Bhupinder Singh Hooda's banner
Bhupinder Singh Hooda's profile picture

Bhupinder Singh Hooda

@BhupinderShooda400,986 subscribers

Leader of Opposition & Former Chief Minister, Haryana

Shorts

मेरी आप सभी से अपील है कि शांति कायम रखें और कानून-व्यवस्था बनाये रखने में मदद करें। आपस में कोई टकराव न करें, भाईचारा बढ़ाने का प्रयास करें।

मेरी आप सभी से अपील है कि शांति कायम रखें और कानून-व्यवस्था बनाये रखने में मदद करें। आपस में कोई टकराव न करें, भाईचारा बढ़ाने का प्रयास करें।

87,245 次观看

हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में कर्मचारियों के लिये ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे।

हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में कर्मचारियों के लिये ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे।

45,020 次观看

हिसार - विपक्ष आपके समक्ष में 🙏🏻

हिसार - विपक्ष आपके समक्ष में 🙏🏻

34,851 次观看

हमने सूरज की रोशनी में भी अदब नहीं खोया, लोग जुगनु की चमक में भी मगरूर हैं!

हमने सूरज की रोशनी में भी अदब नहीं खोया, लोग जुगनु की चमक में भी मगरूर हैं!

18,607 次观看

अगला पड़ाव हिसार... 20 अगस्त को 'विपक्ष आपके समक्ष'

अगला पड़ाव हिसार... 20 अगस्त को 'विपक्ष आपके समक्ष'

16,025 次观看

Videos

BhupinderShooda's profile picture

बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद HUDA का नाम बदलकर HSVP तो कर दिया। जबकि विकास नाम बदलने से नहीं, नीयत बदलने से होता है। ​पहले HUDA के समय लॉटरी से आम और मिडिल क्लास को प्लॉट मिलते थे। आज HSVP ऑक्शन कर रहा है, तो ऑक्शन में गरीब आदमी प्लॉट कैसे खरीद पाएगा? ​BJP ने दीनदयाल जी के नाम पर योजना बनाई, जिसमें प्लॉट 1 लाख रुपये गज बिक रहा है। 100 गज के प्लॉट के लिए 1 करोड़ रुपये कौन गरीब देगा? भ्रष्टाचार का कोई भी मामला हो, कार्रवाई सिर्फ पटवारी या क्लर्क तक ही सीमित रह जाती है। बड़ी मछलियों पर कोई आंच नहीं आती। BJP सरकार का हाल यह है कि - "गरीब लहरों पर तो पहरे बिठा रखे हैं, पर समंदरों की तलाशी कोई नहीं लेता।"

Bhupinder Singh Hooda

20,315 次观看 • 20 天前

BhupinderShooda's profile picture

मेरे इतने लंबे राजनीतिक जीवन में ऐसा दुर्व्यवहार कभी नहीं हुआ, न ही इस किस्म की घटना घटी जो इस सत्र में विधानसभा परिसर के बाहर हुआ। हमें परिसर के बाहर पार्किंग से पहले में अनडेमोक्रेटिक तरीके से रोका गया ताकि इस सरकार की पोल न खुल जाए। यह पूरी तरह से एक विफल सरकार है जो अपनी जवाबदेही से भागती नजर आ रही है। जब इनके पास सवालों के जवाब नहीं होते, तो ये विपक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने लगते है। जबकि विरोध जताना हमारा प्रजातांत्रिक मौलिक अधिकार है। अपनी गलती मानने के बजाय मुख्यमंत्री जी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उल्टा विधायकों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। मैंने सदन में भी पूछा कि हमें किसके आदेश पर रोका गया? किसी के पास कोई जवाब नहीं था।

Bhupinder Singh Hooda

13,886 次观看 • 21 天前

BhupinderShooda's profile picture

कुमारी सैलजा हमारी बहन भी हैं और कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं। कांग्रेस का कोई भी नेता या कार्यकर्ता उनके बारे में गलत टिप्पणी नहीं कर सकता। उनके बारे में यदि कोई भी, किसी प्रकार की गलत टिप्पणी करता है तो उसका कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। आज हर किसी के पास मोबाइल है और किसी को भी मैन्युपुलेट करके कुछ भी बुलवाया जा सकता है। लेकिन ऐसी मानसिकता का समाज या राजनीति में कोई स्थान नहीं है। विरोधी दल जानबूझकर समाज को बांटने वाली साजिशें रच रहे हैं। हरियाणा की 36 बिरादरी समाज को जात-पात में बाँटने की किसी भी चाल में नहीं फंसने वाली। पूरे हरियाणा में एक ही नारा गूंज रहा है- ना जात पर-ना पात पर, बटन दबेगा हाथ पर।

Bhupinder Singh Hooda

126,464 次观看 • 2 年前

BhupinderShooda's profile picture

कॉमनवेल्थ गेम्स में यह पहली दफा नहीं हुआ है, 2010 में भी हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने परचम लहराया था। हमारे खिलाड़ी बहुत होनहार हैं और उनकी मेहनत पर हमें गर्व है। हमें इस बात का गर्व है कि ​हमारे समय में बनी 'पदक लाओ, पद पाओ' खेल नीति के प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि आज हरियाणा के खिलाड़ी पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कांग्रेस के समय जिस तरह खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया, स्पोर्ट्स अकादमियां खोली गईं, हरियाणा को खेलों का हब बनाया गया और युवाओं को सही दिशा दी गई, उसके नतीजे बरसों बाद भी देखने को मिल रहे हैं। भिवानी में बॉक्सिंग अकादमी हमारे कांग्रेस के कार्यकाल में खुली थी। आज हमारी बेटियां पूरी दुनिया में देश-प्रदेश का नाम चमका रही हैं। हालांकि, बीजेपी सरकार ने कांग्रेस की बनाई खेल नीति में फेरबदल करके खिलाड़ियों को उनके इनाम, सम्मान और पदों से वंचित किया है। जिन खिलाड़ियों को कांग्रेस सरकार ने डीएसपी नियुक्त किया था, उन्हें इस सरकार ने प्रमोशन तक नहीं दिया। ​कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले तमाम खिलाड़ियों को तुरंत डीएसपी जैसे उच्च पदों पर नियुक्ति मिलनी चाहिए।

Bhupinder Singh Hooda

10,866 次观看 • 1 个月前

BhupinderShooda's profile picture

चनौत में चल रहे आंदोलन से स्पष्ट है कि सरकार ने गांववालों के साथ धोखा किया है। प्रशासन की मौजूदगी में सत्ताधारी दल के व्यक्ति द्वारा पानी के लिए 'टी' लगाई गई थी, जिसे बाद में अवैध बताकर उखाड़कर दिया गया। अगर वह अवैध थी, तो लगवाते समय प्रशासन मौके पर मूकदर्शक क्यों बना रहा? सरकार आज तक इसका जवाब नहीं दे पाई है। चनौत गांव और हांसी शहर दोनों को पानी देने की जिम्मेदारी सरकार की है। यह बेहद दुःखद है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी गांववालों को आंदोलन और अनशन करना पड़ रहा है। सरकार को तुरंत गांववालों के साथ बातचीत कर इस गंभीर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में पानी की आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था की थी, तब किसी इलाके को ऐसे आंदोलन नहीं करने पड़े। आज चनौत ही नहीं, हरियाणा के कई हिस्सों में पानी की किल्लत है। रोहतक की कई कॉलोनियों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

Bhupinder Singh Hooda

13,713 次观看 • 2 个月前