
Bhupinder Singh Hooda
@BhupinderShooda • 400,986 subscribers
Leader of Opposition & Former Chief Minister, Haryana
Shorts
Videos

चुनाव आयोग ने पोलिंग वाले दिन 61.19% पोलिंग बतायी। फिर 6 तारीख को 65.65% वोटिंग दिखाई। 7 अक्टूबर को बताया कि 67.9% वोट पड़ी। रातों-रात वोट कैसे बढ़ गयी? हर विधानसभा में औसतन 15175 वोट बढ़ाकर दिखाई गईं। यह बहुत गंभीर मामला है। यह सिर्फ हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश और हमारे लोकतंत्र का सवाल है।
Bhupinder Singh Hooda259,646 views • 10 months ago

बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद HUDA का नाम बदलकर HSVP तो कर दिया। जबकि विकास नाम बदलने से नहीं, नीयत बदलने से होता है। पहले HUDA के समय लॉटरी से आम और मिडिल क्लास को प्लॉट मिलते थे। आज HSVP ऑक्शन कर रहा है, तो ऑक्शन में गरीब आदमी प्लॉट कैसे खरीद पाएगा? BJP ने दीनदयाल जी के नाम पर योजना बनाई, जिसमें प्लॉट 1 लाख रुपये गज बिक रहा है। 100 गज के प्लॉट के लिए 1 करोड़ रुपये कौन गरीब देगा? भ्रष्टाचार का कोई भी मामला हो, कार्रवाई सिर्फ पटवारी या क्लर्क तक ही सीमित रह जाती है। बड़ी मछलियों पर कोई आंच नहीं आती। BJP सरकार का हाल यह है कि - "गरीब लहरों पर तो पहरे बिठा रखे हैं, पर समंदरों की तलाशी कोई नहीं लेता।"
Bhupinder Singh Hooda20,315 views • 20 days ago

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया है कि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की सह-मेजबानी हरियाणा को मिलनी चाहिए। देश की 2% आबादी के बावजूद हमारे खिलाड़ियों ने हमेशा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगताओं में सबसे ज्यादा मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
Bhupinder Singh Hooda30,825 views • 1 month ago

हरियाणा में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में है। वोट काटुओं से बचकर रहना है। एक बार फिर बीजेपी वोटकाटुओं से मिलकर साजिश रच रही है। 5 साल पहले इन्हीं वोटकाटुओं के चलते हरियाणा में सरकार बीजेपी के पास चली गई थी। इस बार ऐसा नहीं होने देना है। बीजेपी जा रही है, कांग्रेस आ रही है।
Bhupinder Singh Hooda313,860 views • 2 years ago

मेरे इतने लंबे राजनीतिक जीवन में ऐसा दुर्व्यवहार कभी नहीं हुआ, न ही इस किस्म की घटना घटी जो इस सत्र में विधानसभा परिसर के बाहर हुआ। हमें परिसर के बाहर पार्किंग से पहले में अनडेमोक्रेटिक तरीके से रोका गया ताकि इस सरकार की पोल न खुल जाए। यह पूरी तरह से एक विफल सरकार है जो अपनी जवाबदेही से भागती नजर आ रही है। जब इनके पास सवालों के जवाब नहीं होते, तो ये विपक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने लगते है। जबकि विरोध जताना हमारा प्रजातांत्रिक मौलिक अधिकार है। अपनी गलती मानने के बजाय मुख्यमंत्री जी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उल्टा विधायकों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। मैंने सदन में भी पूछा कि हमें किसके आदेश पर रोका गया? किसी के पास कोई जवाब नहीं था।
Bhupinder Singh Hooda13,886 views • 21 days ago

मेरे दादा का नाम 'मातुराम' था। उनके तो नाम में भी 'राम' था, मैं राम को मानता हूँ। ये कौन है जो राम के ठेकेदार बन गए। इससे शर्मनाक क्या होगा कि चढ़ावा भी खा गए। यह SIT सिर्फ लीपापोती है। हमारी मांग है कि ट्रस्ट को भंग कर सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में इसकी CBI जांच कराई जाए।
Bhupinder Singh Hooda28,300 views • 2 months ago

विधानसभा गेट पर जनप्रतिनिधियों को रोकना पूरी तरह से असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। देश की संसद के मकर द्वार से लेकर विधानसभा के बाहर तक विरोध दर्ज कराना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। हरियाणा सरकार विपक्ष के सवालों से भाग रही है और आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। उनके पास जनता और विपक्ष के सवालों का कोई जवाब नहीं है। इसीलिए सदन को चलाने से बचा जा रहा है और तानाशाही रवैया अपनाकर विधायकों को रोका जा रहा है।
Bhupinder Singh Hooda12,636 views • 27 days ago

हरियाणा पर 1966 से 2014 तक कर्ज ₹60 हजार करोड़ था, आज बढ़कर ₹5.5 लाख करोड़ (8 गुना) हो चुका है। जबकि, 12 साल में मेट्रो का 1 पोल नहीं लगा, 1 इंच नयी रेलवे लाइन मंजूर नहीं हुई, एक नयी यूनिट बिजली की नहीं बनी, 1 कोई बड़ी संस्था नहीं आयी। हमारी मांग है कि BJP सरकार हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे।
Bhupinder Singh Hooda32,036 views • 3 months ago

कुमारी सैलजा हमारी बहन भी हैं और कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं। कांग्रेस का कोई भी नेता या कार्यकर्ता उनके बारे में गलत टिप्पणी नहीं कर सकता। उनके बारे में यदि कोई भी, किसी प्रकार की गलत टिप्पणी करता है तो उसका कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। आज हर किसी के पास मोबाइल है और किसी को भी मैन्युपुलेट करके कुछ भी बुलवाया जा सकता है। लेकिन ऐसी मानसिकता का समाज या राजनीति में कोई स्थान नहीं है। विरोधी दल जानबूझकर समाज को बांटने वाली साजिशें रच रहे हैं। हरियाणा की 36 बिरादरी समाज को जात-पात में बाँटने की किसी भी चाल में नहीं फंसने वाली। पूरे हरियाणा में एक ही नारा गूंज रहा है- ना जात पर-ना पात पर, बटन दबेगा हाथ पर।
Bhupinder Singh Hooda126,464 views • 2 years ago

हरियाणा से राज्यसभा सीट पर हो रहे चुनाव में 3 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 2 भाजपा के और 1 कांग्रेस पार्टी का है। अगर इनेलो जो न तो कांग्रेस के साथ है न भाजपा के, तो उसे वोटिंग से दूर रहना चाहिए। यदि वो बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट देते हैं, तो एक बार फिर साबित हो जाएगा कि इनेलो भाजपा की 'B-टीम' है। कांग्रेस एक सीट पर अपनी जीत दर्ज करेगी, बाकी 2 पर भाजपा खुद फैसला कर ले कि वो किसे जिताना चाहती है और किसे हराना!
Bhupinder Singh Hooda38,490 views • 6 months ago

धान और किलोमीटर घोटाले के बाद अब पंचकूला की जमीन घोटाले का एक और बड़ा मामला सामने आ रहा है। हरियाणा में एक के बाद एक कई बड़े घोटाले उजागर हुए हैं, जिसमें कई IAS अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं। बीते 12 वर्षों में तमाम घोटालों पर केवल SIT कमेटियां बनी, न कोई नतीजा निकला न दोषियों पर कार्रवाई हुई। SIT जांच पर जनता का भरोसा तभी बनेगा जब यह पूरी प्रक्रिया हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की देखरेख में होगी। हमारी स्पष्ट मांग है कि हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सभी घोटालों की निष्पक्ष जांच हो ताकि कोई भी दोषी बचने न पाए।
Bhupinder Singh Hooda17,964 views • 2 months ago

हरियाणा में 10 वर्षों के कुशासन का अंत करने के लिये बाबा साहब के संविधान से मिले मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिये सभी मतदाताओं का धन्यवाद। चुनाव अभियान के दौरान आपने अपार समर्थन, सम्मान और आशीर्वाद दिया, उसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगा। 8 अक्टूबर को बनने वाली कांग्रेस सरकार सभी हरियावासियों के आशीर्वाद और विश्वास पर चलकर प्रदेश को प्रगति पथ पर आगे बढायेगी।
Bhupinder Singh Hooda83,745 views • 1 year ago

कॉमनवेल्थ गेम्स में यह पहली दफा नहीं हुआ है, 2010 में भी हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने परचम लहराया था। हमारे खिलाड़ी बहुत होनहार हैं और उनकी मेहनत पर हमें गर्व है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे समय में बनी 'पदक लाओ, पद पाओ' खेल नीति के प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि आज हरियाणा के खिलाड़ी पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कांग्रेस के समय जिस तरह खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया, स्पोर्ट्स अकादमियां खोली गईं, हरियाणा को खेलों का हब बनाया गया और युवाओं को सही दिशा दी गई, उसके नतीजे बरसों बाद भी देखने को मिल रहे हैं। भिवानी में बॉक्सिंग अकादमी हमारे कांग्रेस के कार्यकाल में खुली थी। आज हमारी बेटियां पूरी दुनिया में देश-प्रदेश का नाम चमका रही हैं। हालांकि, बीजेपी सरकार ने कांग्रेस की बनाई खेल नीति में फेरबदल करके खिलाड़ियों को उनके इनाम, सम्मान और पदों से वंचित किया है। जिन खिलाड़ियों को कांग्रेस सरकार ने डीएसपी नियुक्त किया था, उन्हें इस सरकार ने प्रमोशन तक नहीं दिया। कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले तमाम खिलाड़ियों को तुरंत डीएसपी जैसे उच्च पदों पर नियुक्ति मिलनी चाहिए।
Bhupinder Singh Hooda10,866 views • 1 month ago

हरियाणा का जो राज्यसभा का नतीजा आया है, वह प्रजातंत्र की जीत और वोट चोरी की हार है। विधानसभा चुनाव में जो वोट चोरी की बात थी, वह अब साबित हो गई। शुरू से कहा जा रहा था कि दो सीटों में एक बहुमत के हिसाब से कांग्रेस की और एक BJP की थी। तीसरा कैंडिडेट खड़ा करके BJP ने वोट चोरी का पूरा प्रयास किया, लेकिन हमारे विधायकों ने उसको असफल कर दिया। यह जीत सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के विश्वास की जीत है।
Bhupinder Singh Hooda28,542 views • 6 months ago

चनौत में चल रहे आंदोलन से स्पष्ट है कि सरकार ने गांववालों के साथ धोखा किया है। प्रशासन की मौजूदगी में सत्ताधारी दल के व्यक्ति द्वारा पानी के लिए 'टी' लगाई गई थी, जिसे बाद में अवैध बताकर उखाड़कर दिया गया। अगर वह अवैध थी, तो लगवाते समय प्रशासन मौके पर मूकदर्शक क्यों बना रहा? सरकार आज तक इसका जवाब नहीं दे पाई है। चनौत गांव और हांसी शहर दोनों को पानी देने की जिम्मेदारी सरकार की है। यह बेहद दुःखद है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी गांववालों को आंदोलन और अनशन करना पड़ रहा है। सरकार को तुरंत गांववालों के साथ बातचीत कर इस गंभीर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में पानी की आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था की थी, तब किसी इलाके को ऐसे आंदोलन नहीं करने पड़े। आज चनौत ही नहीं, हरियाणा के कई हिस्सों में पानी की किल्लत है। रोहतक की कई कॉलोनियों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
Bhupinder Singh Hooda13,713 views • 2 months ago

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में जाकर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) से जुड़े कर्मचारी संगठनों द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने की जायज मांग का पूर्ण समर्थन किया। सरकार तुरंत कर्मचारियों की मांगें मानकर OPS लागू करे। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम की इस माँग को हम पहली कलम से पूरा करेंगे।
Bhupinder Singh Hooda104,165 views • 3 years ago