
ReporteR Sahab
@ReporterSahab • 6,209 subscribers
हम तो Reporter ही थे, लोगों ने ReporteR Sahab बना दिया | Ex Dainik Bhaskar, Samachar Plus, A1 TV, ETV Bharat
Shorts
Videos

भीलवाड़ा में प्रतापगढ़ के SDM छोटू लाल शर्मा की कार से पहले दूसरी गाड़ी में CNG भरा तो "मैं एसडीएम हूं यहां" कहते हुए एसडीएम ने पंप कर्मी को थप्पड़ मार दिया। जिसपर पंप कर्मी ने भी एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने पंप के तीन कर्मचारियों दीपक माली, प्रभु लाल कुमावत और राजा शर्मा को गिरफ्तार किया है।
ReporteR Sahab488,416 views • 10 months ago

जयपुर में आयुषी शर्मा नाम की लड़की ने सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए अपनी ही माँ को मरवा दिया। उसने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर 7 लाख रुपए की सुपारी दी और स्कॉर्पियो से कुचलवा दिया। लड़की के पिता कोर्ट में LDC के पद पर थे लेकिन उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में उनकी जगह लड़की की मां की नौकरी लग गई थी। ऐसे में लड़की अनुकंपा नियुक्ति हासिल करना चाहती थी।
ReporteR Sahab99,496 views • 1 month ago

राजस्थान के बांसवाड़ा में पूर्व प्रेमी ने बस स्टैंड पर बैठी सरकारी महिला टीचर का तलवार से मर्डर कर दिया। लीला ताबियार की करीब 8 साल पहले शादी हुई थी। उसका तलाक हो गया था। इसके बाद लीला ने आरोपी महिपाल भगौरा से रिश्ता जोड़ लिया था। लेकिन 2023 में सरकारी नौकरी लगने के बाद लीला की महिपाल से विवाद होने लगा था। इसके कारण महिपाल ने 2 साल पहले भी हमले किया था। #Banswara
ReporteR Sahab403,442 views • 1 year ago

राजस्थान के सबसे बड़े SMS अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD डॉ मनीष अग्रवाल एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे। ऐसे में जब घर के अंदर ACB जांच और पूछताछ कर रही थी तो घर के बाहर कई डॉक्टर आए और उनकी पत्नी डॉ रीना अग्रवाल को बोलते हैं कि आप घबराओ मत, हम आपके साथ हैं। आपको बता दें कि SMS अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड के जिस ICU में आग लगी थी उसके HOD भी डॉक्टर मनीष अग्रवाल ही थे।
ReporteR Sahab304,949 views • 10 months ago

पुष्कर घाटी में फॉर्च्यूनर कार ने तेज रफ्तार में 5 लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें से 1 की मौत हो गई बाकी अस्पताल में भर्ती है। फॉरच्यूनर खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी में खाटूश्याम मंदिर के सेवादार दिग्विजय सिंह चौहान और खूब शराब की बोतलें रखी हुई थी
ReporteR Sahab85,749 views • 3 months ago

जयपुर में करोड़ो का बजट खर्च करके हो रहे खेलो इंडिया गेम्स में न दर्शक आ रहे हैं न ही खिलाड़ी। 400 मीटर महिला दौड़ में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की मनीषा अकेले दौड़ी।फाइनल राउंड में सलेक्ट होने के बावजूद खिलाड़ी नहीं पहुंचे। पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स रेस के फाइनल में 8 एथलीटों की दौड़ना था, लेकिन जब इवेंट की बारी आई तो अकेले रुचित मोरी ही दौड़े। #kheloindia Khelo India Col Rajyavardhan Rathore Dr Mansukh Mandaviya
ReporteR Sahab137,468 views • 9 months ago
0:55
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

जयपुर में नवीन सिंह नाम के लड़के ने अपनी मां की पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोपी का पिता जो कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है वो और उसकी बहनें बीच बचाव करती रही लेकिन आरोपी ने अपनी मां को इतना मारा कि वह खत्म ही हो गई। नवीन नशे का आदी था। जिसकी वजह से उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई थी
ReporteR Sahab169,573 views • 11 months ago

राजस्थान के कोटा के तलवंडी में स्थित SBI के एटीएम में 2 लड़कों ने नकली चाबी बनाकर जिस जगह से पैसे निकलते हैं। उसके सामने सफेद टेप चिपका दी । जब भी कोई व्यक्ति पैसे निकालने आता तो उसके खाते से पैसे तो कट जाते लेकिन कैश बाहर नहीं आता। एक-दो दिन यह दिक्कत आई तो वहीं के कुछ लड़कों ने वहां पर रेकी की और टेप चिपका कर पैसे अटकाने वाले दो लड़कों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया #kota Kota City Police
ReporteR Sahab168,198 views • 1 year ago

थप्पड़बाज़ SDM छोटू लाल शर्मा की पहली पत्नी पूनम ने खुलासा करते हुए कहा कि “मेरी बीवी को छेड़ा” ये कहने कि आदत उसकी पुरानी है। पहले भी वो कॉलेज में लड़की छेड़कर आता था। बता दें कि SDM ने थप्पड़ कांड पर सफ़ाई देते हुए कहा कि पंपकर्मी मेरी पत्नी की तरफ़ अश्लील इशारे कर रहे थे।
ReporteR Sahab126,271 views • 10 months ago