Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

.POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR DCP Central Noida ACP 2 Central Noida Greater Noida Industrial Development Authority npclgrnoida घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर 16B स्थित सोसाइटी AIMS और Supertech Eco Village 2 के बीच बनी सड़क के पास स्थित पाथवे की है: वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा...

12,800 Aufrufe • vor 5 Monaten •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

इस वीडियो को देखकर खून खौल गया – इसे होली खेलना नहीं कहा जा सकता। यह पूरी तरह से जाहिलपन, छिछोरापन और एक लड़की के सम्मान का खुला चीरहरण है। यह केवल एक महिला की गरिमा का अपमान नहीं, बल्कि पूरे सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली घटना है। वीडियो में एक नाबालिग युवती के साथ जिस प्रकार की अमर्यादित हरकत की जा रही है, वह अत्यंत निंदनीय और घृणित है। ऐसे लोग इस देश, समाज और अपने परिवार – तीनों के लिए कलंक हैं। जब तक ऐसे लोगों को समाज के सामने बेनकाब नहीं किया जाएगा और उन पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह की घटिया मानसिकता पर अंकुश लगना मुश्किल है। इस वीडियो का स्थान अभी स्पष्ट नहीं है। यदि किसी मित्र के पास इस वीडियो से संबंधित कोई भी जानकारी हो – जैसे स्थान, समय या संबंधित व्यक्तियों की पहचान.. तो कृपया हमें अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि इस मामले में उचित और दंडात्मक कार्रवाई के लिए पहल की जा सके। ~ साभार: NCIB Headquarters

NCIB Headquarters

53,959 Aufrufe • vor 5 Monaten

#बिजनौर :-बिजनौर के स्वाहेड़ी गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहू अपने ससुर की लाठी-डंडों से सरेआम पिटाई करती नज़र आ रही है। बताया जा रहा है कि जमीन के लालच में बुजुर्ग पर यह हमला किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपी दंपति पीड़ित के छोटे बेटे की जमीन हड़पना चाहते हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से #वायरल हो रहा है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #viral #viralvideo

UttarPradesh.ORG News

102,605 Aufrufe • vor 1 Jahr

चलती ट्रेन में एक महिला द्वारा कथित रूप से ‘स्मार्ट’ तरीके से चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह महिला यात्रियों के सामान पर नजर रखकर मौका मिलते ही चोरी करने की फिराक में थी। हालांकि, उसकी हरकतों पर कुछ यात्रियों को शक हुआ और उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद यात्री उससे सवाल-जवाब कर रहे हैं और पूरी घटना को रिकॉर्ड भी किया जा रहा है। इस दौरान महिला घबराई हुई नजर आती है। यात्रियों की सूझबूझ के कारण संभावित चोरी को समय रहते रोक लिया गया। बाद में इस पूरे मामले की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई। यह घटना यात्रियों के लिए एक चेतावनी भी है कि सफर के दौरान अपने सामान को लेकर सतर्क रहना कितना जरूरी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Adv. Divya Jakhar

21,893 Aufrufe • vor 3 Monaten

थाना जैंत पर बलात्कार के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई है जिस पर थाना जैंत पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । पूछताछ पर यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्त ने पीड़िता की माँ को अपना मकान दान पात्र के माध्यम से दिया है । उक्त मकान पर 15 लाख का लोन चल रहा था । जिसका बकाया 10 लाख है । इस बात को लेकर अभियुक्त व पीड़िता की माँ के मध्य आपस में झगड़ा चल रहा है, इस पहलू पर भी जांच की जा रही है । पीड़िता व पीड़िता की माँ द्वारा लगाये गये आरोपो की जांच की जा रही है । पीड़िता का मेडीकल भी कराया जा रहा है । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । बाइट – क्षेत्राधिकारी सदर, श्री पीतम पाल सिंह ।

MATHURA POLICE

35,541 Aufrufe • vor 4 Monaten

चोटपुर–छजारसी कॉलोनी से जुड़ा एक वीडियो आज़ तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर कुछ स्वयंभू समाजसेवी देर रात लगभग 3 बजे एकत्रित दिखाई दे रहे हैं, जहां पुलिस अधिकारियों के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग साफ सुनाई देता है। वीडियो में जिन नामों का उल्लेख सामने आ रहा है, उनमें रोहित ठाकुर, मनोज उपाध्याय, हरीकिशोर सहित उनके सहयोगी शामिल बताए जा रहे हैं। विशेष रूप से एक युवक, जिसकी पहचान रोहित ठाकुर के रूप में की जा रही है, वीडियो में जिस प्रकार की भाषा और तेवर अपनाते दिखाई दे रहे हैं , उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यह युवक रोहित ठाकुर जो की मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, मात्र अपने राजनीतिक चाटुकारिता व निकटता के बल पर खुद को अत्यधिक प्रभावशाली मानते हुए पुलिस व्यवस्था तक को खुलेआम चुनौती देता नजर आ रहा है। वीडियो में “डॉक्टर से फोन कराने” की बात कही जा रही है, जिसे स्थानीय लोग क्षेत्रीय सांसद जी से जोड़कर देख रहे हैं। इससे यह आशंका और गहरी हो जाती है कि कहीं राजनीतिक संरक्षण का नाम लेकर प्रशासनिक तंत्र पर दबाव बनाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि वीडियो में पुलिसकर्मियों—यहां तक कि दो और तीन स्टार अधिकारियों—के लिए भी अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। एक महिला एसीपी के संदर्भ में भी अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं, जो न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक मर्यादा पर भी सीधा प्रश्नचिह्न लगाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समूह अक्सर थानों और चौकियों पर सामूहिक दबाव बनाकर मामलों में दखल देता है। आरोप यह भी है कि राजनीतिक पहचान और फोटोबाजी के जरिए प्रशासन पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाया जाता है, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई प्रभावित होती है। पूर्व में कॉलोनी के एक लाइनमैन के साथ मारपीट और उसके बाद उसी पर मुकदमा दर्ज होने की घटना को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। थाने चौकी में आए दिन इनकी दलाली की शिकायतें आती रहती हैं। अगर उनके मन माफीक काम नहीं होता है तो यह अपने राजनीतिक रसूख का उपयोग कर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपना काम करवाते हैं अन्यथा गाली देते हैं। इस पूरे प्रकरण ने पुरे नोएडा में यह बहस तेज कर दी है कि क्या कुछ लोग राजनीतिक नाम और प्रभाव का इस्तेमाल कर स्वयं को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे व्यवहार से कॉलोनी का सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इस मामले में दो प्रमुख मांगें सामने आई हैं—पहली, राजनीतिक नेतृत्व से अपेक्षा की जा रही है कि वह ऐसे विवादित तत्वों से दूरी बनाए और संगठन की साख को बनाए रखने के लिए स्पष्ट रुख अपनाए। दूसरी, पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है। फिलहाल, यह मामला जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है, लेकिन वायरल वीडियो ने निश्चित रूप से स्थानीय व्यवस्था, राजनीतिक संरक्षण और कानून के दायरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। UP POLICE DCP Central Noida Thana Sector 63 DGP UP Cockroaches of India Cockroach Janta Party Pankaj Singh Dr Kumar Vishvas

The Voice

22,930 Aufrufe • vor 29 Tagen

आदरणीय Yogi Adityanath जी, सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं द्वारा रैगिंग के नाम पर जूनियर छात्राओं के साथ मारपीट, अभद्र भाषा का प्रयोग तथा उनके परिवार की गरिमा और सम्मान पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना अत्यंत निंदनीय है और शिक्षा के मंदिर में अनुशासनहीनता एवं गुंडागर्दी को दर्शाती है। विदित हो कि इस प्रकार की घटनाएं प्रायः संस्थान के प्रशासनिक लापरवाही या ढीले रवैये के बिना संभव नहीं होती हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में घटना सत्य पाई जाती है, तो संबंधित कॉलेज प्रशासन एवं दोषी छात्राओं के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने हेतु POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR को निर्देशित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही, यह अभिभावकों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि वे अपने बच्चों के आचरण एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान दें। उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का भी आधार है। यदि समय रहते इस प्रकार के व्यवहार को नहीं रोका गया, तो इसका दुष्प्रभाव समाज और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा। UP POLICE DGP UP DM NOIDA Gautam Buddha Nagar Ministry of Education

NCIB Headquarters

172,165 Aufrufe • vor 3 Monaten

दिल्ली के गोकलपुरी फ्लाईओवर के पास (05.05.2026, शाम लगभग 5 बजे) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों रूप सिंह और अमित पर कथित रूप से रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी पहले एक पानी टैंकर, रिक्शा और टेंपो चालक से बातचीत करते दिखाई देते हैं और फिर इशारा करके किसी व्यक्ति की ओर पैसे देने की बात करते नजर आते हैं। अगर वीडियो में दिखाए गए आरोप सही हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है और पुलिस व्यवस्था की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए ऐसे मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना जरूरी है। जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि अगर कोई दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। जनता अब जवाब चाहती है — क्या इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी? Delhi Police Delhi Traffic Police CP Delhi #DilKiPolice LG Delhi

Sahil chabra

16,344 Aufrufe • vor 2 Monaten

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां एक सरकारी एम्बुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर का लॉक हथौड़े से खोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सरकारी एम्बुलेंस सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है. एम्बुलेंस के अंदर एक गंभीर मरीज मौजूद है, जिसे ऑक्सीजन की जरूरत बताई जा रही है. इसी दौरान एम्बुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर का लॉक खोलने की कोशिश की जाती है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिलेंडर का लॉक सामान्य तरीके से नहीं खुलता है. इसके बाद एम्बुलेंस का अटेंडेंट चाबी या निर्धारित उपकरण का इस्तेमाल करने के बजाय हथौड़े से लॉक पर लगातार वार करता नजर आता है. चलती एम्बुलेंस में इस तरह ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ की जा रही कार्रवाई ने लोगों को हैरान कर दिया है. #Moradabad #UPNews #Ambulance #ViralVideo #OxygenCylinder #ATReel #AajTakSocial

AajTak

21,604 Aufrufe • vor 2 Monaten

बाड़मेर के हरसानी विद्युत विभाग के जेईएन रामकेश मीणा के साथ हुई मारपीट की घटना निंदनीय और चिंताजनक है। किसी भी सरकारी अधिकारी के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। यह घटना न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है, बल्कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और आचरण पर भी सवाल उठाती है। शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी द्वारा सार्वजनिक रूप से अधिकारी को फटकार लगाना और उसके बाद इस तरह की घटना का होना गंभीर विषय है। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि रविंद्रसिंह भाटी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि अपने पद का दुरुपयोग कर अधिकारियों के साथ इस प्रकार का समर्थकों द्वारा दुर्व्यवहार न करवा सके। साथ ही, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।

Hansraj Meena

30,035 Aufrufe • vor 1 Jahr