
Rajkumar Bhati
@rajkumarbhatisp • 81,497 subscribers
पूर्णकालिक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता। मूलतः पत्रकार। लेखन व अध्ययन में रुचि। प्रवक्ता समाजवादी पार्टी।
Shorts
Videos

कल 20 अक्टूबर को दिल्ली के रानी झांसी मार्ग स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मैं मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुआ था । एक सच्चा समाजवादी होने के नाते मैं प्रत्येक धर्म, जाति, वर्ग और समुदाय का सम्मान करता हूं और जो भी अपने कार्यक्रम में सम्मान के साथ आमंत्रित करता है उसमें सम्मिलित होता हूं । मैं सिख भाइयों के बुलावे पर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहब को मत्था टेक कर भी आता हूं । मुस्लिम भाइयों के बुलावे पर उनकी मजलिस में भी शामिल होता हूं । हिंदू धर्म के तीज-त्योहारों में भी सम्मिलित होता हूं । बौद्ध धर्म और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति मेरा विशेष आकर्षण है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं । बाबा साहब के विचारों का भी मेरे ऊपर गहरा प्रभाव है । लेकिन कल के कार्यक्रम के बाद बीजेपी आईटी सेल और अंधभक्त कट्टर वादियों ने सोशल मीडिया पर मेरे प्रति दुष्प्रचार कर रखा है कि मैंने हिंदू धर्म त्याग दिया है और धर्म परिवर्तन कर लिया है । मैं बाबा साहब की शिक्षा और गौतम बुद्ध के बताये उपदेशों का भरपूर समर्थन करते हुए यह गहरा विश्वास रखता हूं कि मुझे धर्म परिवर्तन करने की ना तो कोई आवश्यकता है ना ऐसा मेरा कोई इरादा है । हम किसी भी धर्म में रहकर मानवता की सेवा कर सकते हैं और भेदभाव, छुआछूत, घृणा, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बोल सकते हैं । कृपया भाजपा आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और कोई गलतफहमी न पालें धन्यवाद । जय भीम । नमो बुद्धाय ।
Rajkumar Bhati426,809 Aufrufe • vor 18 Tagen

सबा से ताजगी, गुंचों से रौनक, गुल से बू गायब चमन का हाल कुछ है बागवां कुछ और कहता है
Rajkumar Bhati158,901 Aufrufe • vor 1 Monat

चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार की जेब में है और ज्ञानेश कुमार मोदी जी की जेब में।
Rajkumar Bhati51,073 Aufrufe • vor 1 Monat

संदीप चौधरी और गरिमा सिंह की डिबेट इसलिए निष्पक्ष मानी जाती है कि वे सभी पेनलिस्ट को बराबर समय देते हैं । आमतौर पर ये दोनों एंकर हर पेनलिस्ट को एक बार ही बुलवाते हैं लेकिन पूरी बात कहने का मौका देते हैं । न्यूज़ 24 में सबसे बड़ा सवाल करने आए श्री अखिलेश आनंद दो बार बीजेपी के प्रवक्ता को बुलवाकर शो के करीब 25 मिनट बाद मेरे पास आए । मैंने अपनी बात कही । उसके जवाब में फिर भाजपा प्रवक्ता को बुलवाया । उन्होंने कुछ आपत्तिजनक बात कही तो मैंने जवाब के लिए 10 सेकेंड मांगे । मैं बार-बार उंगली उठाता रहा और चीखता रहा लेकिन अखिलेश आनंद जी ने समय नहीं दिया । इस पर मैंने शो का बहिष्कार कर दिया । गेस्ट कोऑर्डिनेटर हिमांशु जी ने समझा बुझाकर पुनः मुझे बैठाया । उसके बाद जो हुआ आप खुद सुन लीजिए ।
Rajkumar Bhati102,126 Aufrufe • vor 4 Monaten

दिल्ली के जवाहर भवन में डॉ रफरफ शकील अंसारी और जावेद अनवर द्वारा लिखित पुस्तक 'जाति और साम्प्रदायिकता के विषाणु' का लोकार्पण था। लोकार्पण के बाद इसी विषय पर परिचर्चा थी। वक्ताओं में मेरे अलावा श्री योगेंद्र यादव जी, श्री आशुतोष, प्रो. रतन लाल, श्रीमती शीबा असलम फहमी और श्री बिलाल अहमद थे। मैंने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे समाज में जातियों को लेकर बहुत खराब मुहावरे, लोकोक्तियां और कहावतें बनी हुई है । मैंने यह भी कहा कि ऐसी कहावतें दोनों तरफ से हैं जो दूसरे समाज को अपमानित करती है । मैंने बताया कि एक पत्रकार महोदय मुझे एक दोहा सुनाकर चिढ़ाते थे - "गुर्जर अहीर कंजर कुत्ता बिल्ली बंदर ये छै ना होते तो खुले किवाड़ों सोते दूसरे पत्रकार ने मुझे एक दोहा बताया कि आप उन्हें यह सुना दिया करो । जिसमें ब्राह्मण और वैश्या का जिक्र है । साथ ही साथ मैंने यह भी बोला कि यह दोहा बहुत ज्यादा खराब था इसलिए मैंने कभी नहीं सुनाया । और मैं भी इसे ठीक नहीं मानता । क्योंकि ब्राह्मण भी बहुत भले होते हैं । लेकिन जिनके दिमाग में फितूर भरा होता है ऐसे लोग इसकी कुछ सेकंड की क्लिप चलाकर मेरे ऊपर निशाना साध रहे हैं । समझदार लोगों को पूरा वीडियो सुनकर सच्चाई की तह तक पहुंचना चाहिए ।
Rajkumar Bhati133,865 Aufrufe • vor 6 Monaten

लो जी एक और नया नमूना बाजार में आया है l ये महोदय कह रहे हैं कि जितने खूबसूरत और अमीर लोग धरती पर हैं वे सब स्वर्ग से फेंके गए हैं l और जो गरीब गुरबा और काले कलूटे बदसूरत लोग हैं ये सब नरक से फेंके गए हैं l फुल मनोरंजन का मसाला बाजार में बढ़ता ही जा रहा है l
Rajkumar Bhati785,222 Aufrufe • vor 3 Jahren

राष्ट्रीय चैनल की डिबेट में बहन जी बड़े गर्व के साथ पूरे देश को बता रही हैं कि वह अपर कास्ट यानी उच्च जाति हैं। तो बहन जी यह भी बता दें कि फिर लोवर कास्ट या नीच जाति कौन है। यह जातीय घमंड संविधान के लागू होने के 75 वर्ष बाद भी इनके दिमाग से नहीं निकला है। ये आज भी मनुस्मृति की सोच के अनुसार चल रहे हैं और ये सामंतवादी लोग सामाजिक, शैक्षिक रूप से पीछे रह गए लोगों को अगर सरकार कोई सुविधा देती है तो उसे जातिवाद मानते हैं। यानि इनका अहंकार जातिवाद नहीं है। एससी, एसटी, ओबीसी को न्याय मिलना जातिवाद है। दूसरी भूमिका एंकर की देखिए। अपर कास्ट बहन जी के पक्ष में तुरंत कूद के आ गए और मंडल, पिछड़े और दलितों की आलोचना करने लगे। खुद को अपर कास्ट कहने में इन्हें कोई समस्या नहीं। कान खोलकर सुनो-- "अपर कास्ट, उच्च जाति, सवर्ण, अवर्ण, लोअर कास्ट, नीच जाति गैर संवैधानिक और गैरकानूनी शब्द हैं और अपराध हैं। एससी, एसटी, ओबीसी और जनरल कैटेगरी ये संवैधानिक शब्द हैं। Paul Annesley
Rajkumar Bhati119,199 Aufrufe • vor 8 Monaten

अर्नब हम शर्मिन्दा हैं चरण चुंबक पत्रकारिता जिंदा है Video credit: News crowd9.0
Rajkumar Bhati77,815 Aufrufe • vor 6 Monaten

हाउस अरेस्ट की अवधि बढ़ती ही जा रही है । पता नहीं क्यों सरकार इतनी भयभीत है ।
Rajkumar Bhati156,765 Aufrufe • vor 1 Jahr

मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री का दौरा भी होता है तो 10-20 मिनट पहले सड़क बंद की जाती है l लेकिन महाराज के लिए इन्होंने 2 किलोमीटर आगे 2 किलोमीटर पीछे सड़क पूरी तरह बंद कर रखी है l लोग परेशान होकर कई कई किलोमीटर का चक्कर काटकर निकल रहे हैं l देश अजीब दौर से गुजर रहा है l #GreaterNoida
Rajkumar Bhati353,043 Aufrufe • vor 3 Jahren