Abhishek Kumar's banner
Abhishek Kumar's profile picture

Abhishek Kumar

@abhishek_nefowa6,385 subscribers

Proud Indian | Country First | President @nefowaoffice | Member Central Advisory Council @MoHUA_India | Member @upreraofficial reconciliation forum |

Shorts

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-1 में सुपरटेक इकोविलेज-1 से लेकर Ace City तक स्थित 60 मीटर रोड की सर्विस रोड तथा 24 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हो चुकी है। सड़कों पर ठेलियों एवं अवैध दुकानों का अतिक्रमण इस हद तक बढ़ गया है कि प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों तथा स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क की पटरी पर मिट्टी भरकर ऊँचे-ऊँचे प्लेटफॉर्म बना दिए गए हैं और उन पर गैर-कानूनी रूप से पक्की दुकानें स्थापित कर ली गई हैं, जो यातायात व्यवस्था के साथ-साथ जनसुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन चुकी हैं। Greater Noida Industrial Development Authority से विनम्र निवेदन है कि कृपया इस अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही DCP Central Noida से अनुरोध है कि वे SHObisrakh Central Noida (बिसरख कोतवाली) को अतिक्रमण हटाने के लिए स्पष्ट एवं कठोर निर्देश प्रदान करें। अक्सर यह देखा-सुना जाता है कि अवैध दुकानदार किसी न किसी अधिकारी का नाम लेकर अपनी दुकानों को संरक्षण प्राप्त होने का दावा करते हैं, जिससे प्रशासन की छवि भी प्रभावित होती है। अतः POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR CP Noida DGP UP S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP Yogi Adityanath Yogi Adityanath Office CM Office, GoUP DM NOIDA Gautam Buddha Nagar Medha Roopam DCP Traffic Noida से निवेदन है कि इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।

16,890 Aufrufe

Videos

abhishek_nefowa's profile picture

आदरणीय CP Noida मैम, POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR UP POLICE DCP Central Noida, निवेदन है कि चौकी इंचार्ज द्वारा इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई न करके मामले को दबाने अथवा लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। हम सभी नागरिकों को CP Noida मैम, आप पर पूरा विश्वास है कि आप इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर सत्य के आधार पर उचित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश देंगी। पीड़ित की पीड़ा: “दिनांक 19 जुलाई 2026 को हुई मारपीट की घटना में गंभीर कान की चोट, पुलिस एवं चिकित्सीय लापरवाही तथा निष्पक्ष जांच एवं न्याय हेतु प्रार्थना। माननीय पुलिस आयुक्त महोदया, सविनय निवेदन है कि दिनांक 19 जुलाई 2026 को मेरे साथ गंभीर मारपीट की घटना हुई, जिसके परिणामस्वरूप मुझे गंभीर शारीरिक चोटें आईं, विशेषकर मेरे बाएं कान में गंभीर क्षति हुई। घटना के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, थाना पहुंचने पर मेरी चोटों की गंभीरता को समझे बिना दोनों पक्षों को लॉकअप में बंद कर दिया गया। मैंने बार-बार पुलिसकर्मियों को बताया कि मुझे अत्यधिक दर्द हो रहा है तथा मेरे बाएं कान से सुनाई नहीं दे रहा है, इसलिए तत्काल चिकित्सा सहायता और मेडिकल परीक्षण की आवश्यकता है। काफी अनुरोध के बाद मुझे बिसरख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. अमित कुमार टोंक द्वारा प्राथमिक परीक्षण किया गया। मैंने डॉक्टर को स्पष्ट रूप से बताया कि मुझे बाएं कान से सुनाई नहीं दे रहा है तथा कान के अंदर लगातार सीटी जैसी आवाज आ रही है। मैंने ईएनटी विशेषज्ञ के पास रेफर करने का अनुरोध किया, किंतु अस्पताल में विशेषज्ञ एवं आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध न होने की बात कहकर मुझे जिला अस्पताल, सेक्टर-39, नोएडा जाने की सलाह दी गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मामले को MLC बताते हुए रेफरल लेटर की मांग की। जब मैंने इस संबंध में थाने के एसआई राहुल से सहायता मांगी, तो मेरी गंभीर स्थिति को संवेदनशीलता से लेने के बजाय उन्होंने मेरी शिकायत को हल्के में लेते हुए कहा कि मैं “राई का पहाड़ बना रहा हूं” और सामान्य ओपीडी में उपचार कराने की सलाह दी। इसके बाद भी मुझे रेफरल उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण मुझे अस्पताल और थाने के बीच बार-बार भटकना पड़ा। अंततः मैंने स्वयं ओपीडी पर्चा बनवाकर जिला अस्पताल में जांच कराई। जांच के दौरान चिकित्सक ने स्पष्ट रूप से बताया कि मेरे बाएं कान का पर्दा (Eardrum) फट चुका है तथा कान के अंदर रक्त जमा हुआ है। चिकित्सक ने भविष्य में ऑपरेशन की संभावना भी व्यक्त की तथा आगे की विस्तृत जांच के लिए मुझे अली यावर जंग अस्पताल, सेक्टर-12, नोएडा रेफर किया। अली यावर जंग अस्पताल में कराए गए सभी परीक्षणों में यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ कि मेरे बाएं कान की सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है तथा मुझे Hearing Loss हुआ है। चिकित्सकों ने कान का पर्दा फटने और अंदर रक्त के पैच होने की पुष्टि भी की। सभी मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उन्हें थाने में जमा कर दिया गया। इसके पश्चात लगभग चार-पांच दिन बाद जांच अधिकारी श्री सुनील कुमार के साथ संबंधित अस्पताल में रिपोर्टों का सत्यापन भी कराया गया, जहां चिकित्सक ने जांच अधिकारी के समक्ष भी मेरे कान का पर्दा फटने तथा अंदर रक्त के पैच होने की पुष्टि की। इतने गंभीर एवं स्पष्ट चिकित्सीय प्रमाण उपलब्ध होने के बावजूद आज तक इस मामले में कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद मुझे न्याय दिलाने के बजाय लगातार थाने और अस्पतालों के चक्कर लगाने के लिए विवश किया जा रहा है। यह स्थिति केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि पीड़ित को न्याय से वंचित करने का प्रयास प्रतीत होती है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो गई जब जिस अस्पताल में मेरी जांच हुई थी, वहां से मुझे पुनः जांच करवाने हेतु फोन किए जाने लगे। इससे मुझे आशंका है कि पहले से सत्यापित मेडिकल रिपोर्टों को प्रभावित करने, कमजोर करने अथवा संदेह के घेरे में लाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की प्रभावशाली पहुंच के कारण पूरे मामले को दबाने एवं निष्पक्ष जांच को प्रभावित करने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मेरे कान का पर्दा फट चुका है, मेरी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है तथा भविष्य में ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा समय पर उचित धाराओं में कार्रवाई न करना, उपलब्ध मेडिकल प्रमाणों के बावजूद मामले को लंबित रखना तथा एक पीड़ित को लगातार भटकाना अत्यंत गंभीर विषय है।” CP Ma'amपर मुझे पूरा भरोसा हैं कि इस मामले मैं निष्पक्षता से कार्यवाही कर उचित न्याय दिलाएंगी। भवदीय, जयप्रकाश शर्मा मोबाइल: 9910693312

Abhishek Kumar

37,793 Aufrufe • vor 28 Tagen

abhishek_nefowa's profile picture

.POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR DCP Central Noida ACP 2 Central Noida Greater Noida Industrial Development Authority npclgrnoida घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर 16B स्थित सोसाइटी AIMS और Supertech Eco Village 2 के बीच बनी सड़क के पास स्थित पाथवे की है: वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि; सड़क के बीच बने डिवाइडर पर, अवैध रूप से बनी दुकान को उसके डीप फ्रीज़र के लिए बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। यह सीधे तौर पर बिजली चोरी का मामला है, जो कानूनन अपराध है। और भी गंभीर बात यह है कि जिस माध्यम या व्यवस्था का उपयोग, इस सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है, उसके लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किया हो रहा हैl संबंधित विभाग से निवेदन है कि इस मामले की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Abhishek Kumar

12,800 Aufrufe • vor 5 Monaten

Keine weiteren Inhalte verfügbar