्मान का खुला चीरहरण है। यह केवल एक महिला की गरिमा का अपमान नहीं, बल्कि पूरे सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली घटना है। वीडियो में एक नाबालिग युवती के साथ जिस प्रकार की अमर्यादित हरकत की जा रही है, वह अत्यंत निंदनीय और घृणित है। ऐसे लोग इस देश, समाज और अपने परिवार – तीनों के लिए कलंक हैं। जब तक ऐसे लोगों को समाज के सामने बेनकाब नहीं किया जाएगा और उन पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह की घटिया मानसिकता पर अंकुश लगना मुश्किल है। इस वीडियो का स्थान अभी स्पष्ट नहीं है। यदि किसी मित्र के पास इस वीडियो से संबंधित कोई भी जानकारी हो – जैसे स्थान, समय या संबंधित व्यक्तियों की पहचान.. तो कृपया हमें अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि इस मामले में उचित और दंडात्मक कार्रवाई के लिए पहल की जा सके। ~ साभार: NCIB Headquarters

NCIB Headquarters

54,016 Aufrufe • vor 7 Monaten

केरल लोक सेवा आयोग (KPSC) की लोअर प्राइमरी स्कूल टीचर (LPST) परीक्षा उत्तीर्ण करने और रैंक लिस्ट में स्थान पाने के बावजूद हजारों युवा आज अपनी नियुक्ति के इंतजार में दर-दर भटक रहे हैं। पिछले 36 दिनों से ये अभ्यर्थी तिरुवनंतपुरम सचिवालय के सामने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। अपनी उपेक्षा के विरोध में घास और मिट्टी खाने को मजबूर इन अभ्यर्थियों की तस्वीरें राज्य सरकार की घोर संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता की जीती-जागती गवाही है। सत्ता में आने से पहले युवाओं को रोजगार और न्याय का भरोसा देने वाली कांग्रेस आज उन्हीं युवाओं के भविष्य को अधर में छोड़ चुकी है। योग्य और चयनित अभ्यर्थी सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं, जबकि सरकार मौन बनी हुई है। देखिए ⬇️

BJP

62,909 Aufrufe • vor 1 Monat

इस वीडियो ने अनगिनत दिलों को छुआ है, सड़कों पर गहरी आस्था, अनुशासन और सबके सम्मान के पल को खूबसूरती से दिखाता है… जैसे ही गुरु ग्रंथ साहिब जी गुज़रते हैं, सभी दिशाओं से ड्राइवर बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी गाड़ियां रोक देते हैं… कोई जल्दबाज़ी नहीं, कोई शोर नहीं, और कोई बेसब्री नहीं - सिर्फ़ शांति, हाथ जोड़े हुए, और सिर झुकाए हुए… यह दमदार सीन सिख मूल्यों की सच्ची भावना को दिखाता है, जहाँ गुरु के लिए सम्मान सभी दुनियावी चिंताओं से पहले आता है.. और देखने वालों को सब्र, अनुशासन और आपसी सम्मान के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया है.. यह दिखाता है कि कैसे परंपराएं और मूल्य आज की ज़िंदगी के साथ शांति से रह सकते हैं, और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम कर सकते हैं.. सबसे बढ़कर, यह दिखाता है कि गुरु का सम्मान सिर्फ़ गुरुद्वारों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह कामों, व्यवहार और सबकी सोच में भी होता है…

Manvir Singh Mani Gill

42,862 Aufrufe • vor 9 Monaten

इस भीड़ को देखिए यह भाड़े पर बुलाई गई भीड़ नहीं है, यह लोग अपने हक अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली अपने अपने संसाधनों से पहुंचे हैं। इनको ट्रेक्टर ट्राली बसों और सरकारी वाहनों में भरकर नहीं लाया गया है यह वह लोग हैं जिनका जमीर जिंदा है, जिनकी अंदर से आत्मा कचोटती है कि नहीं सुन जिस जाति में पैदा हुए हो उसके लिए तुम्हें हक अधिकार मांगने के लिए सड़कों पर संघर्ष करना होगा, वरना यह तानाशाही सरकारें तुमसे जीने तक का अधिकार छीन लेंगी। यह वही लोग हैं जिन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। यह वही लोग हैं जो समानता के पक्षधर हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने हमेशा देश और धर्म के लिए बलिदान दिया। यह वही लोग हैं जो आज भी देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। #8March_Ramleela_Maidan

Anuj Agnihotri Swatntra

54,244 Aufrufe • vor 7 Monaten

पाकिस्तान में किसी भी प्रदेश के चुनाव में आज तक भारत के किसी चैनल पर डिबेट नहीं हुई होगी लेकिन भारत के प्रांतीय चुनाव में पाकिस्तान के हर चैनल पर डिबेट हो रही है यह जिओ न्यूज़ है भारत से और हिंदुओं से नफरत करने वाला कुख्यात पत्रकार हामिद मीर है वीडियो में दो महत्वपूर्ण बातें हैं पहली यह कि पाकिस्तान और भारत के विपक्ष की सोच में बिल्कुल समानता है जो पाकिस्तान सोचता है ठीक वहीं भारत का विपक्ष सोचता है और दूसरा यह केरल में मुस्लिम लीग के 20 सीट जीतने पर सारे पैनलिस्ट खुश हैं यह लोग मुस्लिम लीग पार्टी को अपनी पार्टी बता रहे हैं जिन्ना की पार्टी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि एक ने एक दिन भारत में मुस्लिम हावी हो जाएंगे और हिंदुओं को खत्म करेंगे

🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳

52,028 Aufrufe • vor 5 Monaten

पिछले कुछ समय से देश में हुई महत्वपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद हमें मानसून सत्र में देश को संबोधित करने का अवसर मिलेगा। इसलिए हमें उम्मीद है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सदन के अंदर देश को संबोधित करेंगे। पहलगाम में जो चूक हुई, इस बारे में सरकार को सदन में अपनी बात रखनी होगी। भारत-पाकिस्तान संघर्ष के समय हमने अपनी सेना को पूरा समर्थन दिया। ये बहुत जरूरी है कि हम सदन के अंदर भी अपनी सेनाओं को मिलकर समर्थन दें। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों से भारत की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। ऐसे में उनके सवालों का जवाब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं। वोट देने का अधिकार हर नागरिक के पास होता है, लेकिन उसे लेकर आज सवाल उठ रहे हैं। आज चुनाव आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करने से भी कतरा रहा है, कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रहा। ऐसे में पूरे चुनावी ढांचे पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। सरकार का मुखिया होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस विषय में अपनी सरकार का पक्ष सदन में स्पष्ट करें। सेना के बड़े अफसरों ने चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश से जुड़ी बेहद संवेदनशील बातें उठाई हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि हम रक्षा और विदेश नीति पर अपनी बात रखें और ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो। हम मणिपुर में किसी प्रकार की शांति नहीं देख पा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी छोटे-छोटे देशों में जा रहे हैं, लेकिन हमारे ही देश के एक राज्य में जाने से कतरा रहे हैं। यह कुछ बातें हैं, जिनको लेकर हम चिंतित हैं। हम आशा करेंगे कि इन सभी मुद्दों पर आने वाले सत्र में चर्चा की जाए। इसलिए मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री जी को सदन में इन मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाहिए। : लोक सभा में कांग्रेस के उपनेता Gaurav Gogoi जी

Congress

17,583 Aufrufe • vor 1 Jahr

धूर्तता और नौटंकीबाजी में AAP जैसा कोई नहीं 🤦‍♂️ जो लोग आज शीशमहल पर सफाई दे रहे हैं, वे तब क्यों नहीं बोले जब आरोप लगे? तब खुद क्यों नहीं मीडिया और दिल्ली के लोगों को शीशमहल दिखाया? जिसमें महाठग साहब ख़ुद रहते थे और जिस दरबार में रोज AAP के नेता जाते थे, क्या उन्हें नहीं मालूम कि शीशमहल में क्या-क्या लगा था और कितना महंगा था? शीशमहल के कई वीडियो पब्लिक डोमेन में हैं और सर जी के कहे अनुसार YouTube पर भी हैं। थोड़ी अक्ल लगाओ, मेहनत करो और खुद देख लो। हर बात में राजनीतिक नौटंकी क्यों करनी? देश और दिल्ली की जनता ने वो वीडियो देखी है और क्या यह सच नहीं कि इस शीशमहल के लिए जानबूझकर नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं, करोड़ों के पर्दों से लेकर ना जाने कितने करोड़ रुपये जनता के टैक्स के पैसे लगा दिए, पेड़ काटे गए और तो और कोरोना काल में, जब सांसों का संकट था, तब यह महल केजरीवाल ने अपनी अय्याशी के लिए तैयार करवा रहे थे? ढीली-ढाली शर्ट और पैंट पहनकर, 10 रुपए की पेन शर्ट में लगाकर और चप्पल पहनकर जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश करने वाले धूर्त अरविंद केजरीवाल की सच्चाई अब दिल्ली और देश की जनता अच्छे से जान चुकी है !

BJP Delhi

156,669 Aufrufe • vor 22 Tagen