
Wasim Akram Tyagi
@WasimAkramTyagi • 161,252 subscribers
DIP Accredited Journalist. Tweets Are Personal, RTs No Endorsement. गलत बातों को सुनना और सुनकर हामी भर लेना, बहुत हैं फायदे इसमें मगर अच्छा नहीं लगता।
Shorts
Videos

सुप्रीम कोर्ट के वकील Mehmood Pracha को सुनिए! हालांकि उनके तेवर पहले भी ऐसे ही रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी बॉडी लैंग्वेज़ बता रही है कि ‘ज्ञानेश’ की विदाई नज़दीक है। और सिर्फ ज्ञानेश ही नहीं उनके ‘बॉस’ और उस ‘बॉस’ के ‘बॉस’ की भी कुर्सी खतरे में है। क्या ‘अच्छे दिन’ आने वाले हैं?
Wasim Akram Tyagi84,851 views • 3 days ago

जिस शख्स को पीटा जा रहा है, उसका नाम राहुल सिद्धार्थ है। राहुल सरकारी डॉक्टर हैं। वो अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से जा रहे थे, रास्ते में आवारा गाय आ गई, गाड़ी की टक्कर लगी और गाय मर गई। इसके बाद जो हुआ वो आपके सामने है। राहुल को हिंसक भीड़ ने बुरी तरह पीटा, उनकी गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि जब राहुल को पीटा जा रहा है, तो वहां पुलिस भी मौजूद है। इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश हो, जहां जानवर के नाम पर इंसान के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जाता हो। इंसानों को जानवरों की तरह पीटा जाता हो। उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया बार-बार दंभ भरते हैं कि उन्होंने प्रदेश को मुक्त बनाया है, वो यह नहीं कहते कि उन्होंने अघोषित तौर पर दक्षिणपंथी धार्मिक कट्टरपंथियों को अराजकता और हिंसा करने का लाइसेंस दे दिया है। पुलिस की मौजूदगी में राहुल को पीटा जा रहा है। लेकिन मजाल भला कि पुलिस उसे बचाए। जबकि यही पुलिस अभियुक्तों के पैर में गोली मारकर उनका एनकाउंटर करने के लिए विख्यात हो चुकी है। लेकिन इस हिंसक झुंड के सामने पुलिस ऐसे बेबस हो, मानो वह अधिकार विहीन हो।
Wasim Akram Tyagi235,206 views • 1 month ago

मस्जिदों दरगाहों इबादतगाहों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसी के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे उन्हें Amit Shah के मातहत आने वाली Delhi Police ने हिरासत में ले लिया। इस वीडियो को देखिए पूर्व सांसद Kunwar Danish Ali को पुलिस हिरासत में ले रही है, वो इस हिरासत के खिलाफ भी बोल रहे हैं। सवाल यह है कि क्या विरोध प्रदर्शन भी समाप्त कर दिया गया है?
Wasim Akram Tyagi33,748 views • 8 days ago
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

मानवता को शर्मसार करने वाला यह वीडियो महाराष्ट्र के वसई का है। संदीप पवार नामी एक दरिंदे ने चार वर्षीय बच्चे को पूरी ताक़त से सड़क पर पटख दिया। बच्चे का नाम विघ्नेश है उसके पिता का संदीप के साथ विवाद चल रहा था। संदीप ने उसकी सज़ा चार वर्षीय मासूम को दी है।
Wasim Akram Tyagi609,524 views • 6 months ago

पत्रकार Shuaib Raza | شعیب رضا ने टीएमसी के बाग़ी सांसद Yusuf Pathan ने सवाल किया कि क्या वह फिर से TMC के सम्पर्क में है? इस सवाल को युसूफ पठान बार-बार टालते रहे। और फिर आखिरकार उन्होंने कह ही दिया, “मैं नहीँ बोलूंगा।” सही भी है! बोलने लायक़ बचे भी कहाँ हो! बोलने लायक़ होते तो बोलते भी।
Wasim Akram Tyagi183,356 views • 2 months ago

रेस के अंदर भी रेस होती है। कॉर्पोरेट से लेकर मीडिया चैनल्स के मालिक तक में रेस लगी हुई है। रेस यही है कि कौन ज्यादा बड़ा हिंदू है! कौन है जिसे मंत्री विधायक, सांसद, भी ‘बड़ा’ हिंदू मानते हैं। इस वक्त अंबानी और सुरेश चव्हाणके के बीच तगड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। दोनों के बीच इसकी भी तुलना हो रही है कि किसके आयोजन में ज्यादा वीवीआपी लोग आए। हाल ही में सुरेश चव्हाणके के आवास पर गणेशोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें संत-महंत के साथ-साथ 125 के क़रीब सांसद, 25 के क़रीब मंत्री, दर्जनों विधायक शिरकत करने पहुंचे। इतना ही नहीं इस आयोजन में काँग्रेस के भी कई ‘बड़े’ नेता पहुंचे। इसी आयोजन में पेजावर मठ के श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी ने भी शिरकत की। अब इसी को लेकर अंबानी के आयोजन से तुलना की जा रही है। कि अंबानी के आयोजन में पहुंचने वाले नाम ज्यादा चर्चित हो सकते हैं, लेकिन तादाद में कम हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली में वजन संसद से भी नापा जाता है, संत के चरण से भी। इस मामले में सुरेश चव्हाणके अंबानी पर भारी पड़े हैं। #AmbaniVsChavhanke
Wasim Akram Tyagi28,941 views • 9 days ago

दिल्ली में जमुना सफाई के नाम पर प्रोपेगेंडा करने के लिए अब आईटी सेल के टुकड़ाखोरों को जमुना में उतारा गया है। अब आप इस वीडियो को देखिए! वीडियो में दिख आईटी सेल का टुकड़ा खोर जमुना का पानी पीने का प्रोपेगंडा कर रहा है। वह पानी लेता है, उसे गटकने का दिखावा करता है और फिर पानी पिए बगैर ही बहा देता है।
Wasim Akram Tyagi859,777 views • 11 months ago
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

वीडियो मे दिख रहे शख्स का नाम अशोक खरात है। यह महाराष्ट्रा के पुणे में रहता है, और खुद को ज्योतिष बताता है। यह “समस्या समाधान” के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। महिलाओं को के बहाने से अपने ऑफिस बुलाता, फिर उन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देता। इसके बाद गुप्त कैमरों से उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता और फिर उन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। यहां सिर्फ एक सवाल है और वो सवाल किसी सरकार या प्रशासन से नहीं है, बल्कि दक्षिणपंथी संगठनों से है कि वो इस दुराचारी के खिलाफ कब प्रदर्शन करेंगे? इस दुराचारी ने जिन महिलाओं के वीडियो बनाए हैं, क्या वो ‘दूसरे’ संप्रदाय की हैं? नहीं! तब इसके खिलाफ कब प्रदर्शन होगा? कब इसके बहिष्कार का आह्वान होगा? इसी पुणे में एक सप्ताह के भीतर दक्षिणपंथी कट्टरपंथियों ने रोज़ा इफ्तार कर रहे रोज़ेदारों पर हमला करके उन्हें पीट-पीट कर लहुलुहान किया था। उससे पहले एक मुस्लिम शख्स के मुँह में गोबर दिया गया था। लेकिन इस घटना पर चुप्पी है! यह कैसा दोहरापन है?
Wasim Akram Tyagi418,546 views • 6 months ago

सहारनपुर में 100 साल से भी अधिक पुरानी जिस मस्जिद को शहीद किया गया है, उसके बारे में सहारनपुर के हिंदुओं को सुनिए! ये सिर्फ हिंदू नहीं हैं, बल्कि विशुद्ध भारतीय हैं। ये कभी नफ़रत के सौदागरों के झांसे में ‘डरेंगे’ भी नहीं। इनकी बातों को सुनिए! और सोचिए कि भाजपा इस देश को गर्त में क्यों ले जाना चाहती है?
Wasim Akram Tyagi64,350 views • 1 month ago

हाल ही में Congress के सांसद Rajeev Shukla इस जमूरे के मदारी से ‘आशीर्वाद’ लेकर आए हैं। यह उसी Dr. Suresh Chavhanke “Sudarshan News” का सुपुत्र है! अपने बाप की तर्ज़ पर ही इसका भी एक सूत्री कार्यक्रम समाज में नफ़रत परोसना है। यह मुसलमानों के खिलाफ नफ़रत का प्रसार करते हुए हिंसा का आह्वान भी कर रहा है। इस देश की पुलिस इन जैसे नफ़रती जमूरो को कब गिरफ्तार करके जेल में सड़ाएगी?
Wasim Akram Tyagi42,983 views • 20 days ago

मेरठ के केसरगंज स्थित दाल मंडी में मस्जिद निर्माण का कार्य चल रहा था। इसे लेकर एक वर्ग ने विरोध किया, जिस पर मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद निर्माण का कार्य जहां तक पहुंचा था, उसे वहीं रोक दिया। उसके अगले रोज़ अपराधिक रिकॉर्ड रखने वाला सचिन सिरोही नामी फ्रिंज एलिमेंट अपने साथ अपने ही जैसा फ्रिंज एलिमेंट ‘रिपोर्टर’ लेकर दाल मंडी पहुंचा, और वहां पहुंचकर मस्जिद में घुसने की कोशिश करते हुए मस्जिद को लेकर विवादित बयानबाज़ी भी की। विवाद हुआ, और मेरठ की महान एवं न्यायप्रिय निष्पक्ष MEERUT POLICE मस्जिद के इमाम को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस वीडियो को देखिए! इसमें वो फ्रिंज एलिमेंट सचिन सिरोही भी है, और नफ़रत बांटकर टुकड़ाखोरी करने वाला वो नफ़रती रिपोर्टर भी है। ये मस्जिद के सामने जाकर माइक लेकर वहां पर ‘वैध अवैध’ करने लगता है। इसी बीच सचिन सिरोही नामी नफ़रती विवादित टिप्पणी करता है, जिस इमाम साहब गुस्से में जवाब देते हैं, और उस नफ़रती के माइक को हटा देते हैं। बस फिर क्या था! नफ़रती रिपोर्टर भी तमतमा जाता है। सोचिए! माइक हटाए जाने पर नफ़रती रिपोर्टर लाल पीला हो गया। लेकिन मस्जिद में जारी निर्माण कार्य को रुकवाए जाने पर ‘दूसरे’ लोग नाराज़गी भी ज़ाहिर ना करें? इस देश में मुस्लिम पहचान के खिलाफ खुले आम गुंडागर्दी हो रही है। इस गुंडागर्दी के खिलाफ Yogi Adityanath सरकार DGP UP की UP POLICE एक्शन लेने के लिए भी तैयार नहीं है। मुसलमान किसी ‘दूसरे’ मोहल्ले में मकान खरीद ले तो वहां ये गुंडे पहुंच जाते हैं, और जाकर हंगामा करना शुरू कर देते हैं, मुसलमान कहीं मस्जिद बनाने लगें तो वहां ये गुंडे पहुंच जाते हैं, और जाकर हंगामा करना शुरू कर देते हैं। प्रशासन खुद ही बता दे कि आखिर गुंडों के इस झुंड को गुंडागर्दी करने का अधिकार किसने दिया है? क्या किसी मुसलमान ने भी इस तरह की गुंडागर्दी की है? मेरठ की इस मस्जिद कमेटी को हाईकोर्ट का रुख करना चाहिए। ताकि अपनी ही ज़मीन पर इबादतगाह के निर्माण में बाधा डालने वाले सचिन सिरोही नामी फ्रिंज एलिमेंट और इसके पिछलग्गू नफरती रिपोर्टर चेले चपाटों पर अदालत ढंग से कानून का पाठ पढ़ाए।
Wasim Akram Tyagi45,541 views • 23 days ago

यह घटना यूपी के शामली के लिलौन गांव की है। लिलौन निवासी मोमीन के परिवार से इसी गांव का निवासी शिवम नामी एक शख्स रंजिश रखता है। रंजिश महज़ चुनावी है। लेकिन इस चुनावी रंजिश में शिवम ने ऐसी क्रूरता दिखाई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। बीते महीने मार्च की 10 तारीख को मोमीन के दो बच्चे घर से यह कहकर निकले कि वो खेलने जा रहे हैं। इन बच्चों को शिवम और उसके साथी नितिन और गोलू दोनों बच्चो को बहला फुसलाकर बडी नहर पर ले गए। आरोप है कि इन तीनों ने दोनों बच्चों को पहले बेरहमी से पीटा और फिर नहर में फेंक दिया, चूंकि एक बच्चा तैरना जानता था तो वह अपने छोटे भाई को भी किसी तरह नहर से निकाल लाया। इसके बाद शिवम और उसके साथियों तीनों ने दोनों बच्चों को अपने घर में बन्धक बना लिया, और उन्हें निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीट। बच्चों के साथ हो रहे अमानवीय एवं क्रूरता की सूचना पाकर मोमीन मौके पर पहुंचे, तो शिवम और उसके साथियों द्वारा उनके साथ भी गाली गलौज की गई। जिसके बाद मोमीन द्वारा Call 112 पर कॉल कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रावाई नहीं हुई है। अब यहां से कई सवाल हैं। क्या DGP UP की UP POLICE बच्चों के साथ अमानवीय एवं क्रूर रवैया अपनाने वाले शिवम और उसके गुर्गों के खिलाफ सख्त ऐसी कार्रावाई करेगी जो नज़ीर बने? इस घटना को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत गया है, लेकिन आरोपितों पर कोई कार्रावाई तक नहीं हुई है, ऐसा क्यों? Yogi Adityanath की Government of UP में बच्चों के साथ क्रूरता करने वालो के साथ पुलिस इतना ढुल मुल रवैया क्यों अपनाए हुए है। इस मामले का NCPCR को संज्ञान लेना चाहिए, दोषियों को ऐसी सज़ा मिले जो नज़ीर बन जाए।
Wasim Akram Tyagi279,218 views • 5 months ago

जहां सांप्रदायिक तनाव होता है ये गुंडे वहीं नज़र आते है। जहां तनाव नहीं है, वहां पहुंचकर ये गुंडे तनाव पैदा करते हैं। खुद को धर्म के लड़ाके बताकर ये गुंडे गालियां देते हैं, विवादित एवं भड़काऊ बयानबाज़ी करते हैं। लेकिन मजाल भला कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी की पुलिस इनके खिलाफ एक्शन ले पाए। अब ये गुंडे पुर्णिया सांसद पप्पू यादव को लेकर भड़काऊ बयानबाज़ी कर रहे हैं। गालियां दे रहे हैं। मुसलमानों पर विवादित एवं भड़काऊ टिप्पणी कर रहे हैं। यह सब दिल्ली में हो रहा है। Amit Shah के मातहत काम करने वाले CP Delhi #DilKiPolice और Delhi Police शायद ही इनके खिलाफ एक्शन ले पाए। मदर ऑफ डेमोक्रेसी की पुलिस कानून से नहीं बल्कि ‘मालिक’ के ‘आदेश’ से चल रही है।
Wasim Akram Tyagi114,776 views • 2 months ago

गुजरात के अहमदाबाद का यह परिवार लंदन से अहमदाबाद ईद उल अज़हा मनाने आया था। आज ही इस परिवार के अपने उन्हें एयरपोर्ट पर विदा करने आए थे। उन्हें क्या ख़बर थी कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही, एक हादसा उनका सबकुछ बर्बाद कर देगा। #Planecrash | #AirIndia | #AhemdabadPlaneCrash
Wasim Akram Tyagi721,660 views • 1 year ago

मोदी सरकार का ‘हिंदूवादी मीडिया’ देश की छवि खराब लगा हुआ है। इस ‘हिंदूवादी मीडिया’ ने ख़बरें चलाईं कि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पज़िशकीयान ने एक हिंदू धर्म गुरु के पैर छुए हैं। अब ईरानी दूतावास ने उन वीडियो का खंडन किया है। वास्तविकता यह है कि बातचीत के दौरान पैन या कागज गिरा था, जिसको उठाने के लिए ईरानी राष्ट्रपति और हिंदू धर्म गुरु एक साथ झुके, लेकिन ‘हिंदूवादी मीडिया’ ने ख़बरें चला दीं कि ईरानी राष्ट्रपति ने हिंदू धर्म गुरु के पैर छुए हैं। अब इस मामले से जुड़ा नया वीडियो भी सामने आया है।
Wasim Akram Tyagi44,321 views • 24 days ago

इज़रायल की जीत के लिए कहीं हवन हो रहा है, कहीं कुछ हो रहा है। लेकिन मैं एक बात बताना चाहता हूँ, पूरे ईरान में कहीं गाय नहीं खाई जाती, लेकिन इजरायल में कोई दस्तरख्वान ऐसा नहीं है, जहां गाय नहीं खाई जाती हो। तो जहां तुम्हारी माता को चबा-चबा कर खाया जाता है, उसे तुम फादर लैंड कह रहे हो। मौलाना कल्बे जव्वाद
Wasim Akram Tyagi296,967 views • 6 months ago

यह सीधे तौर पर Delhi Police की बदतमीज़ी और बदसलूकी है। CP Delhi #DilKiPolice क्या इन पुलिसकर्मियों को आपने निर्देश दिया था कि जब पत्रकार रिपोर्टिंग कर रहा हो, तो उसके कान के नज़दीक जाकर सीटी बजाना, ताकि रिपोर्टिंग में व्यवधान डालना? ये पुलिसकर्मी वही सब कर रहे हैं।
Wasim Akram Tyagi15,831 views • 8 days ago

इस ‘नए भारत’ में जिन लड़ाकों को तैयार किया गया है, अब वो मैदान में उतर चुके हैं। नफ़रत की प्रयोगशाला में तैयार ये लड़ाके अब उन लोगों पर हमला कर रहे हैं जो प्रोटेस्ट करने वाले युवाओं का समर्थन कर रहे हैं। इस वीडियो में देखिए कि पहले एक नफ़रती चिंटू एक युवक पर हमला करता है, फिर वहां खड़े उसके गैंग के सदस्य उसे पीटना शुरू कर देते हैं। Amit Shah CP Delhi #DilKiPolice Delhi Police बताए कि इन अराजकतवादी तत्वों के खिलाफ कार्रावाई करेगी? या इनसे याचना करेगी?
Wasim Akram Tyagi109,853 views • 2 months ago